झारखंड की आवाज

मधुपुर नगर परिषद अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज को शपथ दिलाई -

मधुपुर नगर परिषद अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज को शपथ दिलाई

उपायुक्त ने अध्यक्ष और 24 वार्ड सदस्यों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ….

देवघर // जिला के मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के किसान भवन में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान मौके पर उपायुक्त ने मधुपुर वासियों को शान्तिपूर्ण मतदान कराने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधि संविधान का अनुपालन करते हुए अपने क्षेत्राधिकार का उपयोग विकास कार्यों के लिए करें। आगे उपायुक्त ने कहा कि हम सभी का एक ही लक्ष्य है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक वह सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, जो सरकार द्वारा उनके लिए बनायी गयी हैं। इसके अलावा उपायुक्त ने आश्वस्थ किया कि मधुपुर के विकास के लिए हर प्रकार का सहयोग प्रशासन द्वारा दिया जायेगा। साथ हीं मधुपुर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा तथा आदर्श बनाने के लिए आप सभी प्रतिनिधियों को टीम भवना से मिलकर कार्य करना होगा। आप सभी लोग प्रशासन के साथ मिलकर शहर की अच्छी रुपरेखा तैयार करें, ताकि मधुपुर के विकास को और गति दी जा सके। कार्यक्रम के उपरांत उपायुक्त ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सभी वार्ड सदस्यों को शुभकानाएं दी।
आज नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज को नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शान परवीन द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply