करम महोत्सव में झूमे साहिबगंज के कुर्मी समाज के लोग
साहिबगंज // रविवार को झारखंड प्रदेश अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष प्रेम लाल मंडल उर्फ मंटा मंडल के नेतृत्व में साहिबगंज जिले से सैकड़ों कुर्मी-महतो समाज के लोग पश्चिम बंगाल के पुरुलिया स्थित कोड़ाडीह मैदान में आयोजित करम महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेत्री कृष्णा महतो, संजय पटेल, झूलन महतो समेत महासभा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।करम महोत्सव में पहुंचने पर साहिबगंज से पहुंचे लोगों ने झारखंडी लोक संस्कृति और परंपरा की अनूठी झलक देखी। मैदान में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। मांदर की थाप और पारंपरिक गीत-संगीत के बीच लोग सामूहिक रूप से करम नृत्य करते नजर आए। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे लोगों की सामूहिक प्रस्तुति ने पूरे आयोजन को आकर्षक बना दिया।

महासभा के सदस्यों ने बताया कि करम पर्व झारखंड की लोक संस्कृति और सामाजिक एकजुटता से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी पारंपरिक संस्कृति, लोकगीत, लोकनृत्य और रीति-रिवाजों से जोड़ने का अवसर मिलता है। साहिबगंज से पहुंचे लोगों ने भी आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मांदर की थाप पर जमकर नृत्य किया और करम महोत्सव का आनंद उठाया। इस दौरान कोड़ाडीह मैदान में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। साहिबगंज से पहुंचे कुर्मी-महतो समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से आयोजन में भाग लेकर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव का संदेश भी दिया। मौके पर मौजूद ओमप्रकाश महतो, राजू महतो, और अन्य महतो परिवार मौजूद थे।

Just hit a decent win and the withdrawal was processed almost instantly. This is how it should be done. Visit erabet888
If you are looking for a stable and fair gaming platform this is it. The customer service is top tier and always responds quickly. Visit vnvipee88 today.
The variety of options here is amazing. I spend hours exploring and I still find new things I like. Great experience so far. vnvk88