झारखंड की आवाज

लॉ छात्रा के साथ दुष्कर्म अधिवक्ता गिरफ्तार -

लॉ छात्रा के साथ दुष्कर्म अधिवक्ता गिरफ्तार

पाकुड़// झारखंड के पाकुड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लॉ की पढ़ाई कर रही महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि एक महिला जो कानून की पढ़ाई कर जुर्म के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हो रही थी। पीड़ितों के लिए आवाज बनने का सपना देख रही थी। उसके साथ ही घट गई बड़ी घटना । अब वह अपने लिए इन्साफ की मांग कर रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

छात्रा के भरोसा का गलत फायदा उठाया

पाकुड़ की यह छात्रा लॉ की पढ़ाई से जुड़ी हुई मदद लेने और किताब लेने के लिए पाकुड़ के ही एक वकील जोएल मुर्मू से संपर्क किया । अधिवक्ता पर भरोसा किया वह उसके संपर्क में आई। आरोप है कि अधिवक्ता ने छात्रा के भरोसा का गलत फायदा उठाया और उसके साथ दरिंदगी की गई।

बारंबार दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया।

वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

दुष्कर्म का वीडियो दिखाकर लगातार सात महीनों तक उसके साथ गलत करता रहा और बराबर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया कहा गया कि “अगर किसी को बताया तो सबकुछ खत्म कर दूंगा।” छात्रा ने बताया कि इसी डर में वह जीती रही। न परिवार से कह पाई, न किसी दोस्त से। अंदर ही अंदर टूटती रही।

दोबारा दुष्कर्म के प्रयास के बाद हुआ खुलासा

घटना के संबंध में नगर थानेदार इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि जब आरोपी वकील ने बीते 29 मार्च को फिर से उसे बुलाया और उसके साथ गलत किया, तब उसने हिम्मत जुटाई। इस बार उसने अपने पति को सब कुछ बता दिया। जिसके बाद पति ने यह सुनकर वह सीधे आरोपी के घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ। हो हल्ला सुनकर लोग जुटे, और फिर मामला पहुंच गया थाना ।

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी गिरफ्तार

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया और आरोपी वकील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। नगर थानेदार इंस्पेक्टर अनिल कुमार गुप्ता का कहना है कि जांच जारी है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply