झारखंड की आवाज

Blog Post -

बड़कागांव ज्वेलरी दुकान में लूटकांड का खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

Barkagaon jewellery robbery case solved, 7 criminals arrested

पुलिस छापेमारी में हथियार के साथ बदमाश दबोचे, बड़ी वारदात टली

नंदनी ज्वेलर्स लूट में शामिल गिरोह का पर्दाफाश, पिस्टल-गोलियां बरामद

हजारीबाग // पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बड़कागांव क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए हथियार के साथ 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गुप्त सूचना मिली थी कि टीपी-05 के पास कुछ अपराधी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद एसडीपीओ बड़कागांव पवन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया और छापेमारी की गई। मौके से तीन संदिग्धों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

एक देशी पिस्टल, 13 जिंदा गोलियां, तीन मोबाइल और एक अपाची बाइक बरामद

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने 7 फरवरी को नंदनी ज्वेलर्स में हुई लूट और फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। बताया कि पहले रेकी की गई और फिर हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया गया।

इस मामले में कुल 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें रेकी करने वाला, बाइक मालिक और अन्य सहयोगी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, 13 जिंदा गोलियां, तीन मोबाइल और एक अपाची बाइक बरामद की है।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और लूटे गए जेवर को अन्य राज्यों में बेचने के एंगल पर भी कार्रवाई जारी है।

झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा, 2023 को लेकर परीक्षा केंद्र के पास निषेधाज्ञा लागू

IMG 20260407 200438

देवघर // उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दण्डाधिकारी, देवघर रवि कुमार द्वारा जानकारी दी कि झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा, 2023 दिनांक-12.04.2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संचालन हेतु कुल-31 (ईकतीस) परीक्षा केन्द्रों पर तीन पाली (प्रथम पाली-08ः30 बजे पूर्वाह्न से 10ः30 बजे अपराह्न) (द्वितीय पाली-11ः30 बजे पूर्वाह्न से 01ः30 बजे अपराह्न) (तृतीय पाली-03ः30 बजे पूर्वाहन से 05ः30 अपराहन तक) में संचालित की गई है।

देवघर में कुल-31 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं

देवघर अनुमंडल अन्तर्गत झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा, 2023 के लिए कुल-31 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। उक्त अवसर परविधि व्यवस्था बनाये रखने एवं परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दण्डाधिकारी, देवघर द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए देवघर अनुमण्डल अंतर्गत परीक्षा केन्द्रों पर 500 गज की परिधि के अंतर्गत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 (द०प्र०सं० की धारा 144) के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू किया जाता है।

उक्त पारित आदेश के अंतर्गत क्या करें क्या नहीं

इसके अलावा उक्त पारित आदेश के अंतर्गत 05 या 05 से अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्रित नहीं रहेंगे। कोई भी व्यक्ति घातक हथियार एवं अग्नेयास्त्र लेकर नहीं चलेंगे। परीक्षा केन्द्र के परिधि में अनावश्यक रूप से कोई भी व्यक्ति नहीं घुमेंगे और न ही अनाधिकृत रूप से परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करेगें, उनका प्रवेश पुरी तरह से वर्जित रहेगा। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति/व्यक्तियों को परीक्षा केन्द्र के परिधि में इलेक्ट्रोनिक्स डिभाईस जैसेः- मोबाईल फोन, कैमरा, स्मार्ट वॉच आदि को प्रयोग में नहीं लायेगें, जिससे कि परीक्षा के संचालन में कोई व्यवधान उत्पन्न हो। निषेधाज्ञा के अवधि में परीक्षा केन्द्र के आस-पास यदि कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है, तो ऐसी परिस्थिति में ध्वनिविस्तारक यंत्र का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा अथवा इसके प्रयोग के लिए अनुमंडल कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। परीक्षा केन्द्र के आस-पास के भवनों में यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि में लिप्त रहने अथवा किसी को लाभ पहुँचाने की स्थिति में पाये जाने परविधि-सम्मत् कार्रवाई की जायेगी। उक्त आदेश दिनांक-12.04.2026 के प्रातः 06ः00 बजे से संध्या 06ः00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

आदेश का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

उक्त पारित आदेश का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। शव यात्रा, अस्पताल, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थी एवं परीक्षा केन्द्र में कार्यरत कर्मियांे/पदाधिकारियों/दण्डाधिकारियों पर यह आदेश प्रभावी नहीं रहेगा।

परीक्षा केन्द्र का नाम

+2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय केंदुआ देवीपुर, ए.एस कॉलेज देवघर, बी.एल.+2 स्कूल रिखिया, सीएमएसओई मातृ मंदिर गर्ल्स, सीता होटल के पास, डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला, सतार, देवघर पब्लिक स्कूल, करनीबाग, देवसंघ नेशलन स्कूल, बम्पास टाउन, दीनबंधु मध्य विद्यालय, बीएलसी रोड, स्मार्ट बाजार के पास, जी.एस हाई स्कूल, पं.बी.एन. झा रोड, आईटीआई देवघर, जसीडीह, बसुआडीह, एमएस बंदजोरी, मणिगढ़ी सारवां, एमएस सारवां बालक, सारवां, मिश्रा रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल, नंदन पहाड़ रोड, पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोठिया देवपुर, पीएम श्री हाई +2 स्कूल तिलकपुर, सोनारायठारी, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, मोहनपुर, आर. मित्रा सीएमएसओई टावर चौक, आर.एल. सर्राफ हाई स्कूल, बजरंगी चौक, राजकीय +2 स्कूल मोहनपुर, चौपा, दहीजोर, राम मंदिर हाई स्कूल, झौसागढ़ी, रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय कास्टेयर टाउन, रेड रोज़ स्कूल, कास्टेयर टाउन, एस.के.पी विद्या-विहार, बंपास टाउन, श्री लीलानंद (पागलबाबा) उच्च विद्यापीठ, जसीडीह, श्री अर्बिंदो कॉन्वेंट, जसीडीह, श्री श्री महानंद +2 स्कूल, तपोवन मोहनपुर, सेंट मैरी गर्ल्स हाई स्कूल, सत्संग नगर, रॉब के पास, सेंट फ्रांसिस स्कूल, कास्टेयर टाउन, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चित्तोलोढ़िया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामुडीह, देवीपुर, एवं अपग्रेड +2 नलिनी पत्रिला हाई स्कूल, बंदाजोरी सरवां हैं।

देवघर पुलिस ने 11 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

IMG 20260409 055426

देवघर // पुलिस ने जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त हुई गुप्त सूचना को लेकर छापेमारी की और पुलिस ने 11 (ग्यारह) साईबर अपराधकर्मी को साइबर अपराध कारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इस संदर्भ मे गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि पालाजोरी थाना क्षेत्र में कुछ संदिग्ध साईबर अपराधी फर्जी Flipkart Cart Customer Care/Amozan Customer Care/कस्टमर केअर / एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर एवं गूगल पर फोनेपे कस्टमर केयर तथा पीएम किसान योजना व लोन दिलाने के नाम पर अपने फर्जी मोबाईल नम्बर का प्रयोग कर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते है। तदनुसार वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार पालाजोरी थाना क्षेत्र से 11 (ग्यारह) साइबर अपराधियो को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से बरामद मोबाईल / सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साईबर अपराधी फर्जी Flipkart Cart Customer Care/Amozan Customer Care/कस्टमर केअर / एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर एवं गूगल पर फोनेपे कस्टमर केयर तथा पीएम किसान योजना / एस०बी०आई० क्रेडिट कार्ड का लिंक भेजकर अपने फर्जी मोबाईल नम्बर का प्रयोग कर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते है।

गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की अपराध शैली निम्न प्रकार है

1. गूगल पर अपना फर्जी मोबाईल नम्बर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड कर साईबर ठगी करना।

2. फर्जी Phonpe/Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonpe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।

3. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank Cardt बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

गुलाम रब्बानी उम्र करीब 26 वर्ष पिता लुकमान अंसारी सा० धनियाडीह थाना करौ

2. बजरंगी मंडल उम्र करीब 19 वर्ष पिता स्व० गोपाल मंडल सा० घुटिया बड़ा असहना थाना मोहनपुर

3. मनीष कुमार मंडल उम्र करीब 21 वर्ष पिता दिनेश मंडल सा० घुटिया बड़ा असहना थाना मोहनपुर

