झारखंड की आवाज

देवघर पुलिस ने 12 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार -

देवघर पुलिस ने 12 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर // पुलिस ने साइबर क्राइम के ख़िलाफ़ छापेमारी अभियान चला कर कुल 12 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पालाजोरी थाना अंतर्गत तुरी पहाड़ी स्थित जंगल में छापेमारी किया जहां से कुछ संदिग्ध साईबर अपराधी फर्जी Flipkart Cart Customer Care / Amozan Customer Care/कस्टमर केअर/एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर एवं गूगल पर फोनेपे कस्टमर केयर
तथा पीएम किसान योजना व लोन दिलाने के नाम पर अपने फर्जी मोबाईल नम्बर का प्रयोग कर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते है। तदनुसार वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार
पालाजोरी थाना अंतर्गत तुरी पहाड़ी स्थित जंगल झाड से 12 (बारह) साइबर अपराधियो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से बरामद मोबाईल / सिम के प्रारंभिक
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साईबर अपराधी फर्जी Flipkart Cart Customer Care / Amozan
Customer Care/कस्टमर केअर / एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर एवं गूगल पर फोने पे कस्टमर केयर तथा पीएम किसान योजना / एस0बी0आई0 क्रेडिट कार्ड का लिंक भेजकर अपने फर्जी
मोबाईल नम्बर का प्रयोग कर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते है ।

गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की अपराध शैली निम्न प्रकार है

  1. गूगल पर अपना फर्जी मोबाईल नम्बर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड कर साईबर ठगी
    करना ।
  2. फर्जी Phonpe/Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का
    झांसा देकर Phonpe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना ।
  3. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel
    Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank Cardt बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर
    तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी
    करना ।
    छापामारी का स्थान–1. पालाजोरी थाना अंतर्गत तुरी पहाड़ी स्थित जंगल झाड़ ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  1. निरंजन कुमार पासवान उम्र 24 वर्ष पिता स्व० उपेन्द्र पासवान सा० चांदडीह
    थाना कुण्डा
  2. मिथुन कुमार दास उम्र 26 वर्ष पिता स्व० शिवनारायण दास सा० बसमाता थाना
    कुण्डा
  3. शौकत अंसारी उम्र 28 वर्ष पिता स्व० जब्बार अंसारी सा० बिरनगड़िया थाना
    करौं
  4. असरत अंसारी उम्र 27 वर्ष पिता सनाउल मियां सा० बिरनगड़िया थाना करौ
  5. अमर कुमार दास उम्र 26 वर्ष पिता स्व० छठु दास सा० चांदडीह थाना कुण्डा
  6. महेश दास उम्र 23 वर्ष पिता दिलीप दास सा० चांदडीह थाना कुण्डा
  7. राहुल कुमार दास उम्र 27 वर्ष पिता अरबिन्द कुमार दास सा० चांदडीह थाना
    कुण्डा
  8. पंकज कुमार उम्र 20 वर्ष पिता श्यामसुन्दर मंडल सा० गुलालडीह थाना पालाजोरी
  9. जैकी कुमार मंडल उम्र 21 वर्ष पिता स्व० अरबिन्द कुमार मंडल सा० गुलालडीह थाना पालाजोरी
  10. सन्नी कुमार मंडल उम्र 21 वर्ष पिता राजीव मंडल सा० गुलाडीह थाना पालाजोरी
  11. गफ्फार अंसारी उम्र 19 वर्ष पिता अफजल अंसारी सा० दौन्दिया कुरूवा थाना सोनारायठाड़ी एवं
  12. नुरूल अंसारी उम्र 28 वर्ष पिता अफजल अंसारी सा० दौन्दिया कुरूवा थाना सोनारायठाड़ी सभी जिला देवघर
    (1. सन्नी कुमार मंडल पिता राजीव मंडल सा० गुलालडीह थाना पालाजोरी पूर्व में देवघर साइबर थाना कांड सं0-38 / 2025, दिनांक 02.03.2025 धारा-319 (2) / 318 (4) / 338 /336(3)/340 (2)/61 (2) बी0एन0एस0 एवं 66 (बी) / 66 (सी) / 66 (डी) / 84 (सी) आई०टी० एक्ट, तथा
  13. राहुल कुमार पिता अरबिन्द दास सा० चाँदडीह थाना कुण्डा
    जिला देवघर में देवघर साइबर थाना कांड सं0-02 /2021, दिनांक 07.01.2021 धारा-419/420/467/468/ 471 / 120 (बी) / 34 भा0द0वि0 एवं 66 (बी) / 66 (सी)
    /66(डी) / 84 (सी) आई०टी० एक्ट में आरोपित है ।)

1 thought on “देवघर पुलिस ने 12 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार”

Leave a ReplyCancel reply