झारखंड की आवाज

Blog Post -

छात्र छात्राओं को अलग कॉलेज में शिफ्ट करने का छात्र संगठन ने किया विरोध

जमशेदपुर कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद करने और छात्र छात्राओं को अलग कॉलेज में शिफ्ट करने का छात्र संगठन ने किया विरोध।

1002772386

सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं पहुंचे उपायुक्त कार्याल उपायुक्त कार्यालय का किया घेराव, सभी छात्र छात्राएं सड़क पर बैठ उपायुक्त कार्याल के समक्ष मुख्य सड़क को किया जाम, प्रदर्शन के दौरान उपायुक्त कार्यालय में भी अधिकारी को वाहन से अंदर जाने से रोका, अधिकारी पैदल गए कार्यालय, छात्र संगठन ने राज्य के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की, छात्रों का साफ कहना है कि इंटरमीडिएट की पढ़ी बंद कर दी गई है। जिससे छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं छात्र छात्राओं का कॉलेज शिफ्ट किया जा रहा है। जिससे छात्र छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार इस शिक्षा नीति को निरस्त नहीं करेगी, तो आने वाले समय में छात्र आज उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर रहे है, जिसके बाद राज्यभवन और मुख्यमंत्री आवास का भी घेराव करेंगे।

जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी निसार अहमद उर्फ निशु गिरफ्तार

जमशेदपुर के कुख्यात अपराधी निसार अहमद उर्फ निशु को जेल भेजने से पहले जिला पुलिस ने मानगो गोल चक्कर से एमजीएम अस्पताल पैदल मार्च कराया।

1002772349

ताकि लोग यह समझ सके कि यह वह अपराधी है जिसने हत्या जैसे कई जन्ध अपराध को अंजाम दिया है.आपको याद दिला दे की इस अपराधी पर पवन यादव की हत्या और राजेश सिंह पर गोली चालन की घटना का आरोप है। और उसके बाद यह भारत छोड़कर बहरीन चला गया था उधर भारत सरकार के साथ-साथ जिला पुलिस ने इसे गिरफ्तार करने को लेकर जाल बिछाया और जैसे बहरीन से भारत लौट की दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली पुलिस ने से गिरफ्तार कर दिया और जमशेदपुर पुलिस के हवाले कर दिया है। उधर प्रेस कांफ्रेंस के बाद जेल भेजने के दौरान अपराधी को मानगो गोल चक्कर से एमजीएम अस्पताल पैदल लाया गया हालांकि थाना प्रभारी से जब हमने बात की तो उनके सीधे तौर पर कहना है की गाड़ी खराब हो गई थी जिसके कारण इसे पैदल कोर्ट ले जाया गया। लेकिन जिस तरीका से इस पैदल घुमाते हुए एमजीएम अस्पताल के तरफ ले जाया गया यह साफ जाहिर होता है कि पुलिस का मनसा इस अपराधियों को पहचान करना था ताकि आम जनता में इसका डर खत्म हो।

50 हजार का इनामी ह”त्यारा निशार हसन गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। जंहा पुलिस ने पवन यादव हत्या कांड के मुख्य आरोपी निशार हसन को गिरफ्तार कर लिया है।

1002772338

आपको बता दें कि विगत 27 अगस्त 2023 को स्वर्णरेखा नदी किनारे खटाल के पास पवन यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गईं थी, मामले संलिप्त 9 अपराध कर्मियों को घटना मे प्रयुक्त हथियार के साथ पूर्व मे ही जेल भेज जा चूका हैँ, इस हत्या कांड का मुख्य आरोपी निशार हसन फरार चल रहा था, पुलिस को गुप्त सूचना मिली की निशार गिरफ़्तारी कर डर से देश से बाहर चल गया है। पुलिस ने निशार के गिरफ़्तारी हेतु केंद्रीय गृह मंत्रालय से लुक आउट सरकूलर जारी किया गया था, जिस कारण अपराधी को विदेश से देश लौटने के समय इंद्रा गाँधी इंटर नेशनल एयर पोर्ट नई दिल्ली मे एयर पोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिए गया, इस पर झारखण्ड सरकार ने 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था, अपराध कर्मी के ऊपर सात विभिन्न थानो मे मामला दर्ज है। फिलहाल अपराधी निशार को पुलिस जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी जिला के एसएसपी पीयूष पाण्डेय ने जानकारी दी।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर

नई दिल्ली झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर हैं दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवनिर्मित झारखंड भवन का किया निरीक्षण।

1002772300

अधूरे काम और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी को दिया दिशा निर्देश ।

Hazaribag श्री ज्वेलर्स में दुर्दांत अपराधीयो ने दिन‌दहाडे दागी गोलियां

हजारीबाग में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं यही वजह है कि आज दिनदहाड़े शहर के बीचो-बीच एक स्वर्ण व्यावसायि के दुकान में पल्सर सवार नकाबपोश दो अपराधी अचानक से पहुंचे और ताबड़तोड़ सात राउंड गोली फायरिंग कर दिया।

1002763568

इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन दुकान के सामने लगे शीशे में गोली लगी इस घटना से व्यवसाईयों में दहशत का माहौल है वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है । साथ-साथ यहां लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को भी खंगाल रही है बताते चले की इस प्रतिष्ठित स्वर्ण व्यवसाय दुकान से महज सौ मीटर की दूरी पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल का आवास है इतना ही नहीं महज पांच सौ से सात सौ मीटर की दूरी पर सदर थाना अवस्थित है। ऐसे में दिनदहाड़े शहर के बीचो-बीच गोली चलना एक तरफ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। तो वहीं दूसरी तरफ निश्चित रूप से यह बताता है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं गौरतलब है । कि अभी हाल के दिनों में ही हजारीबाग में नए एसपी के रूप में अंजनी अंजन पदभार संभाला है । लिहाजा एक बार कह सकते हैं कि नए एसपी के लिए भी हजारीबाग में अपराधियों से निपटने की एक बड़ी चुनौती आज सामने आई है बहरहाल अब इस घटना में देखना होगा कि पुलिस अपराधियों तक कब तक पहुंच पाती है । और पूरे मामले के पीछे की गुत्थी कब तक सुलझा पाती है।

योग से हमारे अंदर एकाग्रता, आत्मविश्वास और शांति प्रवाह होता है : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

देवघर अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर देवघर में जिला प्रशासन के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया।

1002759651

जिसमें केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित विभिन्न पदाधिकारीगण, काफी संख्या में स्थानीय नागरिक, स्कूली बच्चें, विभिन्न संस्थाओं के सदस्य आदि उपस्थित थें। इसके अलावा अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर माननीय केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गोड्डा सांसद, उपायुक्त द्वारा किया गया। इस दौरान माननीय केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सभी को संबोधित करते हुए अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ दी। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के भागदौड़ की दुनिया मे योग की आवश्यकता सभी को है। योग को नियमित रूप से करते हुए अपने जीवन मे आत्मसात करने करें, ताकि योग से हमारे अंदर कंसंट्रेशन (एकाग्रता), कॉन्फिडेंस (आत्मविश्वास) और कामनेस (शांति) का प्रवाह हो। इसके अलावे उन्होने कहा कि भारत ने न केवल योग को जन्म दिया, बल्कि उसे आधुनिक विज्ञान के अनुरूप ढालकर दुनिया को इसका लाभ भी दिया। योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक पद्धति है, जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन प्रदान करती है। पूरे विश्व में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने में योग अब एक कारगर माध्यम बन गया है, जिसे हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। इसके अलावा मौके पर सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने सभी को अंतराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी गई एवं स्वास्थ्य, अनुशासन एवं खुशहाली के लिए योग को आवश्यक बताते हुए कहा गया कि आज के तनावपूर्ण जिंदगी से राहत के लिए योग सबसे बड़ी दवा है। यह हम सभी के लिए बहुत हीं गर्व कि बात है कि योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है एवं 21 जून को पुरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसके अलावा योग प्रशिक्षक के द्वारा सभी प्रतिभागियों को योग की विशेषताओं से अवगत कराया गया एवं स्वास्थ्य मूलक आसनों एवं प्रणायामों का अभ्यास कराया गया। साथ ही आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री का ऑनलाइन संबोधन भी सुना गया।इसके अलावा कार्यक्रम के पश्चात उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी को स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ (एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग) है, जो पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध को रेखांकित करती है। यह थीम योग के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक प्रगति के साथ जोड़ती है, जो एकता, शांति और करुणा के सिद्धांतों को बढ़ावा देती है।

एस.आर. इंटरनेशनल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस को धूमधाम से मनाया गया

देवघर एस.आर. इंटरनेशनल स्कूल, रंगा सिरसा में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं स्थानीय प्रतिनिधि शामिल हुए।

1002759633

कार्यक्रम की शुरुआत योग अभ्यास से हुई, जिसमें विद्यालय के सभी छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय की प्राचार्या अभिलाषा सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। योग थकान दूर करने, पाचन शक्ति बढ़ाने तथा जीवन में संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने की सलाह दी और बताया कि यह अभ्यास घर पर या खेल मैदान में आसानी से किया जा सकता है। प्राचार्या ने यह भी कहा कि योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। सभी प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर सभी को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया और भविष्य में भी इस परंपरा को जारी रखने का संकल्प लिया।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों का योगदान अहम रहा

