झारखंड की आवाज

घुमंतू मधु व्यापारी चोरी के आरोप में तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा , भेजा जेल -

घुमंतू मधु व्यापारी चोरी के आरोप में तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा , भेजा जेल

1003873683

दुमका // जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के पलासी गांव में बीते दिनों हुई चोरी कांड का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने तीन घुमंतू मधु व्यापारी आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया। इस सम्बंध में डीएसपी इकुड डुंगडुंग ने बताया कि 13 दिसंबर सुबह करीब 9 बजे पलासी गांव के एमेली बास्की घर से अज्ञात चोरों ने चोरी का अंजाम दिया था। एमेली बास्की घर से बाहर मैदान की ओर गयी थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में रखा सोना का कान बाली, दो जोड़ा चांदी का पायल एक चांदी का गले का हार, एक पैर का बिछिया एवं नगद चार हजार रुपये चोरी कर लिया गया। मसलिया पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया। इस क्रम में पता चला कि घटना के दिन कुछ घुमक्कड़ घूम घूम कर मधु बिक्री करते नजर आए थे।इसी क्षेत्र में फिर वे लोग देखने को मिला। वैसे लोगो से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, चोरी कबूल किया। पुलिस ने तीनों घुमंतू चोरों को पकड़ कर थाना लाया। तीनों पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर जिला अंतर्गत गाढ़बाता गांव के रहने वाला है,तीन में एक नाबालिग है, पुलिस ने चोर आजाद घोष, साधु घोष से चोरी की गयी सामान में एक जोड़ा चांदी का पायल एवं एक चांदी जा हर बरामद किया है। उक्त दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया। वही नाबालिग युवक को बाल सुधार गृह भेजा गया।

Leave a Reply