झारखंड की आवाज

बच्चों को नशे से बचाने के लिए प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के निर्देश -

बच्चों को नशे से बचाने के लिए प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के निर्देश

03 अक्टूबर 2026।
रांची // जिले में बढ़ते नशे के प्रचलन और इसकी चपेट में आ रहे स्कूली बच्चों को लेकर युवा राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता किश्तिज मिश्रा ने आज रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री जी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

ज्ञापन के माध्यम से जिले में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने, विशेषकर स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास निगरानी बढ़ाने, बच्चों को नशे से बचाने के लिए जागरूकता एवं काउंसलिंग की व्यवस्था करने तथा नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।

1005496303

क्षितिज मिश्रा ने कहा कि आज नशे का प्रभाव केवल युवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि कम उम्र के बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। यह हमारे बच्चों के भविष्य और समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इसलिए नशे के खिलाफ प्रशासन और समाज को मिलकर निर्णायक अभियान चलाने की आवश्यकता है।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री जी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को जिले के स्कूलों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर नशीले पदार्थों की बिक्री और उपलब्धता के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

युवा राष्ट्रीय जनता दल ने प्रशासन की त्वरित पहल का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों के हाथ में किताब और खेल का सामान होना चाहिए, नशे का सामान नहीं। संगठन आगे भी नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों और युवाओं को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करेगा।

Leave a Reply