देवघर के गिधनी पंचायत की वर्तमान मुखिया का बेटा राहुल कुमार चौधरी का अपहरण उसके घर के करीब से 7 अगस्त 2020 को किया गया था।
इसके पिता पप्पू चैधरी इसकी मां आशा देवी और अन्य परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कही कोई अता पता नहीं चल सका। थक हारकर राहुल के पिता पप्पू चौधरी ने नगर थाना में मामला दर्ज करवाया। संख्या 382/ 2020 दर्ज होते ही पुलिस ने अनुसंधान करना शुरु कर दिया।
इस बीच अपहरणकर्ताओं ने 1 करोड़ रुपये की मांग की। इसके बाद अपहृत राहुल कुमार चौधरी का शव जसीडीह थाना क्षेत्र के केनमनकाठी जंगल से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस जब अनुसंधान करने लगी तो ठोस सबूत के साथ कोर्ट में पेश की। आज लगभग 5 साल के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। एडीजे 3 की कोर्ट ने अनुसंधान कर्ता के साक्ष्य के आधार पर सभी 9 अपहरणकर्ता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है इसके अलावा 10-10 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।जुर्माना की राशि नही देने की स्थिति में दो साल का अतिरिक्त सजा भुगतना पड़ेगा। आज एडीजे कोर्ट द्वारा सुनाया गया फैसला से मृतक के परिजनों के चेहरे पर खुशी साफ देखी गयी।परिजन का मानना है है उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा था और कोर्ट के फैसले से वे खुश है। मृतक सीआईटी रांची में पढ़ाई करता था।
रांची जैक ने लिया बड़ा फैसला 10 वीं की साइंस और हिन्दी की परीक्षा को किया रद्द। दो दिन पहले वास्तविक प्रश्न पत्र लीक हो गया था जिसको लेकर जैक ने परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है । हिन्दी की परीक्षा 18 फरवरी को ली गई थी वहीं विज्ञान की परीक्षा आज थी।
देवघर में महाशिवरात्रि को लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं और शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।
जाम से निजात दिलाने के उद्देश्य से शहर में वाहनों के प्रवेश और अस्थाई पड़ाव बनाने का निर्णय लिया गया है। दिनांक – 23.02.2025 समय प्रातः 06:00 बजे से दिनांक : 27. 02. 2025 समय रात्रि 22:00 बजे तक नीचे अंकित निम्न स्थानों पर वाहनो का प्रवेश निषेध हेतु नो इन्ट्री जोन एवं रूट डायवर्ट बनाया जाता है। साथ ही बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं के अत्यधिक भीड़ होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है, इस कारण मंदिर क्षेत्र के आस-पास भी नो इन्ट्री जोन, शिवबारात रूट लाईन में प्रवेश निषेध/रूट डायवर्सन तथा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का वाहनों का रूट लाईन / पार्किंग स्थल बनाये जाने की अति आवश्यकता प्रतीत होता है। प्रस्तावित रूट चार्ट निम्न प्रकार है।
रांची झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 20 फरवरी से 22 फरवरी तक गरज के साथ ओलावृष्टि और तेज हवा के साथ हल्की बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया गया है।
इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे रह सकती है। दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। हालांकि रात के तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, देश के उत्तरी भाग में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिम बंगाल से लेकर से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
उत्तरी भाग में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव तापमान में एक से तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है । तेलंगाना तक एक निम्न दबाव क्षेत्र बन गया है।
इसके प्रभाव से हवा के रुख में परिवर्तन आया है। इस वजह से ही झारखंड के मौसम में अगले तीन दिन बदलाव होने के असार हैं।मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलाव हो रहा है। अगले तीन दिनों के दौरान राज्य में गरज और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि और कहीं-कहीं वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन 14 जिलों में बदलेगी मौसम 20 और 21 फरवरी को सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो में ओलावृष्टि के साथ तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है, वहीं 22 फरवरी को राज्य के 14 जिलों पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा और लोहरदगा में ओलावृष्टि के साथ-साथ तूफानी हवा चलने के आसार हैं। इस दिन राज्य के सभी हिस्सों में बारिश की संभावना है। इधर, रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में विक्षोभ के असर से बुधवार को आसमान में बादल छाए रहे।
अनाधिकृत रूप से बिना सूचना के परीक्षा केन्द्र से अनुपस्थित रहने पर शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को भेजा नोटिस
देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, मोहनपुर के दो सहायक शिक्षक को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने भेजा नोटिस। सहायक शिक्षक सच्चिदानन्द यादव, और ममता कुमारी को नोटिस भेजा गया है। साथ ही एक दिन का वेतन रोकने की भी बात कही गई है।
नोटिस में कहा गया है कि उपर्युक्त विषयक अंकित करना है, कि वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में आप वीक्षक के रूप में परीक्षा केन्द्र प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, मोहनपुर में प्रतिनियुक्त है। केन्द्राधीक्षक, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, मोहनपुर के पत्रांक 10 दिनांक 18.02. 2025 द्वारा यह सूचित किया गया है कि आप आज दिनांक 18.02.2025 को प्रथम पाली में वीक्षण कार्य करने के उपरान्त बिना सूचना के परीक्षा केन्द्र से अनुपस्थित है, जबकि द्वितीय पाली में भी इस केन्द्र में परीक्षा होना था । अतः आप अनाधिकृत रूप से परीक्षा केन्द्र से अनुपस्थित के संबंध में अपना-अपना स्पष्टीकरण केन्द्राधीक्षक के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को समर्पित करना सुनिश्चित करें,क्यों नहीं परीक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आप लोगों के विरूद्ध कानूनी / विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाय । तत्काल अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण दिनांक 18.02.2025 का वेतन स्थगित रखा जाता है।
गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना की पुलिस को बीते 30 जनवरी को सूचना मिली थी की सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के तसरिया में एक युवती को ताड़ी व शराब में जहरिली पदार्थ मिलाकर उसे पिलाकर हत्या कर दिया गया है।
इस संबंध में मृतिका के परिजन के द्वारा अनवर अंसारी उम्र 35 वर्ष के विरुद्ध जहर देकर हत्या करने की। आशंका जाहिर करते हुए प्राथमिक की दर्ज कराया था। कांड की संवेदनशीलता को देखते हुए गोड्डा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नेथानी के निर्देश पर एक एसाईटी टीम का गठन किया गया था। एसआईटी के द्वारा तकनीकी अनुसंधान करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी किया जा रहा था, लेकिन अभियुक्त फरार चल रहा था।
हटिया से आरोपी की हुई गिरफ्तारी
इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की अभियुक्त पथरा हटिया आया हुआ है। सूचना के आधार पर अविलंब छापेमारी टीम हटिया पहुंची। जहां अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने लगा। हालांकि पुलिस बल के द्वारा उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया और उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मृतका और अनवर अंसारी दोनों का काफी समय से आपस में गहरा संबंध था।
पुत्र की प्राप्ति नहीं होने पर दूसरी शादी करना चाहता था
