झारखंड की आवाज

Blog Post -

हर्षिता रश्मि के नेतृत्व में छापेमारी दो अभियुक्त गिरफ्तार 3 ट्रैक्टर जब्त

देवघर// जिला के कुण्डा थाना कांड सं0-217/25 दि0-08/11/2025 धारा- 126 (2)/115 (2)/ 117(2)/ 109 (1)/ 74/3(5) BNS के प्राथमिकी अभियुक्त (1) गिरधारी महथा उम्र करीब 25 वर्ष पिता मनोज मिर्धा (2) दिलखुश चौधरी उम्र 16 वर्ष पिता स्व० छटु चौधरी दोनों सा० चिरोडीह थाना रिखिया जिला देवघर के विरुद्ध पंजिकृत कर अनुसंधान का भार मैं स्वय करेंगे । अनुसंधान के क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त (1) गिरधारी महथाउम्र करीब 25 वर्ष पिता नाम ना मालुम सा० चिरोडीह थाना कुण्डा जिला देवघर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

छापामारी टीम- पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी हर्षिता रश्मि, पु०अ०नि० प्रशांत कुमार सशस्त्र बल के आO- 296 चन्दन कुमार साहा, आ0 806 डब्लु राम रविदास गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त (1) गिरधारी महथा उम्र करीब 25 वर्ष पिता मनोज मिर्धा सा०चिरोडीह, थाना रिखिया जिला देवघर ।

(02) दिनांक 09.11.2025 को गुप्त सूचना के आधार पर कांड सं0- 176/25 दि0- 06/09/2025 धारा- 25(1-b)(a)/26/35 आर्म्स एक्ट अनुसंधुनकर्ता द्वारा उक्त कांड के प्राथमिकी अभियुक्त

(1)उपेन्द्र यादव पिता कुलदीप यादव सा0 दुधनिया थाना कुण्डा जिला देवघर को विधिवत गिरफ्तारकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

छापामारी टीम- पु0अ0नि0 अजय सोय सशस्त्र बल के हव0- बजेन्द्र बैद्य आ0 770 राजीव मुर्मू

गिरफ्तारी/बरामदगी- अभियुक्त (1) उपेन्द्र यादव पिता कुलदीप यादव सा0 दुधनिया थाना कुण्डा जिला देवघर ।

जप्त – मोटरसाईकल – 01(03) दिनांक 09.11.2025 को अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध छापामारी में प्रातः गश्ती पदाधिकारी पु0अ0नि0 अजय सोय साथ सशस्त्र बल के एवं जिला खनन कार्यालय देवघर के खान निरीक्षक द्वारा 03 ट्रैक्टर को पकड़ कर सुरक्षार्थ थाना लाया गया। अग्रिम कार्रवाई की जा रहीं है। बरामदगी- 03 ट्रैक्टर जिसके टेलर में अवैध बालू लदा हुआ

हजारीबाग में 42.5 लाख की अफीम बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

1003648110

हजारीबाग// पुलिस ने नशा के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.2 किलोग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी अनुमानित मुल्य लगभग 42.5 लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

मामला मुफसिल थाना क्षेत्र के मुकुंदगंज स्थित एनएच-33 पर टोयोटा शोरूम के सामने का है, जहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार के नेतृत्व में छापामारी की। चारों आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान सचिन कुमार, राकेश कुमार मेहता, नन्कु ठाकुर और अनिल दांगी के रूप में हुई है, जो सभी चतरा जिले के निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे चतरा से अफीम लेकर हरियाणा बेचने जा रहे थे।

पुलिस ने चारों के पास से चार बैग, चार मोबाइल फोन और अफीम बरामद किया। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(C), 21(C) और 29 के तहत मुफसिल थाना कांड संख्या-187/25 दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमीत आनंद ने कहा कि जिले में नशाखोरी के खिलाफ सघन अभियान जारी रहेगा।

तेजप्रताप यादव ने अपने प्रत्याशी के ख़िलाफ़ चुनाव आयोग से की शिकायत

1003642963

Bihar Vidhansabha Election// बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बीच तेजप्रताप यादव की सुरक्षा को बड़ा दिया गया है। अब तेजप्रताप यादव की सुरक्षा Y-Plus कैटेगरी की कर दी गई । तेज प्रताप की सुरक्षा में आर्म्ड पुलिस के 11 कमांडो तैनात रहेंगे, जिसमें 5 पुलिस के स्टैटिक जवान वीआईपी की सुरक्षा के लिए उनके घर और आसपास रहते हैं। साथ ही 6 पीएसओ तीन शिफ्ट में सुरक्षा करते हैं।

तेज प्रताप यादव ने चुनाव आयोग से की शिकायत

जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने प्रत्याशी का नामांकन रद्द करने की मांग को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत किया जिसमें उन्होंने कहा कि सुगौली विधानसभा से जे जे डी के उम्मीदवार श्याम किशोर चौधरी ने बिना पार्टी की अनुमति से महागठबंधन का समर्थन लिया इसलिए उसका नामांकन रद्द किया जाना चाहिए। जिसके बाद चुनाव आयोग ने तेज प्रताप यादव को कहा कि आप अपने पार्टी के लेटर पेड पर लिख कर दे तब कार्यवाही होगी । साथ ही तेज प्रताप यादव ने चुनाव आयोग से कहा कि ये लोग कभी भी कुछ कर सकते हैं है।

सुगौली का सियासी समीकरण

पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन की और से मुकेश सहनी की पार्टी से प्रत्याशी थे । और एनडीए की और से लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता प्रत्याशी है। वही जन शक्ति जनता दल से श्याम किशोर चौधरी उम्मीदवार हैं। स्कूटनी में मुकेश सहनी की पार्टी भीआईपी पार्टी का प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया।

1003642961

जिसके बाद महागठबंधन ने तेजप्रताप यादव की पार्टी के प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया। समर्थन को लेकर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि हमारा मकसद है कि किसी भी तरह भाजपा को बिहार से भगाना है और इसी वजह से हम महागठबंधन के सभी नेताओं ने श्याम किशोर चौधरी को अपना समर्थन दिया है। इसे आप सभी जीताने का काम करें। आगे उन्होंने ये भी कहा था कि भले ही राजद में तेजप्रताप यादव नहीं है लेकिन है तो भाई ही हर घर में थोड़ी मन मुटाव होती है इसलिए आप सभी अपना समझ कर सपोर्ट करें।

महागठबंधन के समर्थन से एनडीए की बढ़ी टेंशन

नामांकन रद्द होने के बाद महागठबंधन को एक बड़ा झटका लगा था वही महागठबंधन ने तेजप्रताप यादव की पार्टी के प्रत्याशी को अपना समर्थन देकर एनडीए को एक बार फिर टेंशन में डाल दिया था । लेकिन इस सब के बीच तेजप्रताप यादव ने चुनाव आयोग से शिकायत करके फिर से एनडीए को थोड़ी राहत दी है और महागठबंधन को बेचैनी।

तेजप्रताप का निर्णय सही या गलत

तेजप्रताप यादव ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी का नामांकन रद्द करवाने वाली शिकायत से सभी हैरान है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो तेजप्रताप यादव की पार्टी का इस सीट पर चुनाव जीतना आसान था लेकिन उन्होंने खुद ब खुद मैदान से हटने का निर्णय लिया बदले मिला तो Y+ श्रेणी की सुरक्षा। अगर नामांकन रद्द होता है तो फिर तेजप्रताप यादव सीट के साथ अपनी विचारधारा को गंवाएंगे और बीजेपी का बी टीम भी कहलाएंगे ।

मोंथा चक्रवात से क्षतिग्रस्त फसलों का मिलेगा मुआवजा, 3 दिन में रिपोर्ट जमा करने का निर्देश

1003642015

देवघर// मोंथा चक्रवात से किसानों को फसल भारी क्षति हुआ है। राज्य सरकार ने किसानों के क्षतिग्रस्त फसलों से हुए नुकसान की भरपाई करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने सभी जिलों को किसानों के फसलों की क्षति का आंकलन करने और डाटा तैयार करने का आदेश दिया है। राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन पत्र निर्गत कर समिति का भी गठन किया है।

अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में पंचायत स्तर पर समिति का गठन….

प्रासंगिक पत्र के माध्यम से विगत दिनों में आये मोंथा चक्रवात से फसलों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना विभिन्न स्त्रोतों से आपदा प्रभाग एवं जिला मुख्यालय को प्राप्त हुई है। उक्त स्थिति में इस आपदा से जिले के प्रभावित किसानों को तत्काल राहत पहुँचाये जाने की आवश्यता है। जिलान्तर्गत फसल क्षति का आकलन शीघ्रता से करने हेतु संबंधित अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में पंचायत स्तर पर निम्न प्रकार समिति का गठन किया जाता है।

समिति में कौन कौन शामिल है….

  • 1. प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी / प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक
  • 2. राजस्व उपनिरीक्षक
  • 3. जनसेवक
  • 4. कृषक मित्र

उक्त समिति क्षतिग्रस्त फसलों के संदर्भ में निम्न बिन्दुओं पर आकलन प्रतिवेदन

  • 1. क्षतिग्रस्त फसलों का प्रकार एवं किस्में
  • 2. क्षतिग्रस्त फसलों की कुल प्रतिशत (ज्ञातव्य हो कि क्षतिग्रस्त फसल की कुल प्रतिशत 33%से अधिक रहने पर ही अनुग्रह अनुदान अनुमान्य होगा )
  • 3. क्षतिग्रस्त फसल बीमा से आच्छादित है अथवा नहीं ( बीमा रहित क्षतिग्रस्त फसल के लिएअनुग्रह अनुदान गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग से देय होगा ।)
  • 4. मौजा का विवरणी, खाता संख्या, प्लॉट संख्या एवं रकवा ।
  • 5. जियो टैग फोटोग्राफ ।

तीन दिन के अंदर जमा करें रिपोर्ट….

उपायुक्त ने पत्र के माध्यम से सभी को निर्देश दिया है कि उपरोक्त आकलन करते हुए तद्नुसार अधियाचना संलग्न विहित प्रपत्र में कार्यालय को तीन दिनों के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। ताकि विभाग से आवंटन उपलब्ध कराने हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा सके।

इस पूरे प्रक्रिया में कोई भी पैसा नहीं लिया जा रहा है। कुछ किसानों ने रिपोर्ट करने के नाम पर कृषक मित्र के द्वारा पैसे मांगे जाने की सूचना दी है। अगर कोई भी व्यक्ति पैसा मांगता है तो आप इसकी शिकायत संबंधित पदाधिकारी से कर सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया निशुल्क है।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे देवघर बिहार चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

1003636052

देवघर // बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejswi Yadav) सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करने के बाद देवघर पहुँचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय है : तेजस्वी यादव

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि इस बार महागठबंधन की सरकार बिहार में बनना तय है और हमने जो प्रण किया है वह एक-एक वादा सरकार बनते ही पूरा करने की दिशा में काम करना है।

1003636053

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सभी एकजुट होकर के अपने सगे संबंधियों को जो सीमावर्ती क्षेत्रों में आवास करते हैं उन्हें मह गठबंधन के उम्मीदवार को जिताने का अपील करें l

घरेलू विवाद में महिला की मौ*त , ह*त्या या आत्म ह*त्या इसकी जांच में जुटी पुलिस

देवघर// जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के कटवन पंचायत के अमेलवा गांव में शुक्रवार देर शाम को सुदामा देवी नामक महिला की मौ*त हो गई। महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला । जिसके बाद इसकी सूचना मोहनपुर थाना की पुलिस को दी गई जिसके बाद मोहनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के पति पोटल मंडल को हिरासत में लिया और पुलिस मृ*तक महिला के नेहियर (सरावां ताराजोरा गांव) वाले लोगों का आने का इंतजार कर रही है । फिलहाल शव फं*दे से लटका हुआ है। घटना के संबंध में लोगों का कहना है कि मृतक महिला का पति मजदूरी का काम करता है और प्रत्येक दिन की तरह आज भी सुबह घर से निकला था और गांव में ही ढलाई का काम कर रहा था। पति के निकल जाने के बाद धान काटने को लेकर मृतक महिला का अपनी सास और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कुछ विवाद होने की बात बताई जा रही है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। कुछ वर्ष पहले मृतक महिला की गोतनी की भी मृ*त्यु रहस्मयी तरीके से हुई थी और मृ*तिका की ससुर नेपाली मंडल की भी मृ*त्यु कुछ साल पहले हुआ था। नेपाली मंडल की मृ*त्यु जमीन को लेकर विवाद हुआ और लाठी से मारने के बाद इलाज के दौरान उसकी मृ*त्यु हुई थी।

एसीबी की बड़ी कार्यवाही जिला परिषद कार्यालय के बड़ा बाबू को 65 हज़ार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

1003628144

लातेहार// एसीबी पलामू की टीम ने जिला परिषद कार्यालय के बड़ा बाबू संतोष सिंह को 65 हज़ार रुपये रिश्वत लेते रंगो हाथ गिरफ्तार किया है । बताया जाता है की जिला परिषद के बड़ा बाबू संतोष कुमार सिंह लगातार रिश्वत की मांग करते थे ज्ञात हो की छिपादोहर के बरवागड़ा में जिला परिषद से ठेकेदार संतोष कुमार पांडे पूल निर्माण कराया गया था । पूल निर्माण के पश्चात एसडी एवं टाईम एक्सटेशन को पैसा को लेकर लगाया था और लगातार पैसा की मांग कर रहे थे । जिससे अजीज होकर एसीबी को सूचना दिया था जहा एसीबी के टीम ने जिला परिषद के बड़ा बाबू संतोष कुमार सिंह रिश्वत का 65 हज़ार रुपये के साथ गिरफ्तार किया एसीबी की इस करवाई से जिले में हड़कंप मच गया है ।

उड़ीसा के मुख्यमंत्री पहुंचे घाटशिला बाबूलाल सोरेन के लिए मांगा वोट

1003624559

पूर्वी सिंहभूम// जिला के घाटशिला उपचुनाव के प्रचार के लिए ओड़िसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी घाटशिला पहुंचे। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की के लिए वोट मांगा। घाटशीला ब्लॉक के बलियापोश फुटबाल मैदान में जन सभा को सम्बोधित किया, साथ में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन एवं प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। हजारों की भीड़ इस जन सभा में पहुंची थी, सभी ने जनता से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की, ओड़िसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने कहा की पूरा देश भाजपा के साथ है। जहां एक तरफ बिहार में जनता एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। वैसे ही घाटशीला की जनता ने इस सीट को एनडीए की झोली में डालने का मन बना लिया है। यहाँ की जनता का जोश और उत्साह देखकर यह स्पष्ट कहा जा सकता है की घाटशीला में परिवर्तन होगा।

घाटशिला उपचुनाव : चुनावी मैदान में एक मुख्यमंत्री बनाम चार पूर्व मुख्यमंत्री

1003624354
सीएम हेमंत सोरेन के साथ विधायक पत्नी कल्पना सोरेन

पूर्वी सिंहभूम// झारखण्ड के घटसीला विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 नवम्बर को वोट डाले जाएंगे। आगामी 11 नवंबर को घाटसीला के वोटर अपने विधायक का चुनाव करेंगे, चुनावी बिगुल बजते ही राज्य भर के कई बड़े नेताओ का घटसीला दौरा जारी है, इस उपचुनाव में मुख्य रूप से भाजपा और झामुमो प्रत्याशी के बीच काटे कि टक्कर देखी जा रही है। झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन जो कि पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र हैं , वही भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री, चंपाइ सोरेन के पुत्र है।

1003624297
भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल के पिता पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

भाजपा और झामुमो के द्वारा लगातार सभाओ का आयोजन किया जा रहा है। झामुमो और भाजपा अपनी जीत पक्की बता रहे है। झामुमो प्रत्याशी सोमेश् सोरेन कि जीत पक्की करने में वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कमर कस ली है, वही भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को चार चार पूर्व मुख्यमंत्रियों का सहयोग मिल रहा है। भाजपा की और से पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, और चंपाइ सोरेन अपने प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के लिए लगातार जनता के बीच जा कर वोट करने की अपील कर रहे है और अपने प्रत्याशी कि जीत सुनिश्चित बता रहे है। वही भाजपा में शामिल झामुमो के बागी नेताओ को भाजपा ने जनता के बीच चुनावी रण में उतार दिया है। और पार्टी से बागी नेताओं का कहना है कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पार्टी अपने उद्देश्य से भटक चुकी है बागी नेताओं ने कहा कि झामुमो का गठन आदिवासीयो के संरक्षण और उत्थान के लिए हुआ था जबकि पार्टी मुद्दे से भटक कर आदिवासी जनजातियों के साथ खिलवाड कर रही है, वही झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेताओ का भी पलटवार लगातार जारी है।

पलामू टाइगर रिजर्व इलाके में जंगली हाथी के बच्चे की मौ*त, जांच में जुटा वन विभाग

1003624235

लातेहार // पलामू टाइगर रिजर्व स्थित बुचीदाड़ी गांव के पास एक जंगली हाथी के बच्चे का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। हालांकि हाथी के बच्चे की मौत कैसे हुई इसकी अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। मृत हाथी के पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को घटनास्थल पर पहुँच गई है।दरअसल, वन विभाग की टीम को बुधवार को सूचना मिली कि पलामू टाइगर रिजर्व के बुचीदाड़ी गांव के पास धान के खेत के बगल में एक जंगली हाथी के बच्चे की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हुई और डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना के निर्देश पर विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहां हाथी का बच्चा मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। वन विभाग की टीम ने इसकी पूरी रिपोर्ट डिप्टी डायरेक्टर और अन्य वरीय अधिकारियों को दी।

पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर ने की पुष्टि इधर, इस संबंध में डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना ने बताया कि हाथी के बच्चे की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हाथी की मौत कैसे हुई है।

बिना दांत वाला है हाथी बताया जाता है कि जो हाथी मृत अवस्था में पाया गया है उस प्रजाति के हाथी के दांत नहीं होते हैं. बेतला क्षेत्र में इस प्रकार के हाथी पाए जाते हैं. हालांकि हाथी की मौत कैसे हुई, इसकी पुष्टि तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी, लेकिन धान के खेत के पास हाथी का शव मिलने से कई प्रकार की संभावनाएं भी उत्पन्न होने लगी है।

लातेहार में अज्ञात लोगों ने खड़ी ट्रैक्टर में लगाई आग।Bkd News Jharkhand

1003624177

लातेहार // जिला के बारेसांढ़ थाना क्षेत्र के बारेसांढ़ निवासी आदर्श कुमार का ट्रैक्टर बीती रात्रि अज्ञात लोगों ने जला दिया। घटनास्थल थाना से महज आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इस संबंध में आदर्श कुमार ने अज्ञात लोगों पर प्राथमिक दर्ज कराई है। आदर्श कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात 10 बजे उनकी गाड़ी घर के बाहर कुछ दूरी पर लगा हुआ था। रात में एक महिला ग्रामीण ने फोन कर बताया कि ट्रैक्टर में आग लगा दी गई है। सूचना पाकर घर के बाहर निकला तो देखा कि ट्रैक्टर जल रहा है। जिसके बाद आसपास के लोगों को सहयोग से आग पर काबू पाया गया, तब तक ट्रैक्टर जलकर नष्ट हो गया था। उन्होंने आशंका जताई है कि गांव के ही कुछ लोगों ने ट्रैक्टर को आग लगा दिया है। आदर्श कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर सकील अहमद कोटाम गारू निवासी से एग्रीमेंट पर लिया था ,जिसे खेती किसानी हेतु प्रयोग किया जाता रहा है। श्री कुमार ने बताया कि पिछले दिनों अक्सी बालू घाट से अवैध बालू को लेकर आवाज उठाई थी। जिसके विरोध में अज्ञात लोगों द्वारा धमकी दी गई है। जिसके पूरी जानकारी बारेसांढ़ थाना पुलिस को दूरभाष के माध्यम से दी गई थी। इधर इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए श्री कुमार ने कहा है कि वे एक अखबार में काम करते हैं। उन्होंने एसपी कुमार गौरव से मांग की है कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो , मामले मे डीएसपी शिवपूजन बहेलिया से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु उन्होंने फोन नहीं उठाया। उन्होंने थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास को भी एक ज्ञापन सौंपा है।

Deoghar News। पति पत्नी में विवाद एक दूसरे ने चा*कू से किया वार दोनों की हुई मौ”त

1003621175

देवघर // शहर के कालीबाड़ी बेला बगान सिंघवा मोहल्ला में पति पत्नी की मौ*त का मामला सामने आया है। मृतक रवि कुमार शर्मा बिहार के सिवान का रहने वाला था और उसकी पत्नी लवली शर्मा दोनों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से वार कर ह*कर त्या कर दी। घटना की सूचना सुबह पुलिस को लगभग 8:00 बजे के करीब मिली जिसके बाद पुलिस ने आकर घर के दरवाजे को तोड़कर दोनों के लाशों को निकाला।

पुलिस मामले की जांच कर रही है इस मामले में मृतका के भाई का कहना है कि मृतक ने गत 3 तारीख को उक्त मकान किराए पर लिया था और उसी दिन पूजा पाठ किया था । दोनों की शादी वर्ष 2024 में हुई थी वह मूल रूप से सिवान का रहने वाली है और उसका पति गुवाहाटी में पहले काम करता था।

Deoghar News। गो”ली कांड में 4 आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा और बाइक बरामद

1003611276

देवघर// जिला के कुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत करनीबाग सखुआ जंगल मुहल्ला में दिनांक 01.11.2025 को फायरिंग की घटना घटित हुआ थी । जिसमें एक व्यक्ति कारु राउत पिता-शंकर राउत पता करनीबाग सखुआ जंगल थाना कुण्डा जिला देवघर को गोली लगी तथा इलाज के क्रम में सदर अस्पताल देवघर में उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में कुंडा थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर । कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी अभियान चलाया और थाना प्रभारी कुण्डा के नेतृत्व में छापामारी कर कांड में शामिल चार अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया । साथ ही कांड मे शामिल विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया । इस संबंध में कुण्डा थाना कांड संख्या 212/25 अंकित किया गया। साथ ही कांड में शामिल पल्सर मोटरसाइकिल व कांड में गिरफ्तार अपराधकर्मी प्रशांत झा के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर एक देशी कट्टा एवं दो राउण्ड जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

कांड में गिरफ्तार अभियुक्त की विवरणी –

  • प्रशांत कुमार झा उम्र 28 वर्ष, पिता अजय झा सा० करनीबाग थाना – कुण्डा जिला देवघर
  • दिव्यांश झा उम्र 19 वर्ष, पे0 – राकेश रंजन झा सा०- बावनबीघा थाना नगर जिला देवघर
  • शिवम मिश्रा उम्र 19 वर्ष,पे0- विनय मिश्रा सा०- डहुआ थाना कुण्डा जिला देवघर
  • चंदन कुमार शर्मा उम्र 40 वर्ष, पे0- स्व0 सुरेश प्रसाद शर्मा सा०- सखुआ जंगल थाना – कुण्डा , जिला देवघर
  • साथ ही कांड में चार विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।

कांड में बरामद सामग्री

  1. एक देसी कट्टा
  2. 02 राउण्ड 9 एमoएमo की गोली
  3. कांड में प्रयोग किया गया पल्सर मोटरसाइकिल JH15AK0832

राहुल गांधी ने मछुवारों के साथ तालाब में लगाई डुबकी , मछुआरों के लिए कर दी बड़ी घोषणा

1003603828

बेगूसराय// बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर रविवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बेगूसराय पहुंचे और महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा। राहुल गांधी सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी मुकेश सहनी के साथ बेगूसराय में मछली पकड़ने के लिए एक तालाब में पहुंच गए। तालाब में मछली पकड़ रहे मछुवारों के साथ राहुल गांधी और मुकेश सहनी ने भी तालाब में डुबकी लगाई और मछली पकड़ने लगे ।

1003603829

राहुल ने मछुआरा भाइयों से बात कर उनके काम से जुड़ी चुनौतियों और संघर्षों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का वादा है कि बिहार में हमारी सरकार बनने के बाद

  • बिहार के सभी मछुआरों को लीन सीजन (जून, जुलाई और अगस्त) के दौरान 5,000 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक मदद की जाएगी।
  • मछुआरों को निषाद सुरक्षा कार्ड और 5 लाख तक का बीमा भी उपलब्ध कराया जाएगा
  • मत्स्य पालन बीमा योजना और बाजार उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, प्रत्येक प्रखंड में मछली बाजार, ट्रेनिंग सेंटर और अनुदान योजनाएं शुरू की जाएंगी।
  • सुसंगत जलाशय नीति के अंतर्गत नदियों और तालाबों को पुनर्जीवित किया जाएगा और जलाशयों के आवंटन में परंपरागत मछुआरों को प्राथमिकता दी जाएगी।

घाटशिला हमलोग जीतेंगे, हार के डर से JMM ने पूरी कैबिनेट बैठा दी : बाबूलाल मरांडी

1003601890

जमशेदपुर घाटशिला उपचुनाव में सरगामी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी पटना से साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। घाटशिला उपचुनाव में कई जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ हीं इन्होंने बिहार में हो रहे चुनाव पर भी अपने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार में दोबारा एनडीए की सरकार बन रही है और घाटशिला विधानसभा क्षेत्र हम लोग जीत रहे हैं। क्योंकि जनता ने मन बना लिया है। घाटशिला उपचुनाव को लेकर स्टार प्रचारक अब घाटशिला पहुंचने लगे है और सभाओं और रैलियों में अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है । बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा डर गई है इसलिए मुख्यमंत्री पूरे कैबिनेट को घाटशिला में बैठा रखी है।