देवघर // जिला के रिखिया थाना क्षेत्र में सिर कटी शव बरामद मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। तीन आरोपी को किया गिरफ्तार धारदार हथियार बरामद।
दो महिला एवं एक पुरूष को किया गिरफ्तार
आपको बता दे कि रिखिया थानान्तर्गत ग्राम-ठाढ़ी स्थित देवान बाबा मैदान में एक सर कटा शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। इस संदर्भ में रिखिया थाना काण्ड सं0-38/26. दिनांक-16.03.2026, धारा-103 (1)/238/3(5) बी०एन०एस० दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक देवघर के द्वारा इस काण्ड के तत्क्षण अनुसंधान हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर, देवघर के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया। गठित एस०आई०टी० टीम द्वारा घटना स्थल एवं क्राईम सीन पर तकनीकी / फॉरेंसिक तरीके से किये गए अनुसंधानोंपरांत उक्त सर कटे शव की पहचान की गई। तत्पश्चात् उक्त टीम के द्वारा घटना को अंजाम देने वाली दो महिला एवं एक पुरूष को गिरफ्तार किया गया एवं इनकी निशान देही पर काण्ड में प्रयुक्त दो स्कूटी, एक कार तथा घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त धारदार हथियार, मृतक का आई० फोन मोबाईल एवं मृतक का टोपी को बरामद किया गया। घटना में शामिल सभी अपराधकर्मियों को गिरफ्तारी पश्चात् न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता
- 1. बबीता देवी उर्फ पायल सिंह, पति-जितेन्द्र सिंह, सा०-बैजनाथपुर थाना-रिखियाजिला-देवघर।
- 2. पायल राउत, पिता-मनोज राउत, सा०-करनीबाग, थाना-कुण्डा, जिला-देवघर।
- 3. संजीव कुमार उर्फ झगरू, पिता-नारायण मंडल, सा०-करनीबाग, थाना-कुण्डा,जिला-देवघर
बरामद सामान
- काण्ड में प्रयुक्त-02 स्कूटी
- अपराध कर्मी बबीता देवी उर्फ पायल का मारूती फॉक्स कार
- मृत का काले रंग का खून लगा टोपी एवं खून लगा मोबाईल
- हत्या को कारित करने में प्रयुक्त धारदार हथियार।
- सभी तीन अभियुक्तों का मोबाईल