4. ब्रहमदेव दास उम्र करीब 23 वर्ष पिता महंगु दास सा० पसिया थाना मधुपुर

5. अरबाज अंसारी उम्र करीब 23 वर्ष पिता लियाकत मियां सा० पथरघटिया थाना पालाजोरी

6. ताजुद्दीन असांरी उम्र करीब 28 वर्ष पिता सोहराब मियां सा० पथरघटिया थाना पालाजोरी

7. मनवर अंसारी उम्र करीब 19 वर्ष पिता इलियास मियां सा० पथरघटिया थाना पालाजोरी

8. असलम अंसारी उम्र करीब 25 वर्ष पिता मुर्शीद मियां सा० पथरघटिया थाना पालाजोरी

9. बिनोद मिर्धा उम्र करीब 25 वर्ष पिता जागु मिर्धा सा० पथरघटिया थाना पालाजोरी

10. उपेन्द्र मेहरा उम्र करीब 32 वर्ष पिता अर्जुन मेहरा सा० बोचबांध थाना सारठ एवं

11. बिक्रम रजक उम्म्र करीब 19 वर्ष पिता मुकेश रजक सा० लालगढ़ थाना मधपुर सभी जिला देवघर

गिरफ्तार व्यक्ति के पास से बरामद सामानों की विवरणी

16 मोबाइल और 16 सिम कार्ड को पुलिस ने किया बरामद

झारखंड के श्रम मंत्री ने मृतक मजदूरों के परिजन से मिले, 21 लाख का चेक सौंपा

IMG 20260408 115912

घटना को लेकर के जांच टीम बताई गई है जो दोषी पाया जाएगा उसे पर कार्रवाई होगी

रामगढ़ // के झारखंड इस्पात में सोमवार को फर्नेस विस्फोट में घायल हुए नौ मजदूरों में से तीन की दर्दनाक मौत इलाज के दौरान हो गई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद श्रम मंत्री संजय यादव मंगलवार को रामगढ़ पहुंचे और मृत मजदूरों के परिजनों से मिलकर उन्हें 21- 21 लाख रुपए का चेक सोपा।

उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर दी गई है पूरे मामले की जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी इस दौरान रामगढ़ की विधायक ममता देवी रामगढ़ नगर परिषद के उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता समेत कई ग्रामीण मौजूद थे ।

मालूम हो कि फर्नेस विस्फोट के बाद 9 मजदूर घायल हुए थे इसके बाद ग्रामीण मजदूरों ने झारखंड इस्पात के मुख्य गेट को जाम कर दिया था देर रात्रि को समझौते के बाद आंदोलन को वापस ले लिया गया था

चेयरमैन की अध्यक्षता में हुई बैठक। पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का निर्देश

IMG 20260407 211052

देवघर // विकास भवन स्थित सभा कक्ष में किरण कुमारी, अध्यक्ष, जिला परिषद देवघर की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। मौक़े पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा एवं जिला परिषद की उपाध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

क्रमवार निम्न मुद्दों पर चर्चा की गयी एवं प्रस्ताव पारित किया गया

-1) जिला परिषद देवघर द्वारा स्व अर्जित आय- व्यय पर वित्तीय वर्ष वार चर्चा की गयी।

2) जिला परिषद के 15वें वित आयोग मद से वित्तीय वर्ष 2025 -26 में प्रस्तावित योजना एवं क्रियान्वित योजना तथा वित्तीय वर्ष 2021- 22 से अब तक के लंबित योजनाओं पर पपरिचर्चा की गई

3) जिला परिषद के 15वें वित्त आयोग मध्य से वित्तीय वर्ष 2022- 23 में प्रस्तावित एवं ऑनलाइन में अंकित योजना मार्केट कंपलेक्स केंदुआ, देवीपुर के प्रथम तल एवं अन्य योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति पर परिचर्चा की गई।

4) जिला परिषद के 15 में वित्त आयोग मत से अधिष्ठापित जल मीनार की गुणवत्ता एवं जल मीनार को ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को हस्तगत करने पर चर्चा की गई।

5) झारखंड पंचम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा पर चर्चा की गई।इसके अलावा उप विकास आयुक्त द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए कार्य करें।

इस बैठक में उपरोक्त के आलवा निदेशक डीआरडीए एवं जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, विभिन्न क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य एवं प्रखंडो के प्रमुख तथा मंत्री जी के प्रतिनिधि आदि शामिल रहें।

