देवघर // जिला के रिखिया थाना क्षेत्र के सिरकटी में सिर कटा लाश मिलने पर जमकर बवाल हुआ बवाल वैद्यनाथपुर चौक को जाम कर टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन किया । रिखिया थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात युवक की लाश मिली जिसकी पहचान दिलीप तुरी के रूप में हुई। युवक की पहचान के बाद मृतक के परिवार वालों ने मंगलवार को देवघर के बैद्यनाथ चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया और रोड पर टायर जला कर उग्र प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के कारण लगभग 2 घंटे तक बैद्यनाथ चौक पूरी तरह से जाम रहा।
युवक पिछले तीन दिन से गायब था
बताया जाता है कि जिस युवक की हत्या हुई वह पिछले तीन दिन से गायब था। सोमवार देर शाम को पुलिस को एक लाश मिली। जिसकी मंगलवार को शिनाख्त की गई तो उसकी पहचान दिलीप तूरी के रूप में हुई। प्रदर्शनकारी ने पुलिस प्रशाशन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन इस तरह की घटना होती है। दिलीप तूरी की जिस तरह से निर्मम हत्या की गई है, वह कहीं से भी क्षमा योग्य नहीं है। सिर को पूरी तरह से कुचल दिया गया है और सिर का आधा हिस्सा गायब है। शव की खराब हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिला और लोगों ने शव को लेकर करीब दो घंटे तक बैद्यनाथपुर चौक को जाम कर दिया।
घंटों तक पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया
आक्रोशित परिजन और मोहल्ले वालों ने बताया कि जब तक हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की तरफ से आश्वासन नहीं मिलेगी तब तक सड़क पर से शव को नहीं उठाया जाएगा। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर देवघर के एसडीपीओ अशोक सिंह पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम हटाया और एंबुलेंस बुलाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंचे देवघर के एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इस तरह के कृत्य करने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर सलाखों के पीछे भेजना पुलिस का काम है और पुलिस अपने काम को बखूबी निभाएगी।
