झारखंड की आवाज

जहरीले सांप के डंसने से पूर्व मुखिया की मौत, इलाज के दौरान देवघर सदर अस्पताल में तोड़ा दम -

जहरीले सांप के डंसने से पूर्व मुखिया की मौत, इलाज के दौरान देवघर सदर अस्पताल में तोड़ा दम

देवघर // मोहनपुर। देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में जहरीले सांप के काटने से एक पूर्व मुखिया की मौत हो गई। मृतका की पहचान पूजा देवी (36 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार के साथ-साथ इलाके में भी शोक का माहौल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

जानकारी के अनुसार पूजा देवी गुरुवार शाम अपने घर से मोहनपुर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया। सांप के डंसने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं।

1005368437
मृतक का फाइल फोटो

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें पहले दुबे बाबा मंदिर लेकर पहुंचे। उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बाद में देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पति समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ग्रामीणों ने बताया कि पूजा देवी सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहती थीं। उनके निधन से पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की हिम्मत दी।

Leave a Reply