झारखंड की आवाज

देवघर में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक -

देवघर में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक

देवघर // जिले के बूढ़ेई बाजार चौक में सुबह-सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। इस हादसे में करीब 5 से 6 दुकानें जलकर राख हो गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी विकराल थीं कि वे सफल नहीं हो सके।

1004476735

सूचना मिलते ही मधुपुर और देवघर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, मामले की विस्तृत जांच जारी है। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply