साहिबगंज // के मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र से करमा पूजा के दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी, गाली-गलौज और मारपीट के बाद गोली फायरिंग का मामला सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना 22 सितंबर की रात तेलियाडीह करमटोला गांव में हुई, जहां आदिवासी महिलाएं करमा पूजा कर रही थीं।
इसी दौरान कार्यक्रम में पहुंचे दो युवकों पर महिलाओं के साथ गाली-गलौज और छेड़खानी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, इसी क्रम में दोनों आरोपियों ने देशी कट्टा से फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित महिला के आवेदन पर मिर्जाचौकी थाना में मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए साहिबगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जीरवाबाड़ी थाना क्षेत्र निवासी करण रिखियासन और गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र के चुनाचक निवासी एक अन्य आरोपी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा और एक खोखा बरामद किया है। बरामद हथियार के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है।
पूरे मामले की जानकारी साहिबगंज एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
अब सुनिए इस पूरे मामले पर साहिबगंज एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने क्या कहा।
Bkd News Jharkhand के यूट्यूब चैनल पर 👇👇👇

Super impressed with the mobile version. I can play anywhere without any glitches. If you are on the move just use braposta1.
Really impressed with the variety of games available here. It feels like a premium experience and the interface is very intuitive. Highly recommend br9096betvip to anyone looking for a top-tier site.
Fast deposits and even faster withdrawals. I really appreciate the transparency of krrwin.