झारखंड की आवाज

दो महीना पहले हुई नौकरी, 40 हजार घुस लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार -

दो महीना पहले हुई नौकरी, 40 हजार घुस लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

साहेबगंज// सिर्फ दो महीने पहले नौकरी ज्वाइन करने वाले नंदन कुमार घूस लेते हुए धरा गये हैं। नंदन कुमार ने हाल ही में सीजीएल परीक्षा पास की है। साहब 40,000 रुपए घूस ले रहे थे तभी एसीबी की टीम ने पकड़ लिया। नंदन कुमार साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड में एमओ के पद पर पदस्थापित हैं। राज्य सरकार द्वारा बरहरवा में अपनी पहली पोस्टिंग पर तैनात किए गए थे। वह मूल रूप से दुमका जिले के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, नंदन कुमार ने डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष से 40,000 रुपए रिश्वत लेने का प्रयास किया।

डीलर असोसिएशन के अध्यक्ष की शिकायत पर हुई कार्रवाई

प्रत्येक डीलर से 5,000 रुपए की राशि मांगने के बाद डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम ने एसीबी, दुमका में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही आज एसीबी की टीम बरहरवा पहुंची और नंदन कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पहली ही पोस्टिंग में इस तरह से घूस लेने की यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। वही बरहरवा प्रखंड में चर्चा से माहौल गर्म है।

Leave a Reply