देवघर // पुलिस ने व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा की शुरुआत की है। पुलिस ने बताया कि यह सेवा आमनगरिकों को पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पुलिस के साथ जुड़े रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस बाबा बैद्यनाथ की नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को भी इसका लाभ मिलेगा।
एक मैसेज से मिलेगी थाना की दूरी और मोबाइल नंबर की जानकारी
एक मेसेज से नजदीकी थाना की डिटेल्स मार्ग और थाना का मोबाइल नंबर भी आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। आगे कहा कि जिला में जन सामान्य की बढ़ती सुरक्षा आवश्यकताओं एवं आधुनिक तकनीक के समुचित उपयोग को ध्यान में रखते हुए देवघर पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल के तहत व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा प्रारंभ की गई।
मोबाइल खोने की शिकायत से पासपोर्ट बनवाने तक की सुविधा
खोई हुई मोबाइल की सूचना दर्ज कराने की सुविधा , यातायात नियमों, जाम की स्थिति एवं चालान संबंधी जानकारी प्राप्त करना पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र, नौकरी आदि की स्थिति की जानकारी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु सुझाव एवं फीडबैक दर्ज करना ।

अन्य आवश्यक सेवाओं एवं सूचनाओं तक पहुंच देवघर पुलिस की यह पहल न केवल पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाएगी, बल्कि आम जनता और पुलिस के बीच विश्वास एवं संवाद को भी सशक्त करेगी। यह कदम स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।
कैसे करेगा काम आइए जानते हैं 👇
- सबसे पहले आपके देवघर पुलिस का संवाद नंबर को सेव करना करना है। 📞92969 13006
- उसके बाद WhatsApp से इस नंबर पर कुछ भी मेसेज करना है। जैसे Hi , Hello कुछ भी मेसेज करेंगे उधर से आपको विकल्प चुनने का ऑप्शन देगा।
- जिला के आपातकालीन नंबर के साथ मैसेज करेगा और उसी के नीचे भाषा चुनने का ऑप्शन देगा । हिंदी इंग्लिश जो भी आपको समझ आता है आप उसका चयन करे
- उसके बाद इस तरह का मेसेज मिलेगा
✅ आपने हिंदी भाषा का चयन किया है। हम आपको इस भाषा में देवघर पुलिस सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।
- अगला विकल्प सेवाएं देखें को क्लिक करना है जैसे ही क्लिक करेंगे
- पासपोर्ट समस्याएं
- चरित्र सत्यापन
- एसपी को याचिका से संबंधित मुद्दे
- स्थान सेवा
- निकटतम पुलिस स्टेशन खोजें
- खोया मोबाइल फोन
- खोया फोन रिपोर्ट करें
- यातायात समस्याएं
- यातायात संबंधी प्रश्न
- साइबर अपराध
- साइबर अपराध रिपोर्टिंग
- सुझाव / समीक्षा
- अपने सुझाव या समीक्षा साझा करें
- भाषा बदलें
- अंग्रेजी में स्विच करें
महत्वपूर्ण जानकारी
Bkd News Jharkhand आपसे अपील करती है कि कोई भी फर्जी नंबर पर मैसेज ना करें फर्जी नंबर से सावधान रहे हैं। देवघर पुलिस/ झारखंड पुलिस के ऑफिशियल वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल से ही नंबर प्राप्त करें। कोई भी Apk फाइल को टच ना करें । WhatApps पर आए मैसेज के अंत में Apk लगा रहे तो उसे टच ना करें।
