झारखंड की आवाज

पिता की हत्या का बेटे ने कुछ इस प्रकार लिया बदला -

पिता की हत्या का बेटे ने कुछ इस प्रकार लिया बदला

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मानगो पुलिस ने संतोष हत्याकांड का किया खुलासा, मास्टरमाइंड रोहित दीक्षित समेत पांच गिरफ्तार

जमशेदपुर जिला के मानगो पुलिस ने मुंशी मोहल्ला के गुरुद्वारा रोड पर 19 जनवरी को हुए संतोष सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में घटना के मास्टरमाइंड रोहित दीक्षित समेत पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह जानकारी एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है। यह हत्यारोपी हुए गिरफ्तार एसएसपी ने बताया कि मामले में मास्टरमाइंड रोहित दीक्षित गिरफ्तार हुआ है। वह मानगो के गुरुद्वारा रोड का रहने वाला है। ‌ इसके अलावा, ओलीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर शिव मंदिर लाइन का रहने वाला शुभम कुमार, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर का रहने वाला विमल गोप, मानगो के गुरुद्वारा रोड का रहने वाला विवेक कुमार तिवारी, मानगो के गुरुद्वारा रोड का रहने वाला अंकित शर्मा गिरफ्तार हुआ है। इनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक पिस्टल, एक 315 बोर का कारतूस और हत्या में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि रोहित दीक्षित के पिता डब्बू दीक्षित की साल 2014 में हत्या कर दी गई थी। रोहित दीक्षित ने अपने पिता का बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।घटना को अंजाम देने में रौनक ने की थी रोहित की वित्तीय मदद ! इस मामले में रौनक सिंह ने रोहित दीक्षित को वित्तीय मदद की और रेकी करने में भी मदद की। रौनक सिंह के पिता की हत्या साल 2009 में हुई थी। पुलिस ने रौनक सिंह और निखिल सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में अब तक सात लोग गिरफ्तार किया जा चुके हैं और कुछ और लोग भी इस मामले में लिप्त हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Leave a Reply