झारखंड की आवाज

Blog -

New Delhi Railway Station। रेलवे स्टेशन में भगदड़ 18 लोगों की मौत

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ी घटना घटित हुई है शनिवार रात करीब 9 : 26 में भगदड़ मची और 18 लोगों की मौत हो गई।

1002186173

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे अधिकारियों की लापरवाही से भगदड़ हुई जिसमें 18 लोगों की जान चली गई। इस मामले में रेलवे की ओर से देर रात तक आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया जा सका है कि कितने लोग घायल हुए और कितने लोगों की जान गई।

1002186178

फिलहाल मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच टीम का गठन किया गया है। वही दूसरी तरफ से घटनास्थल पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार, आरपीएफ के महानिदेशक समेत कई अधिकारी पहुंचे। बताया जा रहा है कि मामले में न तो रेलवे अधिकारी भीड़ का अंदाजा लगा पाए और न ही आरपीएफ के अधिकारी।

रोजाना 5 लाख यात्री करते हैं सफर नहीं था इंतजाम

आपको बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन काफी व्यस्तम रेलवे स्टेशन के साथ साथ संवेदनशील रेलवे स्टेशन में से एक है। लाखों की संख्या में रोजाना लोगों की आवाजाही होती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 5 लाख यात्री प्रत्येक दिन यहां से आवाजाही करते हैं।

भीड़ को लेकर कोई इनपुट नहीं थी

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की और से खुफिया इनपुट जुटाने के लिए विशेष कर्मी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद उनकी और से भी भीड़ को लेकर कोई इनपुट नहीं दिया गया। साथ ही रेलवे के अधिकारी भी स्टेशन पर भीड़ की मॉनिटरिंग नहीं कर सके।

जेनरल टिकट कटते रहे लेकिन भीड़ नियंत्रण पर कोई निर्णय नहीं

रेलवे स्टेशन पर लगातार भीड़ बढ़ती गई जेनरल टिकट कटते रहे लेकिन भीड़ नियंत्रण को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए। रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाती है। स्टेशन के हर प्लेटफार्म की लाइव डीआरएम अपने ऑफिस में देखते हैं। इसके बावजूद स्टेशन पर वह भीड़ को नहीं देख सके। इससे भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ का होना समझा जा सकता है ।

क्या आनन फानन में लिया जा रहा है निर्णय

महाकुंभ प्रयागराज जाने और वहां से वापस आने को लेकर सभी जगह बेतहाशा भीड़ देखने को मिल रही है। हर तरह अफरा तफरी का माहौल है। सड़क हो या रेलवे स्टेशन कही भीड़ नियंत्रण को लेकर कोई इंतजाम नहीं है। है भी तो कोई नियंत्रण नई है जब जिसको जहां जाना है जा रहे हैं। जब जिसको जो मन कर रहा है कर रहे हैं क्योंकि आपने देखा होगा जो ट्रेन में बैठ गए हैं वो ट्रेन का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं वही दरवाजा नहीं खोलने पर स्टेशन पर खड़े लोग ट्रेन के दरवाजे और खिड़कियों को तोड़ रहे किसी पर कोई नियंत्रण नहीं है।

सही सूचना नहीं मिलना क्या हादसे का कारण है

कहा जा रहा है कि प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। लेकिन रेलवे की और से बताया जा रहा है कि 4 स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। आपने इससे पहले देखा होगा नेशनल न्यूज चैनल में प्रयागराज स्टेशन बंद होने की खबरें दिखाई गई फिर रेलवे ने कहा रेलवे स्टेशन बंद नहीं किए गए हैं उसे भी मीडिया में दिखाया गया। सही किया गलत किया इसका अभी तक कुछ पता नहीं कब किया निर्णय लिया जा रहा है। ये किसी को पता नहीं।

रेल मंत्री एल जी और रक्षा मंत्री ने दुःख जताया

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक्स पर कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। मैंने मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त से बात की है और उन्हें स्थिति से निपटने के लिए कहा है। मुख्य सचिव को राहत कर्मियों को तैनात करने के लिए कहा गया है। मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को घटनास्थल पर मौजूद रहने और राहत उपायों पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए हैं। मैं लगातार ऑपरेशन की निगरानी कर रहा हूं।

