देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में सोमवारी को श्रद्धालुओं की भीड़
देवघर // के विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में साल के आखिरी सोमवारी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा पर जलाभिषेक के लिए पहुंचे है और बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण कर रहे है। साथ ही आगामी नव वर्ष को लेकर देवघर जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन अपनी तैयारी में जुटी हुई है। नव वर्ष के मौके पर मंदिर में अत्याधिक भीड़ के मध्यनजर अतिरिक्त एक हजार पुलिस बल की नियुक्ति की जाएगी साथ ही 37 अस्थाई टीओपी भी बनाया जाएगा।
आउट ऑफ़ टर्न पूजा पर रोक, शीघ्र दर्शनम कूपन में होगी बढ़ोतरी
मंदिर में पूजा करने के लिए सामान्य लाइन के साथ शीघ्र दर्शनम की सुविधा रहेगी। शीघ्र दर्शनम कूपन के माध्यम से श्रद्धालु सामान्य लाइन के तुलना में जल्दी दर्शन कर सकते हैं। शीघ्र दर्शनम के माध्यम से पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं को कूपन की कीमत चुकानी पड़ती है। नव वर्ष के मौके पर कूपन के कीमत में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी सामान्य दिनों में जिस कूपन की कीमत 300 रुपए होती है उसे नव वर्ष के मौके पर 600 रुपए में दिया जाएगा । वही भीआईपी भीभीआईपी और आउट ऑफ टर्न पूजा पर रोक रहेगी। मंदिर प्रशाशन ने कहा कि नव वर्ष के मौके पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा।
I) 28.12.2025 को होने वाली 13005 हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
II) 28.12.2025 को होने वाली 13155 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
III) 28.12.2025 को होने वाली 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन
12333 हावड़ा – प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस (28.12.2025 को होने वाली यात्रा) प्रधानखंटा – धनबाद – गया – दीन दयाल उपाध्याय होते हुए धनबाद और गया में रुकेगी।
12351 हावड़ा – राजेंद्र नगर एक्सप्रेस (28.12.2025 को होने वाली यात्रा) को धनबाद, गया में ठहराव के साथ प्रधानखंटा – धनबाद – गया – पटना के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस (28.12.2025 को होने वाली यात्रा) को धनबाद, गया में ठहराव के साथ धनबाद-गया-किऊल के रास्ते चलाया जाएगा।
13287 दुर्ग-आरा एक्सप्रेस (28.12.2025 को होने वाली यात्रा) को धनबाद, गया में ठहराव के साथ प्रधानखंटा-धनबाद-गया-किऊल के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस (28.12.2025 को होने वाली यात्रा) को अंडाल, रामपुरहाट, मालदा टाउन में ठहराव के साथ आसनसोल-अंडाल-साईंथिया-रामपुरहाट-गुमानी-मालदा टाउन के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
12253 एसएमवीबी बेंगलुरु – भागलपुर एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को रामपुरहाट, साहिबगंज में ठहराव के साथ खाना – रामपुरहाट – गुमानी – साहिनगंज के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
18622 हटिया – पुणे एक्सप्रेस (28.12.2025 को होने वाली यात्रा) को धनबाद, गया में ठहराव के साथ धनबाद – गया – पटना के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस (28.12.2025 को होने वाली यात्रा) को रामपुरहाट, साहिबगंज, भागलपुर में ठहराव के साथ अंडाल-साईंथिया-रामपुरहाट-गुमानी-भागलपुर-किऊल के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा
Deoghar // जसीडीह-झाझा सेक्शन में 27.12.2025 को लगभग 23:30 बजे लाहाबन और सिमुलतला के बीच पटरी में अवरोध के कारण इस सेक्शन में ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। परिणामस्वरूप, जसीडीह-झाझा सेक्शन से होकर जाने वाली अप और डाउन लंबी दूरी की ट्रेनों का मार्ग निम्नानुसार बदला जा रहा है:
ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन:
18105 राउरकेला – जयनगर एक्सप्रेस ( 27.12.2025 को होने वाली यात्रा) गया होते हुए डायवर्ट की गई।
12274 नई दिल्ली – हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को दीन दयाल उपाध्याय – गया – धनबाद – प्रधानखंटा के रास्ते डायवर्ट किया गया।
12304 नई दिल्ली – हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को दीन दयाल उपाध्याय – गया – धनबाद – प्रधानखंटा के रास्ते डायवर्ट किया गया।
12326 नंगल डैम-कोलकाता गुरुमुखी एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को दीन दयाल उपाध्याय – गया – धनबाद – प्रधानख॔टा के रास्ते डायवर्ट किया गया।
13005 हावड़ा-अमृतसर मेल (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को बांका, भागलपुर, जमालपुर में ठहराव के साथ जसीडीह-बांका-भागलपुर-किऊल के रास्ते डायवर्ट किया गया।
13185 सियालदह – जयनगर गंगा सागर एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को बांका, भागलपुर, जमालपुर में स्टॉपेज के साथ जसीडीह – बांका – भागलपुर – किऊल के रास्ते डायवर्ट किया गया।
15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को बांका, भागलपुर, जमालपुर में ठहराव के साथ जसीडीह-बांका-भागलपुर-किऊल के रास्ते डायवर्ट किया गया।
12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को मधुपुर-महेशमुंडा-कोडरमा-गया-दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते डायवर्ट किया गया।
13127 कोलकाता-आरा गरीब रथ एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को मधुपुर-महेशमुंडा-कोडरमा-गया-सासाराम के रास्ते डायवर्ट किया गया।
12351 हावड़ा – राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को मधुपुर – महेशमुंडा – कोडरमा – गया – किऊल के रास्ते डायवर्ट किया गया।
12369 हावड़ा – देहरादून कुंभ एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को गया में ठहराव के साथ आसनसोल – प्रधानखंटा – गया – दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते डायवर्ट किया गया।
12331 हावड़ा – जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को गया में ठहराव के साथ आसनसोल – प्रधानखंटा – गया – दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते डायवर्ट किया गया।
28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को गया में ठहराव के साथ आसनसोल-प्रधानखंटा-गया-किऊल के रास्ते डायवर्ट किया गया।
13135 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को रामपुरहाट, भागलपुर, जमालपुर में स्टॉपेज के साथ अंडाल-साईंथिया-रामपुरहाट-गुमानी-भागलपुर-किऊल के रास्ते डायवर्ट किया गया।
13165 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को रामपुरहाट, भागलपुर, जमालपुर में स्टॉपेज के साथ अंडाल-साईंथिया-रामपुरहाट-गुमानी-भागलपुर-किऊल के रास्ते डायवर्ट किया गया।
13019 हावड़ा – काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को रामपुरहाट, भागलपुर, जमालपुर में ठहराव के साथ अंडाल – साईंथिया – रामपुरहाट – गुमानी – भागलपुर – किऊल के रास्ते डायवर्ट किया गया।
13029 हावड़ा – मोकामा एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को रामपुरहाट, भागलपुर, जमालपुर में ठहराव के साथ अंडाल – साईंथिया – रामपुरहाट – गुमानी – भागलपुर – किऊल के रास्ते डायवर्ट किया गया।
22214 पटना – शालीमार दुरंतो एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को भागलपुर में ठहराव के साथ किउल – भागलपुर – साहिबगंज – गुमानी – रामपुरहाट – बर्द्धमान के रास्ते डायवर्ट किया गया।
12306 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस (26.12.2025 को होने वाली यात्रा) को भागलपुर में ठहराव के साथ किऊल-भागलपुर-साहिबगंज-गुमानी-रामपुरहाट-बर्धमान के रास्ते डायवर्ट किया गया।
13186 जयनगर – सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को भागलपुर में ठहराव के साथ किउल – भागलपुर – साहिबगंज – गुमानी – रामपुरहाट – बर्द्धमान के रास्ते डायवर्ट किया गया।
12352राजेंद्र नगर टर्मिनल-हावड़ा एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को भागलपुर में ठहराव के साथ किउल-भागलपुर-साहिबगंज-गुमानी-रामपुरहाट-बर्धमान के रास्ते डायवर्ट किया गया।
12334 प्रयागराज-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को भागलपुर में ठहराव के साथ किऊल-भागलपुर-साहिबगंज-गुमानी-रामपुरहाट-बर्धमान के रास्ते डायवर्ट किया गया।
13006 अमृतसर-हावड़ा मेल (26.12.2025 को होने वाली यात्रा) को भागलपुर में ठहराव के साथ किउल-भागलपुर-साहिबगंज-गुमानी-रामपुरहाट-बर्धमान के रास्ते डायवर्ट किया गया।
13288 आरा-दुर्ग साउथ विहार एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) प्रधानखंटा-सीतारामपुर-आसनसोल के रास्ते डायवर्ट की गई।
18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को प्रधानखंटा-सीतारामपुर-आसनसोल के रास्ते डायवर्ट किया गया।
18630 गोरखपुर – रांची एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को गया – गोमो – राजाबेरा के रास्ते डायवर्ट किया गया।
18120 जयनगर – टाटानगर एक्सप्रेस एक्सप्रेस (27.12.2025 को होने वाली यात्रा) को गया – गोमो – राजाबेरा के रास्ते डायवर्ट किया गया।
जमशेदपुर // में कल यानि 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको लेकर तमाम सुरक्षा और प्रसाशनिक व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है, उनके सोनारी हवाई अड्डे पर आगमन और करणडीह दिसोम जाहेरथान एवं एनआईटी आदित्यपुर तक उनके कार्यक्रम को लेकर रविवार को जिला प्रसाशन द्वारा मॉक ड्रिल किया गया। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखण्ड दौरे पर आ रही है, जहां आज शाम वो राजधानी रांची पहुंचेगी उसके बाद कल सुबह वो जमशेदपुर पहुंचेगी, और तीसरे दिन वो गुमला जाएंगी।
ढाई हजार पुलिस अधिकारी एवं 10 आईपीएस अधिकारी…..
जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे पर उनका आगमन सुबह 10:10 मिनट में होगा, जहां से 10:40 मिनट पर वो करणडीह दिसोम जाहेरथान पहुंचेंगी, यहाँ उनके साथ राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उपस्थित होंगे। इंडियन संथाली राइटर्स एसोसिएशन के द्वारा आयोजित ओल चिकि लिपि के शताब्दी वर्ष में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सम्बोधन होगा।
इसके बाद वो वहां से दोपहर 12 बजे वो जमशेदपुर परीसदन पहुंचेंगी, इसके उपरांत वो दोपहर 2:05 मिनट पर आदित्यपुर एनआईटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और वहां से कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत सोनारी हवाई अड्डे से दोपहर 3:40 मिनट में वे वापस राजधानी रांची के लिए रवाना हो जाएंगी।
मॉक ड्रिल एवं राष्ट्रपति आगमन की तैयारियों को लेकर कोल्हान डीआईजी अनरंजन किसपोट्टा ने कहा की तक़रीबन ढाई हजार पुलिस अधिकारी एवं 10 आईपीएस अधिकारी, दो आईएएस अधिकारी तैनात है। पुरे पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बिच महामाहिम राष्ट्रपति का कार्यक्रम संपन्न होगा।
जमशेदपुर // राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर पहुंचेंगी। वे ओल चिकी लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम संथाली भाषा, साहित्य और संस्कृति के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है।
समापन समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओल चिकी लिपि के लेखक, संथाली भाषा के प्रतिष्ठित लेखकों और कवियों को सम्मानित करेंगी। इस अवसर पर संथाली भाषा और ओल चिकी लिपि के संरक्षण एवं विकास पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन जाहेर स्थान में किया गया है, जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, वहीं विशेष पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी और हर स्तर पर निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में जुटे हुए हैं। यह समारोह न केवल संथाली समाज बल्कि झारखंड की भाषाई और सांस्कृतिक पहचान के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
Deoghar Breaking News। झारखंड की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। देवघर जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र के एक मुस्लिम लड़के ने जसीडीह थाना क्षेत्र के ही एक हिंदू लड़की से शादी करने फैसला किया है। दोनों ने रजिस्टर मैरेज करने का निर्णय लिया है। जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के घाघी निवासी मुर्शीद अंसारी (29 वर्ष) और देवघर जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र मोहल्ला धरमपुर कजरिया की रहने वाली साक्षी कुमारी (29 वर्ष ) दोनों ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी के लिए अपना सहमति दिया है। इस विवाह के आवेदन पत्र के अनुसार साक्षी के पिता नहीं है वहीं मां ने गवाह के रूप में अपना हस्ताक्षर किया है। सूत्रों की मानें तो धरमपुर मोहल्ला में कोई मुस्लिम नहीं रहते हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार भी यह विवाह दो धर्म के बीच का हो रहा है।
मुर्शीद और साक्षी की मां बनी गवाह
मुर्शीद अंसारी और साक्षी कुमारी के विवाह में तीन गवाहों में साक्षी के मां किरण देवी का हस्ताक्षर है। वही मुर्शीद की मां आसमीणा खातून का टिप निशान और एक अन्य गिरिडीह के मोहमद अशरफ ने भी गवाह के रूप में अपना हस्ताक्षर किया है।
30 दिन पहले नोटिस देना, आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया……
विशेष विवाह अधिनियम, 1954 इस अधिनियम के तहत दो व्यक्तियों को बिना धर्म बदले सिविल विवाह करने की अनुमति देता है। इस अधिनियम के तहत न्यूनतम आयु (पुरुष के लिए 21 वर्ष , महिला के लिए 18 वर्ष ), इसके तहत विवाह अधिकारी को 30 दिन पहले नोटिस देना, आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया और विवाह अधिकारी के समक्ष गवाहों की उपस्थिति में घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करके पंजीकरण कराना शामिल है, जो विवाह को कानूनी सुरक्षा और वैधता प्रदान करता है।
30 दिनों के बाद मुर्शीद और साक्षी दोनों एक दूसरे…..
विशेष विवाह अधिनियम 1954 के तहत मुर्शीद अंसारी और साक्षी कुमारी ने अपना आवेदन विवाह अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया है जिसमें 3 गवाहों के भी हस्ताक्षर ओर टिप निशान है। आवेदन की प्रक्रिया के तहत ही इसे नोटिश बोर्ड में लगाया गया है और 30 दिनों के अंदर कोई आपत्ति नहीं होने पर मुर्शीद और साक्षी एक दूसरे के हो जाएंगे दोनों विशेष विवाह अधिनियम के तहत अपना शादी कर लेंगे। और दोनों रजिस्टर शादी का प्रमाण पत्र भी मिल जाएगा।
देवघर// पुलिस अधीक्षक देवघर की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिला के सभी अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी / पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी के अलावे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्न शाखा प्रभारियों द्वारा भाग लिया गया।
बैठक के प्रारंभ में रवि कुमार, भा०प्र०से०, अनुमण्डल पदाधिकारी, देवघर द्वारा देवघर जिलान्तर्गत जमीन विवाद से संबंधित मामलों में थाना स्तर से की जाने वाली कार्रवाई के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया ।
इन बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई का दिया आदेश
चोरी / गृहभेदन एवं अन्य सम्पत्तिमूलक अपराधों की रोकथाम हेतु विस्तृत निर्देश दिया गया।
वाहन चोरी होने वाले स्थानों पर वाहन पार्किंग एवं सादे लिबास में पुलिस पदाधिकारी / बल की प्रतिनियुक्ति हेतु निर्देशित किया गया ।
थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार एवं अड्डेबाजी की रोकथाम हेतु छापामारी करने का निर्देश दियागया।
सकिय अपराधकर्मियों के शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया गया।
लंबित काण्डों की समीक्षा के दौरान गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करते हुए काण्डों के त्वरित निष्पादनका निर्देश दिया गया ।
अभियान चलाकर लंबित वारंट / कुर्की का निष्पादन एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करनेका निर्देश दिया गया ।
लंबित पासपोर्ट / चरित्र सत्यापन को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
सभी चिन्हित कोर्ट नोडल पदाधिकारी को ससमय गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथाससमय काण्ड दैनिकी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
नववर्ष के आगमन के अवसर पर पिकनिक स्पॉट एवं विभिन्न प्रकार के आयोजनों पर निगरानी तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया ।
ड्रंक एवं ड्राईव के विरूद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
खोए हुए मोबाईल की बरामदगी कर उसे उसके वास्तविक मालिक को सुपूर्द करने का निर्देशदिया गया ।
अंत में सधन्यवाद अपराध गोष्ठी समाप्त की गई। पुलिस सभा. मासिक अपराध गोष्ठी के पश्चात् पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न संवर्ग के पुलिस कर्मियों / पदाधिकारियों की समस्याओं से अवगत होकर उनके निदान हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया ।
जमशेदपुर // शहर को जाम मुक्त करने की दिशा में एक नयी पहल की गई है, इसके तहत जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी पर नए पुल का निर्माण किया जायेगा, जो सीधे एनएच 33 को जोड़ेगी और जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्रों में स्थित कंपनियों में आने जाने वाले बड़े वाहनो को सीधे बिना किसी जाम के शहर से बाहर पहुँचाने में मदद करेगी, यह पुल भुइयाँडीह स्थित बारा घाट पर बनाया जायेगा जो कुल 4 किलोमीटर का होगा, और 49 करोड़ के लागत से इसका निर्माण अगले 18 महीना में होगा, इसमें फोरलेन सड़क भी शामिल है, क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने आज इस कार्य का विधिवत शिलान्यास किया, वैसे क्षेत्र के पूर्व विधायक सरयू राय ने भी इस कार्य का शिलान्यास किया था, लेकिन कुछ बढ़ाओ के कारण वह निर्माण नहीं हुआ था, विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि बिना किसी घर को क्षति पहुंचा इस पूरे कार्य को संपन्न किया जाएगा, इसके निर्माण हो जाने से जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र जाम मुक्त भी हो जाएगा।
हजारीबाग // पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पाण्डेय गिरोह के सात सक्रिय अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर बुधवार को पांच बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चरही थाना क्षेत्र के बादम–चरही सड़क स्थित इन्द्रा जंगल में अपराधी बड़ी डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने देर रात छापेमारी कर सभी आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया।तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा व एक जिंदा गोली, एक देशी पिस्टल व तीन जिंदा गोलियां (7.65 एमएम) तथा सात एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पाण्डेय गिरोह के लिए काम करते हुए बड़कागांव, केरेडारी, गिद्दी, पगार व पतरातु क्षेत्रों में रंगदारी व धमकी की घटनाओं को अंजाम देते थे।गिरफ्तार आरोपियों में आलोक राज, सुरज सिंह, लक्ष्मण पासवान उर्फ राधे, सौरभ कुमार उर्फ आकाश पाण्डे, राहुल कुमार उर्फ मोनु, विजय कुमार तथा पप्पु पाण्डे उर्फ बब्लु पाण्डे उर्फ रितेश पाण्डे शामिल हैं।
देवघर // पुलिस ने साइबर क्राइम के ख़िलाफ़ छापेमारी अभियान चला कर कुल 12 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पालाजोरी थाना अंतर्गत तुरी पहाड़ी स्थित जंगल में छापेमारी किया जहां से कुछ संदिग्ध साईबर अपराधी फर्जी Flipkart Cart Customer Care / Amozan Customer Care/कस्टमर केअर/एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर एवं गूगल पर फोनेपे कस्टमर केयर तथा पीएम किसान योजना व लोन दिलाने के नाम पर अपने फर्जी मोबाईल नम्बर का प्रयोग कर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते है। तदनुसार वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार पालाजोरी थाना अंतर्गत तुरी पहाड़ी स्थित जंगल झाड से 12 (बारह) साइबर अपराधियो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से बरामद मोबाईल / सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साईबर अपराधी फर्जी Flipkart Cart Customer Care / Amozan Customer Care/कस्टमर केअर / एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर एवं गूगल पर फोने पे कस्टमर केयर तथा पीएम किसान योजना / एस0बी0आई0 क्रेडिट कार्ड का लिंक भेजकर अपने फर्जी मोबाईल नम्बर का प्रयोग कर आमलोगों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते है ।
गिरफ्तार किये गये व्यक्ति की अपराध शैली निम्न प्रकार है
गूगल पर अपना फर्जी मोबाईल नम्बर कस्टमर केयर के नाम से अपलोड कर साईबर ठगी करना ।
फर्जी Phonpe/Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonpe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना ।
फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank Cardt बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना । छापामारी का स्थान–1. पालाजोरी थाना अंतर्गत तुरी पहाड़ी स्थित जंगल झाड़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
निरंजन कुमार पासवान उम्र 24 वर्ष पिता स्व० उपेन्द्र पासवान सा० चांदडीह थाना कुण्डा
मिथुन कुमार दास उम्र 26 वर्ष पिता स्व० शिवनारायण दास सा० बसमाता थाना कुण्डा
शौकत अंसारी उम्र 28 वर्ष पिता स्व० जब्बार अंसारी सा० बिरनगड़िया थाना करौं
असरत अंसारी उम्र 27 वर्ष पिता सनाउल मियां सा० बिरनगड़िया थाना करौ
अमर कुमार दास उम्र 26 वर्ष पिता स्व० छठु दास सा० चांदडीह थाना कुण्डा
महेश दास उम्र 23 वर्ष पिता दिलीप दास सा० चांदडीह थाना कुण्डा
राहुल कुमार दास उम्र 27 वर्ष पिता अरबिन्द कुमार दास सा० चांदडीह थाना कुण्डा
पंकज कुमार उम्र 20 वर्ष पिता श्यामसुन्दर मंडल सा० गुलालडीह थाना पालाजोरी
जैकी कुमार मंडल उम्र 21 वर्ष पिता स्व० अरबिन्द कुमार मंडल सा० गुलालडीह थाना पालाजोरी
सन्नी कुमार मंडल उम्र 21 वर्ष पिता राजीव मंडल सा० गुलाडीह थाना पालाजोरी
गफ्फार अंसारी उम्र 19 वर्ष पिता अफजल अंसारी सा० दौन्दिया कुरूवा थाना सोनारायठाड़ी एवं
नुरूल अंसारी उम्र 28 वर्ष पिता अफजल अंसारी सा० दौन्दिया कुरूवा थाना सोनारायठाड़ी सभी जिला देवघर (1. सन्नी कुमार मंडल पिता राजीव मंडल सा० गुलालडीह थाना पालाजोरी पूर्व में देवघर साइबर थाना कांड सं0-38 / 2025, दिनांक 02.03.2025 धारा-319 (2) / 318 (4) / 338 /336(3)/340 (2)/61 (2) बी0एन0एस0 एवं 66 (बी) / 66 (सी) / 66 (डी) / 84 (सी) आई०टी० एक्ट, तथा
राहुल कुमार पिता अरबिन्द दास सा० चाँदडीह थाना कुण्डा जिला देवघर में देवघर साइबर थाना कांड सं0-02 /2021, दिनांक 07.01.2021 धारा-419/420/467/468/ 471 / 120 (बी) / 34 भा0द0वि0 एवं 66 (बी) / 66 (सी) /66(डी) / 84 (सी) आई०टी० एक्ट में आरोपित है ।)
देवघर// अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, देवघर के CTVS विभाग एवं एनेस्थेसीया एवं क्रिटिकल केयर विभाग के सौजन्य से संस्थान मे हार्ट सर्जरी प्रारंभ हो गयी है। इसी क्रम मे ज्ञात हो कि पिछले दिनों 45 वर्ष पुरुष एवं 40 वर्ष महिला का सफल ऑपरेशन किया गया है। महिला के हृदय के वल्व मे गड़बड़ी थी जिसके चलते उसे साँस लेने मे दिक्कत हो रही थी और दो-चार कदम चलने मे थकान महसूस करती थी। CTVS के Incharge डॉ० रजत अग्रवाल से संपर्क करने मे बाद और सम्पूर्ण रूप से मरीज को देखने के बाद हृदय ऑपरेशन की सलाह दी गई। डॉ० रजत अग्रवाल और एनेस्थेसीया के प्रमुख डॉ० संजय कुमार ने संयुक्त रूप से और मरीज परिजनों के सहयोग से, इस ऑपरेशन को संस्थान मे करने का फैसला लिया। मिट्रल वल्व (Mitral Valve) बंद होने के कारण मरीज के शरीर के विभिन्न अंगों मे कम खून जा रहा था, जिससे लिवर एवं किडनी मे दुष्प्रभाव हो रहा था और ठीक से काम नहीं कर रहे थे। लगभग चार घंटे चले इस ऑपरेशन मे CTVS team और एनेस्थेसीय टीम ने अपनी कुशलता का परिचय देते हुए मरीज को हालात से उत्पन्न विषय परिस्थितियों का सामना करते हुए सफलता पूर्वक संपादित किया। दोनों मरीजों को कुशल अवस्था में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। एम्स, देवघर के डायरेक्टर एवं CEO प्रो. (डॉ.) नितिन एम. गांगने ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए इसे एक मिल का पत्थर बताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी के सहयोग से आने वाले महीनों मे इसे पूर्ण रूप से विकसित किया जाएगा, ताकि इस तरह के गंभीर बिमारियों के उपचार के लिए मरीज एवं उनके परिजनों को बाहर न जाना पड़े।
दुमका // जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के पलासी गांव में बीते दिनों हुई चोरी कांड का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने तीन घुमंतू मधु व्यापारी आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया। इस सम्बंध में डीएसपी इकुड डुंगडुंग ने बताया कि 13 दिसंबर सुबह करीब 9 बजे पलासी गांव के एमेली बास्की घर से अज्ञात चोरों ने चोरी का अंजाम दिया था। एमेली बास्की घर से बाहर मैदान की ओर गयी थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में रखा सोना का कान बाली, दो जोड़ा चांदी का पायल एक चांदी का गले का हार, एक पैर का बिछिया एवं नगद चार हजार रुपये चोरी कर लिया गया। मसलिया पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया। इस क्रम में पता चला कि घटना के दिन कुछ घुमक्कड़ घूम घूम कर मधु बिक्री करते नजर आए थे।इसी क्षेत्र में फिर वे लोग देखने को मिला। वैसे लोगो से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, चोरी कबूल किया। पुलिस ने तीनों घुमंतू चोरों को पकड़ कर थाना लाया। तीनों पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर जिला अंतर्गत गाढ़बाता गांव के रहने वाला है,तीन में एक नाबालिग है, पुलिस ने चोर आजाद घोष, साधु घोष से चोरी की गयी सामान में एक जोड़ा चांदी का पायल एवं एक चांदी जा हर बरामद किया है। उक्त दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया। वही नाबालिग युवक को बाल सुधार गृह भेजा गया।
जमशेदपुर // गैरेज व्यवसाई पर लगा महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप, आरोपी पुलिश कि गिरफ्त में मामला जमशेदपुर नगर के आजादनगर थाना क्षेत्र का है, पीड़ित महिला के भाई ने लिखित आवेदन जमशेदपुर के आजादनगर थाना में दर्ज करवाई है, जिसके बाद जमशेदपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ,बाबा गैरेज के मालिक कि गिरफ्तारी कि है।
पूरी घटना पर पटमदा डीएसपी बचन देव कुजूर ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता के भाई ने लिखित आवेदन दिया है, जिसपर मामले कि गंभीरता को देखते हुए पहले आरोपी कि गिरफ्तारी करते हुए , पीड़ित महिला कि मेडिकल जांच कि जानी है।
वही पीड़िता के भाई का कहना है कि, रोजमर्रा के कामों के तहत पानी भरने और गोबर लाने के लिए अक्सर बाबा गैरेज परिसर में जाया करती थी ,घटना वाले दिन भी युवती गोबर लाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी, जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश में निकले और ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर पहुंचे, वहां उन्होंने आरोपी अमित कुमार को युवती के साथ जबरदस्ती करते रंगे हाथ पकड़ा, इस दौरान आरोपी और परिजनों के बीच हाथापाई भी हुई, जिसमें आरोपी अमित कुमार की आंख के नीचे गंभीर चोट आई है, इसके बाद परिजनों ने आरोपी को आजादनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जांच उपरान्त ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
दुमका में पुलिस की बड़ी कारवाई, 15 लाख की शराब और भारी मात्रा में स्पिरिट जब्त, 2 गिरफ्तार।
बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप गोपीकांदर में पकड़ी गई
नकली शराब बनाने का भी आदेश
पश्चिम बंगाल से बिहार का सैफ कॉरिडोर फैल
दुमका पुलिस ने नाकाम की तस्करी की साजिस
दुमका // पुलिस की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 15 लाख की शराब और स्पिरिट जब्त कर दो तस्कर को हिरासत में लिया गया। गोपीकांदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब और स्पिरिट की एक बड़ी खेप पकड़ी है। जब्त किए गए माल की बाजार में अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है। गुप्त सूचना थाना प्रभारी सुमित भगत को मिली कि पश्चिम बंगाल से अवैध शराब की खेप झारखंड के रास्ते बिहार ले जाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कारूडीह मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें एक संदिग्ध पिकअप वैन को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान वैन से ‘ऑफिसर च्वाइस’ ब्रांड की 200 एमएल वाली 110 पेटी शराब मिली। चौंकाने वाली बात यह रही कि गाड़ी से 800 लीटर स्पिरिट भी बरामद हुआ है। इतनी बड़ी मात्रा में स्पिरिट मिलने से पुलिस को अंदेशा है कि यह पूरा खेल नकली शराब बनाने से जुड़ा हो सकता है। डीएसपी हेडक्वार्टर इकड डूंगडूंग ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस इस नेटवर्क के लिंकेज खंगाल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह खेप बंगाल में कहां से चली थी और बिहार में इसे किसे डिलीवर किया जाना था। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान काठीकुंड (दुमका) और जामताड़ा निवासी के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।
देवघर // साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देवघर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।देवघर एसपी सौरभ के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस टीम ने फर्जी कस्टमर केयर बनकर ऑनलाइन ठगी करने वाले 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को दिनांक 14 दिसंबर 2025 को मिले गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पाथरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत लेडवा गाँव स्थित जंगल में छापेमारी की गई। इस दौरान Flipkart Customer Care, Amazon Customer Care, PhonePe/Paytm Customer Care एवं Airtel Payment Bank के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले छह आरोपियों को मौके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार साईबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर , बैंक अधिकारी बता कर इसके बाद कैशबैक, गिफ्ट कार्ड रिडीम, केवाईसी अपडेट एवं सहायता के नाम पर आम लोगों को झांसे में लेकर सभी गुप्त जानकारी, ओटीपी जानकार ऑनलाइन लाखो की ठगी को अंजाम देते थे।
गिरफ्तार आरोपी का नाम और पता
खालिद अंसारी (22 वर्ष), पिता जहांगीर अंसारी, गाँव घीयामोड़ थाना पालोजोरी जिला देवघर
जाबिर अंसारी (25 वर्ष), पिता फिरोज अंसारी, गाँव कुमगढ़ा थाना पालोजोरी जिला देवघर
बाबू राय (25 वर्ष), पिता मनभरन राय, गाँव घियामोड़, थाना, जिला देवघर
अमर सिंह (33 वर्ष), पिता स्व. पारस सिंह, साकिन जामताड़ा, जिला जामताड़ा
रमेश कुमार दास (19 वर्ष), पिता सोनू दास, गाँव जयंतीग्राम, थाना मधुपुर,जिला देवघर
उत्तम दास उम्र 31 वर्ष पिता सरलू दास , गाँव बदिया थाना मधुपुर जिला देवघर
गिरफ्तार साईबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 06 मोबाइल,05 सिम कार्ड जब्त किया है। जिसमें एक सिम कार्ड प्रतिबंधित है। पुलिस ने सभी देवघरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि कोई भी अपनी निजी बैंक, मोबाइल या अन्य गोपनीय जानकारी, ओटीपी अनजान लोगों को साझा न करें।