झारखंड की आवाज

West Singhbhum। उधार की रकम वापस मांगने पर युवक की भुजाली से गला काटकर ह*त्या -

West Singhbhum। उधार की रकम वापस मांगने पर युवक की भुजाली से गला काटकर ह*त्या

पश्चिमी सिंहभूम // जिले के चक्रधरपुर में बुधवार देर रात गैंगखोली इलाके में एक युवक की भुजाली से गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान शीतला मंदिर वार्ड संख्या 7 निवासी राज तांती के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार राज तांती गैंगखोली क्षेत्र में कुछ युवकों के साथ मिलकर अवैध धंधा करता था। बताया जा रहा है कि उसने एक युवक से कुछ पैसे उधार लिए थे। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे उधार की रकम वापस मांगने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

स्थानीय लोग उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले गए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान आरोपित ने भुजाली निकालकर राज तांती के गले और पेट पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसका गला बुरी तरह कट गया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद राज तांती किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा और कटे हुए गले को हाथ से दबाए हुए अपने घर शीतला मंदिर क्षेत्र तक पहुंच गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण वह घर पहुंचते ही जमीन पर गिर पड़ा। परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार….

घटना के बाद मृतक के पिता मारतुल तांती ने धर्मेंद्र प्रधान के पुत्र सन्नी प्रधान पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उधार के पैसे को लेकर सन्नी ने पहले मारपीट की और फिर भुजाली से गला काटकर उनके बेटे की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पोड़ाहाट के डीएसपी कुमार विनोद, चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सहित पुलिस बल अस्पताल पहुंचा और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है और आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इधर, मृतक की बहन शांति का कहना है कि घटना का संबंध ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार से है। हत्या अवैध ब्राउन शुगर के रुपये को लेकर उसके भाई की हत्या की गई है।

Leave a Reply