झारखंड की आवाज

Blog -

लापता मुखिया हो गई बरामद पुलिस कर रही पूछताछ

1003423892

रांची// बोकारो की मुखिया रांची से बरामद हुई । मुखिया सपना कुमारी । तीन दिनों से लापता थी मुखिया सपना कुमारी। रांची पुलिस के सहयोग से बोकारो पुलिस ने मुखिया को किया बरामद पुलिस कर रही है पूछताछ , गोमिया प्रखंड की पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया है ।

अयोग्य राशन कार्ड धारकों की जांच शुरू खुद से करे कार्ड सरेंडर नहीं तो चुकानी होगी मोटी रकम

1003420936

देवघर// जिला में अयोग्य राशन कार्ड धारकों की जांच शुरू कर दी गई है। वैसे व्यक्ति जो इनकम टैक्स देने वाला है या फिर चार चक्का गाङी है तथा तीन कमरा या दो मंजिला पक्का मकान जिसका है वैसे सभी राशन कार्ड धारी की जांच शुरू हो गई है। देवघर प्रखंड ग्रामीण के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शशांक शेखर ने सभी डीलरों के साथ बैठक कर उनके अंदर वैसे राशन कार्ड धारी को चिन्हित करने के लिए कहा गया है जिनके पास चार चक्का गाड़ी है, पक्का मकान है ,आयकर देते हैं, सरकारी सर्विस कर रहे हैं, केपीआई पोर्टल के माध्यम से चिन्हित करते हुए सभी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया डीलर सबसे पहले संभ्रांत राशन कार्ड धारी को एक बार समझा देंगे कि आप अपना नाम खुद से ऑनलाइन करवा कर कटवा लें । अन्यथा अगर जांच में आप सही पाए जाते हैं तो आपको विभाग से नोटिस जाने के बाद 39 रुपए की दर से 12:5% प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज जोड़कर जब से आप राशन उठाव कर रहे हैं तब से राशि की वसूली की जाएगी। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि सभी डीलरों के पास धोती, साड़ी, लूंगी का वितरण किया जा रहा है उचित मूल्य देकर लाभुक धोती, साड़ी, लूंगी का उठाव कर सकते हैं। अक्टूबर महीने का राशन वितरण किया जा रहा है ग्रीन राशन कार्ड धारी का चावल 7 अक्टूबर 2025 तक दिया जा रहा है। अपने निकटतम डीलर से राशन का उठाव करना सुनिश्चित करें।

झारखंड कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची की जारी , मुकुंद दास को देवघर की कमान

राँची// झारखंड कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की सूची की जारी मुकुंद दास को देवघर की कमान

मुकुंद दास सेवा निवृत अधिकारी है वो अपनी सेवा पाकुड़ में अनुमंडल पदाधिकारी पलामू, साहेबगंज, गोड्डा, गिरीडीह में उपविकास आयुक्त और जामताड़ा , कोडरमा में अपर समाहर्ता के रूप में अपनी सेवा दी संयुक्त सचिव खाद्य आपूर्ति विभाग से सेवा निवृति के बाद से वर्ष 2021 के जनवरी में कांग्रेस में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की मुकुंद दास मुल रूप से देवघर जिला के ग्राम सरसा थाना जसीडीह का रहने वाला है।

1003420808
1003420867 1
मुकुंद दास जिला अध्यक्ष देवघर कांग्रेस

देवघर के मल्हरा मेला में वज्रपात से दुकानदार की मौ*त

1003419164

देवघर जिला के मल्हारा गांव में हर साल दुर्गा पूजा के मौके पर मेला का आयोजन होता है। शनिवार को गांव के वकील ठाकुर नामक व्यक्ति मेला में अपना दुकान लगाने पहुंचा था । इसी दौरान हल्की बारिश में वज्रपात हुई और वकील ठाकुर उसके चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौ*त हो गई।

Reels Wali Mukhiya। सबसे कम उम्र में बनी मुखिया हो गई लापता पति ने पुलिस से लगाई गुहार

1003417482
21 वर्ष की उम्र में सपना कुमारी पंचायत की मुखिया बनी । मुखिया बनते ही राज्य भर में सपना का एक रिल वायरल होने लगा जिसके बाद वो काफी चर्चा में आ गई और अब गांधी जयंती के मौके पर लापता हो गई।

बोकारो // जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी दो दिनों से लापता हैं। सपना कुमारी बोकारो जिला में सबसे कम उम्र की मुखिया हैं। जब पंचायत चुनाव का परिणाम आया था तो तब भी इसकी चर्चा खूब हो रही थी क्योंकि सपना कुमारी का एक रिल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। जिसको लेकर लोग खूब चर्चा कर रहे थे। अब जब वो लापता हो गई तो घरवालों ने इस मामले को लेकर गोमिया पुलिस को आवेदन भी दिया है। घरवालों के मुताबिक दो अक्टूबर को मुखिया पंचायत सचिवालय में गांधी जयंती मनाने के लिए अपने सभी वार्ड सदस्यों के साथ गई थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वो अपने घर वापस लौट गई ।

वायरल वीडियो को देखने के लिए क्लिक करें 👇

लेकिन थोड़ी ही देर के बाद वो फिर से घर से निकली और तभी से लापता है। कुछ घंटों के इंतजार के बाद सपना कुमारी की खोजबीन शुरू हुई लेकिन सपना का कोई पता नहीं चला जिसके बाद घरवालों ने इसकी सूचना गोमियों पुलिस को दी। परिजनों ने गोमिया थाने में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस मामले को गंभीरता लेते हुए सपना कुमारी की तलाश में लगी हुई है।

अब आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए देना होगा पैसा । ₹40 से ₹700 तक लगेगा शुल्क

1003411545

Bkd News Jharkhand Desk

दिल्ली// भारत सरकार ने जीएसटी की दरों में कमी की है। जीएसटी घटने की खबर को सुनकर लोगों को लग रहा था कि अब महंगाई से राहत मिलेगी लेकिन कुछ चीजों पर इसका उल्टा असर देखने को मिल रहा है। आधार कार्ड जो एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज की सूची में शामिल हो गया है। अब आधार कार्ड अपडेट कराना महंगा हो गया है।

1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2028 के लिए भी नई दरें तय की गई है

एक अक्टूबर से ही नई दरें लागू हो गई। आधार कार्ड में नाम, पता या फोटो जैसी जानकारी अपडेट करना अब महंगा हो गया है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआइडीएआइ ) ने आधार अपडेट से जुड़े शुल्क में बदलाव किया है। अब आधार कार्ड में किसी भी तरह का बदलाव कराने के लिए पहले की अपेक्षा 15 से 25 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। नए नियम एक अक्तूबर 2025 से लागू हो गए हैं और 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगे।

किसके लिए कितना शुल्क

नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि जैसी जानकारी को अपडेट करना शामिल है। फिंगरप्रिंट, आईरिस या फोटो अपडेट करने के लिए पहले 100 रुपये देने होते थे अब 125 रुपये देने होंगे।

इसी तरह 75 रुपये वाली सर्विस अब 90 रुपये हो गई है। घर पर सेवा के लिए ₹ 700 फीस यूआईडीएआई ने घरेलू आधार सेवाओं का भी शुल्क तय किया है। अगर कोई व्यक्ति घर बैठे आधार अपडेट कराना चाहता है, तो इसके लिए उसे 700 रुपये (जीएसटी सहित) देने होंगे। अगर उसी घर में और लोग भी सेवा लेना चाहते हैं, तो हर अतिरिक्त व्यक्ति के लिए 350 रुपये का चार्ज लगेगा। ये शुल्क जनसांख्यिकी और बायोमेट्रिक अपडेट की सामान्य फीस से अलग होंगे।

  • नया आधार बनवाना : निःशुल्क
  • अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (5-7 और 15-17 साल) : निःशुल्क
  • बायोमेट्रिक अपडेट : 125 रुपये।
  • डेमोग्राफिक अपडेट : 75 रुपये।

बच्चों-किशोरों को राहत पांच से सात साल और 15 से 17साल की उम्र के बच्चों / किशोरों का बायोमेट्रिक अपडेट एक बार निःशुल्क रहेगा। इसके अलावा 7 से 15 साल के बच्चों के लिए 30 सितंबर 2026 तक बायोमेट्रिक अपडेट का शुल्क माफ किया गया है। ये कदम समय पर अपडेट को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।

यदि कोई व्यक्ति अन्य उम्र में बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट कराना चाहता है, तो उसे शुल्क देना होगा।

आधार में एड्रेस या अन्य दस्तावेज ऑनलाइन अपडेट के लिए 50 रुपये की जगह 75 रुपये देने होंगे।

आधार की कलर कॉपी लेना चाहते हैं (2025 से 2028 तक) 40 रुपया

2028 से 2031 तक 50 रुपया तय किया गया है।

देवघर का “ब्राह्मण” और महाराष्ट्र का “आदिवासी” रावण को मानते हैं पूज्यनीय नहीं करते हैं रावण दहन

1003403681

विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरे भारत में रावण दहन की परंपरा प्रचलित है। पूरे भारत में रावण के पुतले की दहन की जाती है लेकिन, झारखंड के देवघर में यह परंपरा अलग है। यहां रावण के पुतले का दहन नहीं होता।

देवघर // बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में रावण दहन नहीं होता है इसके पीछे की क्या वजह है आज हम जानेंगे। बैद्यनाथ की पावन धरती से लंकापति रावण का गहरा संबंध है। कहा जाता है कि देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम, जो बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है इसकी स्थापना से रावण की गहरी तपस्या और भगवान शिव के प्रति उनकी असीम भक्ति की कहानी जुड़ी हुई है। रावण से जुड़े होने के कारण इसे रावणेश्वर बाबा बैद्यनाथ और बैजू से जुड़े होने के कारण बाबा बैजूनाथ धाम के नाम से भी जाना जाता है।

देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के तीर्थ पुरोहित दुर्लभ मिश्र की प्रतिक्रिया

इस विषय को लेकर देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के तीर्थ पुरोहित दुर्लभ मिश्र से इस विषय में पूछने पर उन्होंने बताया कि रावण से बड़ा ना कोई बड़ा पंडित हुआ है ना होगा । ना भूतों ना भविष्यति। उन्होंने आगे कहा कि लंकापति रावण ने कड़ी तपस्या से भगवान शिव को प्रसन्न किया और उनसे आत्मलिंग (शिवलिंग) लंका ले जाने का वरदान मांगा। लेकिन, एक शर्त थी कि अगर रावण ने रास्ते में कहीं भी शिवलिंग को रखा तो वह वहीं स्थापित हो जाएगा। शिवलिंग लेकर जाते समय रावण को लघु शंका लगी ।

तभी रावण को एक चरवाहा नजर आया जिसका नाम बैजू ग्वाला था । बैजू का रूप धारण किए भगवान विष्णु को रावण ने शिवलिंग को कुछ देर के लिए पकड़ने का अनुरोध किया। बैजू ने काफी देर तक शिवलिंग को रखा लेकिन रावण लघुशंका करके आने में बहुत देर कर दी तो बैजू ने शिवलिंग को जमीन में रख दिया , जिससे वह उसी स्थान पर स्थापित हो गया।

रावण को राक्षसराज की बजाय भगवान शिव का अनन्य भक्त मानते हैं

रावण को मालूम था कि राम के हाथों उसकी मृत्यु होनी है इसलिए सीता का हरण किया पंडितों का मानना है कि रावण बहुत बड़े पंडित थे और उसे मालूम था कि उसकी मृत्यु राम के हाथों लिखी है इसलिए उन्होंने सीता का हरण किया। आगे कहते हैं कि राक्षस होने के बाद भी रावण ने सीता के साथ कुछ भी गलत नहीं किया इसलिए रावण को हमलोग पूजनीय मानते हैं। आज के दिन राक्षसी गुण को त्यागने का दिन है असुर शक्ति को नष्ट करने का दिन है। इसलिए आज के दिन पूरे भारत में रावण दहन होता है। लेकिन देवघर में रावण को राक्षसराज की बजाय भगवान शिव का अनन्य भक्त मानते हैं और उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। उनके द्वारा की गई तपस्या और शिव की उपासना का वर्णन पुराणों में मिलता है। इसलिए विजयादशमी के दिन जब पूरे देश में रावण दहन होता है तब देवघर में रावण का पुतला दहन नहीं किया जाता।

कहां कहां नहीं होती है रावण दहन

झारखंड के देवघर के अलावा उत्तर प्रदेश के बिसरख , मध्य प्रदेश के मंदसौर और महाराष्ट्र के अमरावती के गढ़चिरौली में कुछ जगहों पर भी विजयादशमी के दिन रावण दहन नहीं किया जाता । खासकर, गढ़चिरौली में आदिवासी समुदाय के लोग रावण को अपने कुल देवता के रूप में पूजते हैं।