कार्यपालक दंडाधिकारी मनोज कुमार के निधन पर शोक सभा का आयोजन

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ननमन प्रियेश लकड़ा की उपस्थिति में देवघर जिले में पदस्थापित कार्यपालक दंडाधिकारी मनोज कुमार के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।

1002759601

साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति को लेकर दो मिनट का मौन रख कर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा एवं देवघर जिले के सभी कार्यालयों के अधिकारी व कर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके अलावे उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने नम आंखों से उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए दुःख के इस घड़ी में पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। साथ ही सभी अधिकारियों व कर्मियों को फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर ध्यान देने की बात कही। इस दौरन नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर एवं जिला स्तर के सभी अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में कुल 26 प्रस्तावों पर लगी मोहर

रांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में कुल 26 प्रस्तावों पर लगी मोहर।

1002755062

रांची यूनिवर्सिटी के तहत झारखंड के खूंटी जिले में बनेगा महिला कॉलेज, 97 करोड़ की मंजूरी। इचागढ़ में डिग्री कॉलेज के लिए 38 करोड़ की मंजूरी। उच्च न्यायालय के निर्देश पर स्वर्गीय उमेश कुमार सिंह के पुत्र को नौकरी में प्रमोशन। उच्च न्यायालय के निर्देश पर स्वर्गीय अमित कुमार के सेवा संतुष्ट को मंजूरी। हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड को 3 करोड रुपए प्रतिवर्ष देने की मंजूरी। झारखंड राज्यकृत विद्यालय नियमावली को मंजूरी।

Big Breaking। भीषण सड़क हादसा, 2 सगे भाइयों समेत 9 बारातियों की दर्दनाक मौ”त

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल गांव के पास शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ।

1002755010

बंगाल के आदाबना से नीमडीह लौट रही बोलेरो को एक ट्रेलर ने विपरीत दिशा में जाकर जोरदार टक्टर मार दिया। इससे बोलोरो के परखच्चे उड़ गए और ट्रेलर सड़क किनारे जाकर पलट गया। घटनास्थल पर बोलोरो पर सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सभी 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। बोलोरो में सवार सभी लोग बाराती थे इनमें एक बोलोरो का चालक दीपक महतो भी शामिल था। लाकड़ी के पूर्व मुखिया शिवराम मुदी ने बताया कि इस घटना में तिलाईटांड़ टोला निवासी दो सगे भाइयों विजय महतो और अजय महतो की भी मौत हो गई है जो गोराचांद महतो के पुत्र थे। सभी लोग ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पातकोम के चिरुगोड़ा गांव से बाराती गए थे। बारात से लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ। बोलोरो कार में नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लाकड़ी टोला तिलाईटांड़ निवासी स्वपन महतो (30), शशांक महतो (35), बृहस्पति महतो (34), अजय महतो (35), विजय महतो (40), गुरुपद महतो (40), कृष्णपद महतो (38), मुड़ू निवासी चालक दीपक महतो (30) रघुनाथपुर निवासी चंद्रमोहन महतो (50) सवार थे। इस घटना की सूचना पाकर पूर्व मुखिया शिवराम मुदी, गंगाधर महतो, अनिल महतो व रोहिन महतो समेत सौ से अधिक लोग बलरामपुर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

Deoghar Baba Mandir। डीसी ने जांच समिति को 48 घंटे में जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का दिया आदेश

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर के प्रशासनिक भवन में बने उपरी तल्ले से श्रद्धालुओं को प्रवेश कराने और अवैध वसूली से जुड़े मामलों को संज्ञान में लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।

1002740327

साथ ही लगाये गये आरोपों के संदर्भ में जाँच हेतु वरीय अधिकारी एवं कार्यपालक दंडाधिकारी के अगुवाई में जाँच टीम गठित किया गया है।

वीडियो देखने के लिए यहां 👇 क्लिक करें

https://fb.watch/Ahi1fXhAfn

इसके अलावा उपायुक्त ने गठित जाँच टीम को आदेश दिया गया हैं कि दो दिनों के अन्दर यथा दिनांक 18.06.2025 तक मामले की जाँच करते हुए एक संयुक्त जाँच प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

हथियार के बल पर अंचल निरीक्षक के घर में लाखों रुपए की डकैती

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के लड्डू बाबू आंमबागान में अंचल के अंचल निरीक्षक शिवाशिष कुमार के घर दर्जनों की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने बीते सोमवार की रात्रि को डकैती की घटना को अंजाम दिया।

1002739053

अपराधियों ने अंचल निरीक्षक के परिजनों को हथियार का भय दिखाकर घर में रखे जेवर जेवरात सहित नगद राशि लूट लिया।जिस वक्त अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया अंचल निरीक्षक घर पर नहीं थे।मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शीघ्र मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

स्कूलों व कॉलेजों के आसपास 100 मीटर दायरे में तंबाकू की बिक्री पर करें कार्रवाई : उपायुक्त

देवघर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

1002737451

इस दौरान उपायुक्त ने पूर्व बैठक में लिये गये निर्णय व किये जा रहे अनुपालनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ हीं बैठक के माध्यम से उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि हमलोगों को अपने जिले को पूर्ण रूप से तम्बाकु मुक्त जिला बनाने की मुहिम शुरू करने की आवश्यकता है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को तम्बाकू के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके। इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने सरकारी कार्यालयों के अलावा स्वास्थ्य संस्थान, सरकारी व गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थान आदि इलाकों को तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किये जाने के बाद इसे कड़ाई से लागू करने के लिए कार्य करने का निर्देश संबंधित थाना प्रभारियों व अंचलाधिकारियों को दिया। साथ हीं एक्ट के प्रावधानों को कड़ाई के साथ लागू करने के लिए जिले के सभी इलाकों में सघन जांच अभियान चलाने के साथ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

तम्बाकू व धुम्रपान के उपयोग को रोकने के उद्देश्य से चलाया जायेगा विशेष अभियानः-उपायुक्त

समीक्षा बैठक के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि जिले में जागरूकता अभियान के साथ गठित टीम द्वारा तम्बाकू व धुम्रपान के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों से दण्ड की राशि वसूली की जायेगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को तम्बाकू व धुम्रपान के उपयोग से होने वाले नुकसानों से अवगत कराया जायेगा। साथ हीं आवश्यक दण्ड की राशि भी उपस्थित दण्डाधिकारियों से उपरोक्त व्यक्ति से वसूली जायेगी। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने तम्बाकू उत्पादों के प्रयोग को पूर्ण रूप को रोकने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों एवं सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व सभी थाना के प्रभारी को निदेशित किया है कि कोटपा-2003 के अनुपालन हेतु छापेमारी दलों द्वारा उपरोक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए किये जाने वाले कार्रवाई से उपायुक्त कार्यालय को सूचित करें। साथ हीं उपरोक्त आदेश के उल्लंघन की स्थिति में भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188, 288, 269, 270 सहित अन्य सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत विधि सम्मत कार्रवाई करें।

हमारे शहीदों के अमूल्य शहादत ने राष्ट्रभक्ति की अनूठी गाथा लिखी है : विधायक

देवघर शहादत दिवस के अवसर पर शहीद स्थल रोहिणी में देवघर विधायक सुरेश पासवान, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा शहीद सलामत अली, अमानत अली एवं शेख हारून को माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

1002735313

इसके उपरांत देवघर विधायक, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के सभी परिजनों का आभार व्यक्त करते हुए आदर पूर्वक शाॅल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही निबंध लेखन, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्रों को पुरस्कृत किया गया।इसके अलावा माननीय देवघर विधायक सुरेश पासवान ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए कुर्बान हुए शहीदों की कुर्बानियों से हम सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। सबसे महत्वपूर्ण अन्याय के खिलाफ आवाज, नारी की रक्षा के लिए संकल्प, अज्ञानता मिटाने की दिशा में अपना योगदान देकर सही अर्थों में महान शहीदों को श्रद्धांजलि होगी। हमारे शहीदों की अमूल्य शहादत ने राष्ट्रभक्ति की एक अनूठी गाथा लिखी। ऐसे वीर देशभक्तों के दिखाए मार्ग पर चलना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आजाद भारत में अगर हम साँस ले पा रहे हैं तो सिर्फ व सिर्फ अपने वीर शहीदों की वजह से जिन्होंने अपने प्राणों की प्रवाह किये बिना हमारे बेहतर कल हेतु अपन जीवन न्यौछावर कर दिया।

शहादत से सीखते हुए देशहित और राज्य सेवा की भावना से कार्य करें : उपायुक्त

शहादत दिवस के अवसर पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई में शहीद सलामत अली, अमानत अली एवं शेख हारून के योगदान को नमन करते हुए कहा कि सच्ची श्रंद्धाजलि और सच्चा सम्मान होगा कि हमलोग उनकी शहादत से सीखते हुए देशहित और राज्य सेवा की भावना से कार्य करें। आगे उन्होंने उपस्थित लोगों को वीर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेते हुए बेहतर भविष्य के निर्माण में सहयोग करने की बात कही। इसके अलावे उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि रोहिणी शहीद स्थल पार्क प्रसिद्ध है। हमें उसे और बेहतरी पर ले जाने हेतु वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार करना आवश्यक है; जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को इसकी जानकारी हो तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में यहां पर्यटक आकर्षित होते हुए इनके इतिहास को जान सके। आगे उपायुक्त ने समिति के सदस्यों से कहा कि इस पार्क के बेहतरी के लिए जो भी करना पड़े करें और इसे और भी गैरवशाली बनाएँ जिलां प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी।