Deoghar कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी चुन्नू सिंह तथा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव के आदेशानुसार देवघर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रवि वर्मा के द्वारा देवघर जिला एनएसयूआई की जिला कमिटी तत्काल प्रभाव से नियुक्त की गई।
सैफ दानिश एवं सुनील यादव को देवघर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
जिसमें देवघर के छात्र नेता सैफ दानिश एवं सुनील यादव को देवघर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वही महासचिव पिंटू यादव, दुर्गेश चौधरी, मो. आलिम अंसारी,विनय टुडु,मनीष कुमार को नियुक्त किया गया। इसके अलावा सचिव अभिषेक बरनवाल, मुख्तार अंसारी,भीम सोरेन,अनुज कुमार,समीर केशरी,अंकित कुमार,शाहिद अफरीदी, सिद्धार्थ यादव, आमिर अंसारी,मयंक कुमार को नियुक्त किया गया एवं सोशल मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार को बनाया गया तथा देवघर नगर अध्यक्ष छात्र नेता आदर्श केशरी को नियुक्त किया गया। वही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश प्रभारी चुन्नू सिंह,प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव, देवघर जिलाध्यक्ष रवि वर्मा का एनएसयूआई में नई जिम्मेदारी मिलने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश एवं जिले के द्वारा दिए गए कार्यों एवं कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा तथा छात्रहित में हमेशा तत्पर रहूंगा एवं देवघर जिले के अंतर्गत सभी कॉलेज कमिटियों को मजबूत करूंगा ताकि छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई की जीत हो।वही देवघर जिले से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुन्नम संजय,कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश,मीडिया प्रभारी दिनेश मंडल,प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति,शबाना खातून,फैयाज केसर,राजेंद्र दास,युवा प्रदेश महासचिव आदित्य सरोलिया,नगर अध्यक्ष रवि केशरी,युवा जिलाध्यक्ष राहुल सिंह,श्वेत उपाध्याय,अभिषेक दुबे, दीपक सिंह,राजन कुमार,आशुतोष पासवान,अरबाज खान,मुर्शीद अंसारी आदि सैकड़ों लोगों ने बधाई दिया।
देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के पथ्थरचट्टा गांव निवासी स्व. रामलला यादव के पत्नी उर्मिला देवी को झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक, देवघर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रूपेश कुमार ने 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। पिछले वर्ष स्व. रामलला यादव की ट्रक और मोटरसाइकिल में टक्कर में बलथर मोड़ के समीप उसकी मृत्यु हो गयी थी। स्व. रामलला यादव झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के खाताधारी थे। उन्होंने बैंक द्वारा 10 लाख का बीमा, 500 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर कराया था। जो जांच प्रक्रिया करते हुए उनका क्लेम ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रूपेश कुमार एवं घोरमारा शाखा के शाखा प्रबंधक श्री राजेश कुमार ने बीमा पर आधारित 10 लाख रुपये का चेक उनके पत्नी को प्रदान किया।क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को बीमा कराना चाहिए। 500 रुपये प्रीमियम पर 10 लाख, 1000 रुपये प्रीमियम पर 20 लाख एवं 2000 रुपये प्रीमियम पर 40 लाख का बीमा एक्सीडेंटल डेथ ग्रामीण बैंक की ओर से दी जाती है।मौके पर ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राजेश कुमार, फील्ड ऑफिसर रवि कुमार, कार्यालय सहायक अमित कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।
Breaking News Ranchi झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। आपको बता दे कि अहले सुबह जब वह बाथरुम गए थे तभी अचानक गिर गए और आनन फानन में इलाज के लिए उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल लाया गया जहां स्थिति खराब होने पर एयर एंबुलेंस से दिल्ली मेदांता अस्पताल भेज दिया गया है। उधर मंत्री रामदास सोरेन के ब्रेन स्ट्रोक होने की खबर आग की तरफ पूरे राज्य में फैल गई वहीं उनके चाहने वाले लोगों के भी अस्पताल पहुंचा विधायक मंगल कालिंदी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा विधायक सविता महतो सोनारी एयरपोर्ट पहुंच मंत्री रामदास सोरेन का हाल-चाल जाना। हालांकि डॉक्टर का कहना है की स्थिति क्रिटिकल है मगर बेहतर इलाज की जरूरत है।
Breaking News Sahebganj साहिबगंज जिले के महाराजपुर स्थित गदाई दियारा गंगा घाट के पास शनिवार को एक बड़ा नाव हादसा हुआ। यात्रियों से भरी नाव गंगा नदी में डूब गई। नाव पर कुल 32 लोग सवार थे, जिनमें से 4 लोग डूब गए। एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन लोग अब भी लापता हैं।जानकारी के अनुसार बरहरवा और रंगा थाना क्षेत्र के पहाड़िया आदिवासी समुदाय के 17 लोग चूहा मारने के लिए नाव से गदाई दियारा जा रहे थे। इसी दौरान नाव पर क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण संतुलन बिगड़ा और नाव पलट गई।संयोगवश, उसी समय पास से एक अन्य नाव गुजर रही थी, जिसकी मदद से अधिकांश लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी है।
Breaking News Hazaribag हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। जो अवैध तरीके से अमेरिका लोगों को मोटी रकम लेकर भेजता था। हजारीबाग पुलिस ने इस टीम के किंगपिन उदय कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। उदर अमेरिका का नागरिक है और इसके पास ओवरसीज सिटीजनशिप का भी कार्ड है । जो मूल रूप से हजारीबाग के टाटी झरिया के रहने वाला है।
वतन वापसी के बाद पुलिस को दी थी लिखित शिकायत
हजारीबाग में अवैध रूप से अमेरिका भेजने के लिए एक बड़ा गिरोह सक्रिय है । हजारीबाग पुलिस को आवेदन के जरिए जानकारी दिया गया कि गलत तरीके से डोंकी रूट के सहारे यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका भेजा जा रहा है। नवंबर माह में ऐसी एक व्यक्ति को अमेरिका से स्वदेश भारत भेजा गया। अमेरिका में जो अवैध तरीके से रह रहे थे उन्हें वहां के सरकार ने स्वदेश भेजा था। उन्हीं में से एक सोनू कुमार के आवेदन को जांच कर पुलिस ने बड़े गिरोह को पकड़ा है। हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि टाटी झरिया का रहने वाला उदय कुमार कुशवाहा पिछले 45 साल से यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में रहकर व्यवसाय करते हैं । जिनके पास वहां का नागरिकता भी है और अप्रवासीय भारतीय होने का कार्ड भी प्राप्त है । नौकरी दिलाने का झांसा देखकर फर्जी तरीके से डोंकी रूट से लोगों को ठग कर भेजने का काम करते थे । आरोपी उदय ने अब तक लगभग 12 लोगों को डोंकी रूट के सहारे अवैध तरीके से अमेरिका भेजा है। उसे और उनके अन्य चार सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कई देशों से होकर जाता था अमेरिका
हजारीबाग एसपी ने यह भी जानकारी दिया कि सोनू कुमार आरोपी उदय के रिश्तेदार विकास कुमार और पिंटू कुमार को दो-तीन आगे पीछे दिल्ली से ब्राजील का फ्लाइट बैठाकर भेजा गया। ब्राज़ील पहुंचने के बाद चोरी छिपे रोड नदी के रास्ते पेरू, कोलंबिया, पनामा से होते हुए ग्वाटेमाला देश लाया गया। 50 दिनों तक माफिया के कब्जे में रखा गया। उस दौरान उसे एक समय का खाना दिया जाता था। उसे कंटेनर में छुपा कर रखा जाता था। इसी दौरान माफिया उदय कुमार कुशवाहा ने वादी सोनू के पिता से उसे छोड़ने के एवज में 45 लख रुपए की मांग की पीड़ित परिवार ने 45 लाख रुपया माफिया के परिजनों को दिया।
सिंडिकेट का हुआ खुलासा , 12 को भेजा….
इसी समय पीड़ित युवक सोनू को अमेरिका के बॉर्डर क्रॉस करने के दौरान पुलिस ने पकडकर डिटेंशन सेंटर में रख लिया। 4 महीने तक डिटेंशन सेंटर में रखने के बाद उसे भारत को सौंप दिया गया। जब भारत आया तो उसने लिखित शिकायत हजारीबाग पुलिस को की और इसके बाद पूरे नेक्सस का खुलासा हुआ है। हजारीबाग पुलिस ने इस पूरे गिरोह के किंगपिन उदय कुमार कुशवाहा के साथ दर्शन प्रसाद, लालमोहन प्रसाद ,चौहान प्रसाद और शंकर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। इस सिंडिकेट के अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। हजारीबाग पुलिस ने यह जानकारी दी है कि अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 लोगों को अब तक उदय कुमार कुशवाहा और उनके सहयोगियों के द्वारा डोंकी रूट से अमेरिका भेजने का काम किया है। जिसमें दिगंबर कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, नंदू कुमार, पप्पू कुमार ,चंदन कुमार, शंभू दयाल, पृथ्वीराज कुशवाहा, संजय वर्मा, सुमन सौरभ प्रसाद, प्रवीण कुमार, अरुण कुमार ,और धीरज कुमार शामिल है।
दिल्ली भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने जारी की अधिसूचना, आधार कार्ड विवरण में संशोधन संबंधी दिशा-निर्देश
भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा आधार कार्ड से संबंधित विवरणों में निम्नलिखित महत्वपूर्ण परिवर्तन किए जा रहे हैं। ये परिवर्तन नागरिकों की गोपनीयता एवं डेटा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।
1️⃣ पारिवारिक विवरण में संशोधन : 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों के आधार कार्ड में पिता का नाम पहले की तरह अंकित रहेगा।
18 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के आधार कार्ड में से पिता अथवा पति का नाम हटाया जाएगा। यह जानकारी केवल आंतरिक रिकॉर्ड हेतु सुरक्षित रखी जाएगी।
2️⃣ जन्मतिथि का प्रदर्शन: अब आधार कार्ड पर केवल जन्म का वर्ष (Year) ही प्रदर्शित किया जाएगा।
जन्म की तिथि (Date) एवं महीना (Month) आधार कार्ड पर प्रदर्शित नहीं किए जाएंगे।
3️⃣ लागू होने की तिथि: यह संशोधित व्यवस्था 15 अगस्त 2025 से संपूर्ण भारत में लागू कर दी जाएगी। नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने आधार विवरण को अद्यतन कराने हेतु, आवश्यकता पड़ने पर, निकटतम आधार नामांकन/सुधार केंद्र से संपर्क करें।
नोट: यह संशोधन केवल आधार कार्ड पर दिखाई देने वाली जानकारी से संबंधित है। सभी मूल रिकॉर्ड UIDAI के डेटाबेस में संरक्षित रहेंगे।अधिक जानकारी व दिशा-निर्देशों के लिए कृपया हमारी आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर विजिट करें या टोल-फ्री हेल्पलाइन 1947 पर संपर्क करें।
जारीकर्ता : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI)इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार
सांसद भवन दिल्ली धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद ढुल्लू महतो का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोकसभा का सदन में बीजेपी के ही सांसद तेजस्वी सूर्या को बोलने का मौका मिलता है। तेजस्वी सूर्या बोलने के लिए खड़े होते हैं और बोलना स्टार्ट करते हैं। तेजस्वी सूर्या ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार की तारीफ करते हैं पाकिस्तान को पर भी निशाना साधते हैं। लेकिन इस गंभीर विषय पर चर्चा दौरान बीजेपी के सांसद ढुल्लू महतो और एक सांसद जो किया वह किसी को भी अच्छा नहीं लगा जिसने भी वीडियो देखा सभी ने इसकी निंदा की । दरअसल सांसद ढुल्लू महतो कैमरा में आने के लिए परेशान दिखते हैं। और बैठने के लिए दो सांसदों के बीच विवाद जैसी स्थिति उत्पन होती है ढुल्लू महतो सांसद को उठाकर खुद बैठने का प्रयास करते हुए दिखाई देते हैं लेकिन जो सांसद पहले से बैठे हैं वो नहीं उठते हैं तभी ढुल्लू महतो पीछे की रॉ में जाकर बैठ जाते हैं और सांसद को देखकर ऐसे लगता है कि कैमरा के फ्रेम आने के लिए पूरी बेचैन है। आप भी वीडियो को देखे और कमेंट करके बताए कि आखिर ढुल्लू महतो ने ऐसा क्यों क्या ?
Deoghar Baba Bedhynath Dham Mandir उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि आज 31.07.2025 को बाबा मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्र को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। साथ ही गिनती के पश्चात दानपात्र से कुल आय 18,92,047 रुपए के अतिरिक्त नेपाली नगद – 6900, अमेरिकन डॉलर – 1 दान स्वरूप प्राप्त हुआ। इससे अलावे मंदिर के दान पात्र को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया, जिसके पश्चात पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया।
Deoghar राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु देवघर एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए महामहिम ने समारोह को संबोधित करते हुए कही की देवघर एम्स के साथ मेरा गहरा संबंध रहा है जब 25 मई 2018 को देवघर एम्स का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जा रहा था । उस समय में झारखंड की राज्यपाल के रूप में उपस्थित थी और जब आज प्रथम दीक्षांत समारोह मनाया जा रहा है । तब भी में यहां के इस गौरवान्वित क्षण का गवाह बनी हूं।
डॉक्टर भगवान के ही रिप्रजेंटेटिव के रूप में आए हैं : राष्ट्रपति
डॉक्टरों की तारीफ करते हुए उन्होंने कही कि भगवान भोले नाथ की नगरी में देवघर एम्स है। यहां शिव शक्ति दोनों विराजमान हैं और में भगवान को मानती हूं । लेकिन भगवान बिना हाथ पैर के भगवान है । आप (डॉक्टर ) सभी हाथ पैर वाले भगवान है। भगवान के ही रिप्रजेंटेटिव के रूप में काम करने के लिए आप सभी को हाथ पैर देकर भेजा है। लोगो की सेवा के लिए आए हैं एक अच्छा डॉक्टर से भी अच्छा होता है एक अच्छा इंसान बनना। लोग भागवत गीता के वेदों पर जितना विश्वाश करते हैं उससे भी अधिक डॉक्टरों की सलाह पर विश्वाश करते हैं। डॉक्टर की सलाह को इंसान कभी भी अनदेखी नहीं करते हैं। इसलिए लोगों को अच्छी सलाह दे ।
6 वर्षों में 5 गांवों को गोद लिया इसे और बढ़ाने की जरूरत है
महामहिम राष्ट्रपति ने कहा कि इस एम्स के निर्माण का लगभग 6 वर्ष पूरा हुआ 6 वर्षों में 5 आदिवासी गांवों को गोद लिया और गोद लेकर उस गांवों में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार किया । हम आशा करते हैं कि आने वाले समय और भी गांवों को गोद लेने का काम करेंगे और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार होगा।
उन्होंने कही की हम यहां के हर गांव गली मोहल्ले में गई हूं देखी हूं। यहां की महिलाएं काम पर अधिक ध्यान देती हैं। स्वास्थ्य पर चिंता नहीं करती है जिससे सर्वाइकल जैसे बीमार का शिकार होती है। कम उम्र में शादी भी बीमारी का एक बड़ा कारण है इसलिए एम्स देवघर गांवों को गोद लेने के कामों को बढ़ाए और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करेंगे।
उपाधि प्राप्त करने वालों में लड़कियों की संख्या अधिक इससे में खुश हूं
देवघर एम्स में पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं की संख्या देखकर और उपाधि प्राप्त करने वालों को देखकर राष्ट्रपति महोदय ने कही कि आज जो उपाधि प्राप्त कर रहे हैं उसमें लड़कियों की संख्या अधिक है इससे मुझे बहुत प्रसन्नता होती है। लड़कियां आज आगे बढ़ रही हैं यह गर्व की बात है।
Deoghar News राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का आगमन देवघर एयरपोर्ट पर हुआ। इस दौरान राज्यपाल संतोष गंगवार, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, संथाल परगना कमिश्नर लालचंद डाडेल, डीआईजी अंबर लकड़ा, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।
देवघर अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर रवि कुमार द्वारा जानकारी दी गई है कि 31.07.2025 को राष्ट्रपति महोदया का देवघर कार्यक्रम को लेकर यातायात प्लान तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त भी0भी0आई0पी0 रूट लाईन एवं देवघर शहरी क्षेत्र में भारी/छोटी वाहनों के प्रवेश करने से यातायात समस्या उत्पन्न होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
सुबह 11 बजे से दोपहर 1ः30 बजे दोपहर 3 से 5 बजे तक रूट में परिवर्तन
ऐसी स्थिति में भी०भी०आई०पी० रूट लाईन, एयरपोर्ट, कर्णकोल मोड़, हथगढ मोड़, देवसंघ, कोरियासा, नवाडीह रेलवे फाटक एवं देवघर एम्स तक तथा देवघर शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु समय 11ः00 बजे पूर्वा0 से 01ः30 बजे अप० तक एवं समय 03ः00 बजे अप० से 05ः00 बजे अप० तक भारी वाहनों/छोटी वाहनों के नो-इन्ट्री जोन/रूट डायर्वट हेतु अनुरोध किया गया है।
इन स्थानों पर भारी वाहनों/छोटी वाहनों का नो-इन्ट्री जोन/रूट डायर्वट जाता है, जो निम्न प्रकार है
मधुपुर की ओर से आने वाले सभी प्रकार की छोटी वाहन एवं मोटरसाईकिल जिसको देवघर की ओर आना हो तो चाँदडीह स्कूल मोड़ के पास रूट डायवर्ट बलिया चौकी कि ओर रहेगा।
सारठ, सारवाँ, मधुपुर की ओर से आने वाली छोटी वाहन एवं मोटरसाईकिल का रूट डायवर्ट रहेगा। मेहदी मोड़ होते हुये तपोवन कि ओर। कर्णकोल मोड़ की ओर भी०भी०आई०पी० रूट लाईनिंग में प्रवेश निषेध रहेगा।
तपोवन की ओर से आने से आने वाली छोटी वाहन एवं मोटरसाईकिल का रूट डायवर्ट रहेगा बाबा जल राईस मील की ओर, देवघर की ओर से आने से जिसको सारठ, सारवाँ, मधुपुर जायेंगे पुराना कुण्डा थाना से उजाला चौक की ओर रूट डायर्वट रहेगा, भी०भी०आई०पी० रूट लाईनिंग में प्रवेश निषेध रहेगा।
देवघर कुण्डा की ओर से आने वाली सभी प्रकार का वाहन प्रवेश निषेध रहेगा, बाजला चौक़ की ओर से आने वाली सभी प्रकार की वाहन संत फ्रांसिस स्कूल की ओर रूट डायवर्ट रहेगा/संत फ्रांसिस की ओर से आने वाली सभी वाहन बाजला चौक की ओर रूट डायवर्ट रहेगा।
देवघर की ओर से आने वाली सभी प्रकार का वाहन प्रवेश निषेध रहेगा, बरमसिया, अम्बेदकर चौक से आने वाली सभी प्रकार के वाहन बाजला चौक की ओर रूट डाईवड रहेगा/बाजला चौक की ओर से आने वाली सभी प्रकार का वाहन डी०डी०सी० आवास एवं अम्बेदकर चौक की ओर रूट डाईवड रहेगा। कोरियासा मोड़ भी०भी०आई०पी० रूट लाईनिंग में प्रवेश निषेध रहेगा।
जसीडीह मेहर गार्डन देवघर की ओर से जिसको मधुुपुर, गिरीडीह की ओर जाने वाली बसुआडीह मोड़ से रूट डायवर्ट रहेगा। पगलाबाबा, कोयरीडीह होते हुये अपने गंतव्य की ओर जायेंगे, देवघर एवं जसीडीह की ओर से आने सभी प्रकार का वाहन प्रवेश निषेध रहेगा, देवीपुर की ओर से आने वाली सभी छोटी वाहन /मोटरसाईकिल कोयरीडीह, जसीडीह की ओर रूट डायर्वट रहेगा। भी०भी०आई०पी० रूट एम्स की ओर प्रवेश निषेध रहेगा ।
राँची, गिरीडीह की आरे से आने वाली सभी व्यवसायिक बसें/भाड़ी वाहन बुढैई मोड़ रूट डायवर्ट रहेगा कासीडीह, कोयरीडीह एवं अंधरीगादर की ओर अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। भी०भी०आई०पी० रूट एम्स की ओर प्रवेश निषेध रहेगा।
सभी प्रकार की छोटी वाहन एवं मोटरसाईकिल भी०भी०आई०पी० रूट लाईनिंग में प्रवेश निषेध रहेगा
इसके अलावे यह भी जानकारी दी की नौलखा मंदिर कुण्डा की ओर से आने वाले सभी प्रकार की छोटी वाहन एवं मोटरसाईकिल भी०भी०आई०पी० रूट लाईनिंग में प्रवेश निषेध रहेगा, सारवाँ मोड़ की आरे सभी प्रकार के वाहन भी०भी०आई०पी० रूट लाईनिंग में प्रवेश निषेध रहेगा, के०के०एन० स्टेडियम बाईपास की ओर भी०भी०आई०पी० रूट लाईनिंग में प्रवेश निषेध रहेगा, बाजला चौक की ओर भी०भी०आई०पी० रूट लाईनिंग में प्रवेश निषेध रहेगा, सुभाष चौक की ओर भी०भी०आई०पी० रूट लाईनिंग में प्रवेश निषेध रहेगा, पुरनदाहा की ओर भी०भी०आई०पी० रूट लाईनिंग में प्रवेश निषेध रहेगा एवं शंख मोड़ एवं सर्किट हाउस की ओर भी०भी०आई०पी० रूट लाईनिंग में प्रवेश निषेध रहेगा।
Ranchi Crime News बुधवार की सुबह रांची से एक स्कूली बच्ची का अपहरण कर लिया गया था। मामले में तत्परता से काम करते हुए पुलिस ने न सिर्फ़ बच्ची को सकुशल बरामद किया बल्कि कुछ ही घंटों के अंदर चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया। पूरा मामला फिरौती से जुड़ा था। अपहरण करने के बाद अपराधी बच्ची को बिहार ले जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने रामगढ़ के कुजू से ही बरामद किया उसके बाद अपराधियों की गिरफ़्तारी हुई।
देवघर साइबर थाना कांड संख्या 91/2025 के 5 आरोपी अपनी जमानत याचिका कोर्ट में दाखिल किया जिस पर सुनवाई हुई और एक आरोपी आमोद कुमार यादव को कोर्ट ने जमानत दे दी। प्रदीप कुमार यादव ने अपनी जमानत याचिका को वापस ले लिया साथ ही जितेंद्र कुमार यादव , मनोज राय, सुधीर कुमार दास की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया ।
Deoghar Court News देवघर एडीजे एक की अदालत ने हत्या के आरोपी को किया बरी। 302, 120b और 34 की सुसंगत धाराओं में आरोपी को किया बरी । देवघर जिला के मोहनपुर थाना कांड संख्या 183/2015 में राजेश यादव , माथुर दास , दिनेश दास, मुकेश दास , महेंद्र दास और दिनेश दास के खिलाफ राज्य की और से नंदकिशोर दास ने आईपीसी की सुसंगत धारा 302, 120b और 34 के तहत मामला दर्ज कराया था। जिसमें पीड़ित पक्ष की और से गवाहों का बयान कराया गया। सभी साक्ष्य को प्रस्तुत किया गया वही बचाव पक्ष की और से भी अपना पक्ष रखा गया और कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद निर्णय सुनाया और आरोपी को बरी कर दिया।
Deoghar Cyber Crime Case देवघर के एडीजे 2 की अदालत में मधुपुर थाना कांड संख्या 324/2018 साइबर अपराध प्रकरण संख्या 119 ए/2020 की सुनवाई हुई । पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपी सीताराम मंडल के घर पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए।इसके बाद, उन्होंने संतोष मंडल के घर पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए। उन्होंने राम प्रसाद मंडल के घर पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस पूरे मामले की सुनवाई हुई दोनों पक्षों को सुना। केस रिकॉर्ड का अवलोकन किया। जिसके बाद कोर्ट ने कहा कि इसके अवलोकन से यह पता चलता है कि आरोप भारतीय दंड संहिता की धारा 419/34, 420/34, 467/34, 468/34, 471/34 और आयकर अधिनियम की धारा 66(बी), 66(सी), 66(डी) और 84(सी) के तहत तय किए गए हैं। अभियोजन पक्ष ने इस मामले में तीन गवाहों से पूछताछ की है, लेकिन आरोपी के खिलाफ आरोपों को साबित करने के लिए रिकॉर्ड पर कोई सामग्री उपलब्ध नहीं है। इसलिए, यह एक साक्ष्य-रहित मामला है और यह कहा जा सकता है कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ आरोपों को साबित करने में बुरी तरह विफल रहा है। अतः, आदेश आरोपी व्यक्ति, संतोष कुमार मंडल, को भारतीय दंड संहिता की धारा 419/34, 420/34, 467/34, 468/34,471/34 और आयकर अधिनियम की धारा 66(बी), 66(सी), 66(डी) और 84(सी) के तहत आरोप के लिए दोषी नहीं पाया जाता है। अतः, उन्हें इससे बरी किया जाता है। उन्हें और उनके जमानतदारों को भी उनके संबंधित जमानत बांड की देनदारियों से मुक्त किया जाता है।