झारखंड की आवाज

Blog -

योगी मॉडल पर झारखंड भाजपा का सवाल आदिवासी नेता के एनकाउंटर पर झारखंड में बवाल

1003087066

Deoghar/Godda उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एनकाउंटर की गूंज देश भर में गूंजती रही है और भाजपा समर्थक इसे एक मॉडल के रूप में प्रसारित करती रही है । वही विपक्ष हमेशा इसे बदले की कारवाही बताती रही और फर्जी इनकाउंटर बताते रहे हैं। योगी सरकार पर भी जाति धर्म देखकर कार्यवाही करने का आरोप लगता रहा है। विपक्ष ठोको नीति के खिलाफ आवाज उठाती रही है उत्तर प्रदेश के हर एक एनकाउंटर पर सवाल उठा और कई मामलों में कोर्ट ने संज्ञान भी लिया। वही अब एक बार फिर वही ठोको नीति के खिलाफ झारखंड भाजपा ने सवाल उठाया है……

आईए जानते हैं पूरा मामला….

गोड्डा जिला के ललमटिया में बीते दिनों पूर्व बीजेपी नेता सूर्यकांत हादसा का पुलिस मुठभेड़ में मौत की खबर सामने आई । सूर्या हांसदा के एनकाउंटर के खबर फैलते ही झारखंड में सियासी में भूचाल आ गया। सूर्या हांसदा के मौत के बाद गोड्डा के पूर्व विधायक सह बीजेपी प्रवक्ता अमित मंडल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सूर्या हांसदा था इसलिए हुआ एनकाउंटर, अंसारी होता तो बच जाता पुलिस उसे नहीं मारती इस बयान ने सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक बहस छेड़ दी है।

सूर्या अंसारी होता तो पुलिस उसे नहीं मारती : अमित मंडल

अमित मंडल का यह पोस्ट देर रात अपलोड हुआ और कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। वीडियो में उन्होंने सूर्या हांसदा एनकाउंटर पर सवाल उठाए और पुलिस की कार्रवाई की निष्पक्षता पर शंका जताई। पोस्ट के कैप्शन में लिखी पंक्ति – सूर्या अंसारी होता तो पुलिस उसे नहीं मारती इस कैप्शन को लेकर विपक्षी दलों ने उन पर सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया है।

सुनिए जेएलकेएम नेता जयराम महतो ने क्या कहा 👇👇👇

अमित मंडल के समर्थकों का कहना है कि यह टिप्पणी पुलिस के कथित दोहरे रवैये की ओर इशारा है, जबकि विरोधी इसे समाज में धार्मिक ध्रुवीकरण फैलाने वाला बयान मान रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले गोड्डा पुलिस ने झारखंड के बोरियो विधानसभा से जीवीएम भाजपा और जेएलकेएम से चुनाव लड़ चुके पूर्व भाजपा नेता जिस पर दर्जनों से अधिक मामला दर्ज है जिसे पुलिस कुख्यात अपराधी भी बताती है ।

परिजनों का अलग आरोप

उस सूर्या हांसदा को पुलिस ने देवघर से गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान सूर्या ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई। पुलिस इसे आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई बता रही है। हालांकि, मृतक के परिजनों और कुछ स्थानीय संगठनों का आरोप है कि सूर्या को पहले बिजली के शॉर्ट सर्किट से घायल किया गया और फिर हिरासत में हत्या कर दी गई। इस मामले में पहले से ही स्वतंत्र जांच की मांग उठ रही थी।

कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों को धार्मिक पहचान से जोड़ना समाज के लिए खतरनाक है

अमित मंडल के फेसबुक पोस्ट पर सबसे तेज प्रतिक्रिया झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से आई। पार्टी के प्रवक्ता ने इसे गंभीर और गैर-जिम्मेदाराना बयान करार देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों को धार्मिक पहचान से जोड़ना समाज के लिए खतरनाक है। कांग्रेस नेताओं ने भी मंडल पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा नेता संवेदनशील मुद्दों को सांप्रदायिक रंग देकर जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटका रहे हैं।

उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए : जयराम महतो

दूसरी और भाजपा के कुछ स्थानीय कार्यकताओं ने अपने पूर्व विधायक का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने केवल पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल उठाया है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष जयराम महतो ने भी पहले ही एनकाउंटर की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर चुके हैं, उन्होंने कहा कि किसी भी एनकाउंटर की जांच स्वतंत्र एजेंसी से होनी चाहिए, ताकि सच सामने आ सके ।

सुनिए भाजपा नेता अमित मंडल ने क्या कहा 👇👇👇

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अमित मंडल का यह कदम सुनियोजित भी हो सकता है, क्योंकि इससे वे अपने समर्थक वर्ग में चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। एनकाउंटर जैसे संवेदनशील मामलों में धार्मिक पहचान का संदर्भ देना राजनीतिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा दे सकता है, खासकर झारखंड जैसे राज्यों में जहां जनजातीय और अन्य समुदायों का संतुलन चुनावी राजनीति में अहम है।

बड़कागांव में पुलिस और ग्रामीणों में झड़प कई गंभीर रूप से घायल प्रशाशन कर रही है कैंप

1003079832

हजारीबाग जिले के बड़कागांव में खुल रहे एनटीपीसी के बादम कोल परियोजना के लोक सुनवाई के दौरान बड़कागांव पुलिस और ग्रामीण भू रैयतों के बीच में झड़प हो गई। झड़प में बड़ी संख्या में ग्रामीण भू रैयत घायल हो गए हैं। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि हजारीबाग जिले के बड़कागांव के बादाम स्थित शुकुल खापिया गांव में एनटीपीसी के बादाम कोल माइंस के लिए ग्रामसभा का आयोजन प्रशासनिक स्तर से किया गया था। जिसमें बादाम शुकुल खापिया समेत अधिग्रहित गांव के महिला पुरुष भू रैयत मौजूद थे।

पथराव और लाठीचार्ज में कई भू रैयत व कंपनी के अधिकारी सुरक्षाबल के जवान घायल हुए हैं।

ग्रामसभा की कार्रवाई जैसे ही शुरू हुई ग्रामीण एक स्वर में ग्रामसभा का बहिष्कार करने इसी मामले पर बड़कागांव अंचल अधिकारी मनोज कुमार और एनटीपीसी व एमडीओ कंपनी बीजीआर के कर्मियों के बीच कहा सुनी हो गई! कहा सुनी इतनी बढ़ गई कि भू रैयतों द्वारा विरोध करने के दौरान ग्राम सभा में मौजूद अधिकारियों को भगाने के लिए भू रैयत पथराव करने लगे। वहीं मौजूद सुरक्षाबल के जवानों द्वारा पथराव के विरोध लाठी चार्ज कर दिया गया। पथराव और लाठीचार्ज में कई भू रैयत व कंपनी के अधिकारी सुरक्षाबल के जवान घायल हुए हैं। सभी घायलों का ईलाज बड़कागांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। घटना के उपरांत बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार हजारीबाग एस पी अंजनी अंजन और उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह कैंप किए हुवे हैं।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav पहुंचे Nemra दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

1003078730

Ramgadh/Nemra उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद अखिलेश यादव आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के रामगढ़ जिला के नेमरा स्थित पैतृक आवास पहुंचे। यहां उन्होंने स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

1003078731
अखिलेश यादव सीएम की माता जी से बातचीत करते हुए

मौके पर अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन, विधायक बसंत सोरेन सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की तथा उनका ढांढ़स बंधाया।

उनका संघर्ष, आदर्श एवं व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता रूपी सोरेन से आत्मीय भेंट की, अखिलेश यादव ने रूपी सोरेन से बात करते हुए भावुक हो गए। मौके पर श्री यादव ने मुख्यमंत्री की माता श्रीमती रूपी सोरेन से कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पूरे झारखंड के लोग आपके साथ है, आपका संबल ही राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को शक्ति प्रदान करेगा। स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अपना जीवन का एक-एक पल आदिवासी, दलित, शोषित, पीड़ित एवं वंचित समुदायों के कल्याण में लगा दिया। “गुरुजी” के जीवन से हम सभी को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी भले ही आज हम सभी के बीच नहीं है लेकिन उनका संघर्ष, आदर्श एवं व्यक्तित्व को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। “गुरुजी” एक प्रभावशाली जननेता के रूप में युग-युग तक याद किए जाएंगे, जिन्होंने समाज को एक नई दिशा दी।

Jamshedpur Breaking News गोली कांड में तीन आरोपी गिरफ्तार , बाकी की तलाश जारी

1003073874

जमशेदपुर परसुडीह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा पुलिस ने पिछले दिनों किताडीह के ग्वाला पट्टी मे रवि यादव नामक युवक को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया गया था। फिलहाल रवि यादव अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया, पुलिस टीम ने इस मामले मे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस ने अलग अलग राज्यों में छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का मुख्य आरोपी निहाल तिवारी अब भी पुलिस गिरफ्त से फरार है। जिसको लेकर पुलिस की एक टीम छापेमारी कर रही है, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि रवि यादव एवं निहाल तिवारी ने एक माह से कुछ विवाद चल रहा था, जिसको लेकर निहाल तिवारी ने अपने साथियों के साथ रवि यादव को गोली मार कर सभी अपराधी फरार हो गए थे, जिसके बाद एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसके बाद अलग अलग राज्यों मे छापेमारी की गईं, जिसमे तीनों की गिरफ़्तारी की गईं है, वंही मुख्य आरोपी निहाल तिवारी की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की एक टीम छापेमारी कर रही है।

Breaking News Jharkhand बीजेपी नेता सूर्या हांसदा पुलिस एनकाउंटर में ढेर

1003071842

Breaking News Godda। झारखंड के गोड्डा में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़। पुलिस एनकाउंटर में मारा गया पूर्व बीजेपी नेता सूर्या हांसदा। सूर्य पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह फरार चल रहा था। हथियार बरामद करने के दौरान उसने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सूर्या की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, आगे की जांच जारी है।

Kurmahat – Hasdiha स्टेशन के बीच बढै़त हॉल्ट स्टेशन का हुआ शिलान्यास

1003065822 1
सांसद निशिकांत दुबे और अन्य सभी पूजा पाठ करते हुए

Hasdiha कुरमाहाट और हंसडीहा रेलवे स्टेशन के बीच बढ़ेत होल्ट स्टेशन का सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey Mp) द्वारा मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि बढै़त हॉल्ट दुमका एवं गोड्डा की ओर संचालित सभी ट्रेनों के लिए एक ठहराव बिंदु के रूप में कार्य करेगा, जिससे आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए यात्रा विकल्प एवं सुगमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगा : सांसद

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि नया हॉल्ट न केवल यात्रियों को लाभान्वित करेगा, बल्कि सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगा, स्थानीय माल के परिवहन को सुगम बनाएगा एवं गोड्डा–दुमका खंड में क्षेत्रीय विकास एवं स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा देगा। उन्होंने आगे कहा कि यह हॉल्ट स्टेशन, जो स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, हजारों यात्रियों को सीधे एवं सुविधाजनक रेल सुविधा उपलब्ध कराएगा, जिससे दूरस्थ स्टेशनों पर निर्भरता घटेगी तथा छात्रों, कामकाजी लोगों एवं व्यापारियों की दैनिक आवागमन अधिक सुगम होगी।

लगभग 3.39 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से होगा निर्माण

प्रस्तावित बढै़त हॉल्ट का विकास लगभग 3.39 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जाएगा। यात्री सुविधा एवं पहुंच को बढ़ाने हेतु बढै़त हॉल्ट के लिए एक विस्तृत विकास योजना तैयार की गई है। प्रमुख बुनियादी ढाँचे में टिकट काउंटर से जुड़ा 1000 वर्ग फुट का प्रतीक्षालय और स्वच्छता एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण शामिल है। प्लेटफ़ॉर्म शेड के प्रावधान के साथ प्लेटफ़ॉर्म को उच्च-स्तरीय मानक के अनुसार विकसित किया जाएगा। निरंतर और स्वच्छ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए, जल आपूर्ति प्रणाली से जुड़े वाटर बूथ की व्यवस्था की जाएगी। सीलिंग फैन और लाइटिंग पोल लगाकर यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाया जाएगा।

Sawan Mela 2025 का हुआ समापन, बाबा का स्पर्श पूजा प्रारंभ : Bkd News Jharkhand

1003065657

देवघर बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में एक माह तक चलने वाले राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के अंतिम दिन मेला के सफलता पूर्वक समापन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा (Naman Priyesh Lakda) द्वारा बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा की गयी, जिसके पश्चात अर्घा हटाया गया।

1003065667

इसके अलावा अर्घा हटने के पश्चात सरदार पंडा ने उपायुक्त को पूरे विधि-विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ की षोडशोपचार विधि से पूजा कराई, जिसके बाद उपायुक्त ने मेला के सफल व बेहतर तरीके से संपन्न होने के लिए बाबा काे नमन कर आभार जताया। साथ ही पूजा के बाद माँ तारा मंदिर से उपायुक्त ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया।

युवा समाजसेवी ने अनाथालय में मनाया रक्षा बंधन मिठाई, कॉपी और कलम का किया वितरण

1003062283

देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के चूल्हिया में स्थित स्पष्टिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय एवं अनाथालय में विगत सात वर्षों की भांति इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस आठवें वर्ष भी राजद जिला सचिव पुरूषोतम यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के युवा साथियों ने हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया।

1003062276

इस दौरान बच्चों को राखी बांधी गई, मिठाई, कॉपी और कलम वितरित किए गए। इस अवसर पर राजद जिला सचिव पुरूषोतम यादव, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीकांत यादव, अनिल मुर्मू, विरु यादव, सिकंदर राव, प्रताप यादव, दीपक यादव, चंदन यादव, विद्या मलाकार, सोनू कुमार, ऋषिदेव यादव, राजकिशोर यादव, मिथलेश यादव, रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित थे।

लुट ह”त्या और डकैती के दर्जनों मामले को अंजाम देने वाला गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

1003062889

Dumka Crime News दुमका पुलिस ने डकैती और लूटपाट करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने संगठित गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और लूटा हुआ सामान बरामद किया है। यह तस्वीरें दुमका पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए उन छह डकैतों की हैं, जिन्होंने दुमका समेत पाकुड़ और सीमावर्ती जिलों में आतंक मचा रखा था।

भारी संख्या में हथियार बरामद

पुलिस ने इनके पास से डेढ़ किलो चांदी, चार देसी कट्टा, दो बाइक और अठाईस हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खैरवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गोपीकांदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पाकुड़ और सीमावर्ती जिलों में कई वारदातों को अंजाम देने वाला अपराधी बड़का मरांडी अपने साथियों के साथ गम्हरिया क्रेशर प्लांट के पास है। इसके बाद एसडीपीओ विजय महतो के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दो बाइक पर सवार चार अपराधियों को घेरकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे भागने लगे। काफी दूर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए अपराधियों की पहचान दिघी गांव के बड़का मरांडी, गोड्डा के मनोज मंडल, मुफसिल थाना क्षेत्र के सौरभ कुमार चौधरी और गोपीकांदर के मनोज मुर्मू के रूप में हुई। पूछताछ में इन सभी ने 22 जुलाई को हंसडीहा में ज्वेलर्स संजीत कुमार प्रभाकर के घर से साढ़े छह लाख की डकैती करने की बात कबूल की। इन चारों की निशानदेही पर पुलिस ने बांका जिले के प्रदीप पासवान और मनोज पासवान को भी गिरफ्तार किया।

सीएसपी लुट की घटना को दिया था अंजाम

इनकी निशानदेही पर ज्वेलर्स के घर से लूटी गई करीब 1 किलो चांदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, ये सभी अपराधी आधे दर्जन से ज़्यादा लूट, डकैती और हत्या के मामलों में शामिल हैं। बड़का मरांडी हत्या के एक मामले में 10 साल की सज़ा काटकर जेल से बाहर आया था, जहां उसने अन्य अपराधियों के साथ मिलकर अपना गिरोह तैयार किया। गिरोह ने जिले में कई ग्राहक सेवा केंद्रों को भी लूटा था। एसपी ने बताया कि गोपीकांदर में गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों को डकैती केस में रिमांड पर लिया जाएगा। जिसमें और भी खुलासे होने की उम्मीद है।पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी से शहर में आपराधिक घटनाओं में कमी आएगी। सभी गिरफ्तार अपराधियों को देर शाम जेल भेज दिया गया।

देवघर में कैदियों द्वारा तैयार किया जाता है बाबा का पुष्प नाग मुकुट

देवघर सावन पूर्णिमा को देवघर मंडल कारा में बाबा बैधनाथ एवं बाबा बासुकीनाथ की श्रींगार पुष्प नाग मुकुट लेकर जाते हुए देवघर न्यायालय के जज मुकलेश चन्द्र नारायण एवं मंडल कारा जेलर प्रमोद कुमार ने कहा कि यह सुननें में आया है कि यह परम्परा 1911 से चली आ रही है। देवघर जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए गाड़ी व पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों के नेतृत्व में पुरे ताम झाम के साथ बाबा बैधनाथ एवं बाबा बासुकीनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान किया गया। मोके पर उपस्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट पदाधिकारी एवं सेवा निवृत्ति आई ए एस उमेश प्रसाद सिंह, डॉ एस सी नायक,पवन रुंडा, सहित सभी जेल कर्मी कक्षपाल उपस्थित थे

रक्षा बंधन के मौके पर मंत्री का बड़ा ऐलान 10,000 पदों पर होगी बहाली 6,000 बहनों के नाम

1003058053

Good News Jharkhand

जामताड़ा में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व इस बार झारखंड में गमगीन माहौल के बीच मनाया गया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक, गुरुजी श्रद्धेय शिबू सोरेन जी के निधन के कारण पूरे झारखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित है। इसी पृष्ठभूमि में, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शुक्रवार को मिहिजाम स्थित दुर्गा मंडप पहुँचे, जहाँ बहनें बड़े उत्साह और प्रेम से उनकी प्रतीक्षा कर रही थीं।

जैसे ही मंत्री ने मंडप में प्रवेश किया, माहौल आत्मीयता और स्नेह से भर गया। बहनों ने राखी की थाल सजाकर उनका स्वागत किया और स्नेह के साथ राखी बाँधने लगीं। देखते ही देखते उनकी दोनों कलाइयाँ रंग-बिरंगी राखियों से भर गईं। हर बहन के चेहरे पर अपने भाई को राखी बाँधने की खुशी साफ झलक रही थी।

मंत्री डॉ इरफान ने बड़े ही सादगी और शांत मन से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया, लेकिन उनके चेहरे पर हल्की उदासी बनी रही। उन्होंने भावुक होते हुए कहाआज का दिन मेरे लिए भावनाओं से भरा है। एक ओर यह भाई-बहन के रिश्ते को मनाने का दिन है, वहीं दूसरी ओर हमारे गुरुजी, श्रद्धेय शिबू सोरेन जी के निधन का गम भी है। उनका जाना मेरे जीवन और राजनीति दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। लेकिन बहनों का स्नेह ऐसा है जिसे ठुकराना मेरे लिए संभव नहीं।उन्होंने आगे कहा मैं हमेशा अपनी बहनों की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए खड़ा रहा हूँ।

महिलाएं मजबूत होंगी, तभी घर मजबूत होगा, और जब घर मजबूत होगा

मेरा संकल्प केवल उनकी सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का है। इसी कारण आज पूरे जामताड़ा की महिलाएं शिक्षा, रोजगार और सामाजिक नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। मेरी जीत और मेरी यात्रा में मेरी बहनों की दुआओं का बड़ा योगदान है। आपकी दुआ से मैं लगातार तीन बार विधायक बना और आज मंत्री के रूप में सेवा कर रहा हूँ।मेरा मानना है कि महिलाएं मजबूत होंगी, तभी घर मजबूत होगा, और जब घर मजबूत होगा, तभी समाज मजबूत होगा। रक्षाबंधन हमें यही सिखाता है कि एक-दूसरे के साथ खड़े रहना, चाहे परिस्थिति कैसी भी हो, ही असली रिश्ते की पहचान है।

छात्रा नेहा कुमारी ने कहा…..

कार्यक्रम में मौजूद बहनों ने भी अपनी भावनाएँ साझा कीं। स्थानीय निवासी वर्षा ने कहा भैया हमारे लिए सिर्फ मंत्री नहीं, बल्कि सच्चे भाई हैं। हम जब भी उनके पास जाते हैं, वे हमारी बात सुनते हैं और मदद करते हैं। एक अन्य बहन पूनम देवी ने कहा आज उनका मन उदास था, फिर भी वे हम बहनों के बीच आए, यह हमारे लिए सबसे बड़ा तोहफ़ा है। वहीं कॉलेज की छात्रा नेहा कुमारी ने कहा हम जैसी लड़कियों को पढ़ाई और करियर बनाने के लिए जो हौसला वे देते हैं, वह बहुत मायने रखता है। सैकड़ों की संख्या में बहनों ने मंत्रोच्चार के साथ राखी बाँधी और मंत्री के लंबे, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की। पूरा दुर्गा मंडप भाई-बहन के इस अटूट रिश्ते की मिठास और भावनाओं से गूंज उठा।

जल्द स्वास्थ्य विभाग में 10,000 पदों की बहाली निकाली जाएगी,

आगे मंत्री ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अपनी सभी बहनों को उपहार भी भेंट किए। उपहार पाकर बहनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इसी बीच, इससे भी बड़ा “उपहार” देते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की कि बहुत जल्द स्वास्थ्य विभाग में 10,000 पदों की बहाली निकाली जाएगी, जिसमें से 6,000 पदों पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।इस घोषणा के साथ ही माहौल में खुशी दोगुनी हो गई। बहनों ने ज़ोरदार तालियों के साथ इस फैसले का स्वागत किया और भैया जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने अपने गुरुजी श्रद्धेय शिबू सोरेन जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान पूरा मंडप भावुक वातावरण में डूब गया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का यह अवसर, एक ओर गुरुजी को भावभीनी श्रद्धांजलि देने का पल था, तो दूसरी ओर बहनों के स्नेह और भाई के संकल्प को और मजबूत करने का भी।

दो ट्रेन के आमने सामने टक्कर Vande Bharat Express समेत कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन

चांडिल में दो मालगाड़ियों के टक्कर के कारण टाटानगर से खुलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जो की पटना की ओर जाने वाली ट्रेन है , जिसमें की टाटा पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, टाटा बक्सर सुपरफास्ट और कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है ।

कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट

  • 1) 15630 (SHTT-TBM) एक्सप्रेस (JCO 08.08.2025) को JOC-ADRA-MDN-HIJ.INSTAED OF JOC- के माध्यम से डायवर्ट किया गया है।पीआरआर-सीएनआई-गोमो
  • (2) 18184 (बीएक्सआर-टाटा) एक्सप्रेस (जेसीओ 09.08.2025) अल्पावधि में समाप्त हो गई है।
  • (3)13287(डीवीआरजी-आरा दक्षिण बिहार)एक्सपी जेसीओ 09.08.2025 वाया रौ-हटे-मुरी-बीकेएससी-चास-बीजेई-आरओयू-सीकेपी-टाटा-सीएनआई-जेओसी के बजाय जेओसी।
  • (4)20894(पीएनबीई-टाटा) वंदे भारत जेसीओ 09.08.2025 रद्द कर दिया गया है।
  • (5)22805(बीबीएस-एएनवीटी) साप्ताहिक एक्सप्रेस जेसीओ 9.08.2025 को वाया-रू-हटे-मुरी के बजाय डायवर्ट किया गया हैसीकेपी-सिनी-सीएनआई-मुरी।
  • (6) 28181(टाटा-किर) JCO-09.08.2025 रद्द किया गया है
  • (7) 28182(किर-टाटा) JCO-11.08.2025 रद्द किया गया है
  • (8) 18104(एएसआर-टाटा) JCO-09.08.2025 को GMO-PRR-टाटा के स्थान पर GMO-आद्रा-MDN-KGP-टाटा के रास्ते डायवर्ट किया गया है
  • (9)18427(पुरी-ANVT) JCO-09.08.2025 को SINI-CNI-MURI-BKSC-RJB-GOMO के स्थान पर TATA-KGP-MDN-आद्रा-गोमो के रास्ते डायवर्ट किया गया है।

एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन और रद्द

  • (1) 12820 (ANVT-BBS) JCO 08.08.2025 एक्सप्रेस 03/03 बजे से BRMD में रोकी जा रही है, जिसे NIM-ADRA-MDN-HIJ-BHC के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
  • (2) 18615 (HWH-HTE) JCO 08.08.2025 एक्सप्रेस CNI H/S को रोक रही है।
  • (3) 12152 (SHM-LTT) JCO 08.08.2025 ADRA पहुँचने वाली एक्सप्रेस को ADRA-BJE-IPTN-BKSC-MURI-HTE-ROU के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
  • (4) 28182 (KIR-TATA) JCO 08.08.2025 एक्सप्रेस 03/38 बजे से JOC में रोकी जा रही है, जिसे JOC-ADRA-MDN-NTY-TATA के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
  • (5) 12151 (एलटीटी-एसएचएम) एक्सप्रेस (जेसीओ 07.08.2025) को सीकेपी-टाटा-केजीपी के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
  • (6) 68035 (टाटा-एचटीई) मेमू (जेसीओ 09.08.2025) रद्द किया जाएगा।
  • (7) 12801 (पुरी-एनडीएलएस) एक्सप्रेस (जेसीओ 08.08.2025) को एचआईजे-एमडीएन-आद्रा-बीजेई-केएनएफ-जीएमओ के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
  • (8) 18116/18115 (सीकेपी-जीएमओ-सीकेपी) मेमू (जेसीओ 09.08.2025) रद्द किया जाएगा।
  • (9) 68023/68024 (जेजीएम-पीआरआर-जेजीएम) मेमू (जेसीओ 09.08.2025) रद्द किया जाएगा।
  • (10) 20893 (टाटा-पीएनबीई) वीबी एक्सप्रेस (जेसीओ 09.08.2025) रद्द की जाएगी।
  • (11) 18183 (टाटा-बीएक्सआर) एक्सप्रेस (जेसीओ 09.08.2025) रद्द की जाएगी।
  • (12) 68055/68056 (एएसएन-टाटा-एएसएन) मेमू (जेसीओ 09.08.2025) को एडीआरए पर/से शॉर्ट-टर्मिनेट और शॉर्ट-ओरिजिनेट किया जाएगा। एडीआरए-टाटा-एडीआरए के बीच सेवा रद्द की जाएगी।
  • (13) 18011 (एचडब्ल्यूएच-सीकेपी) एक्सप्रेस (जेसीओ 08.08.2025) को एडीआरए पर शॉर्ट-टर्मिनेट किया जाएगा और 18012 (सीकेपी-एचडब्ल्यूएच) एक्सप्रेस (जेसीओ 09.08.2025) को एडीआरए से शॉर्ट-ओरिजिनेट किया जाएगा।
  • (14) 13301/13302 (DHN-टाटा-DHN) एक्सप्रेस (JCO 09.08.2025 रद्द रहेगी।
  • (15) 13288 (ARA-दुर्ग) एक्सप्रेस (JCO 08.08.2025) को JOC-BJE-CHAS-BKSC-MURI-HTE-ROU के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
  • (16) 22892 (RNC-HWH) एक्सप्रेस (JCO 09.08.2025) को KSX-BKSC-CRP-MHQ-BJE-ADRA-KGP के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
  • (17) 68086 (BRKA-टाटा) MEMU (JCO 09.08.2025) रद्द रहेगी।
  • (18) 22843 (BSP-PNBE) एक्सप्रेस (JCO 08.08.2025) को MXW (CKP डिवीजन) से गुजरने वाली ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया जाएगा।
  • (19) 20898 (RNC-HWH) VB एक्सप्रेस (JCO 09.08.2025) रद्द की जाएगी।
  • (20) 12876 (ANVT-PURI) एक्सप्रेस (JCO 08.08.2025) को GMO-KNF-BJE-ADRA-MDN- HIJ के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा।

मेल/एक्सप्रेस

  1. 12801 BBS-NDLS पुरुषोत्तम एक्सप्रेस JCO 08.08.25 को HIJ-MDN-ADRA-BJE- GMO के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा।
  2. 18116 CKP गोमो मेमू एक्सप्रेस JCO 09.08.25 रद्द की जाएगी।
  3. 18183 टाटा-आरा एक्सप्रेस जेसीओ 09.08.25 रद्द रहेगी
  4. 20817 बीबीएस-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जेसीओ 09.08.25 को जेएसजी-आरओयू-एनएक्सएन-एचटीई-बीकेएससी-आरजेबी के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा
  5. 20893 टाटा-पंजाब वंदे भारत एक्सप्रेस जेसीओ 09.08.25 रद्द रहेगी
  6. 22843 बीएसपी-पंजाब एक्सप्रेस जेसीओ 08.08.25 को टाटा-केजीपी-एमडीएन-आद्रा-एएसएन के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा
  7. 22891 एचडब्ल्यूएच-आरएनसी इंटरसिटी एक्सप्रेस जेसीओ 09.08.25 को केजीपी-एमडीएन-आद्रा-बीजेई-सीआरपी-बीकेएससी-आरएनसी के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा
    यात्री
  8. 68023/68024 जेजीएम-पीआरआर-जेजीएम मेमू जेसीओ 09.08.25 रद्द किया जाएगा
  9. 68035 टाटा-एचटीई मेमू जेसीओ 09.08.25 रद्द किया जाएगा
  10. 68056 टाटा-एएसएन मेमू जेसीओ 09.08.25 रद्द किया जाएगा

Breaking News। चांडिल में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, ट्रेनों का परिचालन ठप

1003056484

चांडिल शनिवार तड़के सुबह चांडिल रेलवे स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा हो गया। स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर दूर पोल संख्या 375/22 के समीप दो मालगाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और लोकोमोटिव क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के तुरंत बाद ट्रैक पर मलबा फैल गया, जिससे अप और डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन पूरी तरह ठप हो गया।

यह घटना सुबह करीब 4:15 बजे हुई। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, एक मालगाड़ी टाटानगर से बोकारो की ओर जा रही थी जबकि दूसरी बोकारो से टाटानगर आ रही थी। शुरुआती जांच में सिग्नलिंग सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। टक्कर से जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज आसपास के गांवों तक सुनाई दी। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद करने लगे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही दक्षिण-पूर्व रेलवे के उच्च अधिकारी, दुर्घटना राहत ट्रेन (ART) और मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंच गईं। चालक दल के कुछ सदस्यों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है। राहत दल भारी मशीनरी की मदद से पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और ट्रैक बहाल करने में जुटा है।

रेल प्रशासन ने हादसे के बाद चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट पर सभी यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। कई ट्रेनों को डायवर्ट या शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है। स्टेशनों पर फंसे यात्रियों को हेल्पडेस्क और अनाउंसमेंट के जरिए अपडेट दी जा रही है।

दक्षिण-पूर्व रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक बहाली में 24 घंटे से अधिक समय लग सकता है। यात्रियों को अनावश्यक यात्रा से बचने और रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन से जानकारी लेने की अपील की गई है। फिलहाल रेलवे ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

हादसे के कारण सैकड़ों यात्री विभिन्न स्टेशनों पर फंसे हुए हैं, जबकि माल परिवहन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ट्रैक बहाली और परिचालन सामान्य होने में समय लगने की संभावना है।

Deoghar Baba Mandir Thana में सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी के साथ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

1003053627

देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर थाना में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे सांसद मनोज तिवारी कनिष्ककांत दूबे, शेषाद्री दूबे, मनोज तिवारी के सचिव एवं अभयानन्द झा एवं अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया यह मामला कार्तिक नाथ ठाकुर के द्वारा दर्ज कराया गया। कार्तिक नाथ ठाकुर ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर थाना में अपना एक लिखित आवेदन दिये जिसके आधार पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर थाना काण्ड सं0-04/2025, दिनांक – 07.08.2025 धारा-52/54/ 565/7/ 59/61/125/ 127/132/135/189(1)(a)/190/ 195(1)/196(1)(b)/ 221/292/ 298/299/ 300 B.N.S – 2023 विरुद्ध निशिकांत दूबे, मनोज तिवारी, कनिष्ककांत दूबे, शेषाद्री दूबे, मनोज तिवारी के सचिव एवं अभयानन्द झा एवं अज्ञात दर्ज कर विधि – सम्मत कार्रवाई की जा रही है। लिखित आवेदन में कहा गया है कि 02.08.2025 को समय 08.45. से 09.00 PM बजे के बीच बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में जलार्पण बन्द होने तथा कांचाजल चढ़ाने के बाद उपरोक्त अभियुक्तगण के द्वारा जबरन निकास द्वार से मंझलाखण्ड में प्रवेश कर गये। इस दौरान सुरक्षा डियूटी में तैनात पुलिस कर्मी के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। गर्भ गृह में तीर्थ पुरोहितों एवं पुजारी द्वारा मना करने के बावजुद भी मनोज तिवारी सांसद एवं उनके सचिव तथा अभयानन्द झा गर्भ गृह में प्रवेश कर गये जिससे धार्मिक परंपरा एवं आस्था को ठेस पहुँचा है। तथा सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न किये। उक्त के संदर्भ में वादी द्वारा बाबा बैद्यनाथ मंदिर थाना में उपरोक्त काण्ड दर्ज कराया गया।

Jamshedpur News। 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा : Bkd News Jharkhand

1003047553

जमशेदपुर 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर बिस्टुपुर के गोपाल मैदान मे सादगी से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आदिवासी छात्र मंच की ओर से आयोजित किया जाएगा। जिसमे आदिवासी समाज के कई वक्ताओ द्वारा उपस्थित आदिवासी समाज के लोगों को सम्बोधित करेंगे। जिसको लेकर बिस्टुपुर के निर्मल गेस्ट हॉउस मे एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। वही आदिवासी छात्र मंच के अध्यक्ष इन्दर हेमब्रम ने जानकारी देते हुए कहा कार्यक्रम की शुरुआत होने से पूर्व झारखण्ड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी जाएगी। जिसके बाद कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जाएगा। इसके अलावा सरना धर्म कोड लागु करने के साथ साथ आदिवासियों की कई मांग है, उस पर भी चर्चा की जाएगी। जिसके बाद मुख्य वक्ताओ द्वारा उपस्थित आदिवासी समाज के लोगों को सम्बोधित किया जाएगा। भारी संख्या मे आदिवासी समाज के लोग बिस्टुपुर के गोपाल मैदान मे उपस्थित रहेंगे।