झारखंड की आवाज

Blog Post -

जनगणना का नोटिफिकेशन जारी: 2027 तक दो चरणों में होगी पूरी

पहली बार जाति गणना भी होगी शामिल

नई दिल्ली। भारत सरकार ने जनगणना को लेकर आज सोमवार को गजेट नोटिफिकेशन जारी कर दिया।

इस जनगणना का आधार एक मार्च 2027 माना जाएगा । इस अधिसूचना के साथ ही जनगणना को लेकर कवायद आज से शुरू हो जाएगी। भारत सरकार ने जनगणना की गजट अधिसूचना आज जारी कर दी है। जनगणना में पहली बार जाति गणना भी शामिल होगी।

34 लाख कर्मचारी और 1.3 लाख अधिकारी करेंगे जनगणना

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि 34 लाख कर्मचारी और पर्यवेक्षक तथा लगभग 1.3 लाख जनगणना अधिकारी जनगणना का कार्य पूरा करेंगे । इसके लिए अत्याधुनिक मोबाइल डिजिटल गैजेट का इस्तेमाल किया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि एक मार्च 2027 ही जनगणना के लिए आधार होगा। हालांकि केंद्र शासित प्रदेश लाख जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए वे एक अक्टूबर 2026 माना जाएगा। कल नई दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की थी।

इससे पहले वर्ष 2011 में हुई थी जनगणना

पूरे देश में जनसंख्या संबंधी आंकड़े जुटाने के लिए लाखों कर्मचारियों व अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए उन्हें अत्याधुनिक डिजिटल उपकरणों से लैस किया जाएगा। पहाड़ों से मैदान तक होगी जनगणना की खास बातें केंद्र सरकार ने 2027 की जनगणना के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। ये दो चरणों में जनगणना होगी। पहले फेज में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे बफीले पहाड़ी इलाकों में अक्टूबर 2026 संदर्भ तिथि होगी, जबकि देश के बाकी हिस्सों में मार्च 2027 संदर्भ तिथि होगी। यानि समग्रता में बात करें तो जनगणना और जातीय जनगणना की प्रक्रिया पहाड़ी राज्यों में 1 अक्टूबर तक और मैदानी इलाकों में मार्च 2027 तक पूरी कर ली जाएगी।

आइए जानते हैं पूरा शेड्यूल और प्रक्रिया

आइए जानते हैं पूरा शेड्यूल और प्रक्रिया जनगणना की प्रक्रिया में सबसे अहम पहलू इसमें कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की ट्रेनिंग है। इसलिए सबसे पहले जनगणना और जातीय जनगणना में काम करने वाले कर्मचारियों की नियुक्ति और प्रशिक्षण दिया जाएगा। डिजिटल डिवाइस और मोबाइल ऐप की ट्रेनिंग जनगणना के लिए लगभग 13 लाख जनगणना पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। कुल 34 लाख प्रगणक और पर्यवेक्षक तैनात होंगे। जो घर-घर जाकर जनगणना और जातीय जनगणना का काम करेंगे। कुल मिलाकर अगले 2 महीने में निचले स्तर तक प्रशिक्षण का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस बार जनगणना से जुड़े सभी कर्मचारियों को डिजिटल डिवाइस और मोबाइल ऐप की ट्रेनिंग दी जाएगी। डिजिटल जनगणना का तकनीकी पहलू जनगणना मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए डिजिटल माध्यम से की जाएगी ।

नागरिकों को स्व-गणना का भी विकल्प मिलेगा

नागरिकों को स्व-गणना का भी विकल्प मिलेगा । सॉफ्टवेयर में जाति, उप-जाति के लिए नए कॉलम जोड़े जाएंगे । डेटा का संग्रहण प्रेषण और भंडारण पूरी तरह सुरक्षित रहेगा कड़े डेटा सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे जनगणना से पहले जिला, तहसील स्तर पर तैयारियां की जाएगी हाउसिंग और पॉपुलेशन के लिए प्रोफॉर्म और प्रश्नावली तैयार किया गया । प्रश्नावली में इस बार जाति और समुदाय से जुड़े सवाल होंगे दो चरणों में होगी जनगणना पहले चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की होगी गणना आवासीय स्थिति, सुविधाएं और संपत्ति की जानकारी घर का उपयोग आवासीय / वाणिज्यिक), बिजली, पानी, शौचालय, वाहन आदि का डेटा दूसरे चरण में जनसंख्या गणना । इसमें हर व्यक्ति की जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक स्थिति ग्राफिक स्थिति, सांस्कृतिक पक्ष के बारे में जानकारी इकट्ठा की जाएगी। आजादी के बाद ये 8 वीं जनगणना होगी। जबकि कुल मिलाकर ये 16 वीं जनगणना होगी। आखिरी जनगणना 2011 में हुई थी।

यातायात पुलिस ने बिजली मजदूर का काटा चालान तो मजदूर ने 3 थानों की काट दी लाइन

देवघर यातायात पुलिस का हेलमेटचेकिंग अभियान उस समय चर्चा काविषय बन गया, जब बिजली विभागके एक निजी मजदूर की बाइक जब्त होने के बाद शहर के तीन थानोंकी बिजली 22 घंटे तक गुल रही।

1002733858

घटना शनिवार की है, जब यातायात पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने के कारण बिजली मजदूर की बाइक जब्त कर ली। इसके बाद शनिवार दोपहर करीब 4 बजे से यातायात थाना नगर थाना और महिला थाना की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरूआत मेंपुलिसकर्मियों ने इसे सामान्य मेंटेनेंस कार्य समझा। लेकिन घंटों बीतने के बाद भी बिजली बहाल नहीं हुई। नगर थाना में जनरेटर की मदद सेकाम चलाया गया, लेकिन यातायात और महिला थाना अंधेरे में डूबे रहे। बिजली की अनुपस्थिति में पुलिसकर्मी परेशान रहे। रविवार दोपहर 2 बजे के करीब तीनों थानों की बिजली लाइन जोड़ने का कार्य पूरा हुआ, जिसके बाद आपूर्ति बहाल हुई। सूत्रों का कहना है किबाइक जब्त होने से नाराज बिजली मजदूर ने जान बूझकर बिजली काटदी । यह घटना रविवार को पूरे दिनशहर और थानों में चर्चा का विषयबनी रही। यातायात पुलिस केअभियान और बिजली कटौती के इस अनोखे संयोग ने लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरीं।

एक लोडेड देशी कट्टा व ज़िंदा कारतूस के साथ युवक धराया

साहिबगंज जिले के नगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को दबोचने में सफलता हासिल की है।

1002732035

अनुमंडलीय कार्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नॉर्थ कॉलोनी, मालगोदाम के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी घटना को कारित करने के उद्देश्य से मौजूद है। एसपी के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने छापामारी कर शोभनपुर भट्ठा निवासी प्रकाश कुमार सिन्हा को दबोच लिया। उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा व एक ज़िंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में उसने नगर थाना क्षेत्र में हाल में ही हुए दो गृहभेदन में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके पास से चोरी किया गया दो मोबाइल, 40635 रुपया नक़द व चोरी का सामान बेच कर अर्जित किया गया । 10700 रुपया भी बरामद किया गया। मामले में कांड संख्या 96/25 दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी कांड संख्या 94/25 व 95/25 में वांछित था। वहीं उसके ऊपर कांड संख्या 136/22 भी दर्ज था। छापामारी में नगर थाना इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, पुअनि प्रवीण कुमार प्रभाकर, मुरली मनोहर सिंह, सअनि अजय कुमार, विजेंद्र कुमार व आरक्षी संतोष कुमार पंडित शामिल थे।

हजारीबाग का चर्च रोड़ आज से शहिद करमजीत सिंह बक्शी रोड़ के नाम से जाना जायेगा

हजारीबाग शहरी क्षेत्र का चर्च रोड़ का नाम बदलकर शहिद करमजीत सिंह बक्शी के नाम से जाना जायेगा । झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को शिलापट्ट का अनावरण कर किया ।

1002731973

इस दौरान सदर विधायक प्रदीप प्रसाद कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के अलावा बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता सिख समुदाय के नागरिकों एवं हजारीबाग के नागरिक उपस्थित थे।इस अवसर पर सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि शहिदों के सर्वोच्च बलिदान को अहमियत देना हर नागरिक का कर्तव्य है हमारी संजीदा सरकार इस पर दृढ़ संकल्प के साथ कर रही है शहिद करमजीत सिंह के सम्मान में चर्च रोड़ का नाम बदलकर शहिद के नाम से करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

शहिद को सम्मान देने के लिए झारखंड सरकार का आभार

शहिद के परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है और इस परिवार की जो भी समस्या है उसका निदान करना हमारा कर्तव्य है। वहीं विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग के जनभावना का सम्मान करते हुए इस सड़क का नामकरण शहिद के नाम से हुआ है यह सभी के प्रयास का नतीजा है यूं तो शहिद अमर है ही लेकिन सड़क का नाम रखे जाने से यह हमेशा लोगों के जेहन में रहेंगे शहिद को सम्मान देने के लिए झारखंड सरकार विशेष कर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आभार प्रकट करते हैं।

विधायक संजय सिंह यादव बने राजद झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष

रांची झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल का प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। विधायक संजय सिंह यादव अभय सिंह और सदाकत हुसैन अंसारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

1002731892

जिसमें स्कूटनी में दो का नामांकन रद्द हो गया और हुसैनाबाद से विधायक संजय सिंह यादव एक बार फिर से निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बने । संजय सिंह यादव के ही नेतृत्व में 2024 का झारखंड विधानसभा का चुनाव भी लड़ा गया था और राजद ने बेहतर परफॉर्मेंस भी किया । गिरधारी गोप ने बताया दो का नामांकन को रद्द कर दिया और एक मात्र संजय सिंह यादव का नामांकन पत्र सही पाया । गिरधारी गोप राज्य के मुख्य निर्वाची पदाधिकारी बनाए गए हैं। हालांकि सदाकत हुसैन अंसारी और अभय सिंह के नामांकन पत्र रद्द होने को लेकर कहा कि मनगढ़ंत तरीके से नियम बनाए गए। नामांकन रद्द करना वैध नहीं है इस बात को पार्टी शीर्ष नेतृत्व के पास भी उठाएंगे।

Deoghar Cyber Crime News। देवघर पुलिस ने 6 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने छापेमारी कर कुल 6 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार 6 मोबाइल 10 सिम कार्ड और 3 प्रतिबिंबित सिम को किया बरामद।

IMG 20250222 215738

पुलिस ने बताया कि ये सभी साइबर आरोपी अलग अलग तरीके से ऑनलाइन के माध्यम से लोगों को अपना शिकार बनाता था। सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर । केवाईसी अपडेट के नाम पर। खाता में केवाईसी अपडेट। चेक बूक पासबुक और एटीएम प्राप्त करने के नाम पर और फ़ोन पे गुगल पे पर कैशबैक पाने को लेकर भी ठगी किया करता था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

अजीत कुमार दास उम्र 27 वर्ष पिता झकसु महरा सा० मथुरापुर थाना जसीडीह

दुलाल दास उम्र 22 वर्ष पिता राजेन्द्र दास सा० सालतर गौरीपुर, थाना करौं

रोबिन कुमार दास उम्र 22 वर्ष पिता बलराम महरा सा० गोबिन्दपुर थाना करौं

प्रभाकर आनंद उम्र 35 वर्ष पिता स्व० शक्ति दास सा० जयंतीग्राम थाना मधुपुर

सुरेन्द्र कुमार राय उम्र 22 वर्ष पिता स्व० तारणी राय सा० जलहारा थाना सारवां

घनश्याम कुमार राय उम्र 22 वर्ष पिता तेजो राय सा० जलहारा थाना सारवां सभी जिला देवघर ।

युवक ने फांसी लगाकर की आत्मह”त्या पुलिस जुटी जांच में

लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के पहड़तल्ली में 25 वर्षिय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी लीला की समाप्त…..

