झारखंड की आवाज

Blog -

Jsbc Chunav। स्टेट बार काउंसिल चुनाव का परिणाम जारी देखिए लिस्ट

1004575998

राँची // झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव का परिमाण सामने आ गया है। जिसमें 5 महिला प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। जीत दर्ज करने वाली महिला अधिवक्ता प्रत्याशी में तीन झारखंड हाई कोर्ट में प्रेक्टिस करती है वही एक गिरिडीह और एक डाल्टेनगंज ।

1004575998
  • मधुलता रानी 180 डाल्टेनगंज
  • रिंकू भगत 118 झारखंड हाई कोर्ट
  • मीरा कुमारी 114 गिरिडीह
  • मोली सिन्हा 104 झारखंड हाई कोर्ट
  • निवेदिता कुंडू 99 झारखंड हाई कोर्ट

पुरुष प्रत्याशियों की रैंकिंग स्थिति 👇👇

1004576242

पुष्पा महतो ह*त्या मामले में 28 पुलिसकर्मी निलंबित

IMG 20260412 164401

बोकारो // जिला के ग्राम खूँटाडीह, थाना पिण्ड्राजोरा, रेखा देवी ने अपनी बेटी के अपहण का मामला दर्ज कराया। रेखा देवी ने दिनांक-24.07.2025 को अपनी पुत्री कुमारी पुष्पा महतो उम्र 18 वर्ष को अज्ञात अभियुक्त द्वारा अपहरण किये जाने का आवेदन दिया । इस उक्त घटना के आलोक में पिण्ड्राजोरा थाना काण्ड संख्या-147/25, दिनांक-04.08. 2025, धारा-140 (3) बी०एन०एस० के तहत अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध दर्ज किया गया था।

पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर शुरू किया जांच

गठित SIT टीम के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा उक्त काड के अनुसंधान के दौरान समीक्षोपरांत दिये गये निर्देशो का अनुपालन नही किया गया। अनुसंधान के दौरान अभियोजन पक्ष को कमजोर करते हुए अभियुक्त को लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा था एवं इनका आचरण संदेहास्पद प्रतीत हुआ। उक्त आलोक में कांड में त्वरित उद्भेदन हेतु पुनः आलोक रंजन पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसके द्वारा एक ही दिन में कांड का उद्भेदन करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

तथा गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर अपहृता के शव कंकाल की हड्डी, पहना हुआ कपड़ा एवं हत्या में प्रयुक्त चाकु को बरामद किया गया।

पुलिस की कार्यशैली पर संदेश

घटना के उद्भेदन के बाद ही थाना के पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे और पुलिस के वरीय पदाधिकारी को लगा कि पिण्ड्राजोरा थाना में पदस्थापित / प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी / कर्मी के द्वारा काण्ड के उद्भेदन में अपेक्षित सहयोग प्रदान नहीं किया गया है तथा थाना का गोपनीयता भी बनाये नहीं रखा गया। साथ ही अन्य स्त्रोत से पता चला है कि अभियुक्त को बचाने के उद्देश्य से लाभ पहुंचने का कार्य करना, पैसे की लेन-देन करना, अभियुक्त के साथ पार्टी किया गया है, जिसके कारण पुलिस की छवि आमजनों में धूमिल हुई है। जिस पर पुलिस के वरीय पदाधिकारी ने उक्त आलोक में पिण्ड्राजोरा थाना में पदस्थापित / प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों अर्थात् आरक्षी से लेकर थाना प्रभारी तक को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित करने का निर्णय लिया। और एक साथ कुल 28 पुलिस कर्मी को निलंबित किया गया है ।

जिसमें 10 पुलिस अवर निरीक्षक 5 सहायक उप-निरीक्षक दो हवलदार और 11 आरक्षी को निलंबित किया गया।

नए समाहरणालय से मोहनपुर को मिलेगी नई पहचान, नगर के बदले प्रखंड से होगा काम

IMG 20260412 143712

55 करोड़ से यहां बना नया समाहरणालय, एक छत के नीचे मिलेगी सभी सुविधा

Deoghar // जिला कलेक्ट्रेट का पता बदलने वाला है अब यह देवघर नगर निगम क्षेत्र से संचालित न होकर मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र से संचालित होने के लिए तैयार हो चुका है। देवघर के पुराने समाहरणालय से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के कुंडा – तपोवन रोड स्थित बारमौरिया में भवन बनकर तैयार हो चुका है । 15 एकड़ में लगभग 55 करोड़ की लागत से निर्मित हुआ नया समाहरणालय सभी तरह की सुविधा से लैस है। नया समाहरणालय ना सिर्फ मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए बल्कि जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधा जनक होने वाला।

शहर के जाम और भीड़ भाड़ से मिलेगी राहत

रिंग रोड से जुड़े होने के कारण जिले के सभी 10 प्रखंड के लोगों के लिए पहुंचना आसान होगा । भीड़ भाड़ से भी राहत मिलेगी और शांत वातावरण में जिले के लोगों को सुविधाएं प्रदान की जाएगी। तपोवन रोड स्थित बारमौरिया में बने नए भवन में इसी सप्ताह के किसी भी दिन इसका उद्घाटन होना लगभग तय है।

1004574889
नया समाहरणालय भवन बरमोरिया तपोवन

देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया सभी विभाग के अधिकारी को सख्त निर्देश दिया है कि आज (12 अप्रैल 2026) तक सभी कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट करें। इस नए परिसर में उपायुक्त (DC), उप विकास आयुक्त (DDC), राजस्व, आपूर्ति और कल्याण जैसे प्रमुख विभागों के कार्यालय एक साथ संचालित होंगे।

IMG 20260412 144158

55 करोड़ की लागत से निर्मित हुए लगभग 15 एकड़ में इस आधुनिक भवन में सभी कार्यालय शिफ्ट होने से लोगों को लंबी दूरी से मिलेगी राहत और काम होगा आसान।

किस फ्लोर के किस ब्लॉक में कौन सा ऑफिस

ग्राउंड फ्लोर

  • ब्लॉक- एः G-1 व G-2 जनसंपर्क पदाधिकारी कक्ष व हॉल,
  • G-3 से G-7 जिला परिवहन पदाधिकारी कक्ष हॉल व मोटर वाहन निरीक्षक कक्ष, जी-8 से जी-10 जिला कल्याण पदाधिकारी कक्ष व हॉल
  • ब्लॉक-बीः जी-1 जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट पीएमयू, जी-2-3 रिक्त, जी-4 कोषागार हॉल, जी-5 कोषागार पदाधिकारी कक्ष, जी-6-7 जिला आपूर्ति पदाधिकारी कक्ष व हॉल।
  • ब्लॉक-सीः जी-1 निर्वाचन हॉल, जी-2 निर्वाचन कक्ष, जी-3-4 अतिरिक्त जिला समाज सुरक्षा कक्ष व हॉल, जी-6-8 भूमि अर्जन पदाधिकारी कक्ष, जी-9 निर्वाचन भंडार हॉल, जी-11 उप निर्वाचन पदाधिकारी कक्ष

फर्स्ट फ्लोर

  • ब्लॉक-ए: एफ-1 से एफ-10 तकपुलिस अधीक्षक कार्यालय
  • ब्लॉक-बीः एफ-1 से एफ-9 तक उप समाहर्ता, सामान्य शाखा, विधि व स्थापना से संबंधित कक्ष हॉल
  • ब्लॉक-सीः एफ-1 उपायुक्त कक्ष, एफ 2 गोपनीय शाखा, एफ-3 उपायुक्त न्यायालय, एफ-4 डबल हॉल (विकास योजना), एफ-5 जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कक्ष, एफ-6 गोपनीय शाखा, एफ-7 प्रतीक्षालय

सेकेंड फ्लोर

  • ब्लॉक-एः एस-1 से एस-10 पुलिस अधीक्षक कार्यालय
  • ब्लॉक-बीः जिला खेल पदाधिकारी, राजस्व, समाज कल्याण व अपर समाहर्ता से जुड़े कक्ष हॉल
  • ब्लॉक-सीः जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, उप विकास आयुक्त कक्ष/बैठक हॉल व मनरेगा लोकपाल कक्ष

थर्ड फ्लोर

  • ब्लॉक-एः शिक्षा विभाग (टी-1 से 6)
  • ब्लॉक-बीः अभियंत्रण विभाग (टी-1 सेटी-6)
  • ब्लॉक-सीः एनआईसी हॉल, सीएससी प्रबंधक, जिला सूचना पदाधिकारी कक्ष, सर्वर हॉल, झारनेट वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष एवं शिक्षा/यूआईडी कक्ष

Deoghar News। दो बाल श्रमिकों को धावा दल ने कराया मुक्त

IMG 20260411 194010

देवघर // बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत गठित धावा-दल के द्वारा एनसीपीसीआर के दिशा निर्देश पर ठाढीलपरा, थाना- सोनारायठाढी में निरीक्षण किया गया, जिसमें एक ढाबा में कुल दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। सभी दो बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति देवघर को सुपुर्द कर दिया गया। माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा एम. सी. मेहता बनाम् राज्य सरकार एवं अन्य के मामले संबंधी पीटीशन (सी) संख्या 455/1996 में 10.12.1996 को दिए गए निर्णय के आलोक में जिला बाल एवं किशोर श्रमिक कोष में रू 20,000.00 से 50000.00 तक रकम जमा कराया जा सकता है।

साथ ही बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं उन्मुलन) अधिनियम, 1986 एवं संशोधित अधिनियम, 2016 की धारा-3 या धारा-3A के उल्लघंन के आधार पर धारा-14 के अनुसार नियोक्ता पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा सकती है। विदित हो कि बाल श्रमिकों से कार्य कराना संज्ञेय अपराध है, जिसमें 20000 से 50,000 रुपये तक जुर्माना अथवा 06 माह से 02 वर्ष तक का कारावास या दोनो हो सकता है।

इसके अलावा धावा-दल में श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी, सारवॉ राजेश यादव के अतिरिक्त प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सोनारायठाढ़ी, थाना प्रभारी सोनारायठाढ़ी, श्रम प्रर्वतन पदाधिकारी, देवघर भूषण यादव, सीडब्ल्यूसी चेयर पर्सन मनोरमा सिंह, चाईल्ड हेल्पलाईन को-ऑर्डिनेटर अनिल पासवान, चाईल्ड हेल्पलाईन सुपरवाईजर प्रवेज अंसारी, चाईल्ड हेल्पलाईन केस वर्कर निरज कुमार दास, NGO आश्रय से दीपा कुमारी एवं आदर्श कुमार, NGO चेतना विकास से पुनम कुमारी एवं अन्य शामिल थे।

लोहरदगा में भीषण सड़क हादसा, घंटों केबिन में फंसा रहा चालक

IMG 20260411 192710

Lohardaga // “लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। बक्सीडीपा जंगल के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही सेन्हा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

1004571285

घंटों की कड़ी मशक्कत और जेसीबी मशीन और क्रेन की मदद से केबिन को काटकर घायल चालक विकास प्रजापति को बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि घायल को 108 एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेज दिया गया है और फिलहाल यातायात बहाल कर दिया गया है।”

शोध केवल डिग्री नहीं, समाज के लिए नई दिशा देने का माध्यम : प्रो. मृणाल पाठक

IMG 20260411 191324

Research is not only a degree, but a medium of giving new direction for the society: Prof. Mrunal Pathak

रांची विश्वविद्यालय के नागपुरी विभाग में पीएचडी कोर्स वर्क के तहत विशेष व्याख्यान आयोजित

रांची // रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग में शनिवार को पीएचडी कोर्स वर्क के तहत विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर मृणाल पाठक उपस्थित थे, जो बीआईटी मेसरा, रांची में कार्यरत हैं। प्रो. पाठक ने शोध का परिचय देते हुए शोध के विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए पढ़ना, याद करना, अप्लाई करना, विश्लेषण करना तथा शोध की सही शुरुआत अत्यंत आवश्यक है।

शोधार्थियों ने शोध से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने विस्तारपूर्वक समाधान किया

उन्होंने शोध विषय चयन, गुणवत्तापूर्ण शोध के मापदंड तथा समाजोपयोगी निष्कर्ष निकालने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शोध केवल डिग्री प्राप्ति तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज के समक्ष नई जानकारियाँ और समाधान प्रस्तुत करना इसका उद्देश्य होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान शोधार्थियों ने शोध से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने विस्तारपूर्वक समाधान किया तथा उन्हें एक अच्छे शोधकर्ता के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश नन्द तिवारी, समन्वयक डॉ. मनोज कच्छप, पीएचडी नामांकन प्रभारी डॉ. बीरेन्द्र कुमार महतो एवं डॉ. रीझू नायक ने बताया कि विभाग में आगे भी इस प्रकार के शोध एवं भाषा विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।

मौके पर विभाग के सभी शोधार्थी एवं स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Sahibganj News। 3 किलों गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

IMG 20260411 185420

साहिबगंज // जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा पंचगढ़ कमरसी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापेमारी दल ने शुक्रवार को एक महिला के घर एवं उससे संचालित दुकान पर छापेमारी की।

NDPS एक्ट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 3 किलो से अधिक गांजा बरामद किया। बरामद सामान में 1881 ग्राम छोटा पुड़िया गांजा, 1446 ग्राम मीडियम पुड़िया गांजा, 130 ग्राम बड़ा पुड़िया गांजा, 160 ग्राम खुला गांजा तथा 815 ग्राम पुड़िया बनाने में उपयोग होने वाला प्लास्टिक शामिल है। वहीं मामले में लक्ष्मी कुमारी (उम्र लगभग 32 वर्ष), पति अजय कुमार, निवासी बड़ा पंचगढ़ कमरसी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इस संबंध में जिरवाबाड़ी थाना में NDPS एक्ट की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में दंडाधिकारी की उपस्थिति में पुलिस टीम ने छापेमारी को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्रावणी मेला की तैयारी शुरू आयुक्त ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

IMG 20260411 184719

Preparation for Shravani Mela started, Commissioner inspected the fair area

आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को लेकर संथाल परगना कमिश्नर, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

देवतुल्य श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता

श्रद्धालुओं को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं और व्यवस्थाओं का किया गया अवलोकन

निरीक्षण पश्चात संथाल परगना कमिश्नर की अध्यक्षता में राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को लेकर बैठक का आयोजन

सुविधाओं को और बेहतर करने के उद्देश्य से नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स, शिवगंगा, क्यू काम्प्लेक्स व इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल रूम का किया गया निरीक्षण

मंदिर प्रांगण में नए फुटओवरब्रिज के कार्यों ससमय किया जाएगा पूर्ण…

देवघर // संथाल परगना कमिश्नर संजय कुमार, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, व पुलिस अधीक्षक सौरभ ने आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 को लेकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सर्वप्रथम दर्दमारा, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, शिवगंगा, क्यू काम्प्लेक्स, बीएड कॉलेज, बाघमारा स्थित नये आईएसबीटी, कोठिया के अलावा दुम्मा कांवरिया पथ से व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए देवपुरा, बांक, सरासनी एवं दर्दमारा गेट तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर की जाने वाली तैयारियों की बारीकी से जांच करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता द्वारा किए जाने वाले कार्यों से अवगत हुए।।

होल्डिंग पॉइंट्स पर सुविधाओं को और बेहतर करने पर जोर दिया

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में संथाल परगना कमिश्नर ने कांवरिया पथ में बनाये जाने वाले प्रशासनिक शिविर, ओपी, स्वास्थ्य केन्द्र, विद्युत व्यवस्था, सूचना-सह-सहायता केन्द्र, होल्डिंग प्वाइंट, शौचालय, स्नानागार, इंद्र वर्षा के अलावा कांवरिया पथ में की जाने वाले विभिन्न तैयारियों से उपायुक्त ने अवगत कराया। आगे निरीक्षण के क्रम में उन्होंने क्यू-कॉम्पलैक्स, इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल रूम, नेहरू पार्क, तिवारी चौक, बी एड कॉलेज, जलसार पार्क, आदि जगहों पर बनाये जाने होल्डिंग पॉइंट्स पर सुविधाओं को और बेहतर करने का जोर दिया।

देवघर की अंतर्राष्ट्रीय छवि को और बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है…

इसके अलावा निरीक्षण के पश्चात संथाल परगना कमिश्नर की अध्यक्षता में देवघर परिसदन के सभागार में आगामी राजकीय श्रावणी, 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संथाल परगना कमिश्नर ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से बाबा बैद्यनाथधाम पहुँचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इस का विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है।

इन विभागों को ससमय कार्य पूर्ण करने का निर्देश

साथ ही सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि मेला के दौरान श्रद्धालुओं के लिए अपने-अपने विभाग द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं व सुविधाओं को आपसी समन्वय के साथ और भी बेहतर बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा बैठक के दौरान संथाल परगना कमिश्नर ने नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, विद्युत विभाग, पथ निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग, फीडबैक सिस्टम, पुलिस एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किये जाने वाले विभिन्न कार्यो की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

देवघर की अंतर्राष्ट्रीय छवि को और बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है…

आगे बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर किये जाने वाले विभिन्न कार्यो से सभी को अवगत कराया। इसके अलावा बैठक को संबोधित करते हुए संथाल परगना कमिश्नर ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला राज्य सरकार और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। देवघर की अंतर्राष्ट्रीय छवि को और बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है, जिसके लिए मंदिर परिसर और पूरे मेला क्षेत्र में विश्वस्तरीय व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौके पर हुई मौ*त

IMG 20260410 204414

Youth died on the spot after being hit by Vande Bharat Express

हजारीबाग // झारखंड के हजारीबाग से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कटकमदाग थाना क्षेत्र के खपरियवां के पास की है, जहां शुक्रवार को करीब सात बजे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक वंदे भारत एक्सप्रेस से कट गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही कटकमदाग थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल शव को शीतगृह में सुरक्षित रखा गया है।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान की कोशिश जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामला हादसा है या कुछ और।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है, मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

2 दिन से लापता युवक का सड़क के किनारे झाड़ी में मिला शव ,ह*त्या की आशंका

FB IMG 1775832951360

देवघर // जिला जसीडीह थाना क्षेत्र के जसीडीह ओवरब्रिज के नीचे युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आपको बता दे कि देवघर नगर निगम के क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 के बधनाडीह निवासी बिनोद रजक दो दिनों से लापता था । परिजन खोज बिन में जुटे हुए थे। लापता युवक का शुक्रवार को शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, लोगो का कहना है की अपराधियों के द्वारा इसकी हत्या की गई है ।

1004566104

घटना की सूचना पर मिलने पर देवघर के मेयर रवि कुमार राउत मौके पर पहुँचे और घटना की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से की बात। कहा कि ऐसी घटनाएं समाज और नगर के लिए निंदनीय हैं, अपराधी किसी भी हालात में बक्शे नहीं जायेंगे।

अमेरिका-ईरान सीजफायर पर सियासत तेज पुर्व विदेश मंत्री ने जताई चिंता

IMG 20260410 202132

Politics on US-Iran ceasefire Sharp Former Foreign Minister expressed concern

हजारीबाग // यशवंत सिन्हा ने अमेरिका-ईरान युद्ध को नाजायज करार देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर इसकी अनुमति नहीं देता। उन्होंने सरकार की चुप्पी को रणनीतिक नहीं, बल्कि कमजोरी और आत्मसमर्पण बताया।

जवाबदेही की मांग

सिन्हा ने सवाल उठाया कि अगर भारत किसी अंतरराष्ट्रीय दबाव में खामोश है, तो इसका खुलासा होना चाहिए। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर स्पष्ट और पारदर्शी रुख अपनाने की मांग की।

अर्थव्यवस्था पर असर पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी कि इस युद्ध का असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ सकता है, जिससे देश में महंगाई बढ़ने की आशंका है। उन्होंने सस्ते तेल की खरीद को राष्ट्रीय हित बताया।

सिन्हा ने सीजफायर को नाजुक बताते हुए कहा कि यह कभी भी टूट सकता है। साथ ही पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठाते हुए भारत को सतर्क रहने की सलाह दी।

फिलहाल सीजफायर से राहत जरूर मिली है, लेकिन बदलते वैश्विक हालात के बीच भारत के सामने कूटनीतिक और आर्थिक चुनौतियां अभी भी बरकरार हैं।

स्टार्टअप्स के लिए तकनीक एक गेम चेंजर:- उपायुक्त

IMG 20260410 201314

देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा STPI द्वारा आयोजित TECHINNOVA2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने आधुनिक युग में तकनीक की महत्ता और जिम्मेदार नागरिकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि तकनीक केवल काम आसान करने का जरिया नहीं, बल्कि योजना बनाने और समस्याओं के समाधान का सबसे सशक्त माध्यम बन चुकी है।

स्टार्टअप्स कम समय में अधिक प्रभावी परिणाम दे रहे हैं

आगे उपायुक्त ने कहा कि आज के स्टार्टअप्स के लिए प्लानिंग और प्रॉब्लम-सॉल्विंग की प्रक्रिया पूरी तरह बदल चुकी है। डेटा एनालिटिक्स और सिमुलेशन सॉफ्टवेयर की मदद से अब उद्यमी जमीन पर उतरने से पहले ही जोखिमों का आकलन कर पा रहे हैं। तकनीक की मदद से संसाधनों का बेहतर प्रबंधन हो रहा है, जिससे स्टार्टअप्स कम समय में अधिक प्रभावी परिणाम दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तकनीक के जुड़ाव पर चर्चा करते हुए उन्होंने iRAD (Integrated Road Accident Database) सॉफ्टवेयर का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे और बेहतर बनाने हेतु तकनीक का उपयोग करते हुए iRAD जैसे सॉफ्टवेयर का प्रभावी बनाया जा सकता है।

“जब तकनीक और जिम्मेदारी एक साथ चलेंगे, तभी देश का वास्तविक विकास संभव है।”

संबोधन के अंत में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया कि तकनीक कितनी भी उन्नत क्यों न हो जाए, वह ‘सिविक सेंस’ (नागरिक बोध) का विकल्प नहीं हो सकती। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे बुनियादी जिम्मेदारियों, जैसे यातायात नियमों का पालन, स्वच्छता बनाए रखना और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के प्रति सजग रहें। उन्होंने कहा, “जब तकनीक और जिम्मेदारी एक साथ चलेंगे, तभी देश का वास्तविक विकास संभव है।”

कानून की जानकारी केवल वकीलों या न्यायाधीशों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए : पीडीजे

IMG 20260410 195201

घरेलू हिंसा और नशा मुक्ति के प्रति समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने की आवश्यकता

Law information should not be limited to lawyers or judges only: PDJ

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश- सह – अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की सयुंक्त अध्यक्षता में विधिक मामले से जुड़ी जानकारी और जागरूकता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

समाहरणालय सभागार में एक दिवसीय विधिक कार्यशाला का आयोजन: न्यायपालिका और प्रशासन ने साझा की विधिक जानकारियां

कानूनी पेचीदगियों को सुलझाने और विधिक जागरूकता फैलाने पर दिया गया जोर

घरेलू हिंसा और नशा मुक्ति के प्रति समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने की आवश्यकता.

देवघर // माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश- सह – अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कौशल किशोर झा, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की सयुंक्त अध्यक्षता में विधिक मामले से जुड़ी जानकारी और जागरूकता को लेकर समाहरणालय सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रशासन और न्यायपालिका के बीच बेहतर समन्वय पर संवाद

कार्यशाला को संबोधित करते हुए माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि कानून की जानकारी केवल वकीलों या न्यायाधीशों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा, “विधिक साक्षरता ही वह सशक्त माध्यम है जिससे आम नागरिक अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सकते हैं।” उन्होंने विशेष रूप से ‘निःशुल्क कानूनी सहायता’ और ‘मध्यस्थता के माध्यम से मामलों के त्वरित निपटारे पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।

महत्वपूर्ण कानूनी धाराओं के सही क्रियान्वयन से जुड़ी जानकारी दी गई

कार्यशाला के दौरान तकनीकी सत्र में ‘माइनिंग मिनरल कानूनी नियमावली’ की बारीकियों पर विस्तृत चर्चा की गई। खनन क्षेत्र से जुड़े कानूनी विवादों, अवैध उत्खनन पर प्रभावी कार्रवाई और संबंधित धाराओं के प्रयोग के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी गई। साथ ही सही तरीके से शिकायत दर्ज कराने और एफआईआर की विधिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

IMG 20260410 195404

इसके अलावा नागरिकों के मौलिक अधिकारों के साथ-साथ उनके संवैधानिक कर्तव्यों पर चर्चा करने के अलावा दैनिक प्रशासनिक कार्यों में आने वाली महत्वपूर्ण कानूनी धाराओं के सही क्रियान्वयन से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान समाज में बढ़ती घरेलू हिंसा की घटनाओं को रोकना और NDPS एक्ट (नशा विरोधी कानून) के प्रति अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया गया।

पीड़ितों के लिए उपलब्ध मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में बताया गया।

साथ ही घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत महिलाओं को मिलने वाले कानूनी अधिकारों, जैसे कि निवास का अधिकार और भरण-पोषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा कार्यशाला के दौरान महिलाओं को घरेलू हिंसा के विरुद्ध शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया (हेल्पलाइन नंबर 181/1091) की जानकारी दी गई। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों और NDPS एक्ट के तहत सजा के प्रावधानों से अवगत कराया गया। वही पीड़ितों के लिए उपलब्ध मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में बताया गया।

प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए जनता का कानूनन जागरूक होना अनिवार्य है

इसके अलावा हिट एंड रन से जुड़े मामलों में त्वरित निराकरण से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने कार्यशाला में विकास और कानून के आपसी संबंध को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए जनता का कानूनन जागरूक होना अनिवार्य है। आगे उन्होंने कहा कि विकास और कानून के आपसी संबंध को रेखांकित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि कानून केवल दंड देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विकास के लाभों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का एक सशक्त उपकरण है।

उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कानूनी प्रावधानों का कड़ाई से पालन करें ताकि जनता का विश्वास प्रशासन पर और अधिक सुदृढ़ हो सके। आगे कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ ने पुलिस और जनता के बीच ‘विश्वास’ के सेतु को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने जनसुरक्षा से जुड़े तकनीकी और कानूनी पहलुओं से सभी को अवगत कराया।

बड़कागांव ज्वेलरी दुकान में लूटकांड का खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

Barkagaon jewellery robbery case solved, 7 criminals arrested

पुलिस छापेमारी में हथियार के साथ बदमाश दबोचे, बड़ी वारदात टली

नंदनी ज्वेलर्स लूट में शामिल गिरोह का पर्दाफाश, पिस्टल-गोलियां बरामद

हजारीबाग // पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बड़कागांव क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए हथियार के साथ 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गुप्त सूचना मिली थी कि टीपी-05 के पास कुछ अपराधी बड़ी घटना की योजना बना रहे हैं। जिसके बाद एसडीपीओ बड़कागांव पवन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया और छापेमारी की गई। मौके से तीन संदिग्धों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

एक देशी पिस्टल, 13 जिंदा गोलियां, तीन मोबाइल और एक अपाची बाइक बरामद

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने 7 फरवरी को नंदनी ज्वेलर्स में हुई लूट और फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। बताया कि पहले रेकी की गई और फिर हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया गया।

इस मामले में कुल 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें रेकी करने वाला, बाइक मालिक और अन्य सहयोगी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, 13 जिंदा गोलियां, तीन मोबाइल और एक अपाची बाइक बरामद की है।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और लूटे गए जेवर को अन्य राज्यों में बेचने के एंगल पर भी कार्रवाई जारी है।

झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा, 2023 को लेकर परीक्षा केंद्र के पास निषेधाज्ञा लागू

IMG 20260407 200438

देवघर // उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दण्डाधिकारी, देवघर रवि कुमार द्वारा जानकारी दी कि झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा, 2023 दिनांक-12.04.2026 के सफल एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संचालन हेतु कुल-31 (ईकतीस) परीक्षा केन्द्रों पर तीन पाली (प्रथम पाली-08ः30 बजे पूर्वाह्न से 10ः30 बजे अपराह्न) (द्वितीय पाली-11ः30 बजे पूर्वाह्न से 01ः30 बजे अपराह्न) (तृतीय पाली-03ः30 बजे पूर्वाहन से 05ः30 अपराहन तक) में संचालित की गई है।

देवघर में कुल-31 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं

देवघर अनुमंडल अन्तर्गत झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा, 2023 के लिए कुल-31 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। उक्त अवसर परविधि व्यवस्था बनाये रखने एवं परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दण्डाधिकारी, देवघर द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए देवघर अनुमण्डल अंतर्गत परीक्षा केन्द्रों पर 500 गज की परिधि के अंतर्गत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 (द०प्र०सं० की धारा 144) के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू किया जाता है।

उक्त पारित आदेश के अंतर्गत क्या करें क्या नहीं

इसके अलावा उक्त पारित आदेश के अंतर्गत 05 या 05 से अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्रित नहीं रहेंगे। कोई भी व्यक्ति घातक हथियार एवं अग्नेयास्त्र लेकर नहीं चलेंगे। परीक्षा केन्द्र के परिधि में अनावश्यक रूप से कोई भी व्यक्ति नहीं घुमेंगे और न ही अनाधिकृत रूप से परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करेगें, उनका प्रवेश पुरी तरह से वर्जित रहेगा। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति/व्यक्तियों को परीक्षा केन्द्र के परिधि में इलेक्ट्रोनिक्स डिभाईस जैसेः- मोबाईल फोन, कैमरा, स्मार्ट वॉच आदि को प्रयोग में नहीं लायेगें, जिससे कि परीक्षा के संचालन में कोई व्यवधान उत्पन्न हो। निषेधाज्ञा के अवधि में परीक्षा केन्द्र के आस-पास यदि कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है, तो ऐसी परिस्थिति में ध्वनिविस्तारक यंत्र का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा अथवा इसके प्रयोग के लिए अनुमंडल कार्यालय से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। परीक्षा केन्द्र के आस-पास के भवनों में यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि में लिप्त रहने अथवा किसी को लाभ पहुँचाने की स्थिति में पाये जाने परविधि-सम्मत् कार्रवाई की जायेगी। उक्त आदेश दिनांक-12.04.2026 के प्रातः 06ः00 बजे से संध्या 06ः00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

आदेश का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

उक्त पारित आदेश का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। शव यात्रा, अस्पताल, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थी एवं परीक्षा केन्द्र में कार्यरत कर्मियांे/पदाधिकारियों/दण्डाधिकारियों पर यह आदेश प्रभावी नहीं रहेगा।

परीक्षा केन्द्र का नाम

+2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय केंदुआ देवीपुर, ए.एस कॉलेज देवघर, बी.एल.+2 स्कूल रिखिया, सीएमएसओई मातृ मंदिर गर्ल्स, सीता होटल के पास, डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला, सतार, देवघर पब्लिक स्कूल, करनीबाग, देवसंघ नेशलन स्कूल, बम्पास टाउन, दीनबंधु मध्य विद्यालय, बीएलसी रोड, स्मार्ट बाजार के पास, जी.एस हाई स्कूल, पं.बी.एन. झा रोड, आईटीआई देवघर, जसीडीह, बसुआडीह, एमएस बंदजोरी, मणिगढ़ी सारवां, एमएस सारवां बालक, सारवां, मिश्रा रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल, नंदन पहाड़ रोड, पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोठिया देवपुर, पीएम श्री हाई +2 स्कूल तिलकपुर, सोनारायठारी, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, मोहनपुर, आर. मित्रा सीएमएसओई टावर चौक, आर.एल. सर्राफ हाई स्कूल, बजरंगी चौक, राजकीय +2 स्कूल मोहनपुर, चौपा, दहीजोर, राम मंदिर हाई स्कूल, झौसागढ़ी, रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय कास्टेयर टाउन, रेड रोज़ स्कूल, कास्टेयर टाउन, एस.के.पी विद्या-विहार, बंपास टाउन, श्री लीलानंद (पागलबाबा) उच्च विद्यापीठ, जसीडीह, श्री अर्बिंदो कॉन्वेंट, जसीडीह, श्री श्री महानंद +2 स्कूल, तपोवन मोहनपुर, सेंट मैरी गर्ल्स हाई स्कूल, सत्संग नगर, रॉब के पास, सेंट फ्रांसिस स्कूल, कास्टेयर टाउन, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चित्तोलोढ़िया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामुडीह, देवीपुर, एवं अपग्रेड +2 नलिनी पत्रिला हाई स्कूल, बंदाजोरी सरवां हैं।