झारखंड की आवाज

Blog Post -

डेढ़ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह करने वाली महिला की मौत, भाई ने पति समेत ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

IMG 20260613 081943

देवघर // देवीपुर थाना क्षेत्र के कोकहरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फर्दबयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करने का आरोप

जानकारी के अनुसार, कोल्हड़िया गांव निवासी भवेश मांझी ने एम्स देवघर शवगृह में पुलिस को दिए फर्दबयान में बताया कि उनकी बहन सावित्री कुमारी का प्रेम विवाह 14 दिसंबर 2024 को देवीपुर थाना क्षेत्र के कोकहरा गांव निवासी अजय सिंह के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। पति अजय सिंह, ससुर अशोक सिंह, ननद ज्योति कुमारी सहित अन्य परिजनों पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया गया है।

सात माह के मासूम से छिना मां का साया, दहेज हत्या का आरोप

मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन के साथ मारपीट की गई और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने शव पर चोट के निशान होने का भी दावा किया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में एम्स देवघर पहुंच गए, जहां मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

बताया जाता है कि विवाह के करीब डेढ़ साल बाद ही यह घटना हुई। मृतका अपने पीछे सात माह के एक पुत्र को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि फर्दबयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

होमगार्ड और चौकीदारों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती ससमय पूरा करने का निर्देश

IMG 20260612 201855

देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया व पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर की सयुंक्त अध्यक्षता में चौकीदार व होमगार्ड नियुक्ति संबंधी बैठक समाहरणालय कक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने होमगार्ड और चौकीदारों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को लेकर अब तक की गई प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनाने पर जोर

इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने भर्ती से जुड़े आवेदन प्रक्रिया और भौतिक सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए समय-सीमा निर्धारित करने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यक सभी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जा सके। आगे उन्होंने शारारिक दक्षता, आरएफआईडी तकनीक के उपयोग का निर्देश दिया, ताकि तकनीक के उपयोग से अभ्यर्थियों की दौड़ और अन्य शारीरिक स्पर्धाओं का सटीक डेटा डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी।

ससमय पूर्ण करने का निर्देश

इसके अलावा उपायुक्त ने भर्ती से जुड़े विभिन्न चरणों के लिए अधिकारियों को सख्त समय-सीमा निर्धारित करने का निर्देश दिया है। साथ ही आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के अलावा प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी और भौतिक सत्यापन के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके अतिरिक्त शारीरिक एवं लिखित परीक्षा को निष्पक्ष वातावरण में आयोजित कराने से जुड़े विभिन्न तैयारियों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

बैठक में उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हेडक्वार्टर डीएसपी, होमेगॉर्ड कमांडेंट, सामान्य शाखा प्रभारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

RPF की बड़ी कार्रवाई, वनांचल एक्सप्रेस से 174 संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद

IMG 20260612 162020

साहिबगंज // बरहरवा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बरहरवा रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच से दो संदिग्ध युवकों को 174 पुराने एवं प्रयुक्त एंड्रॉयड मोबाइल फोन के साथ पकड़ा है। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 58.95 लाख रुपये बताई गई है।

1004894075

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जून 2026 को आरपीएफ पोस्ट बरहरवा के निरीक्षक संजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर आरपीएफ एवं सीपीडीएस टीम ने गुमानी स्टेशन से बरहरवा स्टेशन तक विशेष जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान जनरल कोच संख्या ER-104464 में दो संदिग्ध व्यक्ति पिट्ठू बैग के साथ पाए गए।

कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने के कारण हुई कार्यवाही

छापामारी दल को देखकर दोनों चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करने लगे, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। वहीं पूछताछ में उनकी पहचान मोहम्मद नासरुद्दीन शेख (28) एवं मोहम्मद रहमत शेख (23), निवासी कलियाचक, मालदा (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 174 मोबाइल फोन बरामद किए गए। हालांकि आरोपी मोबाइल फोनों के स्वामित्व संबंधी कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी मोबाइल फोन जब्त कर दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना बरहरवा के सुपुर्द कर दिया गया।

सात दिन से लापता युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, इलाके में सनसनी

IMG 20260612 160953

दुमका // जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के चांदना गांव स्थित वनबाद जंगल में पलाश के पेड़ से लटका एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद होने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान जामताड़ा जिले के अगौया गांव निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मीकांत मंडल के रूप में हुई है, जो पिछले सात दिनों से लापता थे.ग्रामीणों को जंगल से दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर मसलिया थाना प्रभारी राजेश रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

परिजनों के अनुसार मृतक धान का बीज खरीदने निकला था

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल से कपड़े,एक थैला, 1100 रुपये नकद और अन्य सामान बरामद हुआ, जिसके आधार पर मृतक की पहचान की गई। परिजनों के अनुसार लक्ष्मीकांत मंडल धान का बीज खरीदने के लिए घर से निकले थे और अर्धविक्षिप्त प्रवृत्ति के थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है। मृतक के भाई अधीर मंडल के बयान पर यूडी कांड दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

दुमका के बाबा बासुकिनाथ धाम में 1342 ईस्वी का ऐतिहासिक प्रमाण

IMG 20260612 155939

दुमका // झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थान बाबा बासुकीनाथ धाम स्थित शिवगंगा सरोवर में विराजमान पातालेश्वर महादेव ( स्वयंभू ज्योतिर्लिंग ) के दर्शन को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही है आपको बता दे की हर 5 वर्षों में एक बार शिव गंगा सरोवर की सफाई की जाती है और सरोवर का जल को सुखाया जाता है इसके बाद शिव गंगा के अंदर विराजमान स्वयंभू ज्योतिर्लिंग का दर्शन होता है… और बारिश होने के बाद जैसे ही शिवलिंग तक जल पहुंच जाता है पुनः शिवगंगा सरोवर में जल को भर दिया जाता है..

1342 ईस्वी का ऐतिहासिक प्रमाण

जब झारखंड सरकार के विशेष प्रमंडल द्वारा शिवगंगा सरोवर को सुखाकर इसकी व्यापक साफ-सफाई कराई गई, तो कीचड़ और पानी हटने के बाद इस प्राचीन पाताल कुंड के दर्शन हुए। इस कुंड की खुदाई के दौरान पाताल शिवलिंग के समीप प्राचीन त्रिशूल, सिंदूर और अन्य पूजन सामग्रियों के साथ एक ऐतिहासिक शिलापट्ट (पत्थर का बोर्ड) मिला।

1004893920

इस शिलापट्ट पर सन 1342 ईस्वी अंकित है, जो यह साबित करता है कि वर्तमान मंदिर और शिवगंगा के बड़े स्वरूप में आने से सदियों पहले भी लोग इसी स्थान पर पूजा करते थे ।

हर 5 वर्षों के बाद देखने को मिलता है यहचमत्कार

हैरानी की बात तो यह है कि शिवगंगा सरोवर के अंदर विराजमान इस ज्योतिर्लिंग में जो भी फूल चढ़ाया जाता है हर 5 वर्षों के बाद वह वैसा का वैसा ही मिलता है लकड़ी का खड़ाव जल में नहीं तैरता ना ही वर्षों से जल के अंदर खराब हुआ और भी कई चमत्कारी बातें इस ज्योतिर्लिंग से जुड़ी हुई है ।

पाताल शिवलिंग की पूजा अर्चना करने को आतुर नजर आ रहे

बता दें कि श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन की ओर से शिवगंगा सरोवर की साफ सफाई की जा रही है और इस दौरान शिवगंगा के जल को मोटर पंप की मदद से पूरी तरह से बाहर निकाल दिया गया है। शिवगंगा का जल हट जाने एवं कुंड के गड्ढे से कीचड़ हटाने के बाद तलहटी में मौजूद शिवलिंग बाहर निकल आया है। वर्षों बाद निकले आस्था के प्रतीक पाताल बाबा के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। हर कोई इस दुर्लभ संयोग से मिले पाताल शिवलिंग की पूजा अर्चना करने को आतुर नजर आ रहे हैं और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

शिवगंगा में मौजूद शिवलिंग का इतिहास वर्षों पुराना है

पंडा धर्म रक्षिणी सभा के प्रवक्ता सुबोध कांत झा बताते हैं कि शिवगंगा में मौजूद शिवलिंग का इतिहास वर्षों पुराना है और जब जब शिवगंगा की सफाई की जाती तब श्रद्धालुओं को पाताल बाबा का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। तीन वर्ष पूर्व किये गये सफाई कार्य के समय लोगों को ऐसा दुर्लभ दर्शन मिला था।

1004893921
पाताल बाबा का पूजा अर्चना करते श्रद्धालु

तीन वर्ष बाद एक बार फिर से पाताल बाबा के दर्शन का दुर्लभ संयोग मिला है। चूंकि अभी इस क्षेत्र में बारिश नहीं हो रही इसलिए शिवलिंग का श्रद्धालु सुलभ दर्शन कर रहे हैं। बारिश होते ही कुंड में जल भर जाएगा जिससे पाताल बाबा जल में समाहित हो जाएंगे और लोग दर्शन से वंचित हो जाएंगे।

देवघर पुलिस ने 4 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

FB IMG 1781189089803

देवघर // गुप्त सूचना के आधार पर देवघर जिले में संदिग्ध साईबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए छापामारी अभियान में पुलिस द्वारा छापेमारी कर 04 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में

1. कमरूद्दीन अंसारी (21 वर्ष), पिता स्व. मोहम्मद अली, निवासी – कपसा, थाना सारठ, जिला देवघर

2. अब्दुल करीम अंसारी (30 वर्ष), पिता महबूब अंसारी, निवासी – कपसा, थाना सारठ, जिला देवघर

3. समीर अंसारी (21 वर्ष), पिता लाल मोहम्मद अंसारी, निवासी – कपसा, थाना सारठ, जिला देवघर

4. वसीम अंसारी (21 वर्ष), पिता कुतुबुद्दीन अंसारी, निवासी – असहना, थाना पालाजोरी, जिला देवघर शामिल है।

इनके पास से 07 मोबाईल फोन एवं 06 सिम कार्ड बरामद किया गया है।

ठगी का तरीका

अभियुक्त फर्जी Flipkart, Amazon, PhonePe Customer Care एवं Airtel Payment Bank अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। साथ ही APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस प्राप्त कर साइबर अपराध को अंजाम देते थे।

तकनीकी जांच में बरामद मोबाइल नंबर एवं IMEI नंबरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी से संबंधित शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त समीर अंसारी पूर्व में साइबर अपराध के मोमले में जेल जा चुका है।

अवैध हथियार सौदे में हुई थी प्रमोद की हत्या, राजपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

IMG 20260611 192917

दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध; हत्या में प्रयुक्त सामान और कारतूस बरामद

चतरा // राजपुर थाना क्षेत्र में चर्चित प्रमोद हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।

हत्या के पीछे अवैध हथियार की खरीद-बिक्री से जुड़ा विवाद सामने आया है। एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पथेल गांव निवासी सुनील कुमार (पिता बैजनाथ सिंह) तथा सुनील कुमार (पिता विकास सिंह भोगता) शामिल हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक प्रमोद की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा, रस्सी का टुकड़ा, तीन मोबाइल फोन, मृतक का मोबाइल फोन तथा घटना का कारण बने सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार अवैध हथियार के लेन-देन को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। एसडीपीओ ने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए गठित टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस आगे भी मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

गरीबों की आवाज से राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र तक: लालू यादव का सफर

IMG 20260611 192145

Lalu Prasad Yadav भारतीय राजनीति के उन नेताओं में गिने जाते हैं जिन्होंने सामाजिक न्याय की राजनीति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

लालू प्रसाद यादव का आज 79 वाँ जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर देश भर से करोड़ों समर्थकों चाहने वाले लोगों ने जन्मदिन की बधाई संदेश भेज रहे हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बधाई देते हुए लिखा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष, अभिभावक स्वरूप आदरणीय चाचाजी श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।

उनके प्रमुख योगदान इस प्रकार हैं—

  • . सामाजिक न्याय की राजनीति को मजबूतीलालू यादव ने पिछड़े वर्ग, दलित, अतिपिछड़ा और गरीब तबकों की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का काम किया। उन्होंने सत्ता और प्रशासन में वंचित वर्गों की आवाज को प्रमुखता दिलाई।

मंडल आयोग की नीतियों के समर्थन में भूमिका

  • 1990 के दशक में मंडल आयोग की सिफारिशों के लागू होने के दौरान उन्होंने पिछड़े वर्गों के आरक्षण और अधिकारों का खुलकर समर्थन किया। इससे सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ा।

सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने का प्रयास

  • 1990 में अयोध्या आंदोलन के दौरान तत्कालीन भाजपा नेता Lal Krishna Advani की गिरफ्तारी का निर्णय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित रहा। समर्थक इसे सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानते हैं।

गरीब और ग्रामीण समाज की राजनीति को केंद्र में लाना

  • लालू यादव ने ग्रामीण भारत, किसानों, मजदूरों और आम लोगों के मुद्दों को राष्ट्रीय राजनीति में प्रमुखता से उठाया। उनकी राजनीतिक शैली ने गांवों और पिछड़े क्षेत्रों की समस्याओं को मुख्यधारा की चर्चा में लाया।

रेलवे में सुधार

  • 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने Indian Railways की वित्तीय स्थिति में सुधार का दावा किया। उस दौर में रेलवे के परिचालन लाभ और प्रबंधन मॉडल की देश-विदेश में चर्चा हुई।

क्षेत्रीय दलों को राष्ट्रीय राजनीति में ताकत

  • Rashtriya Janata Dal के माध्यम से उन्होंने क्षेत्रीय दलों की भूमिका को मजबूत किया और गठबंधन राजनीति के दौर में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय नेता के रूप में उभरे।

झारखंड के संदर्भ में

  • अविभाजित बिहार के दौर में लालू यादव का झारखंड क्षेत्र की राजनीति पर बड़ा प्रभाव रहा। सामाजिक न्याय, पिछड़ा वर्ग सशक्तिकरण और ग्रामीण राजनीति की उनकी विचारधारा का असर आज भी झारखंड के कई राजनीतिक दलों और नेताओं में देखा जाता है।
  • समर्थकों के लिए लालू यादव सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं, जबकि आलोचक उनके शासनकाल को कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दों पर सवालों के साथ देखते हैं। इसके बावजूद भारतीय राजनीति में उनका प्रभाव और योगदान निर्विवाद रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।

गरीब के बेटा-बेटी को संसद और विधानसभा तक पहुंचाने की राजनीति” लालू यादव की सबसे बड़ी राजनीतिक पहचान मानी जाती है।

पेसा कानून पर बढ़ा विवाद, धर्मांतरित आदिवासियों को पारंपरिक पदों से हटाने की मांग

IMG 20260611 160928

लोहरदगा // पेसा कानून पर बढ़ा विवाद, आईआरएस अधिकारी निशा उरांव ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन “धर्मांतरित आदिवासियों को पारंपरिक पदों से हटाएं”, लोहरदगा में उठी मांग । बिना ग्राम सभा की मंजूरी के चंगाई सभाओं पर लगे रोक, आदिवासियों ने खोला मोर्चा ‘मॉडल ग्राम सभा’ के नाम पर आदिवासियों की रूढ़िवादी परंपराओं से खिलवाड़

पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में पेसा कानून और आदिवासी समाज की पारंपरिक व्यवस्थाओं को बचाने के लिए आदिवासी समाज ने सीधे प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोहरदगा के पारंपरिक आदिवासी संगठनों ने जिला उपायुक्त को एक बेहद गंभीर और महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा है। आदिवासियों का आरोप है कि ‘मॉडल ग्राम सभा’ के नाम पर उनकी हजारों साल पुरानी रूढ़िवादी परंपराओं और प्रशासनिक ढांचे के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके साथ ही, धर्मांतरित आदिवासियों को पारंपरिक पदों से हटाने और गांवों में होने वाली ‘अवैध चंगाई सभाओं‘ पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग ने अब तूल पकड़ लिया है।

कोई भी बाहरी बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आदिवासी समाज की ओर से आईआरएस अधिकारी निशा उरांव इसका नेतृत्व कर रही थी। जिले की पारंपरिक बहुस्तरीय व्यवस्था ने जिला प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि पेसा कानून, 1996 के तहत ग्राम सभाओं की मूल संरचना में कोई भी बाहरी बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। समाज ने मांग की है कि केवल उन्हीं ग्राम सभाओं को मान्यता दी जाए, जहां ग्राम प्रधान, हातु मुंडा, महतो, पाहन और पाइनभरा जैसे पारंपरिक पदाधिकारी स्थापित हैं।

76 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 अभियुक्त गिरफ्तार 76000 नगद बरामद

IMG 20260611 WA0028

देवघर // पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र में स्टेशन के नजदीक रुड्या धर्मशाला के पीछे खुले मैदान में कुछ अज्ञात महिला एवं पुरुष के द्वारा ब्राउन शुगर का खरीद बिक्री करने बाले व्यापारियों से संपर्क कर माल खरीद बिक्री करने के फिराक में हैं। उक्त प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक देवघर के निर्देशन में सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, देवघर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया ।

76.19 ग्राम ब्राउन सुगर एवं नगद-(63,000) तिरसठ हजार रुपया बरामद

छापामारी दल के द्वारा उक्त स्थल पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय, सदर, देवघर के नेतृत्व में छापमारी किया गया तो वहाँ से 06 व्यक्तियों को संदिग्ध हालत में पाकर उनसे विधि -सम्मत रूप से पूछताछ एवं तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 76 ग्राम ब्राउन सुगर (मादक पदार्थ) एवं नगद- (63,000) तिरसठ हजार रुपया तथा कीपैड ।

मल्टीमिडिया मोबाईल 06 पीस बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। पूछताछ के क्रम में यह स्पष्ट हुआ की गिरफ्तार गुल मोहम्मद उर्फ चाचा एवं इस्माइल अंसारी उर्फ राजू खान के द्वारा अवैध रूप से रेल एवं अन्य मार्ग से ब्राउन सुगर (मादक पदार्थ) लाकर देवघर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लाकर अन्य लोगों को आपूर्ति कराता है।

अपराधिक इतिहास

इनका पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है। इस संदर्भ में जसीडीह थाना काण्ड सं०-198 / 2026, दिनांक 10.06.2026, धारा 111(2)(b)/3(5) BNS-2023 एवं 21 (b) स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 (NDPS) के अन्तर्गत कूल 06 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम :-

  • 1. गुल मोहम्मद उर्फ़ चाचा उम्र 62 वर्ष पिता स्व० कोल्हा मियाँ साकिन सुगरीडीह थाना करमाटांड जिला- जामताड़ा,
  • 2. रवि झा, उम्र- 29 वर्ष, पिता उमेश मिश्रा, साकिन बरमसिया थाना नगर, जिला देवघर
  • 3. बबलू चौधरी उम्र 33 वर्ष, पिता स्व० बाधा महथा, साकिन सिंघवा, थाना- नगर जिला- देवघर
  • 4. अजय कुमार महथा उम्र 27 वर्ष, पिता अर्जुन चौधरी, साकिन- सिंघवा थाना- नगर जिला- देवघर
  • 5. खुशबू देवी उम्र करीब 28 वर्ष, पति- सिकंदर महथा, साकिन- गिद्धनी थाना- जसीडीह जिला- देवघर
  • 6. इस्माइल अंसारी उर्फ राजू खान उम्र 33 वर्ष, पिता गफूर अंसारी साकिन बिस्नगडिया थाना- करों जिला देवघर ।

जप्त सामानों का विवरण :-

  • 1. सफ़ेद पारदर्शी प्लास्टिक एवं अर्जुन छाप खैनी के प्लास्टिक में सील अवस्था में ब्राउन सुगर जैसा मादक द्रव्यपदार्थ – कुल वजन – 76.19 ग्राम,
  • 2. नगद (63,000) तिरसठ हजार रुपया,
  • 3. कीपैड / मल्टीमिडिया मोबाईल – 06 पीस

अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास

1. गुल मोहम्मद उर्फ़ चाचा उम्र 62 वर्ष पिता स्व० कोल्हा मियाँ साकिन सुगरीडीह थाना – करमाटांड जिला – जामताड़ा के विरुद्ध दर्ज कांडों का विवरणी :-

  • (1) मारगोमुन्डा थाना काण्ड सं०- 21/2021, दिनांक 23.05.2021, धारा 395 / 412 / 120(बी) भा०द०वि०,
  • (2) मारगोमुन्डा थाना काण्ड सं०- 31/2021, दिनांक 27.07.2021, धारा 395 / 397 / 412 /120 (बी) भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट 1959,
  • (3) मारगोमुन्डा थाना काण्ड सं०- 34/2021, दिनांक 27.06.2021, धारा 395 भा०द०वि०
  • (4) मारगोमुन्डा थाना काण्ड सं०-35/2021, दिनांक 11.05.2021, धारा 395 / 412 भा०द०वि०,
  • (5) मारगोमुन्डा थाना काण्ड सं०- 47 / 2021, दिनांक 22.04.2021, धारा 395 / 397 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट 1959,
  • (6) मास्गोमुन्डा थाना काण्ड सं०- 61/ 2023, दिनांक 15.08.2023, धारा – 21 (a) N.D.P.S Act-1985

अजय कुमार महथा उम्र 27 वर्ष, पिता अर्जुन चौधरी, साकिन- सिंघवा थाना नगर जिला- देवघर के विरुद्ध दर्ज कांडों का विवरणी :-

(1) नगर थाना काण्ड सं०- 439/2021, दिनांक 26.08.2021, धारा 323/325/341/504/506/34 भा०द०वि०

दुमका बंदोबस्त कार्यालय में हंगामा मामले में 4 को किया गिरफ्तार

FB IMG 1781051130118

दुमका कोर्ट // गोड्डा जिला के महागामा अंचल के भूमि विवाद से जुड़े एक मामले में प्रतिकूल आदेश की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को दुमका के बंदोबस्त कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि आक्रोशित लोगों ने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार के साथ अभद्र व्यवहार किया, उनके साथ हाथापाई की और उन्हें कार्यालय कक्ष से बाहर निकालकर आयुक्त कार्यालय तक ले गये।

1004880943

घटना के बाद पदाधिकारी के लिखित आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में ऋषि देव लायक, रूपा देवी, डोली कुमारी और रोमी कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

बंदोबस्त से जुड़ा हुआ मामला

गोड्डा जिले के तेतरिया गांव से जुड़े 824/2018 के एक भूमि विवाद मामले को लेकर दुमका स्थित बंदोबस्त कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। पीड़ित पक्ष ने असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर को अपने कार्यालय से निकालकर कमिश्नर के कार्यालय में खींचकर लाया गया जहां कमिश्नर के सचिव के सामने प्रस्तुत किया गया।

1004880945

घटना के दौरान एक महिला एएसओ के पैरों पर गिरती हुई भी दिखाई दी कि उनलोगों के साथ न्याय क्यों नहीं हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए संथाल परगना प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव ने नगर थाना प्रभारी और एसडीपीओ को तत्काल कार्यालय बुलाया। दोनों पक्षों की मौजूदगी में मामले की जानकारी ली गई।

1004880946

सचिव ने एएसओ को संबंधित प्रकरण से जुड़े सभी अभिलेख और दस्तावेज एक दिन मे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है और पीड़ित पक्ष को कमिश्नर के नाम पर आवेदन पूरी घटना की जानकारी देने की बात कही।

घटना में कब क्या हुआ

बंदोबस्त कार्यालय में हाईवोल्टेज ड्रामा, एएसओ को पैदल आयुक्त कार्यालय ले गए लोग शाम तक 4 पहुंचे जेल

  • दुमका के बंदोबस्त कार्यालय में एक बंदोबस्ती वाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ।
  • शिकायतकर्ताओं ने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी (एएसओ) मनोज कुमार पर पैसे लेकर पक्षपातपूर्ण फैसला देने का आरोप लगाया।
  • महिलाओं ने एएसओ के सामने आंचल फैलाकर, पैर पकड़कर और दंडवत होकर न्याय की गुहार लगाई।
  • आरोप है कि वर्षों तक वाद की जानकारी नहीं दी गई और अंतिम चरण में नोटिस भेजकर 30 मार्च 2026 को आदेश पारित कर दिया गया।
  • पीड़ित पक्ष का दावा है कि महागामा के मझौना मौजा की लगभग 6 बीघा 14 कट्ठा 2 धूर जमीन से जुड़े मामले में उनके खिलाफ फैसला दिया गया।
  • इसी जमीन के एक हिस्से का रेलवे अधिग्रहण कर चुका है, लेकिन विवाद के कारण मुआवजा अटका हुआ है।
  • हंगामे के बाद लोग एएसओ को बंदोबस्त कार्यालय से पैदल लेकर संथाल परगना प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय पहुंच गए।
  • आयुक्त के सचिव अमित कुमार ने दोनों पक्षों की बात सुनी और संबंधित वाद का रिकॉर्ड तलब किया।
  • सचिव ने कहा कि 10 दिन पहले आयुक्त के निरीक्षण में बंदोबस्त कार्यालय में कई अनियमितताएं सामने आई थीं।
  • उन्होंने एएसओ की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और मामले की जांच का आश्वासन दिया।
  • दूसरी ओर एएसओ मनोज कुमार ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए हाथापाई और जबरन कार्यालय से ले जाने का आरोप लगाया।
  • पुलिस ने एएसओ की शिकायत पर 7 नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
  • पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देवऋषि लायक, रूपा देवी, डोली कुमारी और रोमी कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
  • गिरफ्तार लोग उस समय पकड़े गए जब वे आयुक्त के नाम शिकायत पत्र टाइप कराने जा रहे थे।
  • पूरे घटनाक्रम के बाद बंदोबस्त कार्यालय, आयुक्त कार्यालय और न्यायालय परिसर में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।

Cricket News। JMPL संस्करण -2 का भव्य उद्घाटन संपन्न

IMG 20260609 215549

देवघर // मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत जमुनिया पंचायत के जमुनिया मोड़ क्रिकेट मैदान में JMPL संस्करण-2 (जंगल मोड़ प्रीमियर लीग) का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि देवघर के महापौर रवि कुमार राउत, उप महापौर टिप चटर्जी तथा विशिष्ट अतिथियों जेएमएम जिला उपाध्यक्ष नवलकिशोर हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, व्यवसायी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बबलु दास, इंडियन बैंक की शाखा प्रबंधक श्वेता शुमन एवं वरीय शाखा प्रबंधक सुमन कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

ब्लैक पैंथर एवं लविश रेंजर के बीच खेला गया

उद्घाटन मैच ब्लैक पैंथर एवं लविश रेंजर के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में ब्लैक पैंथर ने लविश रेंजर को मात्र 1 रन से पराजित कर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लैक पैंथर की टीम ने 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। जवाब में लविश रेंजर की टीम 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी और 1 रन से मैच हार गई।मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीताराम किशकू ने मात्र 21 गेंदों पर 60 रन की विस्फोटक पारी खेली और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त किया।

1004880027

JMPL संस्करण-2 के अध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी डॉ. विनोद मंडल, समाजसेवी भोला सिंह, लक्खीराम सोरेन, दीपक यादव, प्रकाश यादव, हरीश बास्की, अनस खान, सिकंदर राउत, कामदेव यादव, गणेश यादव तथा आयोजन समिति के सदस्य चंदन यादव, निर्मल राय, जयराम कुमार, कालीचरण ठाकुर, रमेश यादव, शिवम कुमार, कुंदन कुमार एवं उज्ज्वल कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

देवघर बना देश का पायलट जिला: उर्वरक बिक्री में पारदर्शिता लाने के लिए विक्रेताओं को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

IMG 20260609 053003

देवघर // जिले को भारत सरकार द्वारा “फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल” (Framework for Fertilizer Sale) पायलट प्रोजेक्ट के लिए चयनित किया गया है। इसी कड़ी में सोमवार को सूचना भवन सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत देवघर का चयन

प्रशिक्षण में जिले के सभी थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं ने भाग लिया। उपायुक्त ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य उर्वरक वितरण और बिक्री व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाना है। उन्होंने सभी विक्रेताओं को नए नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने तथा डिजिटल प्रणाली के माध्यम से खाद बिक्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कालाबाजारी रोकने और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने पर दिया जोर

कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने विक्रेताओं को नए नियमों, स्टॉक प्रबंधन, पॉइंट ऑफ सेल (PoS) मशीन के उपयोग तथा डिजिटल ट्रैकिंग प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विक्रेताओं की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

1004875320

उपायुक्त ने कहा कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की जमाखोरी या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Deoghar News। लाखों रुपए के ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

IMG 20260609 051458

देवघर // जिला को नशामुक्त करने हेतु पुलिस के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध ब्राउन शुगर खरीद-बिकी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक, देवघर को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ब्राउन सुगर लेकर भागलपुर से आने वाली बस से देवघर आया है और साई विकास नगर मनोकामना सई मंदिर के सामने बॉका मुख्य सड़क के पास संदिग्ध हालत में घुम रहा है। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० का गठन किया गया।

एस०आई०टी० द्वारा छापामारी कर एक संदिग्ध व्यक्ति छोटु कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पिता-लालू मंडल सा०-सबोर थाना-सबोर जिला-भागलपुर (बिहार) को पकड़ा गया जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 12.02 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

प्राथमिकीः-जसीडीह थाना कांड सं0-195/2026, दिनांक 07.06.2026 धारा-111 (2) B BNS-2023 & 20(b)NDPS Act जप्ती सामान की विवरणीः-1. 12.02 ग्राम ब्राउन शुगर एवं एक VIVO कम्पनी का मोबाईल

गिरफ्तारी व्यक्तियों का नाम पताः-

1. छोटु कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पिता-लालू मंडल सा०-सबोर थाना-सबोर जिला – भागलपुर (बिहार)

देवघर पुलिस का “ऑपरेशन वज्र” : एक रात में 44 वारंटों का निष्पादन, 40 वांछित/वारंटी अपराधी गिरफ्तार

IMG 20260609 045812

देवघर // पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व एवं निर्देशानुसार जिलेभर में विशेष अभियान “ऑपरेशन वज्र” संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न मामलों में न्यायालय से निर्गत वारंटों का निष्पादन तथा कांडों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना था।

44 वारंटों का निष्पादन किया गया तथा 40 अपराधियों एवं वारंटियों को गिरफ्तार कर

दिनांक 07/08 जून 2026 की मध्यरात्रि को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए इस व्यापक अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की। अभियान के परिणामस्वरूप कुल 44 वारंटों का निष्पादन किया गया तथा 40 अपराधियों एवं वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

आपराधिक मामलों, न्यायालयी वारंटों तथा लंबित मामलों से संबंधित आरोपित शामिल हैं।

अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु पूर्व में ही सभी थाना क्षेत्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। फरार वारंटियों एवं आरोपितों की सूची तैयार कर उनके संभावित ठिकानों की पहचान की गई तथा सुनियोजित रणनीति के तहत समन्वित कार्रवाई की गई। रात्रिकालीन छापेमारी के दौरान विभिन्न गांवों, मोहल्लों एवं अन्य संभावित स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। गिरफ्तार व्यक्तियों में विभिन्न आपराधिक मामलों, न्यायालयी वारंटों तथा लंबित मामलों से संबंधित आरोपित शामिल हैं।

58 पुलिस पदाधिकारी एवं 74 पुलिस जवान की कार्यवाही

इस विशेष अभियान में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले के तीनों अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), पुलिस निरीक्षक, 18 थाना प्रभारी, 58 पुलिस पदाधिकारी एवं 74 पुलिस जवान शामिल रहे। अभियान के दौरान सभी इकाइयों के बीच प्रभावी समन्वय एवं सटीक सूचना संकलन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ऑपरेशन वज्र” की इस उल्लेखनीय सफलता से जिले में अपराध नियंत्रण के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता स्पष्ट हुई है तथा फरार अपराधियों के बीच कड़ा संदेश गया है कि कानून से बचना संभव नहीं है।