झारखंड की आवाज

Blog -

उड़ीसा के मुख्यमंत्री पहुंचे घाटशिला बाबूलाल सोरेन के लिए मांगा वोट

1003624559

पूर्वी सिंहभूम// जिला के घाटशिला उपचुनाव के प्रचार के लिए ओड़िसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी घाटशिला पहुंचे। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की के लिए वोट मांगा। घाटशीला ब्लॉक के बलियापोश फुटबाल मैदान में जन सभा को सम्बोधित किया, साथ में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन एवं प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। हजारों की भीड़ इस जन सभा में पहुंची थी, सभी ने जनता से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की, ओड़िसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने कहा की पूरा देश भाजपा के साथ है। जहां एक तरफ बिहार में जनता एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। वैसे ही घाटशीला की जनता ने इस सीट को एनडीए की झोली में डालने का मन बना लिया है। यहाँ की जनता का जोश और उत्साह देखकर यह स्पष्ट कहा जा सकता है की घाटशीला में परिवर्तन होगा।

घाटशिला उपचुनाव : चुनावी मैदान में एक मुख्यमंत्री बनाम चार पूर्व मुख्यमंत्री

1003624354
सीएम हेमंत सोरेन के साथ विधायक पत्नी कल्पना सोरेन

पूर्वी सिंहभूम// झारखण्ड के घटसीला विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 नवम्बर को वोट डाले जाएंगे। आगामी 11 नवंबर को घाटसीला के वोटर अपने विधायक का चुनाव करेंगे, चुनावी बिगुल बजते ही राज्य भर के कई बड़े नेताओ का घटसीला दौरा जारी है, इस उपचुनाव में मुख्य रूप से भाजपा और झामुमो प्रत्याशी के बीच काटे कि टक्कर देखी जा रही है। झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन जो कि पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र हैं , वही भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री, चंपाइ सोरेन के पुत्र है।

1003624297
भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल के पिता पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

भाजपा और झामुमो के द्वारा लगातार सभाओ का आयोजन किया जा रहा है। झामुमो और भाजपा अपनी जीत पक्की बता रहे है। झामुमो प्रत्याशी सोमेश् सोरेन कि जीत पक्की करने में वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कमर कस ली है, वही भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को चार चार पूर्व मुख्यमंत्रियों का सहयोग मिल रहा है। भाजपा की और से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, और चंपाइ सोरेन अपने प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के लिए लगातार जनता के बीच जा कर वोट करने की अपील कर रहे है और अपने प्रत्याशी कि जीत सुनिश्चित बता रहे है। वही भाजपा में शामिल झामुमो के बागी नेताओ को भाजपा ने जनता के बीच चुनावी रण में उतार दिया है। और पार्टी से बागी नेताओं का कहना है कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पार्टी अपने उद्देश्य से भटक चुकी है बागी नेताओं ने कहा कि झामुमो का गठन आदिवासीयो के संरक्षण और उत्थान के लिए हुआ था जबकि पार्टी मुद्दे से भटक कर आदिवासी जनजातियों के साथ खिलवाड कर रही है, वही झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेताओ का भी पलटवार लगातार जारी है।

पलामू टाइगर रिजर्व इलाके में जंगली हाथी के बच्चे की मौ*त, जांच में जुटा वन विभाग

1003624235

लातेहार // पलामू टाइगर रिजर्व स्थित बुचीदाड़ी गांव के पास एक जंगली हाथी के बच्चे का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। हालांकि हाथी के बच्चे की मौत कैसे हुई इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। मृत हाथी के पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को घटनास्थल पर पहुँच गई है।दरअसल, वन विभाग की टीम को बुधवार को सूचना मिली कि पलामू टाइगर रिजर्व के बुचीदाड़ी गांव के पास धान के खेत के बगल में एक जंगली हाथी के बच्चे की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हुई और डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना के निर्देश पर विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहां हाथी का बच्चा मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। वन विभाग की टीम ने इसकी पूरी रिपोर्ट डिप्टी डायरेक्टर और अन्य वरीय अधिकारियों को दी।

पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर ने की पुष्टि इधर, इस संबंध में डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना ने बताया कि हाथी के बच्चे की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हाथी की मौत कैसे हुई है।

बिना दांत वाला है हाथी बताया जाता है कि जो हाथी मृत अवस्था में पाया गया है उस प्रजाति के हाथी के दांत नहीं होते हैं. बेतला क्षेत्र में इस प्रकार के हाथी पाए जाते हैं. हालांकि हाथी की मौत कैसे हुई, इसकी पुष्टि तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी, लेकिन धान के खेत के पास हाथी का शव मिलने से कई प्रकार की संभावनाएं भी उत्पन्न होने लगी है।

लातेहार में अज्ञात लोगों ने खड़ी ट्रैक्टर में लगाई आग।Bkd News Jharkhand

1003624177

लातेहार // जिला के बारेसांढ़ थाना क्षेत्र के बारेसांढ़ निवासी आदर्श कुमार का ट्रैक्टर बीती रात्रि अज्ञात लोगों ने जला दिया। घटनास्थल थाना से महज आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इस संबंध में आदर्श कुमार ने अज्ञात लोगों पर प्राथमिक दर्ज कराई है। आदर्श कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात 10 बजे उनकी गाड़ी घर के बाहर कुछ दूरी पर लगा हुआ था। रात में एक महिला ग्रामीण ने फोन कर बताया कि ट्रैक्टर में आग लगा दी गई है। सूचना पाकर घर के बाहर निकला तो देखा कि ट्रैक्टर जल रहा है। जिसके बाद आसपास के लोगों को सहयोग से आग पर काबू पाया गया, तब तक ट्रैक्टर जलकर नष्ट हो गया था। उन्होंने आशंका जताई है कि गांव के ही कुछ लोगों ने ट्रैक्टर को आग लगा दिया है। आदर्श कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर सकील अहमद कोटाम गारू निवासी से एग्रीमेंट पर लिया था ,जिसे खेती किसानी हेतु प्रयोग किया जाता रहा है। श्री कुमार ने बताया कि पिछले दिनों अक्सी बालू घाट से अवैध बालू को लेकर आवाज उठाई थी। जिसके विरोध में अज्ञात लोगों द्वारा धमकी दी गई है। जिसके पूरी जानकारी बारेसांढ़ थाना पुलिस को दूरभाष के माध्यम से दी गई थी। इधर इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए श्री कुमार ने कहा है कि वे एक अखबार में काम करते हैं। उन्होंने एसपी कुमार गौरव से मांग की है कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो , मामले मे डीएसपी शिवपूजन बहेलिया से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया। उन्होंने थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास को भी एक ज्ञापन सौंपा है।

Deoghar News। पति पत्नी में विवाद एक दूसरे ने चा*कू से किया वार दोनों की हुई मौ”त

1003621175

देवघर // शहर के कालीबाड़ी बेला बगान सिंघवा मोहल्ला में पति पत्नी की मौ*त का मामला सामने आया है। मृतक रवि कुमार शर्मा बिहार के सिवान का रहने वाला था और उसकी पत्नी लवली शर्मा दोनों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से वार कर ह*कर त्या कर दी। घटना की सूचना सुबह पुलिस को लगभग 8:00 बजे के करीब मिली जिसके बाद पुलिस ने आकर घर के दरवाजे को तोड़कर दोनों के लाशों को निकाला।

पुलिस मामले की जांच कर रही है इस मामले में मृतका के भाई का कहना है कि मृतक ने गत 3 तारीख को उक्त मकान किराए पर लिया था और उसी दिन पूजा पाठ किया था । दोनों की शादी वर्ष 2024 में हुई थी वह मूल रूप से सिवान का रहने वाली है और उसका पति गुवाहाटी में पहले काम करता था।

Deoghar News। गो”ली कांड में 4 आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा और बाइक बरामद

1003611276

देवघर// जिला के कुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत करनीबाग सखुआ जंगल मुहल्ला में दिनांक 01.11.2025 को फायरिंग की घटना घटित हुआ थी । जिसमें एक व्यक्ति कारु राउत पिता-शंकर राउत पता करनीबाग सखुआ जंगल थाना कुण्डा जिला देवघर को गोली लगी तथा इलाज के क्रम में सदर अस्पताल देवघर में उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में कुंडा थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर । कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी अभियान चलाया और थाना प्रभारी कुण्डा के नेतृत्व में छापामारी कर कांड में शामिल चार अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया । साथ ही कांड मे शामिल विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया । इस संबंध में कुण्डा थाना कांड संख्या 212/25 अंकित किया गया। साथ ही कांड में शामिल पल्सर मोटरसाइकिल व कांड में गिरफ्तार अपराधकर्मी प्रशांत झा के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर एक देशी कट्टा एवं दो राउण्ड जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

कांड में गिरफ्तार अभियुक्त की विवरणी –

  • प्रशांत कुमार झा उम्र 28 वर्ष, पिता अजय झा सा० करनीबाग थाना – कुण्डा जिला देवघर
  • दिव्यांश झा उम्र 19 वर्ष, पे0 – राकेश रंजन झा सा०- बावनबीघा थाना नगर जिला देवघर
  • शिवम मिश्रा उम्र 19 वर्ष,पे0- विनय मिश्रा सा०- डहुआ थाना कुण्डा जिला देवघर
  • चंदन कुमार शर्मा उम्र 40 वर्ष, पे0- स्व0 सुरेश प्रसाद शर्मा सा०- सखुआ जंगल थाना – कुण्डा , जिला देवघर
  • साथ ही कांड में चार विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।

कांड में बरामद सामग्री

  1. एक देसी कट्टा
  2. 02 राउण्ड 9 एमoएमo की गोली
  3. कांड में प्रयोग किया गया पल्सर मोटरसाइकिल JH15AK0832

राहुल गांधी ने मछुवारों के साथ तालाब में लगाई डुबकी , मछुआरों के लिए कर दी बड़ी घोषणा

1003603828

बेगूसराय// बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर रविवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बेगूसराय पहुंचे और महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा। राहुल गांधी सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी मुकेश सहनी के साथ बेगूसराय में मछली पकड़ने के लिए एक तालाब में पहुंच गए। तालाब में मछली पकड़ रहे मछुवारों के साथ राहुल गांधी और मुकेश सहनी ने भी तालाब में डुबकी लगाई और मछली पकड़ने लगे ।

1003603829

राहुल ने मछुआरा भाइयों से बात कर उनके काम से जुड़ी चुनौतियों और संघर्षों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का वादा है कि बिहार में हमारी सरकार बनने के बाद

  • बिहार के सभी मछुआरों को लीन सीजन (जून, जुलाई और अगस्त) के दौरान 5,000 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक मदद की जाएगी।
  • मछुआरों को निषाद सुरक्षा कार्ड और 5 लाख तक का बीमा भी उपलब्ध कराया जाएगा
  • मत्स्य पालन बीमा योजना और बाजार उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, प्रत्येक प्रखंड में मछली बाजार, ट्रेनिंग सेंटर और अनुदान योजनाएं शुरू की जाएंगी।
  • सुसंगत जलाशय नीति के अंतर्गत नदियों और तालाबों को पुनर्जीवित किया जाएगा और जलाशयों के आवंटन में परंपरागत मछुआरों को प्राथमिकता दी जाएगी।

घाटशिला हमलोग जीतेंगे, हार के डर से JMM ने पूरी कैबिनेट बैठा दी : बाबूलाल मरांडी

1003601890

जमशेदपुर घाटशिला उपचुनाव में सरगामी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी पटना से साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। घाटशिला उपचुनाव में कई जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ हीं इन्होंने बिहार में हो रहे चुनाव पर भी अपने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार में दोबारा एनडीए की सरकार बन रही है और घाटशिला विधानसभा क्षेत्र हम लोग जीत रहे हैं। क्योंकि जनता ने मन बना लिया है। घाटशिला उपचुनाव को लेकर स्टार प्रचारक अब घाटशिला पहुंचने लगे है और सभाओं और रैलियों में अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है । बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा डर गई है इसलिए मुख्यमंत्री पूरे कैबिनेट को घाटशिला में बैठा रखी है।

तेजस्वी का सवाल, दुलार चंद के परिजन का अल्टिमेटम और अनंत सिंह पहुंच गए सलाखों के पीछे

1003601719

पटना// मोकामा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के प्रत्याशी अनंत सिंह को बिहार पुलिस ने 1 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया । अनंत सिंह की गिरफ्तारी दुलार चंद यादव की हत्या मामले में हुई है। पटना के एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है।

कैसे हुई अनंत सिंह की गिरफ्तारी….

अनंत सिंह की गिरफ्तारी क्यों हुई यह सवाल पूछना अपने आप में एक अपराध है क्योंकि अनंत सिंह सजाफ्ता है और मेडिकल रिलीफ को लेकर पैरोल पर बाहर आया था। साथ ही दुलार चंद यादव हत्या मामले में नामजद आरोपी है । इसलिए गिरफ्तारी तो कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन जिस प्रकार से अनंत सिंह को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है और चुनाव के समय जेल से बाहर आ जाते हैं दुलार चंद यादव की हत्या के बाद नामजद आरोपी होने के बाद भी चुनाव प्रचार करते रहते हैं मीडिया में बयान देते हैं। इसलिए सवाल उठ रहे हैं कि सत्ता संरक्षण के बाद भी कैसे गिरफ्तारी हो गई ।

तेजस्वी यादव का तल्ख तेवर या कुछ और….

अनंत सिंह को लेकर जब बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सवाल पूछा तो तेजस्वी यादव ने सरकार, पुलिस प्रशाशन और चुनाव आयोग पर तल्ख शब्दों ने कहा कि सरकार क्या कर रही है, पुलिस कैसे लॉ एंड ऑडर चला रही है चुनाव आयोग जिंदा है कि नहीं तेजस्वी के इस बयान के बाद पूरे देश में भूचाल आ गया। क्योंकि तेजस्वी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान एक व्यक्ति की हत्या हो जाती है अनंत सिंह नामजद आरोपी होने के बाद भी थाना के सामने प्रचार करते हुए गुजरते हैं कोई कार्यवाही नहीं होती है। गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर तेजस्वी ने सवाल उठाया। साथ ही चुनाव आयोग पर भी महिलाओं के खाते में पैसा भेजने को लेकर कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू है और चुनाव के समय महिलाओं के खाते में 10 हजार करके भेजा जा रहा है ये कैसी व्यवस्था चुनाव आयोग जिंदा है है कि नहीं ? राजद नेता मनोज झा ने इसकी शिकायत भी की अब चारों तरफ से सरकार प्रशाशन और चुनाव आयोग भी इस गंभीर सवालों में घिरते हुए दिख रहे थे और चुनावी माहौल में इसका लाभ भी तेजस्वी को मिलता दिख रहा है तो इस सभी सवालों का एक ही रास्ता दिख रहा था कि अनंत सिंह को गिरफ्तार किया जाए। अंततः अनंत सिंह की गिरफ्तारी हो गई।

पटना में प्रधानमंत्री का रोड शो …..

बिहार के पटना में आज प्रधानमंत्री का रोड शो होना है और एनडीए को तेजस्वी ने नौकरी रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरह से बैक फूट पर लाकर खड़ा कर दिया है। ऐसे में एनडीए के पास अब एक ही मुद्दा बचा है जो कथित जंगल राज जो वर्ष से भुनाती आ रही है उसे ही दोहराने का प्रयास किया जा रहा है और ऐसे में बिहार के अलग अलग जिलों में व्यवसाई बाप बेटे की हत्या , एएसआई की हत्या जैसी घटना घटित होना और फिर दुलार चंद यादव की हत्या के बाद गैंगस्टर अनंत सिंह की गिरफ्तारी नहीं होना एनडीए के शासन पर गंभीर सवाल खड़े होते है। इसलिए पीएम की रैली से पूर्व पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

दुलार चंद यादव के परिजनों का अल्टिमेटम….

इधर दुलार चंद यादव की हत्या के बाद उसके परिजन ने लगातार यह बातें कह रही थी कि अनंत सिंह, उसके भतीजे और समर्थकों ने ही दुलार चंद यादव की हत्या की है पुलिस अगर 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार नहीं करती है तो बाढ़ का घेराव करेंगे। ऐसे में अगर अनंत सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती तो पुलिस के लिए एक नई चुनौती सामने आती अनंत सिंह की सुरक्षा के साथ साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और वोटिंग करना । तो अनंत सिंह की गिरफ्तारी का एक मुख्य कारण उसके परिजनों का पुलिस प्रशासन को दिए 48 घंटे का अल्टीमेटम भी एक फेक्टर के रूप में देखा जा सकता है।

कहां होगी कैसी चर्चा

मीडिया में: अनंत सिंह की गिरफ्तारी से मीडिया को बोलने का मौका मिल गया अब देश की तमाम नेशनल चेनल सुशासन की चर्चा करेंगे।

एनडीए की रैली में : बीजेपी कहेगी हमलोगों ने कार्यवाही किया गिरफ्तार कर लिया। जंगल राज के मुद्दे पर जोर देगी।

अनंत सिंह के समर्थक: सबसे बड़ी बात अब अनंत सिंह के समर्थक अपना प्रचार करेंगे कि उसे फसाया गया । और अनंत सिंह भी जेल सुरक्षित रहेंगे।

Deoghar Crime News। देवघर में चली गो*ली एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल

1003598661

देवघर// जिला के कुंडा थाना क्षेत्र के सखुआ जंगल करणी बाग में झगड़ा देखने गए एक युवक को अपराधियों ने गो*ली मार दिया। जिससे शांति नगर मोहल्ला निवासी लगभग 45 वर्षीय कारू राउत नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी घर के अन्य सदस्य को होते ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसकी स्थिति गंभीर बताई है। फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है उसके पेट में लगी गोली को बाहर निकलने का प्रयास किया जा रहा है ।

कृषि मंत्री ने देवघर जिले में फसल नुकसान का किया आकलन, किसानों के लिए टॉल फ्री नंबर जारी

1003598224
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की अधिकारियों के साथ फसल का स्थिति देखते हुए

देवघर// झारखंड सरकार के कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की द्वारा देवघर जिलान्तर्गत फसल क्षति का जायजा लिया गया। इस दौरान मंत्री ने सारवां प्रखंड के रामपुर गांव का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी प्रभावित खेतों का सर्वे कर वास्तविक नुकसान का ब्यौरा राज्य सरकार को भेजने का निर्देश दिया। इसके अलावा देवघर जिला अंतर्गत चक्रवाती तूफान से हुई फसल क्षति का जायजा लेते हुए किसानों को सलाह दी गई की बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बिमीत फसल के क्षति के भरपाई हेतु टॉल फी नं0-14447 पर कॉल कर सूचना दर्ज कराएं एवं जिन्होनें फसल बीमा नहीं कराया है वो अपने खेत का जीयो टैग फोटोग्राफ एवं खेत का रकवा दर्ज करते हुए आवेदन अंचल अधिकारी के कार्यालय में जमा करें।

किसानो को 72 घंटे के अंदर टॉल फ्री न पर सूचना देना आवश्यक है

इन कृषकों को आपदा प्रबंधन के तहत् उचित मुआवजा दिया जाएगा। मंत्री द्वारा अंचलाधिकारी को निदेश दिया गया कि यथाशीघ्र कर्मचारी, पंचायत सेवक को क्षेत्र में भेज कर क्षति का आकलन करा लें, ताकि क्षति का लाभ जल्द से जल्द दिया जा सके। उल्लेखनीय है कि बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल काटने के उपरांत 14 दिनों के अंदर हुई क्षति के लिए ही बीमा के लाभ का प्रावधान है जिसके लिए किसानो को 72 घंटे के अंदर टॉल फ्री न पर सूचना देना आवश्यक है । इस दौरान जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, भूमि संरक्षण (सर्वे) पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी सारवां, अंचल अधिकारी सारवां, उप परियोजना निदेशक, आत्मा एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

29 नवंबर को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन , प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सभागार में हुई बैठक

1003597104 2
बैठक करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला के पदाधिकारी

देवघर // राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) नई दिल्ली के निर्देश पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वावधान में , प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कौशल किशोर झा के मौजूद थे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि विशेष लोक अदालत का आयोजन 29 नवंबर को दिन के 11 बजे से न्याय मंडल देवघर में होने जा रहा है। इसमें बिजली चोरी से संबंधित मामलों की सुनवाई अलग-अलग बेंच के माध्यम से होगी व सुलह के आधार पर मामलों का निष्पादन किया जायेगा। इसके पूर्व प्री-लोक अदालत का आयोजन 24 नवंबर से 28 नवंबर तक होने जा रहा है, जिसमें समझौतों के पूर्व बैठके की जायेगी। उन्होंने कहा है कि कोई भी पक्षकार अपने अधिवक्ता के माध्यम से केस को सूचीबद्ध करा सकते हैं व सहमति से बिजली चोरी से संबंधित मामलों का निष्पादन करा सकते हैं। इस बैठक में जिला विधिक सेवा परधिकार के सचिव संदीप निशित बार, देवघर जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, एवं जिले के आदि गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

दुलार चंद यादव की ह*त्या मामले में गैंगस्टर अनंत सिंह पर दर्ज हुआ एफआईआर

1003592347

पटना// बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में दुलार चंद यादव की हत्या मामले में गैंगस्टर अनंत सिंह और उनके समर्थकों के ऊपर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आपको बताते चलें कि बीते 30/10/2025 को मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज के प्रत्याशी और जेडीयू के प्रत्याशी अनंत सिंह चुनाव प्रचार के दौरान आमने सामने हो गए जिसके बाद अनंत सिंह और जनसुराज के समर्थकों के बीच गोलीबारी और पत्थरबाजी की घटना घटित हुई और इसी में जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शि के समर्थन में प्रचार कर रहे दुलार चंद यादव की मृत्यु हो गई। दुलार चंद यादव के पौते के द्वारा पुलिस को जो आवेदन दिया गया है उसमें उन्होंने साफ साफ कहा है कि उसके दादा (दुलार चंद यादव) की हत्या गैंगस्टर अनंत सिंह और उनके समर्थकों ने किया है। गोली मारने के बाद थार चढ़ा कर कुचल कर मार दिया । लिखिए आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जामताड़ा के साइबर आरोपी के साथ देवघर से 3 गिरफ्तार 45 हजार नगद और मोबाइल जब्त

1003590230

देवघर // साइबर थाना की पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना की पुलिस और सारठ थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से जिला के सारठ थाना क्षेत्र के पुरनीकरेया के जंगल में छापेमारी कर कुल 4 व्यक्ति को पकड़ा जिसके सत्यापन और पूछताछ के क्रम में ये बाते सामने आई कि ये सभी जंगल में बैठकर फर्जी फोन के माध्यम से लोगों को कॉल कर ठगी करने का काम करते है जिसके बाद पुलिस ने सभी को बारी बारी से नाम पता पूछा तो पता चला कि इमामुल अंसारी जामताड़ा जिला के करमाटांड़ का रहने वाला है। प्रमोद कुमार मंडल भौंराडीहा थाना करों, आलोक कुमार मंडल भंडारो थाना मार्गोमुंडा जिला देवघर का रहने वाला है सभी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक 16 वर्षीय ******* अंसारी पिंडारी थाना सारठ जिला देवघर का रहने वाला है। जिसे निरुद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी के पास से जब्त सामग्री

  • 6 मोबाइल फोन
  • 5 सिम कार्ड
  • 45000 नगद

लोकतंत्र में “विचारधारा” और “जनहित के मुद्दों” की लड़ाई “बमबारी और गोलीबारी” की नहीं : तेजस्वी यादव

1003583900

पटना// बिहार के मोकामा विधानसभा चुनाव से पहले ही रक्त रंजित होना शुरू हो चुका है। मोकामा विधानसभा के घोसवारी थाना क्षेत्र के तारतार गांव में दुलारचंद यादव की गो*ली मारकर ह*त्या हुई है । दुलार चंद यादव जन सुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के लिए चुनाव में अहम भूमिका में थे आज शाम उनकी हत्या तारतर गांव जाने के क्रम हुई है। जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश है लोगों ने नीतीश कुमार के सुशासन राज की निंदा कर रहे हैं। लोगो का कहना है कि भाजपा और नीतीश की सरकार में हर दिन लुट हत्या डकैती जैसी घटना घटित हो रही है लेकिन फिर भी इसे सुशासन राज कहा जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल कहा….

बिहार के महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि सत्ता संपोषित दुर्दांत अपराधी एनडीए के महाजंगलराज में बाहर घुम तांडव मचा रहे है। आज बिहार में एक दरोगा अनिरुद्ध पासवान की निर्मम ह*त्या कर दी गयी। अपराध के लिए कुख्यात मोकामा में सत्ता संरक्षित गुंडों ने एक सामाजिक कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की ह*त्या कर दी।

एनडीए प्रत्याशियों का पत्रकारों पर गुस्सा, पत्रकारो को जान से मारने की बात करना और पूर्व में AK-47 की बरामदगी, इन सभी की परिणीति आज दिख रही है। संपूर्ण देश जानता है कि बिहार चुनाव में किस प्रवत्ति के भाजपाई बिहार में डेरा डाल अपराधियों को संरक्षण दे रहे है।

प्रधानमंत्री जी जुमलेबाजी करना छोड़िए : तेजस्वी यादव

मुद्दों से डर कर जुमलेबाजी करने वाले प्रधानमंत्री जी को 35 मिनट पहले का अपना गुंडाराज और महाजंगलराज नहीं दिखता। प्रधानमंत्री बिहार में महाजंगलराज को संरक्षण और इसके पोषकों व निर्वाहकों को टिकट दे कर बिहार को बदनाम और बदहाल कर रहे हैं। बिहार की जनता प्रतिकार करेगी, आपकी इस सोच, अपराध के संरक्षण और आपके डबल इंजन को उखाड़ने का काम बिहार की धरती से किया जाएगा।

1003583906
जन सुराज पार्टी के विधायक प्रत्याशी पियूष प्रियदर्शी

सोशल मीडिया पर चर्चा …..

मोकामा की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा दिखा रहे हैं एक यूजर्स ने लिखा कि मोकामा में जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी दुलारचंद यादव को नीतीश कुमार के कुशासन ने गोलियों से भून दिया क्योंकि वो दुलारचंद यादव जाति से उपर उठकर एक नौजवान धानुक को नेता बना रहे थे।