1002186171

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर कहा है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दुखद खबर। रेलवे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ के कारण हुई मौतों से मैं बेहद दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें।

1002186179

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ से मैं बहुत दुखी हूँ। मेरी प्रार्थनाएँ उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। पूरी टीम इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों की सहायता के लिए काम कर रही है।

Cyber Crime Deoghar। दो सगे भाई के साथ कुल 7 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने देवघर जिला के जसीडीह कुंडा मोहनपुर एवं खागा थाना थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 7 साइबर अभियुक्त को किया गिरफ्तार। वही एक नाबालिक को भी निरुद्ध किया।

FB IMG 1738489085472 1

पुलिस ने बताया कि ये सभी साइबर आरोपी फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर फोन पे गूगल पे पर कैश बैक के नाम पर भोलेभाले लोगों से ठगी करने का काम करता है। पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी जिसके बाद छापेमारी अभियान चलाया और सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

नूर आलम, उम्र – करीब 39 वर्ष, सा० – उधोडीह, थाना-मारगोमुंडा। विष्णु कुमार दास, उम्र करीब 18 वर्ष, सा० – बहराडीह, थाना-कुंडा। योगेन्द्र यादव, उम्र–करीब 25 वर्ष, सा० – चितरपोका, थाना- मोहनपुर। नुनदेव यादव, उम्र – करीब 29वर्ष सा० – चितरपोका, थाना – मोहनपुर। अजय दास, उम्र करीब 25वर्ष, विजय कुमार दास, उम्र करीब 27वर्ष , सा० – मसनजोरा, थाना-जसीडीह । तोहिद अंसारी, उम्र-करीब 19वर्ष, सा० – महापुर, थाना- सोनारायठाडी, सभी जिला – देवघर सभी आठ आरोपी के पास से 14 मोबाइल और 18 सिम कार्ड को किया बरामद।

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संदीप मेहता पहुंचे देवघर

देवघर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संदीप मेहता का आगमन बाबा बैद्यनाथधाम अतिथि गृह देवघर में हुआ।

1002184856

इस दौरान उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। इसके पश्चात न्यायधीश संदीप मेहता को बाबा बैद्यनाथधाम अतिथि गृह देवघर (जज गेस्ट हाउस) परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

1002184859

मौके पर उपरोक्त के अलावे प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार, रजिस्ट्रार प्रतीक रंजन, डालसा के सचिव , सिविल सर्जन देवघर, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलधिलारी देवघर आदि उपस्थित थे।

देवघर एसडीओ ने जर्जर मकान को तोड़ने का दिया आदेश

देवघर एडीओ ने नोटिस जारी करते हुए कहा इस नोटिस से आपको पुनः सूचित किया जाता है कि आपका धर्मशाला / भवनकाफी जर्जर अवस्था में है एवं कभी भी किसी संभावित दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

1002184176

पूर्व में भी आपको नोटिस निर्गत करते हुए निदेश दिया गया हैं कि देवघर नगर निगम से सम्पर्क स्थापित कर भवन उपनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत अपने भवनों की जाँच कराते हुए उसके मरम्मती एवं जर्जर मकान को तोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेगें, जिसका अनुपालन आपके स्तर से अबतक अधोहस्ताक्षरी को प्राप्त है। अतः उपरोक्त परिप्रेक्ष्य एवं महाशिवरात्रि – 2025 में संभावित भीड़ एवं काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए आदेश दिया जाता हैं किअविलम्ब देवघर नगर निगम से सम्पर्क स्थापित कर भवन उपनियम के प्रावधानों के अन्तर्गत अपने भवनों की जाँच कराते हुए उसके मरम्मती एवं जर्जर मकान / धर्मशाला को तोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेगें । उक्त आदेश का अनुपालन नहीं करने की स्थिति में अथवा आपके जर्जर भवन/धर्मशाला से किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर, उसकी व्यक्तिगत जिम्मेवारी आपके उपर तय की जायेगी एवं साथ ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-152 के तहत् विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी ।

