जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय के बाहर बुधवार को अफरा-तफरी मच गई। चोरी के आरोप में पकड़े गए दो युवक पुलिस जीप से कूदकर फरार होने की कोशिश करने लगे। घटना के दौरान पुलिस ने तुरंत पीछा किया और एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरा मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों पर टाटा स्टील कंपनी परिसर में चोरी करने का आरोप है। बिष्टुपुर पुलिस दोनों को जेल भेजने की तैयारी कर रही थी। प्रक्रिया के तहत दोनों को एसएसपी कार्यालय लाया गया था, जहां फिंगर प्रिंट लिए जाने थे। इसी बीच दोनों ने अपने हाथ में बंधी रस्सी काट ली और पुलिस को चकमा देकर जीप से कूद गए। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।
देवघर पुलिस को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर जिला के देवीपुर और मोहनपुर पथरडा और पालोजरी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 4 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी के पास से 5 मोबाइल फोन, 5 सिम कार्ड और 3 प्रतिबिंब सिम कार्ड को किया बरामद । देवघर पुलिस के अनुसार सभी आरोपी फर्जी तरीके से ऑनलाइन के माध्यम से लोगों से पैसे ठगी करने का काम करता था। सरकार की महत्वकांक्षी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर । एटीएम बंद हो जाने उसे रिन्युवल कराने खाता में केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर और ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर कैश बैक दिलाने के नाम पर भी ठगी का काम करता था। गिरफ्तार आरोपी में काजल दास खिरवातारी, रामबाबू अंसारी अमगाछी मोहनपुर मिथुन दास करेहया पथरडा लाल बाबू अंसारी कुमगढ़ा पालोजरी से गिरफ्तार किया गया।
जमशेदपुर के जुगस्लाई विधानसभा क्षेत्र स्थिति जुगस्लाई नगर पालिका क्षेत्र मे समस्याओं को दूर करने हेतु तक़रीबन एक करोड़ के लागत वाले विभिन्न योजनाओं का शिल्यान्यास क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी के द्वारा किया गया। इसमें पेबर्स ब्लॉक के सड़क, स्ट्रीट लाइट, नाला निर्माण सहित कई अन्य योजनाएं शामिल है, नगर विकास एवं आवास विभाग के फंड से इनका निर्माण करवाया जा रहा है, विधायक मंगल कालिंदी ने विधिवत पूजा अर्चना कर तमाम योजनाओं का शिल्यान्यास किया, उन्होंने कहा की जुगस्लाई नगरपालिका क्षेत्र मे विगत कुछ वर्षो मे कई जनकल्याण कार्य हुऐ हैँ और और बाकि जो भी कार्य बचे है उन्हें भी योजनाओं के माध्यम से जल्द से जल्द पूरा कर लिया जायेगा ताकि किसी भी क्षेत्र वासियों को मौलिक सुविधाओं की परेशानी न हो।
Dumka Breaking News झारखंड के दुमका जिले से मुफसिल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात की खबर आ रही है। चोरकट्टा गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी। हमले में ईंट और लकड़ी के पटरे का इस्तेमाल किया गया, जिससे दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। मृतकों की पहचान नवगोपाल साहा उर्फ मथुरा साहा और उनकी पत्नी बिलु साहा के रूप में हुई है। दंपती घर में अकेले थे, और इस वजह से अपराधियों को आसानी से अपना नापाक इरादा पूरा करने का मौका मिल गया।
पुलिस की टीम देर रात गांव पहुंची और जांच शुरू की
घटना का पता बुधवार की देर शाम चला, जब मृतक का बेटा अजय साहा अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गोड्डा से मानसा पूजा मनाकर लौटा। सोमवार को पूजा के लिए मायके गए थे, और वापस आने पर घर का दरवाजा बाहर से बंद पाया। गैरेज के शटर से अंदर घुसते ही नजारा देखकर परिवार सदमे में आ गया। बेटे की पत्नी दहाड़ मारकर रोने लगी, और अंदर जाकर देखा तो मां का शव बेडरूम के दरवाजे पर खून से लथपथ पड़ा था, जबकि पिता का शव पलंग के नीचे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम देर रात गांव पहुंची और जांच शुरू की।
रांची से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है, जिसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा
एसपी पीतांबर सिंह खैरवार खुद घटनास्थल पर पहुंचे और स्वान दस्ते को बुलाया। खून से सने ईंट को कुत्ते को सूंघाया गया, तो वह सीधे मृतक के घर से सटे रिश्तेदार के मकान में घुस गया। दोबारा प्रक्रिया दोहराई गई, तो फिर वही घर । इससे पुलिस का शक रिश्तेदारों पर गहरा हो गया है। हालांकि, एसपी ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया और कहा कि जांच चल रही है। रांची से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है, जिसके बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।मृतक के चचेरे भाई दीपक वरुण साह ने बताया कि मानसा पूजा के चलते पूरा गांव व्यस्त था। सुबह से दंपती को न देखने पर लगा कि वे गमरा गांव प्रसादी खाने गए होंगे। लेकिन शाम को बेटे के लौटने पर ही हत्या का पता चला। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि हाल ही में लखिकुंडी में जमीन बेची गई थी, जिससे मृतक को 15 लाख रुपये मिले थे। संभव है कि लूट के इरादे से आए अपराधियों को दंपती ने पहचान लिया, जिसकी वजह से हत्या कर दी गई।पुलिस अब इस पहेली को सुलझाने में जुटी है- इतनी बर्बरता से हत्या हुई, तो चीखें घर से सटे रिश्तेदारों ने क्यों नहीं सुनीं? नवगोपाल साह हट्टे-कट्टे थे, उन्हें और उनकी पत्नी को काबू में करना दो-तीन अपराधियों के लिए आसान नहीं था। दिन भर न देखने पर रिश्तेदारों ने क्यों नहीं सुध ली? हत्या का समय रात का था या दिन का, यह भी जांच का विषय है। पूजा के चलते गांव के ज्यादातर लोग मंदिर या रिश्तेदारों के यहां थे, जिससे हत्यारों को मौका मिल गया।एसपी पीतांबर सिंह खैरवार ने कहा है कि मामले का जल्द उद्भेदन किया जाएगा। दुमका पुलिस की टीम गहन जांच में जुटी है।
बेतला टाइगर रिज़र्व में शिकारियों का गिरोह धरा गया, 09 गिरफ्तार, बाघ शिकार की सनसनीखेज़ जानकारी उजागरगंभीर वन्यजीव अपराध का पर्दाफाश, 13 शिकारी अभी भी फरारबेतला टाइगर रिज़र्व (PTR) में सक्रिय एक शिकारियों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एक शिकारी की निशानदेही पर जांच शुरू हुई, जो बारूद और गंधक की अवैध बिक्री से जुड़ी थी। जांच के दौरान गिरोह के 09 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 13 आरोपी अभी फरार हैं। दिनांक 19 अगस्त को नावागढ़ निवासी सरफुदीन मियां को बारूद एवं गंधक बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह भरूतवा बंदूक में इस्तेमाल के लिए यह सामग्री शिकारियों को बेचता था। उसने तपेश्वर सिंह (ग्राम-कुई, थाना-गारू) को बारूद देने की बात स्वीकार की।इसके बाद 20 अगस्त को सुबह 3 बजे कुई गांव में छापेमारी कर तपेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसके घर से एक भरूतवा बंदूक बरामद हुई। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह एक गिरोह के साथ मिलकर PTR के जंगलों में वर्षों से शिकार कर रहा है। उसने यह भी स्वीकार किया कि लगभग 10 वर्ष पूर्व गारू के चंदवा चट्टान क्षेत्र में एक बाघ का शिकार भी किया गया था।—
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
सरफुदीन मियां – नावागढ़ 2. तपेश्वर सिंह – कुई, गारू 3. अजित सिंह – कारवाई 4. रामसुंदर तुरी – कुई 5. हरिचरण सिंह – कारवाई6. झमन सिंह – कुई 7. कईल भुईयां – कुई 8. रमन सिंह – जूरुहार 9. पारसनाथ सिंह – जूरुहार—
जब्त सामग्री:भरूतवा बंदूक – 08बारूद – 400 ग्रामगंधक – 14 ग्रामटाइगर ट्रैप – 1अन्य फंदे – 2 (15 फीट)वन्य जीवों की ट्रॉफी, शीशा व लोहे के टुकड़े आदि—वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई करते हुए दो टीमें बनाई गईं, जिनमें RFO गारू ईस्ट और छिपादोहर ईस्ट के नेतृत्व में गहन छापेमारी की गई। PTR साउथ के Dy Director कुमार आशिष एवं PTR नॉर्थ के Dy Director प्रजेश जेना के निर्देशन में अभियान को अंजाम दिया गया। वन विभाग ने बताया कि शिकारियों का यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था। अब तक 09 गिरफ्तारियां हुई हैं जबकि 13 आरोपी फरार हैं। जंगलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आगामी दिनों में और छापेमारी जारी रहेगी।
लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखण्ड क्षेत्र के बेतला नेशनल पार्क के डायरेक्टर हॉल में बुधवार को पलामू जोन के आईजी सुनील भास्कर की अध्यक्षता मे पलामू लातेहार और गढ़वा जिले के क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। क्राइम मीटिंग में पलामू डीआईजी नौशाद आलम पलामू एसएसपी राकेश कुमार सिंह के साथ लातेहार एसपी कुमार गौरव, गढ़वा एसपी अमन कुमार,के साथ-साथ सीआरपीएफ के कमाडेंट अमरेंद्र कुमार सिंह और एसएसबी आरके मिश्रा के कमांडेंट शामिल थे। क्राइम मीटिंग के दौरान तीनों जिलों के सभी थानों के आपराधिक और नक्सली मामलों की समीक्षा करने करते हुए आईजी सुनील भास्कर ने सभी फरार चल रहे हैं नक्सली और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्यवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंनें तीनों जिलों के पुलिस अधिकारी को निर्देश दिया कि जो अपराधी और नक्सली पुलिस की नई दिशा के तहत आत्म समर्पण नहीं करते उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति क़ो जप्त करने की कार्यवाई की जाए। पलामू और गढ़वा के साथ-साथ लातेहार जिले में लगातार चल रहे नक्सली और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में मिली सफलता पर पुलिस टीम क़ो आईजी ने बधाई दी। इसके अलावे उन्होंने आत्मसमर्पण किए आपराधिक गिरोह के बड़े सदस्य डब्लू सिंह व जेल में बंद अन्य अपराधियों की सुरक्षा को लेकर भी अलर्ट है।उसके लिए पूरी तैयारी की बात कही उन्होंने कहा पलामू जेल मे बन्द सुजीत सिन्हा समेत अन्य उग्रवादी भी है किसी तरह विधि व्यवस्था भंग न हो इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।
लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के खुरा पंचायत अंतर्गत बभंडीह देवरी नदी के समीप बीते रात्रि अज्ञात चोरों ने चार पुलिस के जवानों के घर चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है।सुबह घटना की सूचना पर भुक्तभोगी परिजनों ,पूर्व मुखिया हुलास कुमार सिंह समेत आसपास काफी संख्या में ग्रामीणों घटना स्थल पहुंचे थे।लेकिन तीन घंटा इंतजार करने के बाद भी स्थानीय पुलिस के नहीं पहुंचने से भुक्तभोगी परिजनों समेत आसपास के लोगों में आक्रोश देखने को मिली।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीते रात्रि पुलिस के जवान मनोज कुमार सिंह की पत्नी संयोदा देवी अपने पति के अनुपस्थिति में अपने बच्चे समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक कमरे में सोए हुए थे।अज्ञात चोरों ने उसके कमरे की कुंडी बंद कर दूसरे कमरे में रखे एक लाख रुपए से अधिक नगदी,जेवरात समेत अन्य कीमती सामान ले उड़े।
इसी प्रकार चोरी ने इसी मुहल्ले उसके घर बगल के रहने वाले बसंत कुमार सिंह कर्मचंद सिंह, विजय सिंह सभी पुलिस के जवान रात्रि 10 बजे केबाद खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए और इसी का फायदा उठा कर चोरी एक ही एक ही तरीके से सभी के कमरों का कुंडी बंद कर दूसरे कमरे में रखे नगदी जेवरात व कीमती समानों की बारी बारी से चोरी कर ली. चोर इतने शातिर थे कि चोरी की भनक पीड़ित परिवारों को पूरी रात्रि नहीं लगी.सभी परिवार सुबह 6बजे के बाद उठने पर अपने अपने घरों में चोरी होने की जानकारी मिली।इसी क्रम में घर से कुछ दूरी पर कानोंदा नाला के पास चोरों द्वारा अटैची,बक्सा , लैपटॉप समेत अन्य समान फेंका हुआ बरामद हुआ जिसमें जेवरात,नगदी व अन्य कीमती सामान गायब थे। भुक्तभोगी परिजनों के अनुसार चोरों ने सबसे अधिक मनोज सिंह के घर से दो लाख से अधिक की चोरी की जबकि बाकी अन्य तीन घरों से एक लाख से अधिक की चोरी की है।एक ही साथ चार घरों में चोरी की घटना में पीड़ित परिजनों समेत आसपास के लोगों में भय का माहौल है.वही पुलिस विलंब से घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई पर जुट गई है।
देहव्यापार का बड़े रैकेट का पर्दाफाश करने में हजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी कामयाब
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने सोमवार को संध्या पांच पैंतालीस बजे प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हजारीबाग पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के एनएच-33 स्थित होटलों और रेस्टोरेंट्स में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना पर पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर कुल 6 होटलों को सील कर दिया और लगभग 40 जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। जांच में खुलासा हुआ कि ये होटल 2-2 घंटे के लिए कमरे किराए पर देकर देह व्यापार को बढ़ावा दे रहे थे। होटल संचालक और मैनेजर हर ग्राहक से अलग-अलग रेट वसूल कर अवैध कमाई कर रहे थे।…
पुलिस ने मौके से 16 रजिस्टर, 1 लैपटॉप, 19 मोबाइल, 5 सीसीटीवी डीवीआर, 43 कंडोम, 2 डायरी, 41050 रुपये नगद, 2 रसीद बुक, 1 स्वीट डिजायर कार सहित कई अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किया है। होटल मालिकों द्वारा ऑनलाइन भुगतान का भी रिकॉर्ड पुलिस के हाथ लगा है। छापेमारी में शामिल 12 अधिकारियों और दर्जनों पुलिस बल ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।…
इस कार्रवाई में कुल 17 होटल संचालक, मैनेजर और स्टाफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इनमें होटल संचालक अजय कुमार, विशाल कुमार, रंजित कुमार मेहता समेत कई प्रमुख नाम शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन सभी पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।…
चतरा से एक बड़ी खबर आ रही है, जहाँ पुलिस के ‘नक्सल मुक्त’ के दावे के बावजूद नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। जी हाँ, चतरा के लावालौंग थाना क्षेत्र के लेम्बोडीह गाँव में बीती रात माओवादी नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। सूत्रों के अनुसार, मनोहर गंझू के दस्ते के 20 से 25 नक्सली गाँव के संतन गंझू के घर पहुँचे और उन्हें खोजने लगे। जब संतन गंझू नहीं मिले, तो गुस्साए नक्सलियों ने उनके घर के बाहर खड़ी एक ट्रैक्टर और एक सवारी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। इस घटना से पूरे गाँव में दहशत का माहौल है और लोग खौफ के साए में जी रहे हैं। नक्सलियों की इस हरकत ने उन दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनमें कुछ दिन पहले ही चतरा पुलिस ने जिले को ‘नक्सल मुक्त’ घोषित किया था। पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुँचकर पूरे मामले की जाँच कर रही है। हालांकि, नक्सलियों की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि उनका खौफ अभी भी इन इलाकों में बरकरार है।
जमशेदपुरब्रेकिंग झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के जमशेदपुर स्थित घोराबांधा आवास झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके परिवार से मिलने पहुंचेंगे। सीएम हेमंत सोरेन विगत 16 दिनों के बाद मुख्यमंत्री रांची पहुंचे थे इसके बाद वह आज लगभग 1 से 2:00 बजे के बीच जमशेदपुर पहुंचेंगे
देवघर मंगलवार को मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बल्थर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बल्थर में बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण कर ग्रामीण प्रगति संगठन का शुरूआत किया गया । इस दौरान जरूरतमंद व होनहार बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री बांटी गई। इस संदर्भ में बताया गया कि संगठन का उद्देश्य शिक्षा का प्रसार, ग्रामीण विकास, सामाजिक जागरूकता और एकता व सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। इसकी शुरुआत बलथर पंचायत से की जा रही है । भविष्य में ग्रामीण क्षेत्र की विकास के लिए पूरे राज्य भर में यह संगठन सक्रिय रूप से कार्य करेगा और जरूरतमंदों को सहयोग पहुंचने का काम करेगा। मौके पर ग्रामीण प्रगति संगठन के सभी सदस्य उपस्थित थे।
देवघर पुलिस को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर जिला के देवीपुर और मधुपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 4 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी के पास से 4 मोबाइल फोन और 5 सिम कार्ड को किया बरामद। देवघर पुलिस के अनुसार सभी आरोपी फर्जी तरीके से ऑनलाइन के माध्यम से लोगों से पैसे ठगी करने का काम करता था। सरकार की महत्वकांक्षी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर । एटीएम बंद हो जाने उसे रिन्युवल कराने खाता में केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर और ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर कैश बैक दिलाने के नाम पर भी ठगी का काम करता था। गिरफ्तार आरोपी में दो सगे भाई मनोहर कुमार दास और अनूप दास , अमन कुमार दास ग्राम गोईंठाडीह थाना देवीपुर साथ ही अनिल कुमार दास महुवाडाबर थाना मधुपुर जिला देवघर को गिरफ्तार किया है। इन सभी के पास से 4 मोबाइल 5 सिम कार्ड को बरामद किया है।
देवघर अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा, देवघर जिला कमेटी की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष के निजी आवास परिसर में सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता प्रदेश संरक्षक शंकर साह एवं जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार ने संयुक्त रूप से किया । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि देवघर शाखा द्वारा आयोजित बाबा गणिनाथ गोबिंद जी का वार्षिक पुजन जयंती समारोह का 45 वां वार्षिक जयंती समारोह यह समारोह 6 सितंबर, 2025 को देवघर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 स्थित भगवान पैलेस शहिद आश्रम रोड देवघर (झारखंड) में आयोजित किया जाएगा। बाबा गणिनाथ गोविंद जी की 45 वां वार्षिक जयंती समारोह 6 सितंबर, 2025, भगवान पेलेस शाहिद आश्रम रोड देवघर (झारखंड) में की जाएगी। अखिल भारतीय मध्य देसीय वैश्य गणिनाथ सेवा ट्रस्ट (कर्ण कोल ) एवं अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा, देवघर शाखायुवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह ने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह स्थानीय संस्कृति और समुदाय के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस समारोह में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भागीदारी एवं झारखंड राज्य के साथ-साथ अन्य प्रदेश एवं देवघर जिला के तमाम हलवाई समाज का महाजुटान होता आया है इस बार आयोजन को और भी विशेष बनाया जाएगा मध्यदेशीय वैश्य हलवाई समाज द्वारा झारखंड समेत पूरे देश विदेश में बाबा गणिनाथ गोविंद जी की जयंती पूजन महोत्सव धूमधाम के साथ मनाई जाएगी
प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता ने कहा की जयंती समारोह की सफलता को लेकर विभिन्न पूजा समितियां द्वारा तैयारी अंतिम चरण में पूरी की जा रही है । ज्ञात हो की बाबा गणिनाथ जी का जयंती पूजन महोत्सव भादो महीना के जन्माष्टमी के बाद पड़ने वाले प्रथम शनिवार को मनाई जाती है लेकिन बाबा के सभी भक्तगण पूरे भादो महीना का प्रत्येक शनिवार को भी बाबा की जयंती पूजन महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। अतः आप सभी हलवाई वैश्य परिवार के सभी सदस्य महिला पुरुष बच्चे युवा नौजवान भारी संख्या में शामिल होकर अपनी श्रद्धा भक्ति के साथ एकता को भी प्रदर्शित करें।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जयंती समारोह समिति का चयन किया गया जिसमें युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष को अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह को अध्यक्ष बनाया गया सचिन रमाकांत साह सेवानिवृत्ति फौजी , कोषाध्यक्ष आदित्य कुमार , और उपकोषाध्यक्ष अमित कुमार को बनाया गया है इस कार्यक्रम को सफल बनाने से बैठक में उपस्थित युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह , प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता, प्रदेश संरक्षक शंकर साह ,प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार, जिला सचिव अजीत कुमार साह ,जिला कोषाध्यक्ष गणेश कुमार साह,जिला संरक्षक रामनाथ साह ,जिला संरक्षक सोहनलाल साह, जिला संरक्षक अनूप लाल साह , नगर अध्यक्ष रमाकांत साह , जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, युवा जिला सचिव आदित्य कुमार, कृष्ण कुमार चंदन कुमार एवं अनेकों गणमान्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Deoghar रेलवे ने पूजा के मद्देनजर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करेंगी और त्योहार मनाने वाले इच्छुक लोगों के लिए अधिक सुविधाजनक और कुशल परिवहन विकल्प प्रदान करेंगी। रेलवे ने कहा कि इसके अतिरिक्त, ये पहल पर्यटन को बढ़ावा देंगी, स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देंगी और पूजा तथा दिवाली जैसे अवसरों पर राष्ट्रीय एकता और उत्सव की भावना को बढ़ावा देंगी।
हावड़ा – रक्सौल, सियालदह – गोरखपुर, आसनसोल – पटना तथा आसनसोल – गोरखपुर के बीच
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने हावड़ा और रक्सौल, सियालदह और गोरखपुर, आसनसोल और पटना तथा आसनसोल और गोरखपुर के बीच चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे
03043 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल ट्रेन दिनांक 27.09.2025 और 15.11.2025 (08 ट्रिप) के बीच प्रत्येक शनिवार को रात 11:00 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:15 बजे रक्सौल पहुँचेगी तथा 03044 रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल दिनांक 28.09.2025 और 16.11.2025 (08 ट्रिप) के बीच प्रत्येक रविवार को शाम 5:45 बजे रक्सौल से रवाना होगी और अगले दिन रात 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी
03131 सियालदह-गोरखपुर पूजा स्पेशल दिनांक 30.09.2025 और 18.11.2025 के बीच (15 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को सियालदह से शाम 6:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी तथा 03132 गोरखपुर-सियालदह पूजा स्पेशल दिनांक 01.10.2025 और 19.11.2025 के बीच प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को गोरखपुर से 13:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07:30 बजे सियालदह पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी
03527 आसनसोल-गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन दिनांक 26.09.2025 से 07.11.2025 के बीच (07 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को आसनसोल से 13:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03:30 बजे गोरखपुर पहुँचेगी और 03528 गोरखपुर-आसनसोल पूजा स्पेशल दिनांक 27.09.2025 और 08.11.2025 के बीच (07 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 06:30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 20:45 बजे आसनसोल पहुँचेगी। यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार के आसनसोल मंडल के चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
03511 आसनसोल – पटना पूजा स्पेशल 19.10.2025 और 09.11.2025 के बीच (04 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को 13:20 बजे आसनसोल से रवाना होगी और उसी दिन 20:15 बजे पटना पहुंचेगी और 03512 पटना-आसनसोल पूजा स्पेशल दिनांक 19.10.2025 और 09.11.2025 के बीच (04 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को पटना से 21:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:50 बजे आसनसोल पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।
Hazaribag Breaking News। हजारीबाग पुलिस ने हजारीबाग फोरलेन पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। करीब आधा दर्जन होटल को सील कर दिया है। इन होटलों से 23 युवक-युवतियां को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
— Adv Pappu Bhartiy एडवोकेट पप्पु भारतीय (@BhartiyPappu) August 19, 2025
पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई जिसके सत्यापन को लेकर टीम गठित कर पुलिस ने छापेमारी किया। हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी सेक्स रैकेट का भंडाफोट किया और 23 युवक युवतियों को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गई।