4:15 बजे शुरू हुआ बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण, 3.80 से 4 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
पिछली सोमवारी में 3.17 लाख भक्तों ने किया था जलार्पण
देवघर // राजकीय श्रावणी मेला 2026 की दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सोमवार तड़के 4:15 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण शुरू होते ही कांवरियों की कतार करीब 9 किलोमीटर दूर कुमैठा स्टेडियम तक पहुंच गई। हर तरफ बोल बम के जयघोष से पूरा कांवरिया पथ गूंज उठा।

जलार्पण शुरू होने के बाद कांवरिया उत्साह और श्रद्धा के साथ कतार में आगे बढ़ते रहे। भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
रात 1 बजे ही नंदन पहाड़ से चमारीडीह पुल तक पहुंच गई थी कतार
जिला प्रशासन के अनुसार दूसरी सोमवारी को बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। रात करीब 1 बजे ही कांवरियों की कतार नंदन पहाड़ से चमारीडीह पुल तक पहुंच गई थी।इसके बाद धीरे-धीरे कांवरियों की संख्या बढ़ती गई और कतार कुमैठा स्टेडियम तक पहुंच गई। प्रशासन की ओर से कांवरियों को निर्धारित रूटलाइन में धैर्य के साथ आगे बढ़ने की अपील की गई है।
4 लाख तक पहुंच सकती है श्रद्धालुओं की संख्या
देवघर के उपायुक्त सौरभ भुवानिया के अनुसार पिछली सोमवारी को करीब 3 लाख 17 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया था।
दूसरी सोमवारी पर भीड़ इससे कहीं अधिक रहने का अनुमान है।प्रशासन का अनुमान है कि सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या 3.80 लाख से 4 लाख तक पहुंच सकती है। वास्तविक संख्या और जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं का अंतिम आंकड़ा दोपहर बाद जारी किया जाएगा।
मजिस्ट्रेट से लेकर पुलिस बल तक की तैनाती
भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के व्यापक इंतजाम किए हैं। उपायुक्त ने बताया कि सभी मजिस्ट्रेट और संबंधित अधिकारियों को विशेष ब्रीफिंग दी गई है।
इनपुट और एग्जिट प्वाइंट पर अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। एसपी के दिशा-निर्देश पर एसडीएम समेत प्रशासनिक टीम लगातार समन्वय के साथ काम कर रही है।
वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 👇👇
कांवरिया पथ और रूटलाइन में भीड़ की निगरानी, कतार प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष फोकस किया गया है।
रविवार को 2.73 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
दूसरी सोमवारी से एक दिन पहले यानी रविवार को भी बाबा नगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 11वें दिन रविवार को 2,73,861 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया।
इनमें 1,54,875 श्रद्धालुओं ने बाह्य अर्घा और 1,18,986 श्रद्धालुओं ने आंतरिक अर्घा के माध्यम से जलार्पण किया।
रविवार को भीड़ नियंत्रण और कतार प्रबंधन के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT), पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की चौबीसों घंटे तैनाती रही। पूरे रूटलाइन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी रही।
पिछली सोमवारी में 3.17 लाख श्रद्धालुओं ने किया था जलार्पण
श्रावणी मेला की पहली सोमवारी पर देवघर में रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिली थी। उस दिन 3,17,494 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया था। दूसरी सोमवारी पर इस आंकड़े के और बढ़ने की संभावना जताई गई है।प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, निर्धारित रूटलाइन का पालन करें और प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करते हुए बाबा बैद्यनाथ का दर्शन एवं जलार्पण करें।

The jackpot hits here feel way more frequent than other places I have tried. Love the variety of slot themes they have available. Highly recommend supermposlot for anyone craving big wins.
Had a lucky streak here last night and the payout was processed almost immediately. Such a professional service at sorte26betcasino.
Really impressed with the variety of games here. It feels very secure and the bonuses are actually generous. Big thanks to krsos888.
Super fun experience so far. The community is great and the games are genuinely addictive in a good way. I’m spending a lot of my free time on phphfun999.