Sky Diving In Jharkhand। झारखंड में पहली बार शुरू हो रहा है स्काई ड्राइविंग, 10 हजार फिट की ऊंचाई से कूदने का मौका

जमशेदपुर में पहली बार 16 से 23 फरवरी तक ले सकते हैं,स्काई ड्राइविंग का मजा

जमशेदपुर हवाई जहाज से कूदने के शौकीन हैं तो हो जाइए तैयार, जमशेदपुर में पहली बार 16 से 23 फरवरी तक ले सकते हैं स्काई ड्राइविंग का मजा। रोमांस से भर देने वाली यह अनोखी एक्टिविटी आपको 10,000 फीट की ऊंचाई से पैराशूट के साथ छलांग लगाने का अवसर देगी।

1002183865

झारखंड सरकार के सहयोग से झारखंड में पहली बार इसे किया जा रहा है, विदेश में अन्य राज्यों में अपने इसे देखा होगा मगर आप जमशेदपुर में इसका लुफ्त उठा सकते हैं।

स्काई ड्राइविंग के मामले में झारखंड बना पांचवां राज्य

स्काई ड्राइविंग के अधिकारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि झारखंड पांचवां राज्य होगा जहां इस प्रकार का आयोजन हो रहा है और झारखंड सरकार और पर्यटन विभाग ने काफी इंटरेस्ट ली है और शुल्क में कमी करने की बात कही है हम उस पर भी विचार किए हैं और यहां के लोगों के लिए निर्णय लिया है।

1002183864

यह शानदार एक्टिविटी है, लेकिन हजारों मीटर ऊंचाई पर उड़ रहे प्लेन से पैराशूट के साथ कूदने के लिए मजबूत दिल और साहस चाहिए। अगर आप भी हवाई जहाज से कूदने के शौकीन हैं, तो अब आपको कहीं हिल स्टेशन या अन्य जगह जाने की जरूरत नहीं है। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने।

अब आपके शहर जमशेदपुर में 16 से 23 फरवरी तक स्काई ड्राइविंग फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है, जहां आप हवाई जहाज से 10000 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा सकते हैं। ।

अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का दुमका पुलिस ने किया पर्दाफाश

रामगढ़ के सीएसपी संचालक से बीते गुरुवार को लूटे थे पचास हजार रुपए से भरा बैग व मोबाइल

दुमका देवघर सहित बिहार के कई थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का दुमका पुलिस ने पर्दाफाश किया है| यह गिरोह लगातार विभिन्न थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दे रहा था।

1002183342

गुरुवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के मयूर नाथ- डांडो मार्ग में लावर्ती के पास सीएसपी संचालक लखी से लूट की घटना को अंजाम देकर इस गिरोह ने जरमुंडी में भी गुरुवार को ही लूट की घटना को अंजाम दिया था । रामगढ़ में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद इसी गिरोह के द्वारा जरमुंडी थाना क्षेत्र में भी लूट की घटना को अंजाम देकर भागने के दौरान ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने तथा पीछा करने के क्रम में जरमुंडी के बीआरसी मोड़ के पास अपराधियों की बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो अपराधी को जरमुंडी थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया।

1002182698

जबकि इसी ग्रुप के दो अन्य अपराधी भागने में सफ़ल हो गए थे पुछताछ के क्रम में पकड़े गए दोनों अपराधियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पकड़े गए अपराधियों की पहचान कटिहार जिले के सिन्टू यादव एवं रोहण यादव के रुप में हुई है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि दोनों अपराधियों का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। उक्त अपराधियों के द्वारा दुमका,देवघर सहित बिहार के कई थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। पकड़े गए अपराधियों के पास से 50 हजार रुपए नगद दो सोने जैसी चेन एक लाकेट एक लावा कंपनी का मोबाईल तथा सादे रंग की अपाची बाइक बरामद किया गया है। पकड़े गए दोनों अपराधियों को जरमुंडी थाना कांड संख्या 25/25 दिनांक 13.02.2025 धारा 309 (6)317( 2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

नाबालिग का अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने के आरोपित को 20 साल की सजा

गोड्डा नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने के आरोपित को 20 साल की सजा सुनाई गई है। पोड़ैयाहाट थाना में दर्ज मामले में 12 माह बाद कोर्ट का फैसला आया है।

1002182416

इसमें आरोपित पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के अमुआर निवासी भगत मुर्मू उर्फ भागवत मुर्मू को विशेष न्यायाधीश पोक्सो सह जिला जज प्रथम पवन कुमार के न्यायालय ने शुक्रवार को सजा सुनाई। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने के आरोपित भगत मुर्मू उर्फ भागवत मुर्मू को दोषी पाकर पोक्सो एक्ट में 20 वर्ष की सश्रम कारावास एवं 20,000 रुपये जुमार्ना भरने की सजा सुनाई गई । जुमार्ना की राशि अदा नहीं करने पर छह माह अतिरिक्त कारावास की सजा से दंडित किया गया। जबकि धारा 452 भादवि के तहत दोषी पाकर दो वर्ष कारावास व पांच हजार जुमार्ना भरने की सजा सुनाई। जुमार्ना की राशि अदा नहीं करने पर दो माह कारावास, धारा 323 भादवि के तहत छह माह कारावास की सजा सुनाई गई। सभी सजा साथ- साथ चलेगी।

मामले में आठ गवाहों का हुआ परीक्षण

मामले को लेकर न्यायालय के समक्ष अभियोजन की ओर से आठ गवाहों का परीक्षण कराया गया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के उपरांत न्यायालय ने सजा सुनाई। जुमार्ना की राशि पीड़िता के पुनर्वास के लिए भुगतान करने का आदेश कोर्ट ने दिया है। वहीं पीड़िता के लिए मुआवजा के तौर पर आर्थिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार को कोर्ट ने आदेश दिया है। निर्णय की एक प्रति विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को दी गई है।

कॉलेज आने जाने के दौरान करता था छेड़छाड़

बताया जाता है कि पोड़ैयाहाट थाना में दो फरवरी 2023 को दर्ज प्राथमिकी में 16 वर्षीय पीड़िता ने कहा था कि वह पोड़ैयाहाट बाजार में संजय सेन के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। कालेज आने-जाने के क्रम में भगत मुर्मू उसके साथ छेड़छाड़ करता था। इस प्रकार दोनों में प्रेम हो गया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाने लगा। जब पीड़िता को यह मालूम हो गया कि भगत मुर्मू शादी शुदा है तो उससे बातचीत करना बंद कर दिया। इसके बाद एक दिन शाम के समय मारपीट किया और अश्लील फोटो को फेसबुक व इस्ट्राग्राम पर वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाना में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

Ranchi Advocate News। झारखंड अधिवक्ता क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 3 का आगाज

रांची झारखंड एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 का आगाज शुक्रवार को हुआ। झारखंड अधिवक्ता मंच के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार ने मैच का उद्घाटन किया।

1002181913

मोरहाबादी स्थित फूटबॉल ग्राउंड में 16 फरवरी तक चलनेवाले मैच के पहले दिन झारखंड हाईकोर्ट ग्रीन पैंथर बनाम काला कोर्ट के बीच हुआ। प्रत्येक मैच 10-10 ओवर का खेला जा रहा है। जिसमें काला कोर्ट 9 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मैच बार ब्रदर्स बनाम आरडीबीए एलेवन के बीच हुआ।

1002181915

जिसमें आरडीबीए एलेवन ने 11 रनों से मैच जीत लिया। जबकि तीसरा मैच एवेंजर क्रिकेट क्लब बनाम इंडियन एसोसिएशन लॉयर्स के बीच हुआ। चौथा मैच में झारखंड हाईकोर्ट ग्रीन बनाम गर्ग XX के हुआ। झारखंड हाईकोर्ट ग्रीन पैंथर की टीम 13 रनों से मैच जीत लिया। झारखंड अधिवक्ता मंच के बैनर तले लगातार तीसरे वर्ष टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसको लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह है ।

योजना का लाभ नहीं मिलने पर ग्रामीण महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

दुमका जिले के मसलिया प्रखंड में बेलियाजोर ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत केंद्रघाटा व फुलशहरी गांव तक पानी नही पहुंचने पर ग्रामीण महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

1002181845

सैकड़ो की संख्या में महिलाएं डब्ल्यूटीपी पहुंकर अविलंव पानी चालू करने की मांग करने लगे। बता दे कि दोनों गांवो में पाइप बिछाया गया है। लेकिन अभी तक पानी नही दिया गया है। बीच सड़क को तोड़ कर पाइप विछाया गया, डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी नल से जल एक भी घरों तक नही पहुंचाया गया है। इससे संवेदक के लापरवाही साफ झलकता है। डब्ल्यूटीपी से दोनो गांवो की दूरी करीब आधा किलोमीटर है। इसके बाबजूद भी योजना के लाभ से लोग बंचित है।

इस योजना का काम वर्ष 2022 में शुरू हुआ था

25 मार्च 2022 को इस योजना की शुरुआत हुई थी। जो 24 मार्च 2023 तक कार्य पूर्ण हो जाना था। इस योजना की लागत 19.96 करोड़ है। संवेदक के सुस्त कार्यशैली के कारण 23 महीने बीत गया, कार्य पूर्ण नही हो सका। दलाही में स्थित बेलियाजोर ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत बिछायी गयी पाइप लगातार लीकेज हो रहा है। जिससे ग्रामीणों को एक किलोमीटर के अंदर ही सही तरीके से पानी सप्लाई नही हो पा रहा है। सड़क किनारे पाइप लीकेज से रोजाना शुद्ध पेयजल बर्बाद हो रहा है।

25 गांव को पानी मिलना था लेकिन एक भी गांव को नहीं मिला

इस योजना से कुल 25 गांव लाभान्वित होना था लेकिन सही तरीके से आधा गांव तक पानी नही पहुंचाया गया है। कई गांवों में अभी तक कनेक्शन पूरा नही हुआ है बताया जाता है कि दलाही हाईस्कूल मोड़,आशीर्वाद कंप्यूटर सेंटर के पास, भगत चौक के पास ,पिछुली सड़क किनारे कई जगहों में पाइप लीकेज की समस्या बरकरार है। जहां से रोजाना हजारों लीटर शुद्ध पेयजल बर्बाद हो रही है। लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरसता है वही संवेदक के लापरवाही से रोजाना शुद्ध पेयजल बर्बाद हो रही है।

Pm Kisan Samman Nidhi Yojna। पीएम किसान का व्हाट्सऐप पर मिला लिंक जैसे किया क्लिक अकाउंट हो गया नील

देवघर इन दिनों सरकारी योजना के लाभुकों को और योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठग भोले भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

1002181755

इसी तरह का ताजा मामला देवघर शहरी क्षेत्र में स्थित संत फ्रांसिस स्कूल के एक बस चालक को पीएम किसान का लिंक भेजकर अज्ञात द्वारा उसके एकाउंट से पांच हजार रुपये की साइबर ठगी कर लिया गया। इस संबंध में वह गुरुवार दोपहर बाद मामले की शिकायत देने साइबर थाना पहुंचा बताया कि वह गाड़ी चला रहा था। उस दौरान उसका मोबाइल बेटे के हाथ में था। किसी अज्ञात द्वारा वाट्सअप पर फर्जी तरीके से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लिंक बनाकर भेजा और पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने का झांसा दिया गया। बस चालक के बेटे ने उक्त लिंक को टच कर दिया और पल भर में उसके एकाउंट से पांच हजार रुपये की निकासी हो गयी। इस संबंध में आवेदन देकर पीड़ित ने साइबर थाने की पुलिस से कार्रवाई का आग्रह किया है।

जमशेदपुर के दलमा में टाईगर की इंट्री , तीन ट्रैप कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

जमशेदपुर के दलमा जंगल में फिर से बाघ की इंट्री हो गई है जहां दलमा जंगल में वन विभाग के ट्रैप कमरे में बाघ कि तस्वीर कैद हुई।

1002180678

बाघ फिर से चाकुलिया, घाटशिला से दलमा पहुंच गया है । जानकारों का कहना है कि यह सुखद संकेत है, बाघ को अब दलमा जंगल रास आने लगा है, जिस तरह 1 महीने से अधिक दिनों से बाघ इन जंगलों में घूम रहा है।

यह संकेत है कि अब दलमा के जंगलों में यह रह सकता है, वन विभाग इस पर भी आने वाले दिनों में विचार करेगा, डीएफओ ने कहा कि बाघ लगातार घाटशिला चाकुलिया और दलमा के जंगलों में घूम रहा है, लोगों से दूरी बनाकर रहता है, जंगलों के अंदर ही इसका मोमेंट हो रहा है, सभी जगह पर ट्रैप कमरे में इसकी तस्वीर कैद हो रही है आगे कहा कि डरने की जरूरत नहीं है, फिलहाल वन विभाग की टीम लगातार बाघ पर मॉनिटरिंग कर रही है l

बैंक कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के विरोध में किया प्रदर्शन , मांग नहीं मानने पर करेगा हड़ताल

देवघर यूनाइटेड फॉरम ऑफ बैंक यूनियन द्वारा आयोजित आंदोलनात्मक कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक के साधना भवन के समक्ष विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के विरोध तथा अपनी न्यायसंगत मांगों की प्राप्ति हेतु एक एकीकृत प्रदर्शन किया।

1002181321

बैंक कर्मचारियों की मुख्य मांगें

बैंकों में कर्मचारियों एवं अधिकारियों की पर्याप्त संख्या में नियुक्ति।पाँच दिवसीय बैंक कार्य दिवस की घोषणा।

कर्मचारी एवं अधिकारी प्रतिनिधियों का निदेशक मंडल में नियुक्तिपुरानी लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण।

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण पर रोक।

ग्रेच्युटी नियमों में संशोधन एवं केंद्रीय कर्मियों के समान ग्रेच्युटी भुगतान।कर्मचारी-विरोधी नीतियों का अन्त।

अस्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति बंद कर स्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करना।

UFBU की देवघर इकाई के संयोजक मुन्ना कुमार झा के अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ के उपमहासचिव धीरज कुमार, अधिकारी संघ के आंचलिक सचिव विभु प्रकाश, अध्यक्ष मिथिलेश कुमार,सुरेंद्र कुमार (IOB), मुकेश कुमार सिंह (BOI), रोहित कुमार सिंह (BOI), ब्रजेश कुमार (CANARA BANK) एवं अन्य बैंक कर्मी अमर कुमार, रविकांत, प्रवीण, अवधेश झा, केशव, सनी, अंशुमन, राजेश, ब्रजेश, आयुषी, कंचन, अमित कुमार, सुमित कुमार, रंजन, अविनाश कुमार (PNB), रोहित झा (PNB), अनूप पांडे, चंद्रशेखर, अरविंद बाजपेई, कनिष्क आनंद, कुमार शांतनु, काजल कुमार झा, प्रद्युम्न कुमार, मनीष कुमार राय, अजय जज़वारे समेत अनेकों कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।

24 – 25 मार्च को मांगों को लेकर होगी हड़ताल

साथ ही, UFBU ने यह भी जानकारी दी कि 24 एवं 25 मार्च 2025 को अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल की जाएगी । संगठन का मानना है कि इन मांगों के कार्यान्वयन से बैंक क्षेत्र में सुधार एवं कर्मचारियों के हक़ों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी ।

Deoghar Crime News। विधवा महिला को दो युवक ने लाठी डंडे से पीटा मौके पर हुई मौत

देवघर जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्रामलोढ़िया गांव के भुइयाडीह टोला में गुरुवार देर शाम को बदमाशों ने 75 वर्षीय कौशल्या देवी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

1002181251

बताया जाता है कि आरोपी युवक ने एक वृद्ध व्यक्ति को भी मार कर घायल कर दिया । मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले सुनील दास व पिंटू दास ने घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित के अनुसार मृतक महिला शाम को घर से राशन लेने जा रही थी। इसी क्रम में अचानक युवक लाठी लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।

महिला जा रही थी दुकान युवक को देख लौटा वापस

युवक के इस व्यवहार को देखकर महिला वापस अपना घर लौट गई। महिला के वापस लौट जाने के बाद दोनों युवक उसके घर में घुस गया जबरन घर में घुसकर हमला कर दिया। और इस हमले की वजह से महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की पूरी वारदात उसकी पतोहू पूनम देवी ने देखी। इसके बाद दोनों युवक गांव के 65 वर्षीय सुखदेव दास के घर पहुंचे और उन्हें घर से बाहर निकाल कर लाठी से माथे पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

परिजन और ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

घायल को उसके परिजन व ग्रामीणों ने आनन-फानन में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलने पर जसीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू किया। इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल देवघर भेज दिया। महिला के देवर पांचू दास सहित अन्य ने बताया कि वृद्ध महिला के पति का देहांत कुछ वर्ष पहले ही हो गया था। इस कारण वह अपने घर पर अकेली रहती थी। गुरुवार को वह मवेशी चराने गयी थी। जहां जानकारी मिली कि सुनील दास व पिंटू दास ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही घर पहुंच कर देखा कि शव पड़ा हुआ है।

शराब के नशे में था आरोपी युवक

दोनों युवक शाम को शराब के नशे में धुत रहते थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना से एसआइ राजेंद्र सिंकू, दिनेश कुमार राय, एएसआइ उमेश पांडे जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया ।

Dumka News। केंद्र सरकार पेयजलाआपूर्ति का 6500 करोड़ बकाया का करें भुगतान : मंत्री

दुमका झारखण्ड के मद्य निषेध एवं पेयजल स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार पेयजलाआपूर्ति का बकाया 6500 करोड़ रुपया दे।

1002179875

ताकि झारखण्ड हर घर नल जल विकास योजना में इसे लगाया जा सके। दुमका पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मीडिया से बातचीत मे यह बात कही. उन्होंने कहा कि केंद्र की नल जल योजना 22000 हज़ार करोड़ की योजना है जिसमें केंद्र को 50 फीसदी जबकि राज्य को 50 फीसदी राशि देनी थी ।लेकिन केंद्र ने 11000 हजार करोड़ की राशि देने के बाद फिर राशि अब तक नहीं दिया है. जिससे राज्य मे योजनाये खटाई पर पड़ती दिख रही है.इधर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य मे राजस्व को लेकर भी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि राज्य मे शराब के जरीये राजस्व बढ़ाने के लिये कई योजनये लाई गई है. उन्होंने कहा कि इस बार ध्यान देशी शराब को लेकर फोकस किया गया है. 3500 से लेकर 4000 हज़ार करोड़ राजस्व का लक्ष्य है. जिसे शराब के जरीये पूरा करने का कोशिश होगी.. उन्होंने कहा कि सरकार शराब के जरीये लोगों को रोजगार उपलब्धता के साथ राजस्व की प्राप्ति करना है. मंत्री ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण इलाकों में लोग महुआ से देशी शराब बनाते है और उनका भयादोहन एक्साइज, पुलिस और स्थानीय नेता करते है। मंत्री ने बताया कि अब सरकार महुआ से देशी शराब बनाने वालों को लाइसेंस देगी ताकि की उन्हें परेशान ना करे।

दो दिवसीय दौरे पर आज रांची आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

14 फरवरी की सुबह 8:00 से रात्रि 10:00 तक बड़े वाहनों की प्रवेश वर्जित रहेगा दोपहर 3:00 से लेकर शाम 7:00 बजे तक छोटा मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रही हैं. वह बीआईटी मेसरा के प्लैटिनम जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी.

