झारखंड की आवाज

Blog -

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु देवघर AIIMS के प्रथम दीक्षांत समारोह में होगी शामिल

1002991148

Deoghar Aiims News। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर में 31 जुलाई, 2025 को अपराह्न 3:00 बजे से 4:00 बजे तक प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह के मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्र्पति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु होगी एवं अध्यक्षता एम्स देवघर के अध्यक्ष प्रो.(डॉ.) एन.के. अरोड़ा करेंगे। अन्य गणमान्य विशिष्ट अतिथिगण में झारखण्ड राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार , स्वास्थ्य मंत्री, झारखण्ड सरकार, डॉ. इरफान अंसारी, व एम्स देवघर संस्थान निकाय सदस्यगण पायल बंसल, राजू सिंह, श्री के.पी. सिन्हा, शिवकांत मिश्रा के साथ स्थानीय विधायक देवघर सुरेश पासवान, पूर्व विधायक देवघर नारायण दास के अलावा निवेदिता शुक्ला वर्मा, सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय व पेट्रोकेमिकल, भारत सरकार, ले. जनरल अशोक जिंदल, निदेशक, एम्स रायपुर एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे। इस समारोह में स्वागत भाषण एम्स देवघर संस्थान निकाय के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) एन. के. अरोड़ा करेंगे एवं सस्थान के कार्यकारी निदेशक सह मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ सौरभ वार्ष्णेय संस्थान के क्रमिक प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे ।

यह एक कार्यक्रम नहीं यह उन वर्षों की मेहनत, संघर्ष और सफलता का उत्सव है…

यह समारोह न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव होगा, बल्कि राष्ट्र सेवा के लिए तैयार हो रहे भावी स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों का उत्साहवर्द्धन भी करेगा। यह एम्स देवघर के लिए एक गौरवशाली क्षण है, क्योंकि संस्थान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को आकार देने के लिए इस महत्त्वपूर्ण आयोजन की रुपरेखा तैयार कर रहे हैं। दीक्षांत समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह उन वर्षों की मेहनत, संघर्ष और सफलता का उत्सव है, जो विद्यार्थियों ने अपने ज्ञानार्जन से सफर में प्राप्त किए हैं।

समारोह की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं

यह वह दिन है जब उनके परिश्रम को सम्मानित किया जाता है और वे शिक्षा जगत से निकलकर समाज की मुख्यधारा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए तैयार होते हैं। यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और अतिथियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बनेगा। आयोजन की हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को सुनियोजित रूप से पूरा करने की जिम्मेदारी के लिए एम्स देवघर प्रशासन ने विभिन्न कमिटयों का निर्माण किया है तथा सभी आवश्यक प्रक्रियाएँ, आयोजन स्थल, व्यवस्थाएँ एवं अन्य आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। संकाय सदस्य, गैरसंकाय सदस्य एवं छात्रों के सामूहिक प्रयास से इस समारोह को भव्यता और गरिमा प्रदान करेगा। संस्थान अपने कार्यकारी निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय महोदय के कुशल नेतृत्व एवं सभी के सहयोग और समर्पण से इस आयोजन को एक नई उँचाई पर ले जाने में सफल होंगे।

एम.बी.बी.एस. 2019 बैच के उतीर्ण छात्र/छात्राओं के साथ ग्रुप फोटोग्राफी होगी

इस गौरवपूर्ण अवसर पर राष्ट्र्पति महोदया के साथ देवघर संस्थान के संकाय गण एवं एम.बी.बी.एस. 2019 बैच के उतीर्ण छात्र/छात्राओं के साथ ग्रुप फोटोग्राफी होगी। इसके उपरांत झारखण्ड के स्थानिक कला संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा महामहिम राष्ट्र्पति महोदया का पारम्परिक तरीके से लोकनृत्य द्वारा स्वागत किया जाएगा।

