जमुनिया जंगल के यात्री शेड के पास पुलिस ने की छापेमारी, 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर और 1.04 लाख रुपये बरामद
देवघर। जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जमुनिया जंगल के पास स्थित यात्री शेड से कथित तौर पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया यात्री शेड के पास कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने सूचना का सत्यापन करने के बाद जमुनिया जंगल के समीप यात्री शेड में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने सात लोगों को कथित रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते हुए पकड़ा।
पुलिस ने क्या-क्या किया बरामद?
छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से करीब 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर और 1,04,990 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ और नकदी को जब्त कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में—
- हरि मंडल उर्फ हरिहर मंडल (50 वर्ष), घुठियाबड़ा असहना, मोहनपुर।
- गौतम झा (24 वर्ष), चकरमा, मोहनपुर।
- राहुल कुमार (22 वर्ष), हिण्डोलावरण, मोहनपुर।
- दीपू यादव (21 वर्ष), हिण्डोलावरण, मोहनपुर।
- लखन मरांडी (25 वर्ष), पुठियाबड़ा असहना, मोहनपुर।
- रंधीर यादव (30 वर्ष), चौपा, मोहनपुर।
- विकास कुमार (21 वर्ष), ढाबी, मोहनपुर।
सभी आरोपी देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।
दो मामलों का आपराधिक इतिहास
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, आरोपियों से जुड़े आपराधिक इतिहास में कुंडा थाना कांड संख्या 85/2025, दिनांक 20 अप्रैल 2025, जिसमें BNS की धारा 109(1)/308(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 का उल्लेख है, शामिल है।
इसके अलावा मोहनपुर थाना कांड संख्या 06/2026, दिनांक 10 जनवरी 2026, धारा 21(b) NDPS Act के तहत दर्ज मामले का भी उल्लेख पुलिस ने किया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
छापामारी दल का नेतृत्व:
सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, देवघर कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

Really impressed with the resources available here. It is clear that the team knows what they are doing. I’m learning a lot thanks to phearnphp.