झारखंड की आवाज

Blog Post -

पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया उद्भेदन, 23 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

IMG 20260225 224006

Crime News

हजारीबाग // जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंज़ाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने उद्भेदन करने में कामयाब हुई है पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोकला गांव में छापेमारी की।

एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पकड़ा चोर

गुप्त सूचना के आधार पर की गई एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सतीश प्रजापति (30 वर्ष), ग्राम नापोकला, थाना बड़कागांव बताया। उसकी निशानदेही पर घर एवं आसपास के क्षेत्र से कुल 23 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।बरामद वाहनों में 14 स्प्लेंडर, 3 पैशन प्रो, 2 अपाचे, 2 पल्सर और 2 ग्लैमर मोटरसाइकिल शामिल हैं। साथ ही एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बड़कागांव थाना कांड संख्या 27/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है। इस कार्रवाई में एसआईटी टीम सहित बड़कागांव थाना पुलिस की सक्रिय भूमिका रही।

Whatsapp के माध्यम से आमलोगों को RTO APK File भेजकर ठगी करने वाला दो साइबर आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260225 223251

देवघर // पुलिस को साइबर ठगी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद पुलिस ने सारठ थाना अंतर्गत शांति चौक के पास छापेमारी किया और फर्जी Flipkart Customer Care/ Amazon Customer Care/Customer Care/ Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर एवं गूगल पर फोन पे कस्टमर केअर तथा P.M. किसान योजना व लोन दिलाने के नाम पर अपने फर्जी मोबाईल नंबर का प्रयोग कर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते हैं दो आरोपी को किया गिरफ्तार ।

ठगी करने का तरीका

  • गूगल पर अपना फर्जी मोबाईल नंबर कस्टमर केअर के नाम से अपलोड कर साइबर वगी करना।
  • 2. फर्जी Phorpe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonpe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।
  • फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank कार्ड बन्द कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आन सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना।
  • Whatsapp के माध्यम से आमलोगों को RTO APK File भेजकर, इसके माध्यम आमलोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करना।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

  • टिंकु दास, उम्र-करीब 20 वर्ष, पे०-बनवारी दास, सा०-चरकमारा,
  • कुलदीप सिंह, उम्र करीब 20 वर्ष, पे० मनोज सिंह, सा०-दमाकुंडी,दोनों थाना-सारठ, जिला-देवघर

गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों के पास से 2 मोबाइल और 4 सिम कार्ड को बरामद किया गया।

शंकराचार्य का सम्मान होना चाहिए लेकिन सरकार उन्हें अपमानित कर रही : अखिलेश यादव

4f26c11f4fef54f00f5299be02226eb8 333316794

कानपुर // समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि उनकी पार्टी में बिल्कुल भी नहीं चलती है। वह केवल अपने स्वार्थ के लिए बैठे हैं। शंकराचार्य का सम्मान होना चाहिए लेकिन सरकार लगातार उन्हें अपमानित करने में लगी हुई है।

समोसा की दुकान पर पहुंचकर समोसे का स्वाद चखा

आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव बेटी अदिति के साथ कानपुर में एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे। इसके बाद वहा स्वरूप नगर स्थित घटापारा रेस्टोरेंट पहुंचे। यहां बेटी अदिति यादव ने विधायक नसीम सोलंकी के साथ फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। इसके बाद बिरहाना रोड स्थित मुन्ना समोसा की दुकान पर पहुंचकर समोसे का स्वाद चखा।

भाजपा का सिक्योरिटी सिस्टम पूरी तरह से फेल साबित हुआ।

मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि शंकराचार्य का सम्मान होना चाहिए लेकिन सरकार लगातार उन्हें अपमानित करने में लगी हुई है। यह सरकार का लोकतांत्रिक व्यवहार नहीं हो सकता इसका विरोध आम लोग भी कर रहे हैं। वहीं हाल ही में राजधानी दिल्ली में हुए एआई समिट को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा का सिक्योरिटी सिस्टम पूरी तरह से फेल साबित हुआ। कार्यक्रम को लेकर किसी भी तरह की कोई तैयारी नहीं की गई थी। इतना ही नहीं उनके द्वारा आयोजन में नकली चीज़ दिखाकर उसे अपना नाम देना बेहद निंदनीय है। एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि यदि आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो आप भारत के नागरिक हैं यदि वोटर लिस्ट में नाम नहीं हैं तो अब भारत के नागरिक नहीं हैं।

पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने टांगी से मारकर की बड़े भाई की हत्या

पूर्वी सिंहभूम // शहर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांचा गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी (कुल्हाड़ी) से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हाथापाई के दौरान गुस्से में आकर मनीष ने टांगी से शेरू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए

मृतक की पहचान 32 वर्षीय शेरू मार्डी के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार शेरू खेती-किसानी का काम करता था, लेकिन वह शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर घर में विवाद करता था। मंगलवार देर रात भी वह कथित तौर पर शराब पीकर घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पिता से उलझ गया। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया।पिता को बचाने के लिए छोटा भाई मनीष मार्डी बीच-बचाव करने आया, लेकिन झड़प और तेज हो गई। आरोप है कि हाथापाई के दौरान गुस्से में आकर मनीष ने टांगी से शेरू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल शेरू खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।

आरोपित को खून से सनी टांगी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान देर रात करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने छोटे बेटे मनीष मार्डी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को खून से सनी टांगी के साथ गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच पड़ताल जारी है।

बालिका से दुष्कर्म में चौकीदार को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

1004271260

Court News Today

हमीरपुर // उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे आवासीय विद्यालय में ग्यारह वर्षीय बालिका के साथ स्कूल के चौकीदार ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कीर्ति माला सिंह ने बुधवार को आरोपित को बीस वर्ष का साश्रम कारावास व 20 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई।

अमरुद खिलाने के बहाने स्कूल के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया

विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो अवध नरेश सिंह चंदेल ने बताया कि राठ कोतवाली में 31 अगस्त 2023 को एक गांव के ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि आज उसकी ग्यारह वर्षीय पुत्री शाम 4 बजे खेत से गाय चराकर घर लौट रही थी। जब वह रास्ते में नंदराम आवासीय स्कूल के सामने पहुंची तभी स्कूल के चपरासी शिवबालक पुत्र राजाराम निवासी पतखुरी थाना जरिया ने उसकी पुत्री को अमरुद खिलाने के बहाने स्कूल के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब आरोपित टायलेट करने गया तो बच्ची भाग निकली और घर पहुंचकर पूरी घटना परिजनों को बताई।

अर्थदंड की 80 प्रतिशत धनराशि बतौर प्रतिकर पीड़िता को दिलाने का आदेश किया।

पुलिस ने आरोपित शिवबालक के खिलाफ धारा 376 एबी, 506 व 6 पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को मुकदमें की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कीर्ति माला सिंह ने शिवबालक को 6 पॉक्सो का दोषी मानते हुए बीस वर्ष का साश्रम कारावास व 20 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की 80 प्रतिशत धनराशि बतौर प्रतिकर पीड़िता को दिलाने का आदेश किया।

Court News महिला की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

Videoshot 20260225 215842

रांची // धारदार हथियार से महिला की हत्या के मामले में दोषी सत्यनारायण मुंडा को अपर न्यायायुक्त श्याम नंदन तिवारी की अदालत ने बुधवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उसपर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि नहीं भरने पर उसे छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

उल्लेखनीय है कि हत्या का यह मामला 10 जून 2022 का है। यह घटना तमाड़ थाना क्षेत्र के राबो गांव की है। मंगरी देवी (48) जंगल से लकड़ी लाकर सामुदायिक भवन के पास रखकर घर की ओर जा रही थी तभी गांव के ही सत्यनारायण मुंडा ने अचानक तेज धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया था जिससे मंगरी देवी की मौके पर मौत हो थी।

वहीं, हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित सत्यनारायण मुंडा जंगल की ओर भाग गया था। मामले को लेकर मृतका के बेटे कंचन प्रकाश टूटी के बयान पर तमाड़ थाना में कांड संख्या 57/2022 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक सिद्धार्थ सिन्हा ने ठोस साक्ष्य और गवाह पेश किया था।

