
रांची// प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मंगलवार सुबह रांची में एक साथ छह स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई जमीन घोटाले के मामले में की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीमें रांची के कांके में कांके रिसॉर्ट, रातू रोड के सुखदेव नगर और कडरू के विभिन्न स्थानों पर पहुंचीं, जहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है। यह छापेमारी जमीन कारोबार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर हो रही है।