जसीडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पुलिस ने अर्धनिर्मित मकान से गैंग को दबोचा, कई थाना क्षेत्रों में साइबर पुलिस बनकर लूट की वारदात कबूली—
देवघर // पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी साइबर पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले एक संगठित ‘वर्दी गैंग’ का पर्दाफाश किया है।

पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष छापेमारी दल ने जसीडीह थाना क्षेत्र के कोकहराजोरी से रौशन मोड़ जाने वाली मुख्य सड़क किनारे स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी कर 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया।
मौके से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, पुलिस जैसी केमोफ्लाज वर्दी, टोपी, पुलिस स्टिक तथा दो मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी साइबर पुलिस की वर्दी पहनकर कथित साइबर अपराधियों के घरों में छापेमारी का नाटक करते थे और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्हें भरोसा था कि अधिकांश पीड़ित स्वयं साइबर गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण पुलिस में शिकायत नहीं करेंगे, जिसका वे फायदा उठाते थे।
मुख्य सरगना और गैंग का नेटवर्क
पुलिस के अनुसार गैंग का मुख्य सरगना मो. मुबारक अंसारी उर्फ गुड्डू है, जो वर्तमान में हुसैनाबाद का उप-मुखिया बताया गया है। गिरोह में मो. फारुख अंसारी, सुलेमान साह, पाण्डेय यादव और अल्ताफ अंसारी उर्फ गुड्डू सहित कई अपराधी शामिल थे। इनमें से मो. फारुख अंसारी फिरौती के लिए अपहरण जैसे गंभीर मामले में सजायाफ्ता भी रह चुका है।
इन इलाकों में लूट की घटनाएं कबूली
पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने जसीडीह, सोनारायठाढ़ी, मोहनपुर, मधुपुर और पथरौल थाना क्षेत्रों में साइबर पुलिस बनकर कई लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस इन मामलों की विस्तृत जांच कर रही है।
मामला दर्ज
इस संबंध में जसीडीह थाना कांड संख्या 248/2026, दिनांक 25 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बरामद सामान
- एक देशी कट्टा (पिस्टल)
- चार जिंदा कारतूस
- एक पिस्टल मैगजीन
- पांच केमोफ्लाज टी-शर्ट
- पांच केमोफ्लाज फुल पैंट
- पांच केमोफ्लाज टोपी
- चार प्लास्टिक पुलिस स्टिक
- दो मोटरसाइकिल (होंडा शाइन एवं हीरो स्प्लेंडर प्रो)
गिरफ्तार अपराधी
पुलिस ने इस कार्रवाई में
- मो. फारुख अंसारी,
- मो. मुबारक अंसारी उर्फ गुड्डू,
- इजरायल अंसारी,
- ताहिर अंसारी,
- बब्लू अंसारी,
- सहबाज आलम,
- पाण्डेय यादव,
- सुलेमान साह,
- अकरम साह और
- अल्ताफ अंसारी उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया है।
छापेमारी टीम
इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जसीडीह थाना के सह थाना प्रभारी दीपक कुमार ने किया। अभियान में देवीपुर, मोहनपुर, चितरा, मधुपुर और जसीडीह थाना के पदाधिकारियों के साथ तकनीकी शाखा, सशस्त्र बल और चौकीदारों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

If you are looking for a reliable site, give ph93jili a try. The gameplay is fair and the wins are satisfying.