झारखंड की आवाज

पीएम किसान सम्मान निधि के नाम पर साइबर ठगी करने वाला 4 आरोपी गिरफ्तार -

पीएम किसान सम्मान निधि के नाम पर साइबर ठगी करने वाला 4 आरोपी गिरफ्तार

देवघर // पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ प्राप्त सूचना के सत्यापन हेतु एक टीम का गठन कर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया और 4 साइबर आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की अपराध शैली निम्न प्रकार है:

  • -1. गूगल पर अपना फर्जी मोबाईल नम्बर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड कर साईबर ठगी करना।
  • 2. फर्जी Phonpe/Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonpe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।
  • 3. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank Cardt बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  • 1. नसीम अंसारी उम्र 23 वर्ष पिता नाजिर अंसारी सा० बिंझा कुरूवा
  • 2. इरफान अंसारी उम्र करीब 26 वर्ष पिता रज्जाक अंसारी सा० कुरूवा
  • 3. सुफियान अंसारी उम्र करीब 22 वर्ष पिता सफरूद्दीन अंसारी सा० कुरूवा तीनो थाना सोनारायठाड़ी
  • 4. अजय कुमार दास उम्र करीब 21 वर्ष पिता बिनोद दास सा० बरियारपुर थाना देवीपुर सभी जिला देवघर

गिरफ्तार व्यक्ति के पास से बरामद सामानों की विवरणी

4 मोबाइल 4 सिम कार्ड को पुलिस ने बरामद किया

Leave a Reply