झारखंड की आवाज

Blog Post -

राजमहल पहाड़ी को बचाने के लिए पहाड़ियों ने किया आवाज बुलंद

राजमहल अवैध क्रेशर व खदान को अभिलंब करें बंद।पहाड़िया जन जाति ने पेशा एक्ट को लागु करने की मांग की ।

1002345878

झारखण्ड के साहिबगंज जिले के राजमहल की पहाड़ी को बचाने को लेकर हिल ऐसंबली पहड़ीया महासभा झारखंड के बैनर तले जिले के आदिम जन जाति पहड़ीया समाज के लोगो ने राजमहल की पहाड के अस्तित्व को बचाने को लेकर साहिबगंज के हाट बजार, स्टेशन रोड, कॉलेज रोड , पूर्वी फाटक पुलिस लाइन से होते हुए सम्हारण्यालय पहुंचा ।वही हिलऐसंबली पहड़ीया महासभा झारखंड के बैनर तले राजमहल की पहाड के अस्तित्व को बचाने के लिए विसाल रैली निकाली वही आदिम जन जाति के लोगो ने बर्तमान सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी की इन लोगो की मांग है की हम पहाड़िया जन जाति का अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है इस इलाके में पत्थर खनन धरले से होने से राजमहल के पहाड़ो पर खतरा मंडरा रहा है वही अगर इस प्रकार से पहाड़ो का खनन होता रहेगा तो एक दिन राजमहल की पहाड का अस्तित्व हि मिट जायेगा वही साहिबगंज उपायुक्त के माध्यम से एक ज्ञापान महामहिम राष्ट्र्याप्ति को भी दिया गया वही पेशा एक्ट को भी इनलोगो ने लागु करने की मांग की है।

NTPC DGM हत्याकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार , अमन साव गिरोह ने घटना को दिया था अंजाम

हजारीबाग: एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव हत्याकांड का खुलासा हजारीबाग पुलिस ने कर दिया है।

1002345845

चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस हत्याकांड को अमन साव गिरोह ने दहशत फैलाने के लिए अंजाम दिया था। डीजीएम को आठ मार्च को कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा चौक पर गोली मार दी गयी थी। हजारीबाग रेंज के डीआइजी संजीव कुमार ने सोमवार को मीडिया को बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान मिंटू कुमार (लोहार मुहल्ला, बड़कागांव), राहुल मुंडा (नापोखुर्द, बड़कागांव), मनोज माली (केरेडारी, हजारीबाग) और अजय यादव के रूप में की गयी है। गोली मंटू कुमार ने चलायी थी, जबकि राहुल मुंडा बाइक चला रहा था। मनोज माली ने रेकी की थी और अजय यादव (इटखोरी चतरा) ने हथियार मुहैया कराया था। इस मामले में कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।डीआइजी ने कहा कि अपराधियों ने कुमार गौरव को केवल इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि वह बेहद आसान निशाना थे। पहले सात मार्च को ही घटना को अंजाम देने की योजना थी, लेकिन किसी कारण से उस दिन कुमार गौरव नहीं मिले। घटना के उद्भेदन में 11 अधिकारियों और तकनीकी सेल ने अहम भूमिक निभाई।

Dumka News। Maiya Samman Yojna को लेकर महिलाओं का हंगामा।

दुमका मईया योजना की राशि नहीं मिलने से नाराज़ महिलाओं ने जरमुंडी प्रखंड कार्यालय पहुंचकर किया जमकर हंगामा ।

1002345781

इस दौरान महिलाओं एवं युवतियों ने बताया कि झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मईया सम्मान योजना के लाभ से वे लोग अब तक वंचित हैं। सरकार के गाइडलाइन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन भी किया लेकिन मईया योजना की राशि अब तक उनके बैंक खातों में नहीं पहुंची है।

कई बार बैंकों का चक्कर लगाया लेकिन सरकार की ओर से खाते में राशि भेजी ही नहीं गई है। कई महिलाओं ने बताया कि अब तक उन्हें एक बार भी राशि नहीं मिली है।महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव के समय सभी जनप्रतिनिधि वोट मांगने आ जाते हैं लेकिन चुनाव गुजर जाने के बाद उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं। मईया सम्मान राशि से वंचित महिलाएं राशि नहीं मिलने के कारणों की जानकारी लेने के लिए भारी संख्या में प्रखंड मुख्यालय पहुंची और प्रखंड कार्यालय में हंगामा किया। महिलाओं के भारी हंगामे को देखते हुए पुलिस बुलाया गया तब जाकर महिलाओं को समझा बुझा कर वापस भेजा गया।यहां बता दे कि झारखंड सरकार की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लागू की गई मईया सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को प्रत्येक माह ढाई हजार रुपए दिए जा रहे हैं लेकिन बहुत सी लाभुक महिलाएं इस योजना से अब तक वंचित है तथा बहुतों का नाम काटा गया है जिससे नाराज महिलाएं सरकार के प्रति अपनी नाराजगी प्रकट करने प्रखंड कार्यालय पहुंची थी।

Deoghar Cyber Crime News। देवघर पुलिस ने 12 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने देवघर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 12 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार।

IMG 20250222 215738

जिसमें देवघर के अलावा गिरिडीह जिला के चारघरा थाना गांडे के भी आरोपी शामिल है। पुलिस ने देवघर जिला के जसीडीह मधुपुर और सारठ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 12 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार । साइबर आरोपी के पास से 14 मोबाइल और 20 सिम कार्ड को किया बरामद। देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और साइबर आरोपी की गिरफ्तारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नए नए हथकंडे अपना कर ठगी करने का काम करता था। कभी ऑनलाईन पैसा रिफंड के नाम पर तो कभी लॉटरी के नाम पर किसी से सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने का काम करता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

काजल कुमार दास उम्र करीब 26 वर्ष पिता नरेश दास सा० बस्की थाना सारठ। प्रदीप कुमार महरा उम्र करीब 26 वर्ष पिता सुरेश महरा सा० दुधवाजोरी थानासारठ । पवन कुमार यादव उम्र करीब 22 वर्ष पिता गुलाब यादव सा0 चरघरा थाना गांडे जिला गिरडीह । दिग्विजय यादव उम्र करीब 22 वर्ष पिता सुरेश महतो सा० चपड़िया थानाजसीडीह। सचिन दास उम्र करीब 27 वर्ष पिता सुबल दास सा० लखनुआ थाना मधुपुर। मिथुन महरा उम्र करीब 23 वर्ष पिता श्याम महरा सा० उबिया थाना सारठ। बिनोद दास उम्र करीब 30 वर्ष पिता रामदेव दास सा० लखनुआ थाना मधुपुर । राजेश दास उम्र करीब 25 वर्ष पिता सुधीर दास सा० लखनुआ थाना मधुपुर।नीतिश कुमार दास उम्र करीब 23 वर्ष पिता किशोर दास सा० लखनुआ थाना मधुपुर । पंकज दास उम्र करीब 26 वर्ष पिता बैजनाथ महरा सा० कुरूमटांड़ थाना कुण्डा । ललन कुमार उम्र करीब 24 वर्ष पिता केटको महरा सा० बरदेही थाना सारठ । पिन्टु दास उम्र करीब 31 वर्ष पिता बासुदेव सा0 चरघरा थाना सारवां सभी जिला देवघर

बीएड कॉलेज की छात्राओं के साथ दर्दनाक हादसा, लेसन प्लान ट्रेनिंग से लौटते वक्त एक की मौत, पांच घायल

देवघर देवसंघ डिपसर B.ed कॉलेज की एक छात्रा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, 5 छात्रा गंभीर रूप से घायल।

1002342648

सोमवार दोपहर देवघर गोड्डा मुख्यमार्ग मोहनपुर थाना क्षेत्र के चोपा मोड़ के पास कार और ऑटो में टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो पर सवार एक प्रशिक्षु शिक्षिका की मौत हो गईं। वही पांच प्रशिक्षु शिक्षिका घायल हो गई।

मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को होते ही मौके पर पहुंचकर सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर दिया है। मामले की जानकारी मोहनपुर थाना प्रभारी को होते ही मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया है। मृतक प्रशिक्षु शिक्षिका किरण सोरेन देवघर के देवसंघ कॉलेज की स्टूडेंट थी। वह अपने अन्य साथियों के साथ मोहनपुर थाना के बांका हाई स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए तथा लेशन प्लान बनाने के लिए गई थी। वहां से लौटने के क्रम में चोपा मोड़ के पास देवघर से गोड्डा जा रही कार ने ऑटो में धक्का मार दिया। वहीं घायल दृश्या वात्स्य, निशा भारती, नेहा ठाकुर, प्रीति टुडू, श्रोता कुमारी शामिल है।

बच्चा चोर की अफवास से रहे सावधान किसी तरह की सूचना के लिए टॉल फ्री पर करें कॉल : पुलिस अधीक्षक

दुमका पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि पिछले 2-3 दिनों से दुमका में यह अफवाह फैली हुई है कि रात्री में बच्चा चोर / पशु चोर गाँव में आने वाले हैं।

1002342593

इस अफवाह के कारण लोग डरे हुए हैं और इससे बचने के ग्रामीण लाठी-डंडे, तीर-कमान, टॉर्च के साथ पहरा दे रहे हैं। रास्ते से गुजरने वाले किसी भी अनजान व्यक्ति को चोर समझकर बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है, जो बिल्कुल गैरकानूनी है।

पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार की अपील 👇👇👇

एसपी ने बताया कि सभी जगह पुलिस पेट्रोलिंग घुम रही है। फिर भी इस तरह की घटना सामने आती है तो 112 नंबर पर पुलिस को यथाशीघ्र सूचित करें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ना ध्यान दें ना ही फैला। दुमका पुलिस सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखे हुए हैं। उल्लंघन करने वाले ग्रुपएडमिन /लोगों के विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को भडक़ाने/ अप्रमाणिक जानकारी / भ्रामक मैसेज/तस्वीर/वीडियो इत्यादि सोशल मीडिया यथा-twitter (X)/ Facebook/ Instagram/Youtube/Reels आदि पर पोस्ट/अपलोड/शेयर ना करें। दुमका जिला में सामाजिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन का सहयोग करें। किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान ना दें तथा अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना अविलंब डायल 112 पर या नजदीकी थाना और ओ0पी0 को दें।

अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से 5 बच्चों की मौत

साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड के बसाहा पंचायत के नगर भिटा गांव में अज्ञात बीमारी की चपेट में आने से 5 आदिम जनजाति पहाड़िया बच्चों की मौत हो गई ।

1002342509

एवं उस गांव में अब भी दर्जनों लोग बीमारी से ग्रसित है।मामले की सुचना मिलने के बाद गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नगर भीठा गांव पहुंच कर सभी बिमारी से ग्रसित लोगों का उपचार सुरू किया गया है।जानकारी देते हुए नगर भीठा के ग्राम प्रधान मैसा पहाड़िया ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के अन्दर अज्ञात बिमारी के चपेट में आकर पांच मासुम बच्चे की मौत हो गई है जबकि एक दर्जन से अधिक लोग बिमार है। इधर स्वास्थ्य बिभाग की टीम गांव पहुंचकर बिमारी से ग्रसित दर्जनों लोगों का खुन का नमुना लिया और जांच के लिए धनवाद भेज दिया है और आवश्यक दवा का भी वितरण किया। इधर ग्रामिणो ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बिमारी के लक्षण के बारे में बताया कि अचानक से सर दर्द,उल्टी,तेज बुखार,एवं शरीर पीला होने के साथ-साथ पेट फुल जाता है और एक दो दिनों में रोगी की मौत हो जाती है। अचानक गांव में बिमारी से वहां के ग्रामीण काफी भयवित है।इधर ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणो ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में ही कुछ दिन चिकित्सको को केंप कर इलाज करने की मांग किया है।

Deoghar Cyber Crime News। देवघर और दुमका जिला में छापेमारी कर कुल 13 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने देवघर जिला और दुमका जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 13 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार।

IMG 20250222 215738

पुलिस ने दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र और देवघर जिला के मोहनपुर देवीपुर मधुपुर पथरौल सारठ और कुंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 13 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार । साइबर आरोपी के पास से 14 मोबाइल और 19 सिम कार्ड और 4 प्रतिबिंबित सिम को किया बरामद। देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और साइबर आरोपी की गिरफ्तारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नए नए हथकंडे अपना कर ठगी करने का काम करता था। कभी ऑनलाईन पैसा रिफंड के नाम पर तो कभी लॉटरी के नाम पर किसी से सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने का काम करता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

राजा कुमार उम्र 19 वर्ष पिता विभुती मंडल सा० बांक थाना मोहनपुर जिला देवघर

सोहन कुमार मंडल उम्र 22 वर्ष पिता भेरो मंडल सा० बुढ़ीकुरा थाना तालझारी जिला दुमका

प्रशांत कुमार दास उम्र 21 वर्ष पिता सुभाष दास सा० दुमदुमी थाना चितरा जिला देवघर

गौतम कुमार यादव उम्र 21 वर्ष पिता बचनदेव यादव

टुनटुन कुमार यादव उम्र 18 वर्ष पिता मुन्ना यादव

रमेश कुमार यादव उम्र 18 वर्ष पिता स्व० सुरेन्द्र यादव तीनों सा० शिवनगर थाना मोहनपुर जिला देवघर

पवन दास उम्र 25 वर्ष पिता प्रमोद दास सा० गोबरशाला थाना पथरड्डा ओ०पी० ( सारठ) जिला देवघर

नकुल कुमार दास उम्र 21 वर्ष पिता समर दास सा० नवापतरो

सिकन्दर कुमार दास उम्र 24 वर्ष पिता सुधीर महरा सा० उपरडीह बरगुनिया थाना देवीपुर जिला देवघर

पप्पु कुमार दास उम्र 29 वर्ष पिता नरेश दास सा० रंगाटाँड़ थाना चन्द्रमनडी जिला जमुई वर्तमान नवापतरो थाना मधुपुर

फहद खान उम्र 28 वर्ष पिता गयाह अहमद सा० फुलवारी सरीफ पटना वर्तमान चाँदडीह थाना कुण्डा

सचिन दास उम्र 18 वर्ष पिता बास्की दास सा० कुण्डा जिला देवघर छोटु कुमार दास उम्र 19 वर्ष पिता रामदेव महरा सा० करैया थाना पथरड्डा ओ०पी० जिला देवघर ।

IPL डेब्यू पर नहीं चले रांची के ‘गेल’ फिर भी सीएम ने की तारीफ

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के तीसरे मैच में सीएसके और मुंबई इंडियन के बीच भिड़ंत हुई। दोनों ही टीमों की और से विकेट कीपर झारखंड के खिलाड़ियों ही रहे।

1002338383

एक और जहां महेंद्र सिंह धोनी तो दूसरी तरफ रांची के गेल के नाम से प्रसिद्ध रॉबिन मिंज ने किया। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) के लिए झारखंड के आदिवासी क्षेत्र से आने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज आदिवासी खिलाड़ी रॉबिन मिंज ने डेब्यू किया। रॉबिन को मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 65 लाख रुपए में खरीदा था। बड़े-बड़े सिक्स लगाने के लिए मशहूर का आईपीएल डेब्यू पर प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। रॉबिन ने महज 3 रन ही बना पाए ।

सीएम हेमंत ने रॉबिन मिंज के बारे में लिखा

आज चेन्नई VS मुंबई के IPL मैच में दोनों तरफ़ से विकेट कीपर झारखंड के हैं, जो झारखंड की क्रिकेट प्रतिभा को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर उजागर कर रहे हैं। यह न केवल झारखंड के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। रोबिन मिंज को IPL में प्रदार्पण की हार्दिक शुभकामनाएं। उनका यह सफर निश्चित रूप से कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हमें पूर्ण आशा है कि वह जल्द ही भारतीय टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और झारखंड का नाम रोशन करेंगे। उनकी सफलता से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश को गर्व होगा।

सीएम की पत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने कही शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीतेंगे

झारखंड के भूमिपुत्र रॉबिन मिंज़ जी को आज IPL जैसे बड़े आयोजन में खेलते हुए देख बड़ी प्रसन्नता हुई। विकेट के पीछे हम सब के शान धोनी थे तो आगे रॉबिन। झारखंड वासियों के लिए इससे अच्छी तस्वीर और क्या हो सकती है। गुमला ज़िले के एक छोटे से गांव से निकलकर यहां तक पहुंचना बहुत बड़ी बात है। रॉबिन आज भले ही ज़्यादा रन नहीं बना पाए लेकिन अभी तो ये सफ़र कि शुरुआत है। मुझे उम्मीद है वह अपने शानदार प्रदर्शन से आगे सबका दिल जीतेंगे।

1002338379

IPL 2025 का रोमांचक आगाज 22 मार्च से हो गया है और पहला मुकाबला कोलकाता में खेला गया । 25 मई को फाइनल मैच खेला जाएगा इस बार कुल 74 मैच होंगे। इस सीजन में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), दिल्ली कैपिटल्स (DC), गुजरात टाइटंस (GT), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), मुंबई इंडियंस (MI), पंजाब किंग्स (PBKS), राजस्थान रॉयल्स (RR), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) शामिल है। सभी टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी। टूर्नामेंट लीग फॉर्मेट में खेला जाएगा, जहां सभी टीमें एक-दूसरे से दो-दो बार भिड़ेंगी।

नव साक्षरों की हुई परीक्षा 15 परीक्षार्थी ने लिया भाग

देवघर जिला के सारठ में उच्च विद्यालय बेलवरना में नवसाक्षरों की हुई परीक्षा नव भारत साक्षरता कार्यक्रम ‘उल्लास’ कार्यक्रम के तहत नव साक्षरों की परीक्षा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलवरना में आयोजित की गई।

1002338293

08 पुरुष एवं 07 महिलाओं समेत कुल 15 नव साक्षरों ने परीक्षा में भाग लिया। केन्द्राधीक्षक दिलीप कुमार राय ने बताया कि शत् प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य को हासिल करने को लेकर 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के निरक्षरों को साक्षर करने को लेकर कार्यक्रम चलाया जा रहा है।प्रश्नपत्र सह उत्तर पुस्तिका में कुल तीन भागों में विभक्त किया गया है। भाग -क पढ़ना 50 अंक, भाग – ख लिखना 50 अंक तथा भाग -ग संख्यात्मक 50 अंक। कुल 150 अंको की परीक्षा ली गई। मौके पर विरीक्षक विश्वनाथ पंडित, राजेश्वर प्रसाद सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में की पूजा अर्चना

संप चैंबर ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री से देवघर में दिल्ली हाट की तर्ज पर बैद्यनाथ हाट तथा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलोजी (निफ्ट) की स्थापना की मांग की

देवघर संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह से देवघर एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में मिला।

1002338284

मौके पर मंत्री जी के साथ खगड़िया के सांसद श्री राजेश वर्मा भी मौजूद थे। चैंबर के प्रतिनिधिमंडल में चेंबर अध्यक्ष आलोक मल्लिक, महासचिव रितेश टिबडेवाल, कोषाध्यक्ष प्रिंस सिंघल, कार्यकारिणी सदस्य संजय मालवीय और महेश लाठ शामिल थे। चैंबर ने कपड़ा मंत्री से देवघर के लिए दिल्ली हाट की तर्ज पर बैद्यनाथ हाट तथा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलोजी की स्थापना की मांग किया है। इस सन्दर्भ में ज्ञापन देते हुए चेंबर ने कहा है कि झारखण्ड राज्य की सांस्कृतिक राजधानी देवघर धार्मिक, आध्यात्मिक, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं, उद्योग व व्यापार आदि के क्षेत्र में विकास की प्रबल संभावनाओं को समेटे काफी तेजी से विकसीत होने वाला प्रमुख शहर है। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला सहित तीर्थ, अध्यात्म और पर्यटन के लिए सालोंभर यहां भारी संख्या में लोगों की लगातार आवाजाही होती है। परन्तु तीर्थ, धार्मिक और पर्यटन के लिए यहां आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय बिताने, घुमने तथा स्थानीय हस्तशिल्प/आर्टिसन, कला और संस्कृति के दर्शन, प्रदर्शनी और खरीददारी के लिए कोई भी स्तरीय सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। जबकि देश के कई धार्मिक और पर्यटन केन्द्रों में ऐसे कई स्थानीय बाजार तथा सांस्कृतिक केन्द्रों की सुविधा उपलब्ध होते हैं। संप चैंबर ने कपड़ा मंत्रालय के अंतर्गत प्रचलित योजना राष्ट्रीय हस्तशिल्प विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बैद्यनाथ हाट के नाम से शहरी हाट के निर्माण की माँग की है जिसमें बिक्री के लिए स्टॉल, शिल्पकारों के लिए छात्रावास, सम्मेलन हॉल और गेस्ट हाउस, फूड कोर्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मंडप व स्टेज, मीटिंग व सम्मेलन कक्ष, स्मारिका दुकान, स्टोर रूम और अत्याधुनिक शौचालय की सुविधा एक ही स्थान पर बनाए जाते हैं। चैंबर का मनना है कि इससे यहां आने वाले यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी अनेक फायदे होंगे। इससे जहां स्थानीय हस्तशिल्पियों को प्रशिक्षण, उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शनी का लाभ मिलेगा, वहीं स्थानीय कला एवं संस्कृतिप्रेमियों को भी उनकी कलाओं को समृद्ध करने, प्रदर्शित करने और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मंच मिलेगा। यह निवेशकों को आकर्षित करेगा, स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा और फैशन, कपड़ा और संबद्ध उद्योगों में रोजगार के अवसर पैदा करेगा। उपरोक्त दोनों मांगों पर श्री गिरिराज सिंह ने चैंबर को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा है कि आप की मांगों पर भारत सरकार निश्चित रूप से पहल करेगी।

आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो ने बाबा बैद्यनाथ का किया पूजा अर्चना राज्यवासियों के लिए किया मंगल कामना

देवघर-पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने रविवार को बाबा बैधनाथ की पूजा अर्चना कर राज्यवासियों के लिए मंगल कामना किया।

1002337678

मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ने कहा कि एक लंबे अरसे के बाद बाबा बैधनाथ के दर्शन करनें का मौका मिला है। मन से अपनी श्रद्धा और भवना को बाबा के प्रति समर्पित करता हूँ। मैं सिर्फ़ अपने लिए नहीं बल्कि प्रदेश के सभी जनता के लिए बाबा बैधनाथ से मंगल कामना किया हूं। वहीं राज्य में बढ़ती अपराध की घटना के सवाल पर कहा कि यह सभी चीजें सरकार की इच्छा शक्ति पर निर्भर करता है,कि उनके लिए राज्य वासियों के हित में प्राथमिकताएं क्या है। इस दौरान उनके साथ आजसू के वरिष्ठ नेता सह केंद्रीय सचिव ध्रुव प्रसाद साह साये की तरह हर जगह मौजूद दिखे। मंदिर में तीर्थ पुरोहितों ने विधिविधान से श्री महतो को पूजा अर्चना करवाया। बताते चलें कि आजसू प्रमुख श्री महतो गोड्डा में होनें वाली प्रमंडलीय बैठक में शिरकत करने के लिए जाने वाले थे इसी क्रम में उन्होंने शनिवार की रात्रि देवघर सर्किट हाउस में विश्राम किया और रविवार के सुबह बाबा बैद्यनाथ का पूजा करने के उपरांत गोड्डा के लिए प्रस्थान कर गए।

बच्चे की हत्या मामले में सजा काट चुकी बुढ़िया पर अपने ही पौते की हत्या का लगा आरोप , दादी गिरफ्तार दादा फरार

देवघर जिला कुंडा थाना क्षेत्र के ढाकाडीह गांव में एक मासूम बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है।

1002336650

महज 7 माह के शिवांश की हत्या का आरोप बच्चे के दादी पर लगा है। मिली जानकारी के अनुसार ढाकोडीहा गांव के चंदन यादव नामक व्यक्ति के 7 माह का बेटा जो शनिवार दिन के 5 बजे से ही गायब हो गया । जिसकी खोज बिन शुरू की गई लेकिन कोई पता नहीं चला और उसके दादा दादी भी गायब था । सुबह जब गांव वाले शौच के लिए निकले तो गांव के बगल पोखरा के पास बच्चे का शव मिला। जिसके बाद आरोपी को जमकर पीटा गया और फिर किसी ने इसकी सूचना कुंडा थाना की पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पुलिस अपने साथ ले गई वही दादा अभी भी फरार हैं। आरोपी बुढ़िया के बारे में बताया जाता है कि पहले भी एक बच्चे की हत्या मामले में वो जेल जा चुकी है।

बच्चे का पिता मालवाहक ऑटो चालक हैं

शिवांश का पिता मालवाहक ऑटो चलाने का काम करता है। वह शनिवार सुबह वाहन चलाने चला गया था और उसकी पत्नी चंचला कुमारी अपने बच्चे, सास पंचा देवी और ससुर बाजो यादव के साथ घर पर थी। चन्दन यादव ने बताया कि वह जब शाम 6 बजे घर लौटा तो पत्नी ने उसे बताया कि सास ससुर ने शिवांश को खेलाने के बहाने 5 बजे ले कर गई तब से शिवांश गायब है। ससुर भी शाम से ही गायब है। बच्चे की दादी भी कुछ देर बाद घर लौटी और शक नहीं हो इसलिए सभी के साथ खोजबीन में जुट गई। और अचानक 9 बजे वह भी गायब हो गई। रातभर बच्चे को खोजा लेकिन नहीं मिला । रविवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए गए थे उसी क्रम में घर से 500 मीटर दूर स्थिति सूखे तालाब के 15 फिट गड्ढे में बच्चे के शव को देखा।

Deoghar Cyber Crime News। देवघर पुलिस ने 6 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने देवघर जिला के सारठ सोनारायठाढ़ी पथरौल और मोहनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 6 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार ।

IMG 20250322 161007

साइबर आरोपी के पास से 6 मोबाइल और 11 सिम कार्ड को किया बरामद। देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और साइबर आरोपी की गिरफ्तारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नए नए हथकंडे अपना कर ठगी करने का काम करता था। कभी ऑनलाईन पैसा रिफंड के नाम पर तो कभी लॉटरी के नाम पर किसी से सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने का काम करता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

मुकेश महरा उम्र करीब 23 वर्ष पिता कमल महरा सा० रंगा सिरसा थाना पारथरौल

अमित कुमार यादव उम्र करीब 22 वर्ष पिता वंशराज यादव सा0 बियाही थाना सोनारायठाड़ी

संदीप कुमार दास उम्र करीब 19 वर्ष पिता दल्लू महरा सा० बास्की, सिमरामोड़ पथरड्डा ओ०पी० थाना सारठ

कुलदीप कुमार दास उम्र करीब 25 वर्ष पिता गुजन महरा सा० बास्की, पथरड्डा ओ०पी० थाना सारठ

सिकन्द दास उम्र करीब 19 वर्ष पिता ढिबा महरा सा० बास्की, पथरड्डा ओ०पी० थाना सारठ

राजेश कुमार यादव उम्र करीब 26 वर्ष पिता स्व० सुकदेव यादव सा0 बगडूबा थाना मोहनपुर सभी जिला देवघर

देवघर पुलिस ने 3 सगे भाई के साथ कुल 11 को किया गिरफ्तार 11 मोबाइल 15 सिम बरामद

देवघर पुलिस ने देवघर जिला के सारठ सोनारायठाढ़ी करौं पालाजोरी पथरौल और सारवां थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 11 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार ।

IMG 20250322 161007

साइबर आरोपी के पास से 11 मोबाइल और 15 सिम कार्ड को किया बरामद। देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और साइबर आरोपी की गिरफ्तारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नए नए हथकंडे अपना कर ठगी करने का काम करता था। कभी ऑनलाईन पैसा रिफंड के नाम पर तो कभी लॉटरी के नाम पर किसी से सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने का काम करता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

जितेन्द्र दास उम्र 30 वर्ष, पिता इश्वरी महरा, ग्राम दुधवाजोरी, पथरड्डा ओ०पी०, थाना सारठ

मेहताब अंसारी उम्र 22 वर्ष पिता जहांगीर मियां, ग्राम कुरुवा, थाना सोनारायठाढ़ी

डीसी कुमार दास उम्र 21 वर्ष पिता लालदेव दास, ग्राम सरपत्ता, थाना सारवां

रामचन्द्र दास उम्र 22 वर्ष, पिता छतीस दास, ग्राम केनवरिया, थाना करौं

श्रीकांत दास उम्र 24 वर्ष पिता नागो महरा, ग्राम केनवरीया, थारा करौं

निपु कुमार दास उम्र 23 वर्ष पिता हलधर दास, ग्राम चरघरा, थाना सारवां

मसरूद्दीन अंसारी उम्र 24 वर्ष पिता बोदी जमाल अंसारी, ग्राम लखीबाद, थाना पालाजोरी

बिजय कुमार दास उम्र 22 मिथुन कुमार दास उम्र 23 मुकेश कुमार दास उम्र 22 वर्ष पिता स्व० गोपाल दास, ग्राम लेड़वा, थाना पथरौल वर्ष पिता दिलीप दास, ग्राम लेड़वा, थाना पथरौल

धनंजय कुमार दास उम्र 22 वर्ष पिता भुनेश्वर दास, ग्राम खैरवा, थाना सारवां सभी देवघर जिला के हैं।