मेयर को कार्यक्रम में आने का दिया न्योता फिर नहीं आने का किया आग्रह, बवाल शुरू

IMG 20260407 204416

धनबाद // झारखंड के धनबाद में एक बार फिर सांसद ढुल्लू महतो और मेयर संजीव सिंह के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। ताजा विवाद रेलवे द्वारा मेयर को भेजे गए निमंत्रण से उपजा है। रेलवे ने धनबाद से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक चलने वाली नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम के लिए संजीव सिंह को निमंत्रण भेजा था। लेकिन अगले ही दिन रेलवे ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए उन्हें कार्यक्रम में न आने का अनुरोध कर दिया। महापौर संजीव सिंह के समर्थकों ने इस कार्य के लिए डीआरएम धनबाद का पुतला दहन किया एवं संजीव सिंह के समर्थन में नारे लगाए।

इसके बाद मेयर संजीव सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी साझा की और अप्रत्यक्ष रूप से सांसद पर निशाना साधा। नगर निकाय चुनाव के दौरान से दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते आ रहे हैं।

धनबाद में ए.एस.आई. एवं उनकी पत्नी को कोयला चोरों ने पीटा

IMG 20260407 201338

कोयला चोरी के दौरान रास्ते से गुजर रहे थे ए.एस.आई

ए.एस.आई. एवं उनकी पत्नी के पिटाई मामले में बड़े अधिकारी मौन

कोयला चोरों का बढ़ रहा आतंक। पुलिस ही सुरक्षित नहीं, दूसरे को क्या देंगे सुरक्षा बड़ा सवाल ?

धनबाद // खबर झारखंड के धनबाद से है, जहाँ केंदुआडीह थाना क्षेत्र में स्पेशल क्राइम ब्रांच के ए.एस.आई. अनुज कुमार एवं उनकी पत्नी की कोयला चोरों ने जमकर पिटाई कर दी। यह पहला मामला नहीं है जब धनबाद में चोर पुलिस पर हावी होने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले भी एक व्यक्ति ने एस डी पी ओ बाघमारा पुरुषोत्तम कुमार पर हमला कर दिया था, जिसमें एस डी पी ओ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालांकि उस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया था।

रात में घटी इस घटना में पुलिस की पत्नी को आशंका है कि इस गंभीर मामले में भी स्थानीय पुलिस कुछ नहीं करेगी और इसी तरह कोयला चोर पुलिसवालों को पीटते रहेंगे। इस मामले ने धनबाद में हो रही कोयला चोरी एवं सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चार दिन में समाहरणालय के नए भवन में स्थानांतरित होगा सभी कार्यालय

IMG 20260407 200438

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन

आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों से संबंधित प्रस्ताव तैयार करने का दिया गया आदेश

नए समाहरणालय भवन में स्थानांतरण को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारी को दिए आदेश

देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नये समाहरणालय भवन में विभिन्न कार्यालयों का स्थानांतरण एवं आयुक्त, संथाल परगना के प्रस्तावित देवघर भ्रमण को लेकर बात किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने नए समाहरणालय भवन में विभिन्न सरकारी कार्यालयों के स्थानांतरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की

साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि कल दिनांक 08 अप्रैल से 12 अप्रैल तक सभी कार्यालय प्रधान अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों को नए भवन में स्थानांतरित कर लें, ताकि नए परिसर से कामकाज सुचारू रूप से शुरू हो सके। आगे आयुक्त, संथाल परगना के प्रस्तावित देवघर भ्रमण को देखते हुए उपायुक्त ने आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की। साथ ही उन्होंने मेले के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे अपनी कार्ययोजना का विस्तृत प्रस्ताव और प्रतिवेदन जल्द से जल्द उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें।

रामनवमी जुलुस के दौरान चाकूबाजी में घायल व्यक्ति की हुई मौ*त

IMG 20260407 065433

हजारीबाग // झारखंड के हजारीबाग में रामनवमी जुलुस के दौरान चाकूबाजी की घटना घटित हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत उसी दिन हो गई थी। वही कई अन्य लोग घायल भी हुए थे । जिसमें से घायल गुलाब साव का ईलाज 27/3/2026 से जारी था । रविवार की रात्रि में गुलाब साव की मौत हो गई। इस कांड में नामजद चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया । जिसमें एक अभियुक्त को पहले ही गिरफ्तार किया गया था और सोमवार को तीन अन्य युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। विष्णुगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजनाथ प्रसाद और थाना प्रभारी इक़बाल हुसैन नें प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी ।

राँची में बोले तेजस्वी यादव राजद फिर बनेगी राष्ट्रीय पार्टी

IMG 20260405 203733

राँची // राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने रांची में पार्टी के नेताओं , कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने हमें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि राजद जैसे पहले राष्ट्रीय पार्टी थी फिर से राजद को राष्ट्रीय पार्टी बनाना है।

नेता आते जाते रहेंगे राजद कभी नहीं टूटेगी

राजद इस बार झारखंड में गठबंधन से चुनाव लड़ी और 7 सीटों में से 4 पर जीत दर्ज किया । अधिक सीटों पर चुनाव लड़ते तो और भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज करते। राजद को कोई इग्नोर नहीं कर सकती है । यहां पार्टी बहुत मजबूत है। आगे कहा कि पार्टी से नेता है किसी एक दो नेता के इधर उधर चल जाने से पार्टी नहीं टूट जाएगी। तेजस्वी ने कहा राजद झारखंड में बहुत मजबूत है यहां का हर एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करती है। निश्चित तौर पर आने वाले समय में हम और बेहतर प्रदर्शन करेंगे और राजद फिर से राष्ट्रीय पार्टी बनेगी।

हम केरल में बेहतर प्रदर्शन करेंगे

झारखंड मुक्ति मोर्चा असम में चुनाव लड़ रही है। हम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के साथ है। भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए राजद हमेशा विपक्ष के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। राजद केरल में चुनाव लड़ रही है । केरल में राजद का मजबूत जनाधार है और हम वहां बेहतर प्रदर्शन करने जा रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल जहां जहां मजबूत है हम सभी जगह चुनाव लड़ेगे ।

बालू लदा ट्रैक्टर को पुलिस कर रही थी पीछा , ट्रैक्टर पलटा 6 लोग घायल

IMG 20260405 200010

Police were chasing a sand-laden tractor; the tractor overturned, injuring six people.

Dhanbad News // धनबाद के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर मोड़ पर आज सुबह एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से तीन लोग बालू के नीचे दब गए, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के परिजनों एवं स्थानीय नेताओं का आरोप है कि पुलिस ट्रैक्टर से अवैध वसूली करने के लिए पीछा कर रही थी। भागने के क्रम में ट्रैक्टर दुकान में जा टकराया, जिससे यह दुर्घटना घटी।

लोगों ने अवैध बालू खनन को लेकर जताई नाराजगी

ट्रैक्टर पलटने के बाद देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने अवैध बालू खनन को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस की मिली भगत से ही बालू का अवैध खनन हो रहा है। और बेखौफ बालू माफिया बालू लेकर सड़क पर चलते हैं। पुलिस अवैध बालू खनन को लेकर कड़ी कार्रवाई करें। इसी मांग को लेकर लोगों ने पुलिस को घेरा जिसपर पुलिस ने आश्वासन भी दिया कि हर हाल में अवैध बालू खनन को रोक लगेगी।

Dhani Finance में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला दो आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260405 194824

Two Accused Arrested for Fraudulently Promising Loans at Dhani Finance

देवघर // जिला में साइबर फ्रॉड के ख़िलाफ़ हर दिन कार्यवाही की जा रही है । रविवार को करों थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दो साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी के पास से 3 मोबाइल 4 सिम कार्ड को पुलिस ने बरामद किया । बरामद मोबाइल के जांच से पता चला कि ये दोनों साइबर आरोपी ऑनलाइन धनी फाइनेंस में लोन दिलाने के नाम पर तथा PM Kishan योजना के लाभुकों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते हैं।

गिरफ्तार किये गये साइबर ठगों की अपराध शैली निम्न प्रकार हैं

1. PM Kishan योजना के लाभुकों को फर्जी PM Kishan योजना का लिंक भेजकर लाभुक को झांसे में लेकर ठगी करना।

2. Dhani Finance अधिकारी बनकर लोन दिलाने का झांसे देकर ठगी करना।

3. फर्जी Phonepe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonepe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem करठगी करना।

4. फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks. App के माध्यम से Airtel Payment Bank Cardबंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आग सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

1. सिराराम रवाणी, उम्र 21 वर्ष, पिता-लक्ष्मी रवाणी, सा०-जांत, थाना-करों , जिला-देवघर

2. राजेश रवानी, उम्र 30 वर्ष, पिता-कीर्तन रवाणी, सा० जांत, थाना-करौं, जिला-देवघर

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से बरामद सामानों की विवरणी।

3 मोबाइल 4 सिम कार्ड को पुलिस ने बरामद किया

एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का ट्यूमर

IMG 20260405 191655

देवघर // अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), देवघर के डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए एक 55 वर्षीय मरीज के पेट से 12 किलोग्राम वजन का कैंसर ट्यूमर निकाला है। लगभग 50 सेंटीमीटर लंबे इस ट्यूमर (रेट्रोपेरिटोनियल कैंसर) के कारण मरीज का जीवन दूभर हो गया था।

उत्तर प्रदेश से इलाज की उम्मीद में आए थे देवघर

मरीज विशेष रूप से उत्तर प्रदेश से इलाज के लिए देवघर आए थे। उनके पेट में यह गाँठ इतनी बड़ी हो चुकी थी कि उन्हें न ठीक से खाना खाया जा रहा था और न ही वह चैन की नींद सो पा रहे थे। लगातार बढ़ते दबाव और शारीरिक कष्ट के कारण उनका वजन भी तेजी से गिर रहा था।

जटिल सर्जरी और सफल रिकवरी

डॉक्टरों की टीम ने घंटों चले इस मुश्किल ऑपरेशन में बेहद सावधानी के साथ इस ट्यूमर को शरीर से अलग किया। रेट्रोपेरिटोनियल हिस्सा शरीर का वह जटिल भाग है जहाँ महत्वपूर्ण नसें और अंग स्थित होते हैं, जिससे यह सर्जरी और भी चुनौतीपूर्ण हो गई थी।

बेहतर इलाज के लिए प्रतिबद्ध:

ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मरीज का संपूर्ण इलाज मुफ्त में आयुष्मान भारत पैकेज के अंतर्गत हुआ। प्रो. नितिन एम. गंगानेइस बड़ी सफलता पर एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) नितिन एम. गंगाने ने पूरी मेडिकल टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा:”एम्स देवघर मरीजों को बेहतरीन और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश से आए इस मरीज का सफल इलाज संस्थान की विशेषज्ञता और सेवा भावना का प्रमाण है।”

डैम में डूबने से दो युवकों की मौ*त साथी को बचाने के प्रयास में दोनों की गई जान

IMG 20260405 115851

Two young men drowned in a dam; both died while trying to save their friend.

लातेहार // छिपादोहर थाना क्षेत्र के गम्हरिया डैम में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान विशाल परहिया और मनोज परहिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एक युवक गहरे पानी में डूबने लगा, जिसे बचाने के प्रयास में दूसरा युवक भी डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घरेलू गैस की कालाबाजारी को लेकर एसडीओ की छापेमारी दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज

IMG 20260403 230004

SDO Raids Over Illegal Gas Cylinders; FIRs Registered Against Shopkeepers

देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के आदेश पर जिले में अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार एवं अंचल अधिकारी, देवघर के नेतृत्व में देवसंघ चौक के समीप एक निजी प्रतिष्ठान पर छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान उक्त दुकान में अवैध रूप से एलपीजी (LPG) सिलेंडरों का भंडारण और उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने की पुष्टि हुई, जिसके पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से गैस सिलेंडर जब्त किए और संबंधित दुकान को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।

निर्धारित वजन से कम गैस देना, सिलेंडर से निकाल कर खुली गैस बेचने पर होगी कार्यवाही

इसके अलावा दुकान के संचालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 (Essential Commodities Act) एवं एलपीजी (आपूर्ति और वितरण विनियमन) आदेश, 2000 की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। साथ ही, जब्त किए गए गैस पासबुक और आपूर्ति के स्रोतों की गहन जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने स्पष्ट किया कि किसी भी वितरक या व्यक्ति द्वारा निर्धारित वजन से कम गैस देना, सिलेंडर से निकाल कर खुली गैस बेचना या निर्धारित सरकारी मूल्य से अधिक दर पर बिक्री करना एक गंभीर और दंडनीय अपराध है।

1004526086

उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन करने वाले और कालाबाजारी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आगे उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी इस प्रकार की अवैध गतिविधि या कालाबाजारी की सूचना मिले, तो तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करें, ताकि कड़ी कार्रवाई की जा सके।