वहीं, अभियुक्त अनवर अंसारी पहले से शादी शुदा है, लेकिन शादी होने से बाद पत्नी से संतान सुख नहीं मिल पाया । इसी कारण वह दूसरी महिला के साथ रिलेशनशिप में था । वह मृतका पर शादी करने का दबाव बना रहा था। लेकिन मृतका का कहना था कि हम जनजाति परिवार से हैं। इसलिए तुमसे शादी नहीं कर सकते है। इसी बात को लेकर अनवर ने परेशान होकर महिला को ताड़ी / शराब में जहर देकर पिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी घटना के एक दिन पहले महिला को गोड्डा मेला घुमाने लाया था और फिर वापस उसे घर भी पहुंचाने गया। वहीं घटना की रात आरोपी महिला के घर पर ही था और घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस द्वारा लगातार की छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रांची। झारखंड में आज से गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर बैन लग गया है। गुटखा बेचने पर कानूनी कार्रवाई होगी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।
मंत्री ने पहले ही कहा था राज्य में गुटखा पर लगेगा प्रतिबंध
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कैंसर दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्पष्ट कर दिया था कि राज्य में गुटखा पर प्रतिबंध लगेगा क्योंकि राज्य में कैंसर फैलने का सबसे बड़ा कारण गुटखा बना हुआ है। इसकी वजह से युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो रही है। गुटखा और पान मसाला पर अधिसूचना निर्गत होने की तारीख से एक साल लिए बैन लगाया गया है। इस आदेश के साथ झारखंड में गुटखा बनाने, स्टोरेज करने, बेचने और वितरण करने पर पूरी तरह से रोक लग गई है। दिलवान नोटिफिकेशन के मुताबिक जर्दा ( टोबैको) या निकोटिन युक्त गुटखा और पान मसाला बेचने पर कार्रवाई होगी। आम लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के सेक्सन 30 ( 2 ) ( ) और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (प्रोहिबिशन एंड रिस्ट्रिक्सन ऑन सेल्स) रेगुलेशन, 2011 के रेगुलेशन 2,3, और 4 के तहत एक साल के लिए बैन लगाया गया है।
एक लाख की आबादी पर करीब 70 लोग कैंसर पीड़ित
एसीएस-कम-फूड सेफ्टी कमीश्नर अजय कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए निदेशक, पीआरडी को अखबारों के माध्यम से तीन दिनों तक नोटिफिकेशन को पब्लिश कराने को कहा है ताकि आम लोगों को इससे अवगत कराया जा सके। आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में ओरल कैंसर पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी वजह है गुटखा. राज्य में एक लाख की आबादी पर करीब 70 लोग कैंसर पीड़ित हैं। इनमें 40- 45 मरीज तंबाकू और गुटखा की वजह से ओरल कैंसर से पीड़ित हैं. आपको बता दें कि जून 2022 में तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर पान मसाला के 11 ब्रांडों पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया था।
पान मसाला पर 8 मई 2020 को बैन लगा था
इससे पहले पान मसाला के नमूनो की जांच में मैग्निशियम काबोर्नेट मिलने पर 8 मई 2020 को बैन लगा था. तब से इसको विस्तार दिया जाता रहा. लेकिन 2023 से यह मामला पेंडिंग पड़ा था। इसकी वजह से राज्य में खुलकर गुटखा की बिक्री होने लगी थी।
देवघर विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया।
साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 9,85,887 रुपए के अलावा नेपाली नगद – 1,160, कनेडियन डॉलर – 50 दान स्वरूप प्राप्त हुआ। इससे अलावे मंदिर के दान पात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया। ज्ञात हो कि इससे पूर्व 16 जनवरी को मंदिर प्रांगण के सभी दानपत्रों को खोला गया था।
देवघर एसडीओ ने जसीडीह रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ महाशिवरात्रि को लेकर देवघर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा हेतु जसीडीह व मधुपुर रेलवे स्टेशन किया गया निरीक्षण।
यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को लेकर जसीडीह जंक्शन व मधुपुर जंक्शन के अधिकारियों को दिया गया आवश्यक दिया आदेश। देवघर महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ महाशिवरात्रि को लेकर देवघर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा से रेल परिवहन पर बढ़े दबाव के मद्देनजर किए गए कार्यों का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार द्वारा जसीडीह जंक्शन व
अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार द्वारा मधुपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया
अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार द्वारा मधुपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। साथ ही रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा और सुरक्षाओं व्यवस्था के अलावा भीड़ नियंत्रण के इंतजाम, यातायात व्यवस्था, पार्किंग की सुविधा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इसके अलावा महाकुंभ व महाशिवरात्रि के श्रद्धालुओं एवं अन्य यात्रियों के लिए यात्रा सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सभी आवश्यक उपाय लागू करने का निदेश दिया गया है, ताकि सभी रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम रेलवे स्टेशन पर रहे। इसके अलावा जसीडीह जंक्शन और मधुपुर जंक्शन परिसर व स्टेशन में साफ-सफाई के अलावा ट्रैन आगमन के समय यात्रियों को ट्रैन से उतरने या चढ़ने में किसी प्रकार की समस्या न हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखने का निर्देश रेलवे स्टेशन के अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया।
रेलवे स्टेशन पर क्राउड मैनेजमेंट हेतु प्लेटफार्म पर आरपीएफ की विशेष टीम रहेगी तैनात
जसीडीह व मधुपुर रेलवे जंक्शन से देश के कई राज्यों के लिए प्रतिदिन करीब डेढ़ सौ ट्रेनें परिचालित होती है। वर्तमान में प्रतिदिन 10 ऐसी ट्रेनें जसीडीह स्टेशन से गुजरती है, जो विभिन्न क्षेत्रों से आती है और जसीडीह होते हुए महाकुंभ प्रयागराज पहुंचती है।
महाकुंभ को देखते हुए जसीडीह रेलवे स्टेशन पर होने वाली अत्यधिक भीड़ को लेकर हर शिफ्ट में रेलवे पुलिस के कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। साथ ही जिस प्लेटफार्म से महाकुंभ के लिए ट्रेन रवाना होती है, उस प्लेटफार्म पर आरपीएफ की विशेष टीम तैनात की गई है।
नवडीहा को प्रखंड बनाने की मांग तेज नवडीहा को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर झंडा मैदान गिरिडीह में एक दिवसीय धरना मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन।
जमुआ का पूर्वी छोर नवडीहा को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को गिरिडीह झंडा मैदान में नवडीहा प्रखंड निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल थे। धरना-प्रदर्शन के बाद एक पांच सदस्यीय समिति द्वारा समाहरणालय पहुंचकर मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के नाम उपायुक्त गिरिडीह को एक मांग पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के सचिव ओमप्रकाश महतो कर रहे थे। मौके पर ओमप्रकाश महतो ने कहा कि नवडीहा प्रखंड बनने की सारी अहर्ता पूरी करता है।
नवडीहा को प्रखंड बनाने की हमारी मांग पुरानी है
जिसमें कुल 07 पंचायत और 77 गांव शामिल है। हम 2001 से नवडीहा को प्रखंड बनाने की मांग कर रहे हैं। यदि इस बार सरकार हमारी बात नहीं सुनेगी तो हम चरणबद्ध आन्दोलन को बाध्य होंगे। समिति की नेत्री देवंती भारती ने कहा कि नवडीहा से जमुआ प्रखंड मुख्यालय की दूरी लगभग 18-20 किमी है। आम लोगों को काफी परेशानी होती है। इसलिए जमुआ का पूर्वी छोर नवडीहा, कुरहोबिन्दो, मलुवाटांड, चिलगा, सियांटांड, गोरो और चोरगता कुल सात पंचायतों के 77 गांव को मिलाकर नवडीहा को प्रखंड बनाया जाए।
नवडीहा को प्रखंड बनाने के लिए हम इस बार आर पार की लड़ाई लडेंगे।
मुस्लिम अंसारी ने कहा कि गढवा जिला का डण्डा प्रखंड तीन पंचायत का प्रखंड है। चतरा जिला का कुन्दा प्रखंड पांच पंचायत को मिलाकर बनाया गया है। लावालौंग 08 पंचायत, गिद्धौर 06 पंचायत, पथलगढा को 05 पंचायत मिलाकर प्रखंड बनाया गया है। तो नवडीहा के साथ भेद-भाव क्यों ? कार्यक्रम में नवडीहा प्रखंड निर्माण संघर्ष समिति के सोहन राम, जगदीश बैठा, सरफुद्दीन अंसारी, महेन्द्र सिंह, जाकिर हुसैन, विजय कुमार, कुन्ती देवी, गुडिया देवी, सुमा देवी, संगीता देवी, मो सफीक अंसारी, पिंकु तुरी, लालमुनी तुरी, नरेश वर्मा, बिनोद तुरी, राजेन्द्र तुरी, कुसुम देवी, ललिता देवी, निशा कुमारी सहित सैकडों लोग मौजूद थे।
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत चुना शाह बाबा मजार के पास बीते 11 फरवरी को परसुडीह निवासी करीना कालिंदी का प्रेमी के घर में जलने की घटना घटी थी ।
घटना के बाद करीना को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान करीना की मौत हो गई। करीना कालिंदी के परिजन और उसकी बस्ती की महिलाएं एमजीएम अस्पताल पहुंचीं। महिलाओं ने एमजीएम अस्पताल में अपनी मां का इलाज कर रहे एक आरोपी किशन बाग को वार्ड से पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बस्ती वासियों ने किशन को जमकर पीटा। हालांकि, होमगार्ड के जवानों ने किशन को बचाया और साकची पुलिस के हवाले कर दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि करीना कालिंदी को उसके पति सन्नी बाग और सन्नी के भाई किशन बाग और उनकी मां ने मिलकर जलाया है।
मरने से पहले करीना ने दिया बयान
इधर, मरने से पहले करीना ने अपने एक बयान में बताया कि पति से अलग होने के बाद सन्नी से प्रेम संबंध था। मामला थाना भी पहुंचा था जहां सन्नी ने शादी की बात कहकर समझौता किया था। सन्नी समझौते से मुकर गया था और शादी से साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर 11 फरवरी को वह सन्नी बाग के घर पर पहुंच गई और उसने कहा कि सन्नी उसको अपने घर में रखे।
लेकिन सन्नी बाग करीना कालिंदी को रखने को तैयार नहीं था।
यहां दोनों के बीच बहस हुई।करीना का आरोप है कि सन्नी बाग ने अपने भाई किशन बाग और मां के साथ मिलकर केरोसिन डालकर उसको जला दिया है। जबकि, किशन बाग का कहना है कि करीना कालिंदी ने खुद केरोसिन डालकर आग लगाई है। इस मामले में बिष्टुपुर थाने में परिजनों ने पहले ही सन्नी बाग और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
परसुडीह के कालिंदी बस्ती की रहने वाली महिलाओं की मांग है कि करीना कालिंदी को जलाने के आरोप में पुलिस सन्नी बाग, किशन बाग और उसकी मां को जेल भेजे।
कर्मचारियों के बकाया वेतन भुगतान को लेकर मिली मंजूरी
राज्य सरकार के कर्मियों के महंगाई भत्ता में वृद्धि की प्रस्ताव पर लगी मुहर
झारखंड कारखाना नियमावली को भी मिली स्वीकृति मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 18 फरवरी 2025 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
झारखण्ड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाई (MSME) विशेष छूट विधेयक-2025 के गठन की स्वीकृति दी गई।
बिहार राज्य औद्योगिक विकास निगम (BSIDC) एवं बिहार स्टेट इलेक्ट्रोनिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि० (BSEDCL) से संबंधित आस्तियों एवं दायित्वों के बंटवारे की स्वीकृति दी गई।
सुनील कुमार तत्कालीन उप निदेशक भूमि संरक्षण अनुसंधान केन्द्र डेमोटाँड, हजारीबाग-सह-निदेशक “समेति” सम्प्रति सेवानिवृत्त के द्वारा समर्पित विभागीय संकल्प संख्या-488 दिनांक-21.02.2024 के माध्यम से अधिरोपित दण्ड पर पुनर्विचार संबंधी आवेदन को अस्वीकृत किये जाने की स्वीकृति दी गई।
झारखण्ड जगुआर (एस०टी०एफ०) में प्रतिनियुक्त स्व० राजेश कुमार, तत्कालीन उप समादेष्टा, 84वी० वाहिनी, सीमा सुरक्षा बल के आश्रित को सेवांत लाभों के भुगतान की स्वीकृति दी गई।
झारखण्ड आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका चयन एवं मानदेय (अन्य शर्तों सहित) नियमावली, 2022 (यथा संशोधित) में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
राज्य सरकार के कर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केन्द्रीय वेतनमान दिनांक 01.07.2024 के प्रभाव से महँगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई।
राज्य सरकार के पेंशनधारियों / पारिवारिक पेंशनभोगियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केन्द्रीय वेतनमान) में दिनांक 01.07.2024 के प्रभाव से महँगाई राहत की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई।
राज्य सरकार के कर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (पंचम वेतनमान) में दिनांक 01.07.2024 के प्रभाव से महँगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई।
झारखण्ड कारखाना (संशोधन) नियमावली, 2023 के प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति दी गई।
राज्य के चयनित सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में बाजार माँगो के अनुसार नवीनतम तकनीकि जानकारी ऑटोमोबाईल निर्माण व्यवसायों (Automobile Manufacturing Trades) में प्रदान करने हेतु झारखण्ड वित नियमावली के नियम 235 को नियम 245 के तहत शिथिल करते हुए मनोनयन के आधार पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, कॉरपोरेट ऑफिस प्लॉट नं0-01, नेल्सन मंडेला रोड, बसंत कुंज, नई दिल्ली के सहयोग से CSR के तहत समझौता ज्ञापन (Memorandom of Understand) हस्ताक्षर करने के लिए मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति दी गई।
“Ease of Doing Business” के तहत औद्योगिक नीति एवं संवर्द्धन विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा तैयार किये गये “Business Reforms Action Plan” के अनुपालन हेतु कारखाना अधिनियम, 1948 के केन्द्रीय अधिनियम संख्या 63 में संशोधन हेतु कारखाना (झारखण्ड संशोधन), विधेयक, 2024 की स्वीकृति दी गई।
W.P. (S) No-3600/2021 प्रेम कुमार सिंह एवं अन्य में माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय रांची द्वारा पारित न्यायादेश दिनांक 20.09.2022 एवं इससे उदभूत अवमाननावाद संख्या-147/2023 में पारित आदेश के अनुपालन हेतु वादीगण की सेवा नियमितीकरण की स्वीकृति दी गयी।
रांची: झारखंड हाईकोर्ट से एक दुखद खबर सामने आई है। कोर्ट में बहस कर निकले युवा अधिवक्ता सुरज कुमार का आकस्मिक निधन हो गया।
बताया जाता है कि सूरज कोर्ट में एक केस की बहस कर कोर्ट रूम से जैसे ही निकले, बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद साथी अधिवक्ताओं की मदद से उन्हें उठाया गया और हाईकोर्ट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं होता देख फिर सूरज कुमार को पारस हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अधिवक्ता सुरज कुमार अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र (एक 11 वीं और दूसरा कक्षा आठ का छात्र है) छोड़ गए हैं। वहां मौजूद अधिवक्ता ने कहा सुरज बहुत ही मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति थे।
न्यायमूर्ति , महाधिवक्ता , अपर महाधिवक्ता और बड़ी संख्या में अधिवक्ता पारस अस्पताल पहुंचे
अधिवक्ता सूरज के निधन की खबर मिलते ही न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय, न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय, महाधिवक्ता राजीव रंजन, अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार, धीरज कुमार, नवीन कुमार, अशोक कुमार, राम सुभग सिंह और बड़ी संख्या में अधिवक्ता पारस अस्पताल पहुंचे। और हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने शोक प्रकट किया है।
देवघर: मधुपुर के शिक्षक नेता संजय दास हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद ।
देवघर जिला के मधुपुर थाना क्षेत्र में विगत 13 फरवरी को हुए शिक्षक नेता संजय दास हत्याकांड का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है। इस कांड के बाद इसके त्वरित उद्भेदन के लिए एक एसआइटी का गठन किया गया था। एसआइटी अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में आरोपी बलदेव राय को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली है। वहीं एसआइटी ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी आरोपी के घर से बरामद कर लिया है।