छात्र/छात्राएँ को दीक्षांत समारोह में उपाधि प्रदान की जाएगी

तत्पश्चात महामहिम राष्ट्र्पति महोदया एकेडमिक परेड में एम्स देवघर के वरीय संकाय सदस्यगण के साथ शामिल होंगे। कार्यकारी निदेशक सह मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ सौरभ वार्ष्णेय ने आगे बताया कि एम्स देवघर में एम.बी.बी.एस. 2019 बैच में 48 छात्र/छात्राएँ एम.बी.बी.एस. पाठ्‌यक्रम उतीर्ण कर अपना इंटर्नशिप पूरा कर लिए जिन्हें इस दीक्षांत समारोह में उपाधि प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर एम्स देवघर संस्थान से वर्ष 2019 बैच के एम.बी.बी.एस. पाठ्‌यक्रम उतीर्ण तीन उत्कृष्ट छात्रों को क्रमश: स्वर्ण, रजत एवं कास्य पदक व एक छात्र को उत्कृष्ट उपस्थिति हेतु पदक के अलावा सभी 48 छात्र/छात्राओं को एम.बी.बी.एस. डिग्री की उपाधि प्रदान की जाएगी।

वर्त्तमान में एम्स देवघर में एम.बी.बी.एस के छात्र छात्राएं

  • 2020 बैच में 62 छात्र/छात्राएँ एम.बी.बी.एस. उतीर्ण कर इंटर्नशिप कर रहे हैं
  • 2021 बैच में 100 छात्र/छात्राएँ,
  • 2022 में 125 छात्र/छात्राएँ
  • 2023 में 124 छात्र/छात्राएँ
  • 2024 में 125 छात्र/छात्राएँ एमबीबीएस पाठ्‌यक्रम कर रहे हैं।

बी.एस.सी नर्सिंग पाठ्‌यक्रम के छात्र छात्राएं

  • 2021 बैच में 59 छात्र/छात्राएँ
  • 2022 में 36 छात्र/छात्राएँ
  • 2023 को 57 छात्र/छात्राएँ
  • 2024 को 58 छात्र/छात्राएँ बी.एस.सी नर्सिंग प्रतिष्ठा की पढ़ाई कर रहे हैं।

एम्स देवघर पहला संस्थान है जो पब्लिक हेल्थ में स्नातक एवं परास्नातक कराएगी

इसके अलावा इस संस्थान में एमडी/ एमएस/ एमसीएच/ डीएम पाठ्‌यक्रम में 51 छात्र/छात्राएँ और एमएससी नर्सिंग में 11 छात्र/छात्राएँ तथा पारामेडिकल में 6 छात्र/छात्राएँ अध्ययनरत हैं। पूरे भारतवर्ष में एम्स देवघर पहला संस्थान है जो पब्लिक हेल्थ में स्नातक एवं परास्नातक दो नए पाठ्‌यक्रम की शुरूआत अगस्त, 2025 से करने जा रही है जिसमें कुल 10 सीटें उपलब्ध होंगी।

Deoghar में बस हादसे में मरे कांवरियों को DLSA दिलाएंगे MACT Act के तहत मुआवजा

Deoghar Bus Accident News। देवघर में बस और ट्रक में जोरदार टक्टर से 5 कांवरियां और एक बस ड्राइवर की मौत हो गई। और 23 कांवरियां गंभीर रूप से घायल हो गए जिसका इलाज देवघर सदर अस्पताल और देवघर एम्स में चल रहा है।

1002992222 1
देवघर एम्स में घायल कांवरियां से बातचीत करते डालसा के सचिव और टिम के सदस्य

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश – सह – अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, देवघर एवं झालसा के निर्देशानुसार मंगलवार को देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया मोड़ में हुए हादसे के शिकार मरीजों से मिलने के लिए बुधवार को डालसा के सचिव तथा DLSA की टीम AIIMS पहुंचे। देवघर एम्स (Deoghar Aiims) में कुल 9 घायलों को लाया गया था। जिनमें से ईलाज के दौरान एक की मृत्यु हो गई । इलाजरत सभी घायल 8 कांवरियां से बारी बारी से मिले । उनका ट्रिटमेंट एम्स में सुचारू रूप से हो रहा है। उन्हें आर्थिक सहायता पहले ही जिला प्रशासन द्वारा दी जा चुकी है । उन्हें विधिक सहायता प्रदान की गई तथा MACT ACT के प्रावधानों के तहत केस करने के विषय में जानकारी दी गई एवं डॉक्टरों को घायलों को बेहतर चिकित्सा प्रदान करने के लिए कहा गया। उनको कैसे फाइल करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा अधिवक्ता दिए जाने की जानकारी दी गई।