IMG 20250214 090725

इसके बाद 15 फरवरी को दिल्ली लौट जायेंगी. उनके रांची आगमन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इसको लेकर रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है.

रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

14 फरवरी : सुबह आठ बजे से रात्रि दस बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

14 फरवरी : दोपहर तीन बजे से रात के सात बजे तक तक शहर में छोटे मालवाहन वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

– 14 फरवरी : दिन के तीन बजे से छह बजे तक कांके, रातु, काठीटांड, दलादली, कटहल मोड़ की ओर जाने वाले वाहन शहर से मेन रोड, लालपुर रोड, कांटाटोली रोड से होकर अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे.

– 14 फरवरी : दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक एयरपोर्ट रोड, हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राजभवन मोड़ तक सड़क का उपयोग कम से कम करे.

– 14 फरवरी : कांके रोड, रातु रोड, कटहल मोड़, काठीटांड की ओर से शहर की ओर आने वाले सभी वाहन कांके रिंग रोड़, लालपुर चौक, कांटाटोली रोड होते हुए शहर में प्रवेश कर सकते हैं. आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए डायवर्ट और स्टॉप किया जा सकता है.

– 15 फरवरी : सुबह आठ बजे से रात्रि दस बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. इस दिन पलामू , गढ़वा, लातेहार, गुमला की ओर से आने वाले बड़े वाहन काठीटांड, तिलता चौक से दायें मुड़कर रिंग रोड से अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे.

– 15 फरवरी : जमशेदपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहन, जिनको पलामू की ओर जाना है, वे सभी रामपुर रिंग रोड चौक से बायें मुड़कर अपने गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं.

– 15 फरवरी : हजारीबाग की ओर से आने वाले बड़े वाहन, जिसको पलामू, गुमला की ओर जाना हो, वे नेवरी (विकास) रिंग रोड चौक से बायें मोड़कर रामपुर चौक होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे.

– 15 फरवरी : पिठौरिया की ओर से आने वाले सभी बड़े वाहन कांके रिंग रोड चौक से दायें मुड़कर अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे.

– 15 फरवरी : कांके की ओर से शहर में प्रवेश करने वाले सभी छोटी वाहन सुबह 09:30 बजे से सुबह 11:00 बजे तक रिंग रोड़ से होकर पिस्का मोड़, पंड़रा होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे.

– 15 फरवरी : रांची रेलवे स्टेशन जाने वाले सभी वाहन मेन रोड से होकर फ्लाई ओवर के नीचे से बहु बाजार होते हुए जा सकते हैं.

– 15 फरवरी : सुबह 09:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक कांके रिंग रोड से नेवरी रिंग रोड तक सडक का उपयोग कम से कम करें.

– 15 फरवरी : सुबह 09:30 बजे से 01:30 बजे तक नेवरी रिंग रोड से बीआईटी मोड तक सड़क का उपयोग कम से कम करें. बीआईटी मोड से बुटी मोड, कांटाटोली चौक, फ्लाईओवर, सिरम टोली चौक, सुजाता चौक, डोरंडा थाना चौक, हिनू चौक तक सड़क का इस्तेमाल कम से कम करें.

एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए आवश्यक सूचना

14 फरवरी को एयरपोर्ट जाने वाले सभी यात्रियों से अपील है कि जिनकी फ्लाइट 04:00 बजे से 05:30 बजे के बीच है, वे 03:30 बजे तक एयरपोर्ट पहुंच जायें. वहीं 15 फरवरी को एयरपोर्ट जाने वाले यात्री, जिनकी फ्लाइट दिन के 11:00 बजे से 01:30 बजे के बीच है, वे 11:30 बजे तक एयरपोर्ट पहुंच जाने का कष्ट करें.

मैट्रिक और इंटर परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक सूचना

मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थी, जिनकी परीक्षा 15 फरवरी को प्रथम पाली में है, वो परिक्षा केंद्र सुबह 09:30 बजे तक पहुंच जाये. वहीं द्वितीय पाली के परीक्षार्थी सुबह 12:00 बजे तक एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाये.