झारखंड की आवाज

जुगसलाई में क्रॉस सपोर्ट बयान पर कांग्रेस की कार्रवाई, अभिजीत सिंह निष्कासित -

जुगसलाई में क्रॉस सपोर्ट बयान पर कांग्रेस की कार्रवाई, अभिजीत सिंह निष्कासित

पूर्वी सिंहभूम // नगरपालिका चुनाव के दौरान जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में सामने आए क्रॉस सपोर्ट के बयान को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।जिला अध्यक्ष परिविंदर सिंह ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी इंदु देवी के समर्थन में मतदान करने के बयान पर कांग्रेस नेता अभिजीत सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1004301000

जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले की समीक्षा के बाद इस घटनाक्रम को गंभीर संगठनात्मक उल्लंघन माना गया। चुनाव जैसे संवेदनशील समय में विरोधी दल के पक्ष में समर्थन का बयान पार्टी की आधिकारिक नीति के विरुद्ध है और यह संगठन के प्रति खुली अविश्वसनीयता एवं अनुशासनहीनता को दर्शाता है। पार्टी नेतृत्व ने अभिजीत सिंह की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए इसे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से संगठन विरोधी गतिविधि की श्रेणी में रखा है।परिविंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी अपने सिद्धांतों और अनुशासन के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की रिपोर्ट जिला पर्यवेक्षक के माध्यम से प्रदेश प्रभारी, प्रदेश सह-प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को भेजी जा रही है, ताकि आवश्यक स्तर पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply