झारखंड की आवाज

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में भीषण आग, कई बच्चों की मौत; CM योगी ने दिए जांच और राहत कार्य के निर्देश -

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में भीषण आग, कई बच्चों की मौत; CM योगी ने दिए जांच और राहत कार्य के निर्देश

लखनऊ में भीषण अग्निकांड, कई बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

लखनऊ// उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट कोचिंग संस्थान में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। हादसे में कई बच्चों के जलकर मौत होने की सूचना है, जबकि कई अन्य के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी-अभी इस दुखद घटना की जानकारी मिली है, जिसके बाद वह तत्काल लखनऊ के लिए रवाना हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने मृत बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं अपर मुख्य सचिव गृह को मौके पर पहुंचकर घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस घटना की तह तक जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply