देवघर // झारखंड एटीएस की बड़ी कार्रवाई। झारखंड के आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) एवं देवघर पुलिस ने संयुक्त छापामारी कर तीन अभियुक्तों को दो अवैध अग्नेयास्त्र एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस संबंध में देवघर नगर थाना कांड सं0-170/26, दि०-24.04.2026 धारा-308(2)/111 (2 (वी)/111(3)/111(5) बी०एन०एस० एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
मुंगेर बिहार के परवेज के विरूद्ध घटना में संलिप्तता
जिसमें इन्होने उल्लेख किया है कि अजित कुमार पाण्डेय देवघर निवासी अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध अग्नेयास्त्र की तस्करी करते हैं। इनलोगों के द्वारा अपराधिक घटनाओं को कारित किया जाता है, तथा अपराधिक घटना कारित करने में सहयोग भी किया करते हैं। पूछताछ के दौरान इनलोगों ने स्वीकार किया कि पैसा लेकर किसी व्यक्ति की हत्या करने का काम करने से परहेज नही करते हैं।

कांड के अग्रतर अनुसंधान में ए०टी०एस० झारखण्ड रांची से आए हुए टीम के सदस्य के साथ मिलकर अजित कुमार पाण्डेय एवं इनके सहयोगी पंकज कुमार सिंह पे०-राजकिशोर सिंह, सोनु कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया जबकि एक सहयोगी परवेज पता-मुंगेर बिहार के विरूद्ध घटना में संलिप्तता पाई गई है। कांड में अवैध अग्नेयास्त्र को जप्त किया गया है।
अजित कुमार पाण्डेय के घर से जब्त समान
- 1. एक देशी पिस्टल जिसपर Made in USA 992. 7.65 एम०एम० का सात पीस जिन्दा कारतुस को जप्त किया गया है। वीवो कम्पनी का स्मार्ट फोन ।
पंकज कुमार सिंह के पास से जब्त समान
- एक देशी कट्टा , नोकिया कम्पनी का कीपैड फोन
सोनु कुमार सिंह के पास से
- एक मोबाईल फोन
तीन अपराधी की हुई गिरफ्तारी
- 1. अजित पाण्डेय उर्फ अजित कुमार मिश्रा पे०-संजय पाण्डेय सा०-नन्दीनगर नंदन पहाड थाना-नगर जिला-देवघर
- 2. पंकज कुमार सिंह पे० राजकिशोर सिंह सा०-कृष्णापुरी थाना-नगर जिला-देवघर
- 3. सोनु कुमार सिंह पे०-स्व० अनिल प्रसाद सिंह सा०-दौलतपुर जमुई बिहारअजित पाण्डेय उर्फ अजित कुमार मिश्रा पे०-संजय पाण्डेय सा०-नन्दीनगर नंदनपहाड थाना-नगर जिला-देवघर
अपराधिक इतिहासः
- 1. नगर थाना कांड संख्या 510/18 दिनांक 19/08/18 धारा 341/323/353/225A/341pc
- 2. नगर थाना कांड संख्या 637/22 दिनांक 13/11/2022 धारा 147/ 148/149/307/302/120B ipc & 27 Arms act, 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम
- 3. जसीडीह थाना कांड संख्या 433/23 दिनांक 22/12/2023 धारा 384/386/387/34 IPC
- 4. चंद्रमंडीह थाना कांड संख्या 231/2023 दिनांक 08/01/2024
- 5. सिमुलतला थाना कांड संख्या 138/2023 दिनांक 12/12/2023 धारा 25 (1-B)a/26/35 Arms ACT
- 6. सिमुलतला थाना कांड संख्या 124/2023
