रामगढ़ // डिजिटल इंडिया के दौर में ठगी का नया नया तरीका भी सामने आ रहा हैं। जरा सी गलती और जीवन भर की कमाई समाप्त हो जाती है। अगर आप भी एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो इस इस खबर को पूरा जरूर पढ़े।
एटीएम मशीन से से कैसे हो रहा है ठगी
आज हम जिस घटना का जिक्र कर रहे हैं ये मामला है रामगढ़ का दिनेश कुमार साह, उम्र 49 वर्ष, पिता स्व० मोहन साह, पता पाम राँची रोड पारगढ़ा, पो०- मरार, थाना व जिला रामगढ़ के स्थायी निवासी ने आवेदन देकर साईबर अपराध थाना कांड सं0-07/2026 दर्ज कराया। दिनेश कुमार साह ने एक झटके में गंवा दिया दो लाख 25 हजार।
पहले हरा बटन, पीला बटन उसके बाद लाल बटन दबाया
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि समय 10.09 Am बजे SBI ATM मरार रामगढ़ से पीड़ित ने अपने SBI ATM Card से 15,000 रू० का निकासी किया उसके उसके बाद उसका ATM Card, ATM मशीन में फंस गया। जिसके बाद SBI ATM मशीन के उपर बगल में सफेद पेज में लिखे नम्बर 9006127626 पर पीड़ित ने अपना मोबाईल नं० 93******** से सम्पर्क किया तो उनके द्वारा बताया गया कि पहले हरा बटन, पीला बटन उसके बाद लाल बटन दबाई जिसके बाद पीड़ित ने दबा दिया । उसके बाद पीन जेनरेट करने को कहा गया पीड़ित ने पीन जेनरेट कर लिया, उसके बाद भी ATM Card नहीं निकला तब कॉल पर जो फ्रॉड व्यक्ति था उसने पीड़ित को बस स्टैण्ड बुलाया तो पीड़ित वहाँ गया काफी देर इंतजार करने के बाद भी वह व्यक्ति वहाँ नहीं आया।
मदद के नाम पर फ्रॉड का हो गया शिकार
उसके बाद में दोबारा पीड़ित व्यक्ति SBI ATM मरार रामगढ़ गया तो पीड़ित का ATM Card, SBI ATM मशीन में नहीं था किसी और का ATM Card फसा हुआ था तब पीड़ित ने बैंक जाकर पता किया तो पता चला कि उसके खाता सं0-442********** से उसी दिन 9 बार में 85,000/- रु० SBI ATM मरार रामगढ़ से निकाला गया तथा 1,20,000/- एवं 20,000/- कुल 1,40,000/- रु० का K. K JEWELLERS RAMGARH से ज्वेलरी खरीदा गया। जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति K. K JEWELLERS RAMGARH गया तो वहां के कर्मचारी द्वारा समय 12.27 Pm बजे पीड़ित को 42 सेकेंड का विडीयो ATM Swipe Transaction का दिया गया ।
पीड़ित ने साईबर थाना में वीडियो देकर कार्यवाही की मांग किया।
पीड़ित ने बताया कि साईबर अपराधियों द्वारा मेरे SBI Bank (शाखा रामगढ़) खाता सं0-442******** से कुल 2,25,000/- रु० का अवैध निकासी कर लिया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने निम्न धारा 111(2) (b)/111(4)/316 (2)/318(4)/319(2) BNS एवं 66 (C)/66(D) I.T Act 2000 के तहत मामला दर्ज कर निम्न मोबाइल नं0-9006127626 के धारक / उपयोगकर्ता तथा अज्ञात साईबर गिरोह के अपराधियों के पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है ।
साइबर ठगी से बचने के लिए ऑफिसियल नंबर रखें अपने पास
एटीएम कार्ड अगर एटीएम मशीन में फंसे तो वहां मौजूद गार्ड से संपर्क करें। कोशिश ये करें कि जिस एटीएम मशीन में गार्ड रहे वही से अपना ट्रांजेक्शन करें। बैंक से एटीएम कार्ड से सम्बंधित टोलफ्री नंबर और नजदीकी थाना का नंबर जरूर अपने पास रखे । जब भी इस तरह की समस्या हो तुरंत ऑफिसियल मोबाइल नंबर पर कॉल करें। मदद के नाम पर कभी भी कोई निजी जानकारी शेयर ना करें। ओटीपी, सीवीवी या एटीएम कार्ड नंबर और पिन किसी को ना बताए।