फायरिंग मामले में पांच गिरफ्तार , जेएमएम ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से किया निलंबित

1004311885

गिरिडीह // गिरिडीह नगरपालिका आम चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने के बाद सोमवार को वार्ड -16 में गोलीबारी की घटना के मुख्य आरोपित शिवम आजाद सहित पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को उपायुक्त रामनिवास यादव ,पुलिस अधीक्षक डा विमल कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर कहा कि घटना की संवेदनशीलता एवं नगरपालिका चुनाव के पश्चात हुए हिंसक घटना को देखते हुए मामले के त्वरित खुलासा करने के लिए अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी ) के गठन कर चार अलग-अलग छापेमारी टीम का गठन किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये टीम ने अलग- अलग स्थान पर छापेमारी कर शिवम कुमार श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद (42 ),अमित विश्वकर्मा ( 43 ), आकाश हाडी ( 32),मंजीत पासवान (28 ), और किशोर पासवान ( 26 )को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के तलाशी के क्रम में एक देशी पिस्टल और दो जिन्दा गोली बरामद किया गया।

1004311885

उल्लेखनीय है कि घटना को लेकर आईजी सुनील भास्कर गिरिडीह दो दिनो से कैप कर जांच की मॉनिटरिंग कर रहे थे। घटना सोमवार शाम में मतदान के बाद हुई थी । इस दौरान गोली चली और दो लोग घायल हो गए दोनों धनबाद में इलाजरत है। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े थे। मतदान के बाद हुई फायरिंग की घटना के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो ) के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने तत्काल प्रभाव से शिवम श्रीवास्तव ऊर्फ शिवम आजाद को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था ।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय बलों की गाड़ियों में जीपीएस लगाने का निर्णय

कोलकाता // पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय बलों के लिए तैनात की जाने वाली गाड़ियों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) ट्रैकर लगाने का निर्णय लिया है। आयोग का मानना है कि इस व्यवस्था से केंद्रीय बलों की तैनाती और उनकी आवाजाही पर प्रभावी निगरानी संभव होगी।

अतिरिक्त 240 कंपनियों की तैनाती की जाएगी

निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय बलों की तैनाती दो चरणों में करने का फैसला किया है। पहला चरण अगले महीने मार्च की पहली तारीख से शुरू होगा, जिसमें कुल 240 कंपनियां राज्य में भेजी जाएंगी। दूसरे चरण में 10 मार्च से अतिरिक्त 240 कंपनियों की तैनाती की जाएगी।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जीपीएस ट्रैकिंग प्रणाली के माध्यम से आयोग द्वारा नियुक्त केंद्रीय प्रेक्षक केंद्रीय बलों की गतिविधियों और आवाजाही पर नजर रख सकेंगे। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि बलों की तैनाती निर्धारित क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से हो और किसी भी प्रकार की शिकायत की स्थिति में त्वरित सत्यापन संभव हो।

केंद्रीय बल राज्य में पहुंचने के बाद क्षेत्र प्रभुत्व अभियान चलाएंगे

आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि केंद्रीय बल राज्य में पहुंचने के बाद क्षेत्र प्रभुत्व अभियान चलाएंगे और स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों से स्वयं को परिचित करेंगे, ताकि मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जा सके। पहले चरण में तैनात की जाने वाली 240 कंपनियों में 110 कंपनियां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), 55 सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), 21 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), 27 भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और 27 सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की होंगी।दूसरे चरण में कुल 240 कंपनियों में से 120 सीआरपीएफ, 65 बीएसएफ, 16 सीआईएसएफ, 20 आईटीबीपी और 19 एसएसबी की होंगी।

सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे

निर्वाचन आयोग ने यह कदम पिछले चुनावों के दौरान केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर मिली शिकायतों के मद्देनजर उठाया है। आयोग का उद्देश्य है कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे और मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

चंपाई सोरेन के पोते की कुल्लू-मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में माैत

633762adc4f19e8dc9d808ff9bc45039 237567268

पूर्वी सिंहभूम // पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते और बाबूलाल सोरेन के बड़े पुत्र वीर सोरेन (21) की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही सोरेन परिवार सहित समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीर सोरेन अपने कुछ मित्रों के साथ पर्यटन के उद्देश्य से कुल्लू-मनाली गए थे। क्षेत्र में इन दिनों बर्फबारी हो रही है और पर्यटकों की काफी भीड़ है। बताया जाता है कि वीर अपने दोस्तों के साथ बर्फ में खेलने और हिम क्रीड़ा का आनंद लेने गए थे। इस दौरान उन्होंने फिसलपट्टी (स्कीइंग) भी की। दिनभर घूमने-फिरने के बाद वे अपने ठहरने के स्थान पर लौट आए।

प्रारंभिक स्तर पर मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया

जानकारी के अनुसार आवासीय विश्राम गृह लौटने के कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। वे अचेत हो गए, जिसके बाद साथ मौजूद मित्रों ने घबराकर तत्काल उन्हें निकटवर्ती चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक स्तर पर मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। चिकित्सकों ने हृदय गति रुकने या अत्यधिक ठंड के प्रभाव की आशंका जतायी है। घटना की सूचना मंगलवार देर शाम परिवार को दी गई। जानकारी मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और बाबूलाल सोरेन गहरे सदमे में हैं। बुधवार को परिवार के सदस्य तत्काल कुल्लू के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों का कहना है कि स्थानीय प्रशासन और चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों पर कुछ कहा जा सकेगा। बताया जाता है कि बाबूलाल सोरेन के दो पुत्र हैं, जिनमें वीर सोरेन बड़े थे। कम उम्र में उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

हत्या के दोषी पति, ससुर और देवर को उम्र कैद की सजा

1004307587

पलामू // जिला व्यवहार न्यायालय के षष्टम अपर जिला और सत्र न्यायाधीश राजकुमार मिश्रा की अदालत ने बुधवार को महिला को ससुराल में हत्या कर बिना मायके वाले को बताए शव जला देने के मामले में तीन लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर तीन माह अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा काटनी होगी।

इस संबंध में लातेहार के जालिम निवासी संपत्ति कुंवर ने हैदरनगर थाना में अपने बभंडी निवासी दामाद संजय साव, उसके भाई छोटेलाल साव और समधी सोहरी साव के विरुद्ध नामदर्ज प्राथमिकी दर्ज कराई थी।आरोप था कि संजय साव की शादी संपत्ति कुंवर की पुत्री रूबी देवी के साथ 2005 में हुई थी।

रूबी देवी के साथ ससुरालवाले दहेज को लेकर बराबर मारपीट करते थे। 20 अप्रैल 2021 को रात्रि में सभी लोगों ने मिलकर रूबी की गला दबाकर हत्या कर दी और मायके वालों को बिना बताए उसके शव को जला दिया था। हत्या से पहले पति ने मारकर हाथ भी तोड़ दिया था। अदालत ने साक्ष्य के आधार पर दोषी पाते हुए सभी दोषियों को सजा सुनाई।

अमिताभ बच्चन ने शुरू की ‘कल्कि 2’ की शूटिंग

1004309530
1004309530

साउथ सुपरस्टार प्रभास की सुपरहिट फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इसके सीक्वल ‘कल्कि 2’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन दोबारा मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने बताया कि वह पिछले दिनों हैदराबाद में शूटिंग के लिए व्यस्त थे, इस कारण वह फैंस से मुलाकात नहीं कर पाए।अमिताभ ने 24 फरवरी को अपने ब्लॉग में बताया कि ‘कल्कि 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस दौरान उन्होंने साउथ के दिग्गज अभिनेता कमल हसन से भी मुलाकात की। ब्लॉग में उन्होंने लिखा कि उन्होंने फैंस को पहले ही बता दिया था कि रविवार को उनसे मुलाकात नहीं कर पाएंगे, लेकिन इसके बावजूद उनके कई फैंस आए।

अमिताभ हर रविवार अपने घर के बाहर फैंस से मिलने का रिवाज निभाते हैं। फिल्म के सेट से अमिताभ ने कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें वह अश्वत्थामा के रूप में नजर आए, वही किरदार जो उन्होंने ‘कल्कि 2898 एडी’ में निभाया था। इन तस्वीरों में सह-कलाकार कमल हासन के साथ अनौपचारिक पल भी देखने को मिला। फिल्म के बारे में यह भी चर्चा है कि पिछले साल नाग अश्विन के निर्देशन में बनाई जा रही इस सीक्वल में दीपिका पादुकोण नहीं होंगी और उनकी जगह साई पल्लवी का नाम सामने आ रहा है।

बजट में झारखंड के विकास की दिशा में हुई है सकारात्मक पहल : चेंबर

IMG 20260225 083749

रांची // झारखंड बजट 2026-27 पर चेंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्राने मंगलवार को प्रतिक्रिया देते हुए इसे राज्य के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया है। साथ ही उन्हाेंने कहा कि उद्योगों के प्रोत्साहन के लिए बजट आवंटन को और बढ़ाने की आवश्यकता थी।आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि औद्योगिक विकास राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसके माध्यम से व्यापक स्तर पर रोजगार सृजन संभव है।

IMG 20260225 083749

बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, एमएसएमई और कौशल विकास पर दिया गया जोर सराहनीय है, लेकिन उद्योगों के लिए पूंजीगत निवेश, ब्याज सब्सिडी, तकनीकी उन्नयन और क्लस्टर विकास के लिए अधिक प्रावधान अपेक्षित थे। विशेष रूप से मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल और खनिज आधारित उद्योगों के लिए समर्पित प्रोत्साहन पैकेज से निवेश को गति मिल सकती थी।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि उपलब्धता, प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर, सिंगल विंडो सिस्टम की प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध स्वीकृति प्रक्रिया पर और ठोस पहल जरूरी है। लॉजिस्टिक्स लागत कम करने, वेयरहाउसिंग और कोल्ड स्टोरेज को बढ़ावा देने की दिशा में भी बजट में अधिक स्पष्टता होनी चाहिए थी।मल्होत्रा ने कहा कि व्यापार के दृष्टिकोण से जीएसटी अनुपालन में सरलीकरण, निरीक्षण प्रणाली में पारदर्शिता और छोटे व्यापारियों के लिए वित्तीय सहायता योजनाओं का विस्तार भी जरूरी है। निर्यात प्रोत्साहन, ई-कॉमर्स को बढ़ावा और स्थानीय उत्पादों के ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग के लिए विशेष नीति राज्य के व्यापार को नई ऊंचाई दे सकती है।

कुल मिलाकर बजट संतुलित है, लेकिन उद्योग और व्यापार की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए और अधिक व्यवस्था और लक्ष्य आधारित प्रावधान किए जाने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि चेंबर सरकार के साथ निरंतर संवाद के माध्यम से राज्य को एक मजबूत औद्योगिक और व्यापारिक केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय फंड का बहाना बनाकर सरकार छिपा रही विफलता : कोड़ा

1004309429

पश्चिमी सिंहभूम // राज्य सरकार की ओर से पेश किए गए वर्ष 2026–27 के बजट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने मंगलवार को प्रतिक्रिया देते हुए बजट को निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए केंद्रीय फंड नहीं मिलने का बहाना बना रही है।

1004309429

मधु कोड़ा ने कहा कि बजट में ग्रामीण विकास के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान नहीं किया गया है और अधूरी पड़ी योजनाओं को पूरा करने की कोई ठोस योजना नहीं दिखती। उन्होंने कहा कि गांवों में सड़क, पुल-पुलिया और सिंचाई योजनाएं अधूरी हैं, जबकि पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उनके अनुसार यह बजट विकास का दस्तावेज नहीं, बल्कि सरकार की नाकामी को दर्शाता है।

जमीनी स्तर पर विकास कार्य ठप हैं : गीता कोड़ा

वहीं गीता कोड़ा ने कहा कि महिला, विधवा, युवाओं और आदिवासी बहुल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बजट में कोई ठोस पहल नजर नहीं आती।उन्होंने कहा कि बजट में स्वरोजगार, कौशल विकास और स्थायी आजीविका के लिए स्पष्ट योजना का अभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि सहायता राशि के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर विकास कार्य ठप हैं। दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार को बहानेबाजी छोड़कर जिम्मेदारी लेनी चाहिए और ग्रामीण विकास, रोजगार, कृषि, शिक्षा तथा स्वास्थ्य के लिए स्पष्ट कार्ययोजना के साथ पर्याप्त बजट का प्रावधान करना था।