1002731595

हत्या या आत्महत्या मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस ,शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया लातेहार सदर अस्पताल।

लातेहार में रजवार कोल ब्लॉक के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध

लातेहार बालूमाथ प्रखंड के 6 गांवों के ग्रामीणों ने रजवार कोल ब्लॉक के लिए प्रस्तावित 3337 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का विरोध किया है।

1002731564

ग्रामीणों का आरोप है कि जिला प्रशासन और कोयला कंपनी टीवीएनएल फर्जी ग्राम सभा कर उनकी जमीन लूटने की कोशिश कर रही है ग्रामीणों का कहना है कि उनकी जमीन उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत है और वे इसे खोना नहीं चाहते हैं। वे अपनी जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं।

विभाग की उदासीनता के खिलाफ किसान का अनिश्चितकालीन जल समाधि सत्याग्रह शुरू

किसान आंदोलन लातेहार में किसानों का चटुआग डैम के पानी में खड़े होकर आंदोलन कर रहे हैं किसान

लातेहार किसानों ने अनिश्चितकालीन जल समाधि सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया है, टोरी चंदवा में फ्लाई ओवरब्रिज और फुट ब्रिज निर्माण चालु कराने समेत कई मांगों को लेकर चटुआग डैम के पानी में किसान खड़े होकर आंदोलन कर रहे हैं।

1002731514

महिलाएं भी हौसला बढ़ाने के लिए उनके साथ डैम में खड़ी हो गई हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर फ्लाई ओवरब्रिज व बंद पड़े फुट ब्रिज का कार्य जल्द शुरू नहीं की जाती है तो किसान जल समाधि लेने पर मजबूर हो जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी केंद्र तथा राज्य सरकार की होगी। आंदोलन में शामिल सभी किसान केंद्र और राज्य सरकार तथा रेलवे विभाग से टोरी – चंदवा एनएच 99 न्यु 22 पर फ्लाई ओवर ब्रिज का नए प्राक्कलन की स्वीकृति देकर टेंडर कराकर इसका निर्माण कार्य शुरू करने, फ्लाई ओवरब्रिज की अधिग्रहित भुमि एवं मकान का पुनर मुल्यांकन कर मुआवजा राशि बढ़ाकर रैयतों को भुगतान करने, टोरी जंक्शन के पश्चिम में बंद पड़े फुट ब्रिज का काम चालू करने, टोरी रेलवे क्रॉसिंग के समीप अंडरब्रिज पास का निर्माण करने, टोरी से बालूमाथ तक पैसेंजर ट्रेन चलाने, टोरी के पूर्वी, टोरी – महुआमिलान स्टेशन के बीच भंडारगढ़ा – परसाही आने जाने वाले रास्ते पर रेलवे पोल संख्या 182/28 एवं 182/29 के समीप अंडरब्रिज पास का निर्माण करने समेत कई मांग कर रहे हैं ।

1002731513

ठंडे पानी के बीच खड़े किसानों ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टोरी – चंदवा का फ्लाई ओवर ब्रिज का शिलान्यास दिनांक 03 अप्रैल 2021 को किया इसके बाद इस ओर ध्यान ही नहीं दिया, शिलान्यास हुए 04 वर्ष से अधिक समय हो गया लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं हुआ। इसके निर्माण नहीं होने से टोरी रेलवे क्रॉसिंग की जाम से लाखों ग्रामीण प्रत्येक दिन बुरी तरह त्रस्त हैं। साथ ही किसानों को मंडी जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है इस कारण फलों और सब्जियों को मंडी तक नही लेकर जाते है

खेलो इंडिया एथलेटिक सेंटर देवघर के विष्णु मुर्मू ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण पदक

देवघर दूसरा झारखंड राज्य सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप -2025 जो कि 14-15 जून को जामताड़ा में अयोजित था ।

1002731238

कुल 13 सदस्य देवघर जिला के खिलाड़ी भाग लिया जिसमे देवघर जिला को दो पदक हासिल हुआ । खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर देवघर के विष्णु मुर्मू ने अंडर -16 बालक वर्ष में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता वही मधुपुर कि अनुषा मुर्मू ने बालिका -14 वर्ष में ट्रायथलॉन- बी ग्रुप में कांस्य पदक जीता।

1002731235

देवघर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने कहा की विष्णु लगातार ग्राउंड में पसीना बहा रहे है अपने कोच दीपक कुमार का साथ उसका फल मिला वही अनुषा मुर्मू कोच सरफराज के देखरेख में मधुपुर में अभ्यास करती है। सभी विजेता खिलाड़ी और उनके कोच को सम्मानित किया जायेगा। विजेता खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉo सुनील खवाड़े, सचिव मनोज मिश्रा, आशीष झा, नीतू देवी, सुरेश शाह, रवि केसरी, डॉ अमित प्रसाद, आशीष दुबे, निक्की झा, बंटी नंदन सिंह, नीतीश सिंह,रजनीश कुमार, अमित सोनी, चंदन कुमार, गौरव कुमार, राजेश कुमार, आशीष दुबे, मनीष भारद्वाज, दीपक कुमार, अजय खवाड़े सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

अधिवक्ताओं ने लगाया करौं व मधुपुर पुलिस पर दुर्व्यवहार आरोप

देवघर जिला के मधुपुर अनुमंडल के अधिवक्ता संघ द्वारा संघ के मीटिंग हॉल में एक आम बैठक आयोजित की गई। जिसमें हाल के दिनों में दो अधिवक्ताओं के साथ पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार के मामले पर चर्चा की गई।

1002729743

बैठक में सर्वसम्मतिसे पुलिस अधिकारियों की निंदा करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। अधिवक्ता प्रमोद चौधरी के खिलाफ झूठा मुकदमा 04 जून 2025 को करों थाना में सूचक रूमा देवी द्वारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 के तहत छेड़छाड़ का एक झूठा मुकदमा दर्ज किया गया। अधिवक्ता संघ का आरोप है कि यह केस पुलिस एवं शिकायतकर्ता की सांठगांठ से दर्ज किया गया है। वही अधिवक्ता रंजन कुमार के साथ दुर्व्यवहार 12 जून 2025 को मधुपुर पुलिस द्वारा उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जबरन थाना ले जाया गया। थाने में उनके साथ धक्का-मुक्की की गई तथा पुलिस ने झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। पुलिस अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। दोनों अधिवक्ताओं के आवेदन एवं एफआईआर की प्रति पुलिस उच्चाधिकारियों एवं झारखंड सरकार को भेजी जाएगी। संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। वही मधुपुर के एसडीओ एवं एसडीपीओ के समक्ष काला बिल्ला धरना दियाजाएगा तथा अधिवक्तागण सांकेतिक हड़ताल करेंगे। यदि पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो संघ आगे के आंदोलन का निर्णय लेगा। बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह, महासचिव श्याम सुंदर भैया, प्रशासनिक सचिव जितेंद्र कुमार सहित अनिल कुमार सिंह,धनंजय शाही, शकील अहमद,उमेश प्र. शाही, गणेश यादव, मो.जीशान अंसारी, सरोज कुशवाहा,डोमन प्र यादव, प्रमोद रंजन मिश्रा, विजय कुमार, रमाकांत सिंह, शैलेंद्र कु. सिन्हा, सोहेल अख्तर अंसारी, आशीष कुमार,समीर यादव, त्रिपुरारी प्र. सिंह, कृष्णकु. सिन्हा, रूपेश नारायण सिन्हा, मो.सिद्दीक अंसारी, सरिता कुमारी,सच्चिदानंद वर्मा, छोटेलाल दास,नंदकिशोर शर्मा, पुरन महतो, प्रदीपभोक्ता, अभिमन्यु मेहरा, हेमंत सिंह,अवधेश सिंह, माखन राउत,इकबाल अली, महेंद्र सिंह, मो.मुस्तफा अंसारी, बालकिशोर दास,कौशल शाही, सरोज राम मिश्रा,कृष्ण कुमार राय, राजीव सिंह, अरुणमेहरा, प्रमोद कुमार, नीलकंठ यादव,रामचंद्र राय, रिजवान शाहीन,सत्यकांत आदि दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे आगे के आंदोलन के लिए तैयार हैं।

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

देवघर विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, शाखा देवघर के द्वारा मधुपुर अनुमंडल एवं एम्स, देवघर के संयुक्त तत्वधान में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

1002726925

जिसमे कुल 114 रक्तवीर एवं रक्त वीरांगनाओं ने अपना बहुमूल्य रक्तदान किया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ उप निदेशक एम्स देवघर, लेफ्टिनेंट कर्नल अविक दास, प्रो. (डॉ.) प्रतिमा गुप्ता, डीन रिसर्च , प्रो.(डॉ.) सी. वसंत कल्याणी, प्रिंसिपल, नर्सिंग कॉलेज,प्रो. (डॉ.) सत्य रंजन पात्रा, चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. रत्नेश कुमार, रजिस्ट्रार, एम्स देवघर डॉ. इंद्रनील दास, एचओडी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग जितेश राजपाल, चेयरमैन, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर, पीयूष जयसवाल, वाइस चेयरमैन, आईआरसीएस देवघर, राजकुमार बर्णवाल, कोषाध्यक्ष, एमओआईसी सदर अस्पताल के डाॅ. विधु विभोर, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश साह, रीता चौरसिया, मयंक राय, सुधांशु शेखर बरनवाल, विजय प्रताप सनातन, अर्चना भगत, देवनंदन झा, सुरेशानंद झा, उप संरक्षक नितेश बथवाल, आजीवन सदस्य विवेकानन्द, आजीवन सदस्य प्रियांशी जयसवाल, ज्योति कुमारी, वंशिका जयसवाल द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर दिया गया। मंचासीन सभी अतिथियों को रेड क्रॉस के द्वारा एक पौधा स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के बीच रक्तदान जागरूकता के लिए शपथ दिलाया गया।

मधुपुर अनुमंडल से 50 यूनिट एवं एम्स देवघर से 64 यूनिट

आज के शिविर में मधुपुर अनुमंडल से कुल 50 यूनिट रक्त एवं एम्स देवघर से कल 64 यूनिट रक्त, रक्त अधिाकोष को प्राप्त हुआ। मौके पर एम्स देवघर उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल अविक दास ने कहा कि मनुष्य वही है जो समाज और सृष्टि को देने का कार्य करें, क्योंकि स्वयं के लिए सभी जीते हैं, लेकिन समाज के लिए जो जीते हैं वही असली मनुष्य है। प्रोफेसर डॉक्टर प्रतिमा गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है इससे बड़ा कोई पुण्य नहीं। आज विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्त वीरों को दिल से सैल्यूट। वहीं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल ने बताया कि रक्तदान को महादान कहा गया है, रक्तदान करने से जरूरतमंद को नया जीवन मिलता है समाज में ऐसे कई रक्तदाता है जो नियमित अंतराल पर रक्तदान कर विषम परिस्थितियों में लोगों के काम आते हैं। वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है हर इंसान को रक्त अधिाकोष के मानकों का पालन करते हुए साल में काम से कम तीन बार सुरक्षित रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

1002726930

आज शिविर में जिन लोगों ने रक्तदान किया उनके नाम कर्मश: इस प्रकार है.डॉ. इंद्रनील दास, अंजनी किशोर सिंह, कौस्तव के. बर्धन, सौरव राउत, डॉ. निखिल कुमार, डॉ. बालाको चक्रवर्ती, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, सुहानी कुमारी, पुष्पराज धाकड़, ऋषिकेश रंजन, शिवानी, दिव्या नेगी, उमेश कुमार अग्रवाल, गुड्डू कुमार, मोहित नागर, तनुज भानोतिया, बिक्रांत राय, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रांजल डे, विनय गुप्ता, मोहम्मद मुल्ला, रचित मंडल, प्रतीक सिद्धासन देवरी, सुमन सिंह यादव, प्रियांशु मिश्रा, सोनू कुमार गोड़, बरनाली समंतराय, किशोर कुमार झा, बाला शंकर, कुमार इमरान, रोबिन सिंह, मुकेश जावेद, श्रेयान साहा, रौनक मलिक, अजय कुमार, दीपक कुमार तिवारी, शुभम राय, उत्तम जोइसवाल, रुद्र नारायण, शारदा बनर्जी, नितेश कुमार, डॉ. केतन प्रियदर्शी, विवेक कुमार ओझा, डॉ. रत्नेश कुमार, डॉ. विमल सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल अभिक दे, चंदन कुमार, देवा राम रैगर, कृष्णेंदु धर, डॉ. राहुल के. पांडेय, डॉ. पियूष के. भगत, सजल प्रताप सिंह, वेंकटेश गुप्ता, पीयूष जायसवाल, राज नारदी कमरू, संदीप कुमार मुनशी, अंजली प्रिया, गीता कुमारी, सविता, शिवा तिवारी, योगेश राठिया योगेश रोहिल्ला मनीष कुमार चौधरी कुमेद कुमार सिंह डॉ. सौरभ शर्मा।

कुएं में नहाने के दौरान पानी में डूबने से युवक की मौ”त

देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को हारोडीह गांव निवासी श्याम सुंदर यादव के 15 वर्षीय पुत्र कुंदन यादव का कुएं में स्नान के दौरान मौत हो गई है।

1002726786

घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीन- चार युवक कुएं में स्नान कर रहा था नहाने के दौरान कुंदन की मौत हो गई। बच्चों ने उधर घटना की जानकारी ग्रामीण व परिजनों को दी। सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण देखने घटना स्थल पर पहुंच गये। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार को दी। सूचना मिलते ही मोहनपुर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने पंपिंग सेट से पानी को सुखाकर युवक को कुएं से बाहर निकाला। वहीं परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है । पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों में चर्चाएं हैं कि नहाने के दौरान एक दूसरा युवक कुंदन के ऊपर कूदने से ही उनकी मौत हो गई है। पुलिस हर एक बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। मौके पर वरिष्ठ नेता भूतनाथ यादव, मुखिया रंजीत प्रधान, महावीर सेवा के संरक्षण विक्की कुमार, मुस्तफा अंसारी ने परिवार वालों को ढांढस बंधाया।

शाहिद जवान सत्यवान कुमार सिंह को मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने दिया श्रद्धांजलि

रांची के धुर्वा स्थित सीआरपीएफ के 133 बटालियन मुख्यालय में जवान सत्यवान कुमार सिंह को अंतिम सलामी दी गई। सत्यवान कुमार सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले थे।

1002726497

जवान को अंतिम सलामी देने के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास के लिए रवाना कर दिया गया। मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत मुख्य सचिव अलका तिवारी और पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता समेत वरीय अधिकारियो ने भी जवान को सलामी दी। अपने शोक संदेश में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार में इस घटना को काफी दुखद बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड में नक्सली गतिविधियों पर काफी हद तक रोक लगाई गई है। राज्यपाल ने कहा कि वॉर 2026 तक पूरे देश को नक्सल मुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है । इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक सघन अभियान के दौरान इस तरह की घटना हुई है। घटना से वे काफी मर्माहत है। मुख्यमंत्री ने कहा थी दुख की इस घड़ी में जवान के परिजन के साथ राज्य सरकार खड़ी है।

श्रीया शर्मा ने पहले ही अटेम्प्ट में “नीट” के एग्जाम में पाई सफलता

देवघर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रभात रंजन की पुत्री ने” नीट” की परीक्षा में सफलता हासिल कर परचम लहराया है।

1002726385

श्रीया शर्मा ने यह सफ़लता पहले ही एटेम्पट में प्राप्त कर लिया।श्रीया की इस सफलता से परिवार के सभी सदस्यों में खुशी और हर्ष का माहौल है। श्रीया भी अपने पिता की ही तरह एक कुशल चिकित्सक बनना चाहती थी इसको लेकर इन्होंने जी तोड़ मेहनत किया है। श्रीया ने मेट्रिक तक कि पढ़ाई संत फ्रांसिस स्कूल से किया था और मेट्रिक के एग्जाम में भी टॉप की थी।

1002726390

वहीं श्रीया ने बारहवी की पढ़ाई सनराइज द्वारिका एकेडमी से की थी और यहां भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन की थी।बताते चलें कि श्रीया ने टुवेल्थ नॉन स्कूलिंग किया था ,वहीं कोटा में जाकर नीट की तैयारी की और पहले ही एटेम्पट में सफलता हासिल कर लिया है।वहीं श्रीया ने इसका पूरा श्रेय अपनी माता मधु कुमारी को दिया है जो श्रीया के साथ साये की तरह रही और उसने सफलता हासिल किया।वहीं इस खबर को सुनते ही पिता डॉ प्रभात रंजन की खुशी का ठिकाना नहीं था।डॉ श्री रंजन ने कहा कि मेरी सबसे बड़ी खुशी यह है कि बिटिया ने पहले ही एटेम्पट में “नीट एग्जाम”निकाल लिया।