दशहरा और गांधी जयंती के अवसर पर शराब पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

1003387732

देवघर// 02.10.2025 (गुरुवार) को दशहरा और गांधी जयंती के मौके पर जिला के सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद दुकानें, बार, रेस्तरां एवं J.S.B.CL (झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लि०) द्वारा संचालित थोक अनुज्ञप्ति परिसर तथा सभी देशी/विदेशी शराब की निर्माणशाला एवं कैंटीन उत्पाद प्रपत्र-21 की अनुज्ञप्ति परिसर पूर्णतः बंद रहेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार से शराब की बिक्री एवं परिवहन करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

विधायक प्रतिनिधि की पत्नी का पहले किया रे*प फिर कर दी ह*त्या आरोपी गिरफ्तार

1003387626

Latehar Crime News// विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव की पत्नी रिंकी देवी की पहले आबरू लूटी गयी थी। प्रतिरोध करने पर उसे मौत के घाट उतारा गया था। घटना को अंजाम देने वाला बल्कि रिंकी देवी के ही दूर के एक रिश्तेदार ने अंजाम दिया। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी शिवपूजन बहेलिया ने बताया कि बीते दिनों लातेहार के बारेसांड़ थाना क्षेत्र के बारेसांड़ गांव में विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव की पत्नी रिंकी देवी की हत्या कर दी गयी थी। उसे कुल्हाड़ी से काट डाला गया था। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और गुनहगार लक्ष्मण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी भी बारेसांड़ गांव का ही रहने वाला है।

रिंकी देवी जंगल में दातून तोड़ने गयी थी

डीएसपी ने बताया मनोज यादव की पत्नी रिंकी देवी बीते 26 सितंबर की दोपहर से लापता हो गई थी। खोजबीन के बाद 27 सितंबर को गांव के बगल वाले जंगल में उसकी बॉडी मिली। मृतिका के के पति मनोज यादव ने लिखित आवेदन दिया था । मनोज यादव के आवेदन के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की। अनुसंधान के क्रम में पुलिस को कुछ क्लू मिले जिसके आधार पर लक्ष्मण यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान लक्ष्मण यादव ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसने रिंकी देवी जंगल में दातून तोड़ने गयी थी। वह भी वहां मौजूद था। रिंकी देवी को देख कर उसकी नीयत डोल गयी। उसने रिंकी देवी की आबरू लूट ली। वह जब प्रतिरोध करने लगी और बोली कि सारी बात गांव वालों को बता देगी, तो उसकी हत्यी कर दी। कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

लातेहार पुलिस ने 6 अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

1003379826

लातेहार जिला पुलिस ने आज 6 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। दरअसल लातेहार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी। कि अपराधियों के द्वारा कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए लातेहार जिला के बरियातू थाना क्षेत्र के मनातू रेलवे स्टेशन के समीप जंगल में एकत्रित हुए हैं। इसी सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बालूमाथ डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी की गई।इस मामले में आज पुलिस सभागार में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेसवार्ता में बताया कि छह की संख्या में अपराधी नजर आए। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस तत्परता से 6 अपराधियों को पकड़ने में कामयाबी पाई है।

बरामद समान की सूची

वही गिरफ्तार अपराधियों के पास से अमेरिकन मेड पिस्टल ,एक देसी कट्टा, एक मैगजीन ,5 जिंदा कारतूस लूट गया अठाईस हज़ार पाँच सौ( 28,500 ) रूपये बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधियों में कई अपराधियों के पूर्व से ही अपराधीक इतिहास रहा हैं। गिरफ्तार अपराधियों में रूपेश कुमार सुरेंद्र कुमार विनोद कुमार गंझू बदल गंझू , सुनील कुमार यादव राजगीर गंझू सभी चतरा जिले के रहने वाले है।

Latehar News। विधायक प्रतिनिधि की पत्नी की ह*त्या, जंगल में मिला श*व।

1003379798

लातेहार जिले के मनिका विधायक प्रतिनिधि की पत्नी की ह*त्या, जंगल में मिला शव । लातेहार के गारू प्रखंड के भेलवाकोना जंगल में शनिवार को मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के प्रतिनिधि मनोज यादव की पत्नी रिंकी देवी (45) का शव झाड़ियों में मिला। वे दिनांक 26/9/2025 को दोपहर दातुन लेने जंगल गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। परिजन, ग्रामीण और पुलिस ने रातभर खोजबीन की नहीं मिलने पर ड्रोन कैमरे की मदद ली गई और फिर ड्रोन से शव का पता चला। चेहरे और सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। घटनास्थल से झाड़ियों में छिपाई गई कुल्हाड़ी भी बरामद हुई। डॉग स्क्वॉड और पुलिस जांच में जुटी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को हत्या की आशंका है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। घटना को लेकर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

80 लाख की डकैती का पुलिस ने किया उद्भेदन, 9 अपराधी गिरफ्तार

1003370010

हजारीबाग// जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बभनी में 13 सितम्बर की रात हुई 80 लाख की डकैती का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने गुप्त सूचना पर हत्यारी जंगल से मुख्य आरोपी रणवीर कुमार सिंह उर्फ छोटू उर्फ जोकर समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर पाँच अन्य अपराधी भी पकड़े गए। पुलिस ने घटना में लूटे गए 131 सोने के आभूषण (कुल 1100 ग्राम), 25 चाँदी के सिक्के, दो मोटरसाइकिल, छह मोबाइल, एक देशी पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए अपराधियों ने पूर्व में हुई कई लूट एवं चोरी की घटनाओं में संलिप्तता भी स्वीकार की है। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने गुरुवार को पांच बजे प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इस सफलता से जिले में अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और आम जनता का भरोसा पुलिस पर और मजबूत हुआ है।

सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक की गई 27 प्रस्ताव पर लगी मोहर..

1003357610

राँची// झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक की गई 27 प्रस्ताव पर लगा मोहर। पांच मंत्रियों की टीम जाएगी सारंडा जंगल ।

झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई । बैठक में कुल 27 प्रस्ताव पर मोहर लगी। बैठक में सारंडा वाइल्डलाइफ बनाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चर्चा हुई। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने 8 अक्टूबर तक सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाने को कहा गया है जिसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के नेतृत्व में पांच मंत्रियों का एक टीम गठित की गई है। जो वहां पर जाकर आकलन करेगी कि वाइल्ड लाइफ बनाए जाने के बाद वहां के पर्यावरण और वन्य जीवों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

लूट की योजना बना रहे तीन अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

  • पिस्टल, जिंदा कारतूस और 35 हजार रुपये नगद बरामद
1003357570

हजारीबाग // पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बुधवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, कटकमदाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है । सूचना थी कि कुछ हथियारबंद अपराधी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में सशस्त्र बल और थाना पुलिस की टीम ने विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान महुडर-विष्णुपुरी रोड पर अपाचे बाइक पर सवार अपराधियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस की तत्परता से तीन अपराधियों को दबोच लिया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

1003357571


गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मनीष राणा, दीपक गुप्ता और अमन कुमार के रूप में हुई है। इनके पास से दो देशी पिस्टल, तीन मैगजीन, कुल 10 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक अपाचे बाइक और 35 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में अपराधियों ने खीरगांव पेट्रोल पंप से लूट की वारदात में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस अब फरार आरोपी अभिनाश कुमार और उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई में कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय, बड़ा बाजार ओपी प्रभारी पंकज कुमार, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा समेत पुलिस टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। हजारीबाग पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर साबित हुआ है कि अपराधी चाहे कितने भी चालाक क्यों न हों, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकते।

देवघर में जमीन विवाद में चली गो*ली, एक गंभीर रूप से घायल।Bkd News Jharkhand

1003354010

Deoghar Crime News// देवघर शहर के बंधा मोहल्ला में पुराने जमीन विवाद को लेकर हुए हमले में गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, दो अपराधियों ने स्थानीय निवासी मन्नू राय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में मन्नू राय को दो गोलियां लगी हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।स्थानीय लोगों ने बताया कि मन्नू राय का कई दिनों से एक पुराने जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों के साथ तनाव चल रहा था। इसी रंजिश के कारण बुधवार को अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा कर अपराधियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।इस गोलीकांड से बंधा मोहल्ला के लोग दहशत में हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है और जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।