झारखंड की आवाज

बहरागोड़ा में 8 दिन पहले मिले जिंदा बम का सेना विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण -

बहरागोड़ा में 8 दिन पहले मिले जिंदा बम का सेना विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर // बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपोड़ा स्वर्णरेखा नदी में पिछले 8 दिन पहले मिले बम को डिफ्यूज करने के लिए सोमवार को भारतीय थल सेना विभाग साथ ही झारखंड सरकार का बम स्क्वायड टीम रांची के अधिकारियों ने बम तथा बम मिलने वाले जगह का निरीक्षण किया। उसके बाद ड्रोन के माध्यम से पूरी जगह का बारीकी से मेजरमेंट किया गया। फिर आगे की प्रक्रिया के लिए चिंतन मंथन किया जा रहा है।

दूसरी बम होने की जानकारी दी गई

बताया गया कि यह बम काफी शक्तिशाली है उसे निष्क्रिय करने के लिए विशेष संसाधनों की आवश्यकता पड़ेगी। उसको तैयार करने के पश्चात बम को निष्क्रिय करने के लिए आवश्यक पहल की जा रही है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टिकोण को देखते हुए बहरागोड़ा प्रशासन द्वारा जिंदा बन के चारों ओर खेराबंदी की गई है। वही ग्रामीणों को नदी पर मछली मारने बैल बकरी चराने के लिए ना जाने लिए सख्त मना किया गया है। वही नदी से लौटते वक्त सेना विभाग के अफसर को ग्रामीणों ने घेर कर दूसरी बम होने की जानकारी दिया।

1004464189

जिस पर पहल करते हुए विभाग के अधिकारियों द्वारा कुदाल से खुदाई करके बम को निकाला गया। साथी जांच पड़ताल के पश्चात देखा गया की वो बहुत पहले निष्क्रिय हो चुका था सिर्फ उसका कवर वहीं पर गिरा है।

बम स्क्वायड की टीम देखने पहुंचे ग्रामीण

दूसरी और बम स्क्वायड की टीम पहुंचने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंच चुकी थी। इस मौके पर डीएसपी अजीत कुजूर, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, को राजाराम मुंडा, बहरागोड़ा तथा बरसोल थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, अभिषेक कुमार तथा भारी मात्रा में पुलिस बल के जमाई मौजूद थे।

Leave a Reply