झारखंड की आवाज

शराब पीने के बाद शराबी ने महिला से किया अभद्र व्यवहार महिला ने काटा चि"भ -

शराब पीने के बाद शराबी ने महिला से किया अभद्र व्यवहार महिला ने काटा चि”भ

Dumka Crime News

दुमका जिले से एक सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब बिक्री के दौरान हुए विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के लताकांदर गांव में एक महिला ने कथित तौर पर एक व्यक्ति की जुबान काट दी। यह घटना मंगलवार की देर रात दुमका जिले के लताकांदर गांव में घटी। यहां 55 वर्षीय कलावती मुर्मू, जो लंबे समय से अपने घर पर देसी शराब बेचती थी। कहा जा रहा है कि उन्होंने 38 वर्षीय लालटू शेख पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी जीभ काट दी। जानकारी के अनुसार, लालटू मंगलवार शाम को कलावती के घर शराब पीने पहुंचा था, जहां पहले से ही आधा दर्जन अन्य लोग मौजूद थे।

शराब पीने के बाद लालटू नशे में धुत हो गया और उसकी कथित तौर पर गलत हरकतों और बदजुबानी से कलावती भड़क गई। दोनों के बीच तीखी नोक झोंक हुई। गुस्से में आकर कलावती ने अपने पति सुधीर सोरेन और वहां मौजूद पांच अन्य लोगों की मदद से लालटू को पकड़ लिया। उन्होंने लालटू के हाथ-पैर बांधे, उसकी पिटाई की, और फिर कलावती ने धारदार हथियार से उसकी जीभ काट दी।

पश्चिम बंगाल के बर्धमान में चल रहा है ईलाज

इसके बाद हमलावरों ने घायल लालटू को घर के बाहर फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल लालटू किसी तरह अपने घर पहुंचा और इशारों में अपनी पत्नी जैलनूर बीबी को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने उसे तुरंत पश्चिम बंगाल के बर्धमान अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी रात में ही गांव वालों को मिल गई। बुधवार सुबह जब ग्रामीण कलावती के घर पहुंचे और वहां खून के धब्बे देखे, तो उनका गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने कलावती को पकड़कर रस्सी से पेड़ से बांध दिया और शिकारीपाड़ा थाने को सूचना दी।

महिला ने आरोप से किया इंकार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कलावती को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।लालटू की पत्नी जैलनूर बीबी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कलावती मुर्मू, उनके पति सुधीर सोरेन और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अन्य संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।

हालांकि, कलावती ने खुद पर लगे आरोपों से इनकार किया है और दावा किया है कि इस घटना में एक अन्य महिला, नीलू मुर्मू, शामिल हो सकती है। यह भयावह घटना न केवल स्थानीय समुदाय में दहशत बल्कि अवैध शराब के कारोबार और इसके दुष्परिणामों पर भी गंभीर सवाल उठा रही है। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a ReplyCancel reply