देवघर // जिले में “राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार” पहल के अंतर्गत शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जन सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान महिलाओं से जुड़े विभिन्न प्रकरणों को सुना गया। इसके अलावा जन सुनवाई में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ उपस्थिति थे।

इसके अलावा “राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार” इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करना, उन्हें अपनी समस्याएँ सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर देना तथा जमीनी स्तर पर न्याय तक उनकी पहुँच को सशक्त बनाना है
इस दौरान उपरोक्त के अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य एवं जिला स्तर के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
