झारखंड की आवाज

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सरगना हसन चिकना गिरफ्तार, बरहरवा रेलवे स्टेशन पर पुलिस की कार्रवाई -

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सरगना हसन चिकना गिरफ्तार, बरहरवा रेलवे स्टेशन पर पुलिस की कार्रवाई

साहिबगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अंतरराज्यीय चोर गिरोह के कथित सरगना हसन चिकना को बरहरवा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले की ईटाहार पुलिस ने बरहरवा रेल पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की है।

पुलिस के मुताबिक, हसन चिकना पर पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, मुंबई समेत कई राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह से जुड़े होने का आरोप है और कई राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

जानकारी के अनुसार, हसन चिकना कथित तौर पर रांची से चोरी के सोने की डिलीवरी करने के बाद वापस लौट रहा था। उसके बरहरवा रेलवे स्टेशन पहुंचने की सूचना मिलने के बाद उत्तर दिनाजपुर पुलिस की टीम पहले से ही स्टेशन पर निगरानी कर रही थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इंस्पेक्टर अभिषेक साह के नेतृत्व में करीब दो दर्जन पुलिस पदाधिकारी सादे लिबास में स्टेशन परिसर में तैनात थे। ट्रेन से उतरने के बाद जैसे ही संदिग्ध को पुलिस की मौजूदगी का आभास हुआ, उसने कथित तौर पर भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद करीब 5 से 7 किलो सोना बरामद होने की चर्चा सामने आ रही है। हालांकि, बरामद सोने की वास्तविक मात्रा और उसकी कीमत की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस की विस्तृत जांच और बरामदगी की आधिकारिक जानकारी के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

कार्रवाई के बाद आरोपी को बरहरवा जीआरपी थाना लाया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उत्तर दिनाजपुर पुलिस आरोपी को अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई।

अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और चोरी की वारदातों के संबंध में भी जांच कर रही है।

Leave a Reply