Mact Act के तहत मृत्यु होने पर 5 लाख घायलों को 2.5 लाख

मोटर वाहन मोटर वाहन अधिनियम (MACT Act) के तहत, दुर्घटना में मृत्यु होने पर 5 लाख रुपये और गंभीर चोट लगने पर 2.5 लाख रुपये का मुआवजा मिलता है। और यदि वाहन का पता नहीं चलता है, तो हिट-एंड-रन मामले में सरकार 2 लाख रुपये का मुआवजा देती है। दुर्घटना के सबूत, जैसे कि एफआईआर, चिकित्सा रिपोर्ट, आदि प्रस्तुत करने होते हैं। यदि दावा स्वीकार कर लिया जाता है, तो बीमा कंपनी या वाहन मालिक को मुआवजा देना होगा।

झारखंड सरकार की और से एक लाख रुपया देने की घोषणा की है

घटना के बाद झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सदर अस्पताल और देवघर एम्स में जाकर घायलों और मृतक के परिजनों से मुलाकात की और हाल चाल जाना और मुफ्त में ईलाज की बात कही । साथ ही मृतक के परिवार को एक एक लाख रुपया आपदा विभाग से सहायता राशि और घायल को बाबा मंदिर कल्याण कोष से 20 20 हजार रुपए देने की घोषणा की ।

बिहार सरकार ने दो दो लाख देने की घोषणा की

इस बस दुर्घटना में मृतक और घायलों में ड्राइवर को छोड़कर सभी बिहार के रहने वाले हैं। मृतक बस ड्राइवर झारखंड के देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के चकरमा का रहने वाला था। इस दुखद दुर्घटना में मरे हुए कांवरियां के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो – दो लाख रुपया आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है ।

मौके पर मृतक कांवरियां और ड्राइवर का नाम पता

  • समदा देवी 38 वर्ष (महिला) तारेगणा पटना बिहार
  • सुमन कुमारी 30 वर्ष ( महिला) गया जी बिहार
  • दुर्गावती देवी 45 वर्ष (महिला) कराजी पश्चिम चंपारण बिहार
  • सुभाष तुरी 30 वर्ष(पुरुष ) चकरमा देवघर झारखंड

अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत

  • शिवराज 17 वर्ष (पुरुष ) ख़जमा वैशाली बिहार
  • देवकी प्रसाद 45 वर्ष (पुरुष) तारगेना पटना बिहार

Deoghar News। राष्ट्रपति के देवघर आगमन को लेकर नो फ्लाई जोन घोषित

Videoshot 20250729 105356

देवघर भारत की राष्ट्रपति का दिनांक 31.07.2025 को देवघर का परिदर्शन निर्धारित है। उक्त अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, देवघर (एम्स) में आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होगी। जिसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी – सह – अनुमंडल दण्डाधिकारी रवि कुमार ने देवघर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163( 1 ) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दिनांक 31.07.2025 को देवघर अनुमंडल अन्तर्गत देवघर एयरपोर्ट से देवघर परिसदन – रोहिणी ओवरब्रिज होते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल (एम्स देवघर) के आस-पास के क्षेत्रों में ड्रोन, पाराग्लाईडिंग एवं हॉट एयर बैलून को पूर्णतः वर्जित करते हुए उक्त क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित किया है ।

हर बार झूठ, हर बार भ्रम Nishikant Dubey की राजनीति का यही है सच: फुरकान अंसारी

1002985533

Deoghar Big Breaking News देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र में बस और ट्रक में हुई टक्कर की दुःखद दुर्घटना को लेकर गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को गोड्डा के पूर्व सांसद Furkan Ansari ने पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन है। फुरकान साहब ने कहा कि अपने ट्वीट में श्री दुबे ने दावा किया है कि इस हादसे में 18 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई है जबकि प्रशासनिक रिपोर्ट और विश्वसनीय स्रोतों के अनुसार अब तक कुल 6 श्रद्धालुओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है।

सांसद निशिकांत दुबे को देश की जनता से माफी मांगना चाहिए

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने इस पर गहरी आपत्ति जताते हुए कहा है कि इस प्रकार की गंभीर घटना पर भ्रामक जानकारी फैलाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह कोई पहली बार नहीं है जब निशिकांत दुबे ने तथ्यहीन बयान देकर जनता को गुमराह किया हो। वे अक्सर बिना पुष्टि के बयान देकर सस्ती लोकप्रियता बटोरने में लगे रहते हैं, चाहे वह संसद का मंच हो या सोशल मीडिया। यह उनके गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है।

झूठी और बढ़ा-चढ़ाकर दी गई सूचनाएं शोकाकुल परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा…

फुरकान अंसारी ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर सच और संयम के साथ बयान देना हर जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है। झूठी और बढ़ा-चढ़ाकर दी गई सूचनाएं, न सिर्फ जनभावनाओं को आहत करती हैं, बल्कि शोकाकुल परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा कार्य है।उन्होंने यह भी कहा कि सांसद द्वारा फैलाई गई गलत जानकारी के कारण कांवरियों में भय और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे यात्रा के दौरान पैनिक की स्थिति बन गई। उन्होंने आग्रह किया कि सांसद महोदय को अपने बयान को तुरंत सुधारना चाहिए और देश की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए।

Deoghar Bus Accident । मृतक के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा

1002984473

Deoghar Big Breaking News स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी एवं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा सदर अस्पताल व एम्स पहुंचकर सुबह मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

06 श्रद्धालुओं की मौत हुई है और 24 श्रद्धालु घायल है

इस दौरान चिकित्सकों की निगरानी में इलाजरत सभी घायलों से बातचीत करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और सिविल सर्जन व एम्स निर्देशक को विशेष ध्यान देने का निदेश दिया, ताकि घायलों को समुचित स्वास्थ्य लाभ मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी की हादसे में चालक समेत 06 श्रद्धालुओं की मौत हुई है और 24 श्रद्धालु घायल है, जिनमें 08 श्रद्धालुओं का एम्स में इलाज चल रहा है।

आपदा प्रबंधन कोष से 01 लाख रुपये और घायलों को 20 हजार दिए जाएंगे

साथ ही हादसों में मृतकों के परिजनों को आपदा प्रबंधन कोष से 01 लाख रुपये और घायलों को 20 हजार रुपये बाबा मंदिर कल्याण कोष से प्रदान किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि सभी घायलों का मुफ्त इलाज कराया जा रहा है। साथ ही सभी तरह के जांच, दवा और इलाज की मुफ्त व्यवस्था करायी जा रही है और घायल व मृतक को उनके घर भेजने की व्यवस्था भी जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। इस दौरान उपरोक्त के अलावे सिविल सर्जन डॉ युगल किशोर चौधरी, एम्स निर्देश डॉ सौरभ, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, चिकित्सकों की टीम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी आदि उपस्थित थें।

देवघर में ट्रक और बस में टक्कर। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट से सब हैरान

1002982764

Deoghar Breaking News। देवघर जिला मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ से समीप मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी बस और गैस सिलेंडर से भरी ट्रक में जोरदार टक्टर हो गई। टक्कर का कारण बस ड्राइवर को आई झबकी बताई जा रही है। इस घटना को लेकर देवघर एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि अभी तक चार श्रद्धालुओं की मौत घटना स्थल पर ही हो गई वही एक का इलाज के क्रम में हुआ और एक बस ड्राइवर की भी मौत हुई है। इस घटना में जिला प्रशासन ने अभी तक 5 कांवरियां की मौत की पुष्टि की है वही गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Godda Mp Nishikant Dubey) जो अकसर अपने बयानों और ट्वीट को लेकर मीडिया में बने रहते हैं। आज एक बार फिर सांसद ने ट्वीट कर सभी को हैरान कर दिया। सांसद ने इस दुखद घटना के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि

सांसद निशिकांत दुबे का ट्वीट 👇

मेरे लोकसभा के देवघर में श्रावण मास में कांवर यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है । बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

सांसद के ट्वीट के बाद नेशल मीडिया ने चलाई खबर

सांसद के ट्वीट के बाद सभी नेशल मीडिया ने 18 श्रद्धालुओं की मौत की खबर चलानी शुरू की जिसके बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर सांसद को 18 मौत की खबर किसने दी ? पूरी जिला प्रशासन और स्थानीय लोग जो सुबह 5:30 बजे जब घटना घटित हुई तभी से डटे हुए हैं उन लोगों ने 4 , 5 और 6 मृत्यु की पुष्टि कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने भी ट्वीट कर दुख जताया

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी इस दुखद घटना को लेकर दुख जताया और घायल श्रद्धालुओं के अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना की ।

बाबूलाल मरांडी का ट्वीट

1002982841

उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख

उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लिखा झारखंड के देवघर में कांवड़ियों को ले जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई दुखद मृत्यु की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

Deoghar में Bus And Truck में जोरदार टक्टर मौके पर 6 कांवरियां की हुई मौ”त , कई गंभीर रूप से घायल

1002981000

Deoghar Breaking News। देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के समीप गोड्डा देवघर मुख्य मार्ग में मंगलवार सुबह एक बस जिसका नंबर Jh15H 6357 है। देवघर के सुरेंद्र नाथ झा के नाम से बस का रजिस्ट्रेशन है । जिसमें कांवरियां सवार थे । कांवरियां सवार बस और एक ट्रक में जोरदार टक्टर हो गई जिससे मौके पर ही 6 कांवरियां की मौत हो गई।

1002981229
घायल श्रद्धालु को एम्बुलेंस में बैठाते हुए थाना प्रभारी प्रियरंजन

वही दर्जनों से अधिक श्रद्धालुओं घायल हो गए। घटना मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन को दी गई ।

जिसके बाद दल बल के साथ प्रियरंजन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और फिर इसकी जांच मोहनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी और सभी ने मिलकर घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से मोहनपुर सीएचसी भेजा ।

1002980541 1

मोहनपुर सीएचसी से देवघर सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। जिस श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई है उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल सभी शव को देवघर सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। और घायलों का भी इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो 20 से भी अधिक श्रद्धालुओं बुरी तरह से घायल है।

Breaking News। Deoghar में बस और ट्रक में जोरदार टक्टर कई कांवरिया की हुई मौ”त।

1002980460

देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के जमुनिया मोड़ के समीप एक बस जिसमें कांवरिया सवार थे ।

1002980463

वहीं दूसरी तरफ से आ रही ट्रक में जोरदार टक्टर हो गई जिससे बस और ट्रक दोनों के फर्कचे उड़ गए। फिलहाल राहत और बचाव का कार्य जारी है

1002980541

घटना मंगलवार सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार बस में सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वही दर्जनों से अधिक श्रद्धालु घायल हैं। घायलों को मोहनपुर सीएचसी ले जाया जा रहा है। स्थिति गंभीर होने पर देवघर अस्पताल (Deoghar Sadar Hospital) भेजा जा रहा है।

स्थानीय लोग और मोहनपुर थाना प्रभारी के साथ थाना की पुलिस भी राहत और बचाव कार्य ने जुटे हुए हैं।

Deoghar में Bus And Truck में जोरदार टक्टर मौके पर 6 कांवरियां की हुई मौ”त , कई गंभीर रूप से घायल

http://Deoghar में Bus And Truck में जोhttps://bkdnewsjharkhand.com/bus-and-truck-collide-in-deoghar-6-killed-many-injured/

Deoghar Sawan Mela। शिवलोक परिसर से भव्य ड्रोन शो का हुआ आयोजन

1002979097

Deoghar News श्रावणी मेला की भव्यता और दिव्यता के अनुरूप श्रद्धालुओं को कई नए और अनोखे अनुभव से रूबरू हो रहे हैं। इस कड़ी में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की उपस्थिति में शिवलोक परिसर में तीसरी सोमवारी को एक बार फिर शिव गाथा थीम पर ड्रोन शो का आयोजन किया गया। साथ ही बाबा मंदिर की परिधि से पांच किलोमीटर तक के दायरे में ये अद्भुत नजारा श्रद्धालुओं को शाम 08 बजे के बाद आकाश में देखने को मिले, जिसकी सभी ने जमकर तारीफ की।

1002979096

इसके अलावा ड्रोन शो के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ मंदिर से जुड़ी विभिन्न पौराणिक महत्व, श्रावणी मेला एवं ज्योतिर्लिंग से जुड़ी जानकारी को प्रदर्शित किया गया। साथ ही शिवलोक परिसर में करीब 20 से 25 मिनट का ड्रोन शो का आयोजन किया गया।

देवघर जिलाध्यक्ष रवि वर्मा ने किया जिला एनएसयूआई की बैठक

देवघर कांग्रेस छात्र संगठन देवघर जिला एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में देवघर जिला एनएसयूआई की बैठक देवघर के ए. एस. कॉलेज में सम्पन्न हुई।

1002976717

वही मौके पर बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने देवघर जिले के अंतर्गत जिला कमिटी,कॉलेज कमिटी,प्रखंड कमिटी,नगर कमिटी को मजबूत करने की बात कही।इस दौरान रवि वर्मा ने दो दर्जन से अधिक सदस्यों को एनएसयूआई का सदस्यता ग्रहण कराया एवं उनका एनएसयूआई अंगवस्त्र पहनाकर संगठन में स्वागत किया।इसके उपरांत रवि वर्मा ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि सभी सदस्य पूरी सक्रियता के साथ देवघर के प्रत्येक कॉलेज में जाए एवं छात्रहित में कार्य करे ताकि पढ़ाई के दौरान किसी भी छात्र को कोई तरह की परेशानी की सामना ना करना पड़े। मौके पर मुख्य रूप से सैफ दानिश, आदर्श केशरी, आशीष यादव, एजाज़, मनीष कुमार, आदित्य कुमार, अनुराग, अहसान, मृत्युंजय यादव, रौनक कुमार, मोहित, राज कुमार, शैलेश,पीयूष, रामू, छोटू, रविंद, अभिषेक, शुभम, दिनेश, प्रिंस, समीर केशरी, अभिषेक बरनवाल आदि दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

4 दिन से बिजली गुल ग्रामीणों ने सहायक विद्युत अभियंत को दिया आवेदन

1002977009

देवघर जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के हरकट्टा ग्रामपंचायत के हरकट्टा गांव में बिजली की तार की जर्जर स्थिति और ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बीते 4 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है ।जिसको लेकर ग्रामवासियों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने सहायक विद्युत अभियंता को उनके कार्यालय में जाकर बिजली की तार ठीक करवा कर पुनः बिजली आपूर्ति बहाल करने को लेकर एक आवेदन दिया । सहायक विद्युत अभियंता ने कहा कि जल्द से जल्द इसे ठीक किया जाएगा। मौके पर प्रदीप कुमार तांती, रोहित कुमार तांती, गुड्डू कुमार , अक्षय कुमार और शिव कुमार उपस्थित थे।

Deoghar Court News। दो साइबर आरोपी को मिली जमानत, एक पर ₹3599 का ठगी का आरोप

IMG 20250728 211018

देवघर एडीजे 2 की अदालत ने दो साइबर आरोपी को दी जमानत देवघर साइबर थाना कांड संख्या 102/2024 के आरोपी अमित कुमार दास के बेल पिटिशन पर सुनवाई की सरकार की और से एपीपी ने बहस किया। वही बचाव पक्ष की और से अधिवक्ता बी एन चौधरी ने बहस किया और अमित कुमार दास को अदालत ने जमानत दे दी। आपको बताते चलें कि आरोपी 25.9.2024 से ज्यूडिशियल कस्टडी में है और पहले एक 14.11.2024 को बेल पिटिशन लगाया गया जो रिजेक्ट हो गया था। जिसके बाद हाई कोर्ट में दो बार बैल फाइल किया और दोनों बार वापस ले लिया । जिसके बाद फिर से देवघर के एडीजे 2 सह स्पेशल साइबर क्राइम की अदालत ने जमानत दे दी।

नंदन कुमार दास पर 3599 रुपया ठगी का आरोप मिला बेल

वही साइबर थाना कांड संख्या 106/2024 के आरोपी नंदन कुमार दास को भी जमानत दे दी गई । आरोपी 30.9.2024 से ज्यूडिशियल कस्टडी में है और इसके विरोध एक क्राइम लिंक मिला है। मनोरंजन बिस्मिल के साथ 3599 रूपये की ठगी हुई थी। जिसका पैसा पहले ही वापस कर दिया गया था। कोर्ट ने सरकार और बचाव पक्ष को सुना और फिर जमानत दे दी। इससे पहले इसके जमानत याचिका को देवघर एडीजे 2 की अदालत और झारखंड हाई कोर्ट ने खारिज किया था।

पुलिस आफताब को लाकर दे, नहीं तो हम छोड़ेंगे नहीं : डॉ इरफान अंसारी

रांची झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी इतने अनुभवी नेता होने के बाद भी बिना कुछ सोचे समझे हर मुद्दे पर ट्वीट कर देते हैं ।

1002978483

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके ट्वीट के कारण आफताब अंसारी गायब हो जाते हैं। आगे कहा कि कौन है हिन्दू टाइगर फोर्स कौन संचालित कर रहा है , अगर मुस्लिम टाइगर फोर्स होता और किसी हिन्दू भाई की हत्या हो जाती तो आग लग जाता ।

हमारा समाज सुरक्षित नहीं, मुख्यमंत्री से मिलकर रखेंगे अपनी बात

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि यहां हमारा समाज सुरक्षित नहीं है मुस्लिम भाइयों ने सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई है। हम स्वास्थ्य के क्षेत्र में इतना अच्छा काम कर रहे हैं फिर भी हमें परेशान किया जा रहा है।

हम इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे कुछ पुलिसकर्मी बीजेपी से मिले हुए हैं और मुस्लिम समाज के लोगों को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि सीसीटीवी में साफ दिख रहा है वह भाग रहा है इसमें गहरी साजिश है हम इसकी जांच कराएंगे छोड़ेंगे नहीं।

खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन , देखिए किसानों के लिए कितनी योजनाएं चल रही हैं

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार सोमवार को देवघर प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया।

1002977531

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सह देवघर विधायक सुरेश पासवान ने दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशांक शेखर ने कृषि विभाग एवं संबद्ध विभागों द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी कार्यशाला में दी। उन्होंने किसान मित्रों एवं किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान समय में सरकार द्वारा बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना कृषि विभाग में चलाई जा रही है।

महत्वाकांक्षी योजना जो कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही

  • पीएम कुसुम योजना
  • पीएम किसान समृद्धि योजना
  • बिरसा फसल विस्तार योजना
  • मिलेट मिशन योजना
  • बकरी पालन, मुर्गी पालन एवं पशु पालन योजना
  • पौधा संरक्षण से कीट नियंत्रण

योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने वर्तमान खरीफ फसल धान, दलहन एवं तिलहन के अधिक पैदावार बढ़ने से जुड़ी जानकारी से भी सभी को अवगत कराया गया । आगे कहा कि इस वर्ष खरीफ मौसम में धान का बीज भी समय पर उपलब्ध करा गया है। बीज का वितरण ब्लॉकचेन पद्धति के माध्यम से किया जा रहा है। पशुपालन विभाग एवं डेयरी विभाग के द्वारा भी जो योजनाएं संचालित है उसके बारे में किसान को बताया गया। समेकित कृषि प्रणाली अपनाने पर जोर दिया गया, जिससे किसान की आर्थिक स्थिति एवं आमदनी में वृद्धि हो सके। कार्यशाला में क्रियान्वित योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई ।

किसान मित्रों की समस्या का होगा समाधान

स्थानीय विधायक सुरेश पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान सरकार द्वारा जो भी कृषि विभाग में संचालित योजनाएं हैं उसको जिले के पदाधिकारी एवं प्रखंड के पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक किसान तक इसकी जानकारी पहुंचाने का कार्य करें। ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सके। किसान मित्रों के द्वारा कुछ सवाल उठाए गए उस पर उन्होंने बताया आप लोग लिखित रूप में हमें दें जितना हो सकेगा मैं विभागीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री से बात करके आपकी समस्याओं का समाधान करूंगा। मौके पर दुख भंजन निराकार, अंबिका रामानी ,सुनील, शहाबुद्दीन अंसारी, अर्जुन यादव, अब्दुल मतलेब, गौतम राय के साथ-साथ नगाम किस्कु, सुशील हेंब्रम, सुनील कुमार सिंह, सोनल, मानसी भगत आदि उपस्थित थे।

जमशेदपुर में कथित धर्म परिवर्तन के नाम पर बवाल, मौके पर पहुंची पुलिस

1002974193

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुईयाडीह कालिंदी बस्ती में शनिवार देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कथित धर्म परिवर्तन के मामले का खुलासा किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि बस्ती में लंबे समय से लोगों को लालच और प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए सीतारामडेरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके से पुलिस ने एक महिला समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने वहां से कुछ दस्तावेज और धार्मिक सामग्री भी जब्त की है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बस्ती में बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ गई थी। लोगों ने इस पर संदेह जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और कथित धर्म परिवर्तन की गतिविधियों का पर्दाफाश किया।गोलमुरी की घटना से जुड़ रहा मामला गौरतलब है कि बीते दिन गोलमुरी इलाके में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया गया था। शहर में लगातार दो दिनों में ऐसे मामलों के सामने आने से हड़कंप मच गया है। पुलिस अब दोनों घटनाओं के बीच कड़ी जोड़ने में जुटी है।

वीडियो देखने के लिए यहां 👇👇 क्लिक करें

सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पूछताछ जारी है। हिरासत में लिए गए लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस अन्य इलाकों में भी नजर बनाए हुए है। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।