एटीएम में यदि कार्ड फंसे तो क्या करें ?गलती से भी अज्ञात नंबर पर नहीं करें कॉल

1004308228

रामगढ़ // साइबर ठग और एटीएम गिरोह से बचने के लिए रामगढ़ पुलिस ने एक मुहिम चलाई है। इस मुहिम के अंतर्गत रामगढ़ थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडे ने शहर के विभिन्न एटीएम मशीनों पर एटीएम गिरोह से बचने के लिए इश्तहार चिपकाया है।

1004308228

इसमें, आम लोगों से अपील की गई है कि किसी भी कार्ड धारक, खाता धारक का एटीएम कार्ड यदि मशीन में फंसता है तो एटीएम के अंदर चिपकाए गए या लिखें किसी भी मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं करें, एटीएम कार्ड मशीन के अंदर फंसने पर तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पर कॉल करें या स्थानीय पुलिस को दें। पुलिस के आने तक एटीएम के पास ही खड़े रहकर इंतजार करें, ताकि आपका एटीएम कार्ड का दुरुपयोग ना हो।इसके अलावा थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी व्यक्ति का अगर मोबाइल चोरी या कहीं गिर जाता है तो इसकी सूचना भी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति प्रकार का साइबर ठगी का भी अगर शिकार होते हैं तो तत्काल 1930 पर कॉल कर इसकी जानकारी दें, साथ ही अकाउंट होल्ड कराए।

हाई कोर्ट में 1980 की वक्फ अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

1004309385

नई दिल्ली // दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके की तीन मस्जिदों को वक्फ संपत्ति घोषित करने की 1980 की अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि लगभग 46 साल पहले जारी की गई किसी भी अधिसूचना को तुच्छ आधारों पर चुनौती देने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

1004309385

उच्च न्यायालय ने कहा कि याचिकाकर्ता संगठन सेव इंडिया फाउंडेशन ने अनावश्यक रूप से अतीत को कुरेदने का प्रयास किया है। याचिका न तो जनहित, न ही नेक इरादे से दायर की गई है। उच्च न्यायालय ने कहा कि रिट याचिका दायर करने के पीछे का उद्देश्य भी नेक इरादे से नहीं लगता है। सेव इंडिया फाउंडेशन ने 2024 से 2026 के बीच 37 जनहित याचिकाएं दाखिल की हैं।

जामा मस्जिद, मोती मस्जिद और मस्जिद जहांगीरपुरी को वक्फ संपत्ति घोषित किया था

याचिका में दिल्ली वक्फ बोर्ड की ओर से 10 अप्रैल 1980 के नोटिफिकेशन को चुनौती दी गई थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील उमेश शर्मा ने कहा कि 1980 के नोटिफिकेशन में जहांगीरपुर के जामा मस्जिद, मोती मस्जिद और मस्जिद जहांगीरपुरी को वक्फ संपत्ति घोषित किया था। याचिका में कहा गया था कि ये तीनों मस्जिद जहां स्थित हैं उन्हें 1977 में सरकार ने भूमि अधिग्रहण कानून के तहत अधिग्रहित कर लिया था। अधिग्रहण करने के बाद भूमि मालिकों को मुआवजा भी दिया गया था, लेकिन उसके बाद अनाधिकृत तरीके से मस्जिद स्थापित कर दिया गया। ऐसे में उन्हें वक्फ संपत्ति कैसे घोषित की जा सकती है।सुनवाई के दौरान दिल्ली वक्फ बोर्ड ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड के कमिश्नर की ओर से पर्याप्त जांच के बाद नोटिफिकेशन जारी किया गया था। वक्फ बोर्ड ने कहा कि वक्फ कानून की धारा 6 के तहत किसी संपत्ति को वक्फ करार देने के एक साल के अंदर ही उसे किसी दीवानी अदालत में चुनौती देनी होती है और ये 46 साल बाद चुनौती दी गई है।