झारखंड की आवाज

हजारीबाग में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 14 गिरफ्तार -

हजारीबाग में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 14 गिरफ्तार

1004264479

हजारीबाग // जिले के कटकमदाग, लोहसिंघना और ईचाक थाना क्षेत्रों में नशाखोरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कटकमदाग के सुलताना में छापेमारी के दौरान 6 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनके पास से 111.72 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹17,160 नकद, 7 मोबाइल, 2 मोटरसाइकिल, एक स्विफ्ट कार और 2 माप-तौल मशीन बरामद हुई।लोहसिंघना थाना क्षेत्र से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 17 ग्राम ब्राउन शुगर, 2 किलो गांजा और ₹47,000 नकद जब्त किए गए।ईचाक थाना क्षेत्र में डायल 100 की सूचना पर 5 आरोपियों को पकड़ते हुए 2 पुड़िया ब्राउन शुगर और 7 मोटरसाइकिल बरामद की गईं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मुख्य आरोपी उदय कुमार उर्फ नवल दांगी पर पूर्व से एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply