झारखंड की आवाज

Deoghar HDFC बैंक डकैती कांड का खुलासा 11 अपराधी को किया गिरफ्तार हथियार और नगद बरामद -

Deoghar HDFC बैंक डकैती कांड का खुलासा 11 अपराधी को किया गिरफ्तार हथियार और नगद बरामद

देवघर पुलिस अधीक्षक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए

देवघर// पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देवघर जिला के मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के मधुपुर में स्थित एचडीएफसी बैंक में दिनदहाड़े हुए डकैती कांड का देवघर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने डकैती की घटना को अंजाम देने वाला को धर दबोचा है। और भारी मात्रा में हथियार भी बरामद की है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 👇👇

ज्ञात हो कि दिनांक 22.09.2025 को समय करीब 12.45 बजे मधुपुर थानान्तर्गत राजबाड़ी रोड स्थित एच०डी०एफ०सी० बैंक में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हथियार के बल पर डकैती की घटना कारित की गई। काण्ड के उद्भेदन हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर / सारठ / मधुपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), देवघर के नेतृत्व में अलग-अलग चार छापामारी दलों का गठन किया गया।

बरामद सामग्री : नकाब, नगद, पिस्टल, और मोबाइल फोन

उपरोक्त छापामारी दलों में शामिल पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों ने लगातार छापामारी करते हुए मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर झारखण्ड एवं अन्य राज्यों में छापामारी की। छापामारी के क्रम में अब तक निम्नलिखित सामानों की बरामदगी की गई है तथा काण्ड में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्त ग्यारह अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता

  • 1. विकास कुमार, उम्र करीब 26 वर्ष, पे0 – अमरेन्द्र राय, साo – भैरोपुर, थाना-बिदुपुरजिला – वैशाली (बिहार)
  • 2. सन्नी सिंह उर्फ सुरज कु० सिंह, पे० – सुशील सिंह, सा० – अदलपुर, थाना सदर,जिला – वैशाली (बिहार)
  • 3. गौतम कुमार, उम्र करीब 27 वर्ष, पे० – संजय राय, सा०—भैरोपुर, थाना-बिदुपुरजिला – वैशाली (बिहार)
  • 4. अन्नू सिंह उर्फ राहुल सिंह, पे० – प्रमोद सिंह, सा० – एस०डी०ओ० रोड, थाना-नगर हाजीपुर,जिला – वैशाली (बिहार)
  • 5. आकाश कुमार, उम्र करीब 30 वर्ष, पे० – रमेश चन्द्र प्रसाद, सा०- गुदरीबाजार पोखरामोहल्ला, थाना-नगर जिला – वैशाली (बिहार)
  • 6. सोनु कुमार, उम्र करीब 20 वर्ष, पे० – कृष्णा सिंह, सा० – अदलपुर, पो० – हाजीपुर,थाना – सदर, जिला – वैशाली (बिहार)
  • 7. इन्द्रजीत उर्फ कुन्दन सिंह, उम्र करीब 29 वर्ष, पे0 – तालेश्वर सिंह, सा०-देसरी,थाना-देसरी, जिला – वैशाली (बिहार)
  • 8. रोहित कुमार उम्र करीब 25 वर्ष, पे० – संजय राय, सा०- भैरोपुर, थाना-बिदुपुरजिला – वैशाली (बिहार)
  • 9. आनन्द राज उर्फ टुकटुक उम्र करीब 19 वर्ष पे0 – शिवदत्त कौटिल्य, सा०–अदलपुर,थाना सदर हाजीपुर, जिला – वैशाली (बिहार)
  • 10. रितेश कुमार उर्फ छोटु उम्र करीब 19 वर्ष पे० – प्रेम कु० सिंह, सा० – अदलपुर, थाना- सदरहाजीपुर, जिला – वैशाली ( बिहार)
  • 11. विशाल कु० सिंह उम्र करीब 29 वर्ष पे० – रामनरेश सिंह, सा० – बलवा कुवारी थाना सदरहाजीपुर, जिला – वैशाली ( बिहार)

बरामद सामान

1.नकाब – 01 2 .देशी पिस्टल – 01 3. जिन्दा गोली ( 7.65 ) – 02 अदद 4.ए0टी0एम0 – 02 पीस 5.नगद पाँच लाख पचास हजार रूपये । 6. एक चार पहिया वाहन (स्कोडा ) और 7 .10 मोबाईल फोन को बरामद किया गया।

Leave a ReplyCancel reply