
दुमका में पुलिस की बड़ी कारवाई, 15 लाख की शराब और भारी मात्रा में स्पिरिट जब्त, 2 गिरफ्तार।
बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप गोपीकांदर में पकड़ी गई
नकली शराब बनाने का भी आदेश
पश्चिम बंगाल से बिहार का सैफ कॉरिडोर फैल
दुमका पुलिस ने नाकाम की तस्करी की साजिस
दुमका // पुलिस की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 15 लाख की शराब और स्पिरिट जब्त कर दो तस्कर को हिरासत में लिया गया। गोपीकांदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब और स्पिरिट की एक बड़ी खेप पकड़ी है। जब्त किए गए माल की बाजार में अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
गुप्त सूचना थाना प्रभारी सुमित भगत को मिली कि पश्चिम बंगाल से अवैध शराब की खेप झारखंड के रास्ते बिहार ले जाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कारूडीह मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें एक संदिग्ध पिकअप वैन को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान वैन से ‘ऑफिसर च्वाइस’ ब्रांड की 200 एमएल वाली 110 पेटी शराब मिली। चौंकाने वाली बात यह रही कि गाड़ी से 800 लीटर स्पिरिट भी बरामद हुआ है। इतनी बड़ी मात्रा में स्पिरिट मिलने से पुलिस को अंदेशा है कि यह पूरा खेल नकली शराब बनाने से जुड़ा हो सकता है।
डीएसपी हेडक्वार्टर इकड डूंगडूंग ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस इस नेटवर्क के लिंकेज खंगाल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह खेप बंगाल में कहां से चली थी और बिहार में इसे किसे डिलीवर किया जाना था।
पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान काठीकुंड (दुमका) और जामताड़ा निवासी के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।