देवघर राजकीय श्रावणी मेला के पांचवा दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुँची, जिसके पश्चात अहले सुबह 04:16 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। इसके अलावा जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1,27,519 है। साथ ही बाह्य अर्घा के माध्यम से 26,538, आंतरिक अर्घा से 96,235 एवं शीघ्र दर्शनम कूपन 4746 से श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।
हजारीबाग जिले के बड़कागांव में जंगली हाथियों का उत्पात पिछले एक सप्ताह से जारी है।
20/25 की संख्या में हाथियों का आतंक बड़कागांव के बादाम गोंडलपुरा के बाद चंदौल पंचायत के लकुरा गांव के करमा टोला में बिरहोर परिवार परिवारों को अपना निशाना बनाया। हाथियों ने बिरहोर परिवारों के घर में तोड़ फोड़ की और घर के खिड़की दरवाजा तोड़ कर घर में रखे चावल समेत अन्य तरह के अनाज खा गए। पीड़ित बिरहोर परिवार के लोगों ने बताया कि वन विभाग बड़कागांव की टीम हाथी को ग्रामीणों द्वारा भगाए जाने के बाद खाना पूर्ति के लिए आती है।
दस वर्ष पूर्व जंगली हाथियों का झुंड बड़कागांव केरेडारी टंडवा क्षेत्र में आते थे
हाथी भगाने के लिए पटाखा या अन्य सामग्री भी नहीं प्रदान की है।हाथियों का कारीडोर मिटने के बाद से हाथी विचरण कर रहे हैं मानव आबादी वाले क्षेत्रों में स्थानीय लोगों ने बताया कि दस वर्ष पूर्वी जंगली हाथियों का झुंड बड़कागांव केरेडारी टंडवा क्षेत्र में आते थे लेकिन मानव आबादी वाले क्षेत्रों में प्रवेश नहीं करते थे। जब से एनटीपीसी के पकरी बरवाडीह कोल माइंस से कोयला ढुलाई के लिए कन्वेयर बेल्ट का निर्माण हुआ है तब से हाथी मानव आबादी वाले क्षेत्रों में आ रहे हैं। क्योंकि हाथियों के कारीडोर वाले जंगली क्षेत्र में एनटीपीसी के पकरी बरवाडीह कोल माइंस से कोयला ढुलाई के लिए कन्वेयर बेल्ट बना ली है। कन्वेयर बेल्ट बन जाने से हाथियों के कारीडोर वाले मार्ग पर भारी मशीनरी और मानव आबादी के शोर शराब और चौबीसों घंटे हो रहे चहल कदमी से हाथी भटक कर मानव आबादी वाले क्षेत्रों में आ रहे।
पर्यावरण विद मुरारी सिंह ने बताया कि….
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन हजारीबाग और राज्य सरकार से हाथियों के कारीडोर को पुनर्जीवित करने की मांग की है। वहीं इस पूरे मामले पर हजारीबाग के वरिष्ठ पत्रकार सह पर्यावरण विद मुरारी सिंह भी ये बात कहते है कि कहीं न कहीं हाथी के आने जाने वाले रास्ते में आदमी का चहल कदमी और कन्वेयर बेल्ट की आवाज ने हाथी को जंगल में रहने वाले लोगों के घर के तरफ मोड दिया है जिससे वहां जा कर हाथी तोड़ फोड़ जैसी घटना करते है।
हजारीबाग कोर्रा थाना क्षेत्र के जबरा निवासी प्रदीप प्रसाद पिता भवानी साव की मंगलवार को रिम्स में मौत इलाज के दौरान हो गई इसके बाद शव को हजारीबाग लाया गया।
शव को कोर्रा चौक पर रखकर उनके परिजनों और गांव वालों ने अपराधियों की गिरफ्तारी मुआवजा एवं इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर दिया। मंगलवार को करीब 3:00 बजे से सड़क जाम किया गया। जो खबर लिखे जाने तक सड़क जाम था। परिजनों का कहना था कि जब तक पुलिस अधीक्षक जाम स्थल पर नहीं पहुंचेंगे और उनकी मांगों को नहीं सुन लेंगे तब तक वे लोग सड़क जाम नहीं खोलेंगे।
रिम्स में ईलाज के दौरान हुई मौत
परिजनों ने घटना के बारे में बताया है कि 6 जुलाई को प्रदीप प्रसाद जबरा अपने घर से कोर्रा चौक दवाई लाने गए थे। दवाई लेकर घर लौटते समय उनके पास एक फोन आया और उसे तालाब के पास बुलाया गया। तालाब के पास कुछ अज्ञात लोगों द्वारा प्रदीप प्रसाद को जानलेवा हमला किया गया जिससे वह लहू लुहान हालात में घर पहुंचे। इसके बाद उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिका रांची ले जाया गया। 2 दिन तक मेडिका में इलाज के बाद उसे रिम्स में रेफर किया गया जहां मंगलवार दिन में उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने कहा है कि मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया
परिजनों ने इसकी लिखित सूचना कोर्रा थाना को दिया लेकिन अभी तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो पाई बताते चलें कि सदर विधायक इस मामले को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस घटना पर संज्ञान लेने का निर्देश दिया था लोगों ने अंदेशा जताया है कि क्षेत्र में नशा खोरी के कारण लोग परेशान रहते हैं क्षेत्र में लगातार अपराधीक घटनाएं बढ़ रही एक उन्हीं का कारनामा हो सकता है। मृतक रोजगार के लिए छोटा मोटा व्यवसाय करते थे आश्रितों में पत्नी के अलावा तीन पुत्र तथा वृद्ध माता है । वहीं कोर्रा पुलिस ने कहा है कि मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है जल्द ही अपराधी कानून के शिकंजे में होगें ।सड़क जाम के दौरान सदर अंचलाधिकारी मयंक भूषण, कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार, बड़ा बाजार थाना प्रभारी बिट्टू रजक के अलावा पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
लातेहार उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर लवलेश गंझू उर्फ लवलेश जी 5 लाख का इनामी उग्रवादी ने लातेहार में आईजी , एसपी कुमार गौरव, सीआरपीएफ 11 वटालियन और एसएसबी पुलिस का समक्ष आत्म समर्पण कर दिया।
आत्मसमर्पण किए गए उग्रवादी मूलतः लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाला है। लवलेश गंजू 12 से 13 साल की उम्र में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन में शामिल हुआ था 3 वर्षों के दौरान कई महत्वपूर्ण घटना में शामिल था ।
कुल 50 से भी ज़्यादा घटनाओं में शामिल है
वर्ष 2011 में टीपीसी नक्सली संगठन में शामिल हुवा टीपीसी नक्सली संगठन में कई घटनाओं में शामिल था । वही 2017 में नक्सली संगठन जेजेएमपी में शामिल हुवा इस दौरान भी कई घटनाओं में शामिल था । लातेहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल 50 से भी ज़्यादा घटनाओं में शामिल है । लातेहार एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में लगातार नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कई नक्सली भी मुठभेड़ में मारे गए । साथ ही लगातार नक्सलियों के विरुद्ध नक्सलियों के घर में इस्तेहार से लेकर घर कुर्की का अभियान चलाए जा रहे है । चलाए जा रहे अभियान से अजीज आकर आख़िरकार जेजेएमपी के हार्डकोर नक्सली पाँच लाख का इनामी नक्सली लवलेश गंझू ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है ।
पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करे नहीं तो पुलिस की गोली से मारे जाएँगे
वही आईजी ने बताया कि आज जेजेएमपी के जोनल कमांडर लवलेश गंझू में पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। उन्होंने इस दौरान मुख्य धारा से भटक चुके सभी नक्सलियों से अपील किया है कि सरकार के आत्म समर्पण नीति का लाभ उठाएं और समाज के मुख्य धारा से जुड़ जाएं। पुलिस आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों को हर संभव मदद करने को तैयार है। वही लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया की लातेहार जिले में लगातार नक्सलियो के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है । पुलिस की लगातार बढ़ते दबाव से नक्सली जंगल – जंगल भटक रहे है जिससे अजीज आकर हार्डकोर नक्सली लवलेश गंझू ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है । आगे भी बचे नक्सली से अपील है कि पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करे नहीं पुलिस की गोली से मारे जाएँगे ।
देवघर सावन का पावन महीना चल रहा है और सावन माह में शिव जी की चर्चा चारों और होती है। आज हम बात करेंगे शिव और रावण से जुड़ी तपोवन की कहानी के बारे में तपोवन को बालानंद ब्रह्मचारी की तपो भूमि नागाओं (साधुओं) के लिए ध्यान स्थल और रावण की तपो भूमि के लिए जाना जाता है । तपोवन की दूरी देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर से 10 किलोमिटर है। यहां के बारे में कहा जाता है की रावण ने जब शिवलिंग को देवघर में रख दिया और वहां से वो नही उठा पाए तो कैलाश पर्वत के बाद पुनः अपनी तपस्या से शिव को प्रसन्न करने के लिए तपोवन पहाड़ में तपस्या करना शूरू किया । लंबी तपस्या के बाद राम के परम भक्त हनुमान ने रावण की तपस्या को भंग करने का काम किया । हनुमान ने पहाड़ को चीर कर निकले और रावण पर अपने गदे के प्रहार से रावण की तपस्या को भंग कराया। जो आज भी प्रमाण के रुप में एक चट्टान मौजूद हैं जिसके दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु तपोवन पहुंचते हैं और कठिन पहाड़ी रास्तों से होकर हनुमान जी का वो शिलापट देखते हैं।
यह काफी आकर्षण, दरार वाली चट्टान है, जिसकी आंतरिक सतह में कथित तौर पर भगवान हनुमान का चित्र देखा जा सकता है। उसके ठीक निचे एक गुफा भी है। लोगों का मानना है की हनुमान जी चट्टान को चीर निकले और रावण गुफा में अपना तपस्या कर रहा था। हनुमान ने गदे से प्रहार करके रावण की तपस्या को भंग कराया। जो चट्टान आज भी मौजूद हैं।
तपोवन को रावण की तपस्या स्थली भी कहा जाता है
यह विशेष रूप से अद्भुत है क्योंकि दरार में रंग और ब्रश का इस्तेमाल करना चित्रकारी करना एकदम असंभव है। लेकिन उसमें हनुमान जी की प्रतिमा बनी हुई है। और मनोकामना हनुमान के नाम से भी इसे जाना जाता है। इस प्रकार से तपोवन को रावण की तपस्या स्थली भी कहा जाता है। और भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद तपोवन भी पहुंचते हैं।
तपोवन में क्या क्या है
इसके अलावा तपोनाथ महादेव, जो भगवान शिव का मंदिर है, यहां का एक विशेष धार्मिक स्थल है। पहाड़ी के नीचे एक छोटा कुंड (जलकुंड) है और ऐसा माना जाता है कि देवी सीता इसमें स्नान करती थीं। इस प्रकार, इसे स्थानीय लोगों द्वारा सूक्त कुंड या सीता कुंड नाम दिया गया है।तपोवन शब्द का अर्थ है ध्यान का वन और एक समय में, यह नागाओं (साधुओं) के लिए ध्यान स्थल (तपोभूमि) था। इसीलिए इसका नाम तपोवन रखा गया है।
देवघर बाबा नगरी देवघर अपने आप में जहां एक तरफ विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल द्वादश ज्योतिर्लिंग के रूप में जाना जाता है तो वहीं बाबा बैधनाथ की नगरी अपने आगोश में कई तरह के धर्मिक परम्पराओं को समेटे हुए है। अभी श्रावणी मेला चल रहा है और प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में कांवरिया भक्त पहुंच रहें हैं। परंपरा के अनुसार जहां तड़के सुबह बाबा की “कांचा” जल पूजा की जाती है, तो वहीं संध्या के समय बाबा का श्रृंगार पूजा होता है। इसी क्रम में सोमवार की देर रात को केन्द्रीय कारा के जेलर प्रमोद कुमार के द्वारा बाबा बैधनाथ की श्रृंगार पुष्प मुकुट लेकर मंदिर की ओर प्रस्थान किए। यह बहुत ही पौराणिक परंपरा है। बाबा का मुकुट शहर के कुछ एरिया में भ्रमण करने के बाद मंदिर पहुंचाया जाता है। बताते चलें यह मुकुट कैदियों द्वारा प्रत्येक दिन संध्या श्रुंगार पूंजा के लिए नाग पुष्प मुकुट तैयार किया जाता है।
बताते चलें कि श्रावण मास के पहली सोमवार होनें के कारण कांवरियों की अप्रत्यासित भीड़ थी और महादेव का श्रृंगार देर रात लगभग बारह बजे के आसपास किया गया। वहीं मुकुट के मंदिर पहुंचाने के क्रम में डीएसपी विरेन्द्र कुमार राम व डीएसपी दिपक कुमार मौजूद थे , साथ में जेल मंदिर के पुजारी, सेवक, कक्षपाल, काराकर्मी आदि बम भोले का जयकारा लगाते हुए बाबा बैधनाथ मंदिर प्रांगण पहुंचे जहां फिर बाबा का भव्य श्रृंगार पूजा किया गया। वैसे यह प्रत्येक दिन की व्यवस्था है पर श्रावण मास में इसकी महत्व ही कुछ ओर होती है।
Deoghar रेलवे ने यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को ध्यान में रखते हुए गोविंदपुरी और आसनसोल, गया और मधुपुर, पटना और मधुपुर के बीच छह (06) और श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के साथ-साथ अतिरिक्त क्षमता और लोच प्रदान करेंगी।
04158 गोविंदपुरी – आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल दिनांक 14.07.2025 से 11.08.2025 के बीच (05 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार को गोविंदपुरी से 08:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06:30 बजे आसनसोल पहुँचेगी।
04157 आसनसोल – गोविंदपुरी श्रावणी मेला स्पेशल दिनांक 15.07.2025 से 12.08.2025 के बीच (05 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार को आसनसोल से 07:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:40 बजे गोविंदपुरी पहुँचेगी। उक्त स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में आसनसोल मंडल के चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस ट्रेन में केवल सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच की व्यवस्था होगी।
03654 गया- मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 15.07.2025 से 09.08.2025 के बीच (26 ट्रिप) प्रतिदिन गया से 17:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 02:20 बजे मधुपुर पहुंचेगी तथा
03653 मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल 16.07.2025 से 10.08.2025 के बीच (26 ट्रिप) प्रतिदिन मधुपुर से 02:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12:00 बजे गया पहुँचेगी। उक्त स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में आसनसोल मंडल के मथुरापुर, अर्जुन नगर हॉल्ट, शंकरपुर, कुमड़ाबाद रोहिणी, जसीडीह, लाहाबोन, तेलवा बाजार हॉल्ट, सिमुलतला, नरगंजो हॉल्ट, राजला हॉल्ट स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। उक्त ट्रेन में मेमू कार की सुविधा होगी।
03268 पटना-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 16.07.2025 से 09.08.2025 के बीच (25 ट्रिप) प्रतिदिन पटना से 23:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08:35 बजे मधुपुर पहुँचेगी।
03267 मधुपुर-पटना श्रावणी मेला स्पेशल 17.07.2025 से 10.08.2025 के बीच (25 ट्रिप) प्रतिदिन मधुपुर से 08:45 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 18:30 बजे पटना पहुँचेगी। यह स्पेशल ट्रेन मथुरापुर, अर्जुन नगर हॉल्ट, शंकरपुर, कुमड़ाबाद रोहिणी, जसीडीह, लाहाबोन, तेलवा बाजार हॉल्ट, सिमुलतला, नरगंजो हॉल्ट, राजला हॉल्ट पर रुकेगी। इस ट्रेन में मेमू कार की व्यवस्था होगी।
देवघर जिला में 108 एम्बुलेंस सह idsp के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने अपने दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन देवघर जिला के 108 एम्बुलेंस की सेवा से संबंधित समीक्षात्मक बैठक किया। सदर अस्पताल स्थित सभागार में आयोजित इस बैठक में डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने वहां उपस्थित सम्मान कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक समीर कुमार सिंह देवघर जिला प्रबंधक विनीत कुमार एवं दुमका जिला प्रबंधक अंशुमन कुमार से कहा कि श्रावणी मेला के दौरान एम्बुलेंस की 24*7 सेवा निश्चित रूप से बहाल रहे और किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए।
एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर सहित सभी उपकरण मौजूद रहना चाहिए
उन्होंने जोर देकर कहा कि यह भी सुनिश्चित हो कि सभी एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर सहित सभी उपकरण मौजूद रहना चाहिए ।उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि एम्बुलेंस के रख रखाव पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। श्रावणी मेला को देखते हुए 26 अतिरिक्त एम्बुलेंस अन्य जिलों से मंगाया गया है जबकि पहले से इस जिले में कुल 23 एम्बुलेंस का परिचालन किया जा रहा था। इस बैठक में 108 एम्बुलेंस के चालक भी मौजूद थे उन्होंने भी अपनी समस्याओं को रखा ,डॉ प्रदीप कुमार सिंह द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया कि आप अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते रहे आपकी जो समस्याएं है वह विभाग और सम्मान कंपनी के समक्ष रख उन सभी का निराकरण किया जाएगा। इस बैठक में सदर अस्पताल के प्रशासनिक प्रभारी डॉ शरद कुमार के अलावा जिला कार्यक्रम प्रबंधक समरेश सिंह भी मौजूद थे।
जमशेदपुर टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्किंग परिसर में पिछले कई महीनों से चल रहा अव्यवस्था और शुल्क–विवाद आखिरकार तकनीकी समाधान की दहलीज़ पर खड़ा है। चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डिप्टी कमर्शियल मैनेजर आदित्य कुमार चौधरी ने सोमवार को स्टेशन पहुँच कर चार घंटे से ज़्यादा समय तक विभिन्न जोन—प्लेटफॉर्म-एप्रोन, सर्कुलेटिंग एरिया, ड्रॉप-ऑफ लेन और बहुप्रतीक्षित पार्किंग लॉट—का बारीक़ी से निरीक्षण किया।
यात्रियों को पहले 10 मिनट का कोई शुल्क नहीं देना होगा
निरीक्षण के बाद उन्होेंने मीडिया से स्पष्ट किया, “कुछ ही दिनों में यहाँ ऑटोमैटिक इलेक्ट्रॉनिक बैरियर लग जाएंगे; मैनुअल पर्ची कटती नज़र नहीं आएगी। यात्रियों को पहले 10 मिनट कोई शुल्क नहीं देना होगा, और पूरी व्यवस्था 23 से ज़्यादा कैमरों की निगरानी में रहेगी। गलत कार्रवाई या अवैध वसूली बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैरियर लॉग से साफ पता चलेगा कि वाहन कितनी देर रुका
”देर से पहुँची तकनीक, लेकिन उम्मीदें बुलंद पार्किंग विवाद की जड़ें वर्ष 2023 में उस समय पड़ीं, जब पुराने ठेकेदार ने शुल्क में मनमानी वृद्धि कर दी। तब से ही स्टेशन के बाहर अक्सर ट्रैफ़िक जाम, अनियमित वसूली और झौआ-टिकट नामक अवैध दोहरी रसीद-प्रथा की शिकायतें आती रहीं। चौधरी ने निरीक्षण के दौरान पार्किंग‐मंडली को दो टूक कह दिया कि “ऑटोमेशन के बाद दलीलें नहीं, डेटा चलेगा। बैरियर लॉग से साफ पता चलेगा कि वाहन कितनी देर रुका और कितना शुल्क बनता है।
देवघर राजकीय श्रावणी मेला के पहली सोमवारी को श्रद्धालुओं की कतार बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर से चमारीडीह पुल तक पहुँची । जिसके पश्चात अहले सुबह 04:12 बजे बाबा मंदिर का पट खुला और सरकारी पूजा के पश्चात आम श्रद्धालुओं के लिए जलार्पण शुरू हुआ। और बोल बम के जयघोष के साथ 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलाभिषेक किया । जिला प्रशासन ने जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बताते हुए कहा कि 2,26,264 श्रद्धालुओं ने सोमवार के दिन बाबा पर जलार्पण किया है। जिसमें बाह्य अर्घा के माध्यम से 87,279, आंतरिक अर्घा से 1,38,985 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।
देवघर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय-सह-पोक्सो मामलों के विशेष न्यायाधीश श्री राजेन्द्र कुमार सिन्हा की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी पाते हुए जाकिर अंसारी (25 वर्ष) को पच्चीस वर्षों की सश्रम कारावास की कठोर सजा सुनाई है। आरोपी जामताड़ा जिला के ग्राम लखनुडीह, थाना नारायणपुर का रहने वाला है।
सारवां थाना कांड संख्या 93/2024 में हुई सजा
देवघर जिला के सारवां थाना में 5 नवंबर 2024 को थाना कांड संख्या 93/2024 दर्ज की गई थी। मामले में त्वरित गति से अनुसंधान चला और जनवरी 2025 में आरोप पत्र समर्पित किया गया। और पोक्सो केस संख्या 4/2025 में सजा सुनाई गई। साथ ही अभियुक्त पर 50 हजार रुपया का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड की राशि अदा न करने की स्थिति में अभियुक्त को कुल मिलाकर दो वर्षों का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
निम्न धाराएं के तहत मामला दर्ज किया गया था
भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की धारा 99,137,144,145 और 3(5) साथ ही पोक्सो (Protection of children from sexual offences Act) 2012 की धारा 4, 8 के तहत मामला दर्ज किया था। अभियोजन ने कुल 7 गवाहों की सशक्त गवाही प्रस्तुत की जिनके परीक्षण व प्रतिपरीक्षण तथा दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के उपरांत अदालत ने यह कठोर निर्णय सुनाया।
अदालत ने अभियुक्त को विभिन्न धाराओं में दोषी ठहराया
पोक्सो अधिनियम की धारा 4(II) 25 वर्ष की सश्रम कारावास एवं 20 हजार रुपया का जुर्माना (जुर्माना राशि का भुगतान न करने पर दो वर्ष की अतिरिक्त सजा)
भारतीय न्याय संहिता (BNS) धारा 99 10 वर्ष की सश्रम कारावास एवं 10 हजार रुपया जुर्माना
धारा 137 5 वर्ष सश्रम कारावास एवं 5 हजार रुपया जुर्माना जुर्माना
धारा 144 6 वर्ष की सश्रम कारावास एवं 5 हजार रुपया जुर्माना
धारा 4 (अर्थदंड) 10 हजार रुपया का जुर्माना सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी, जिससे कुल प्रभावी सजा 25 वर्ष की सश्रम कारावास एवं 50 हजार रुपया का अर्थदंड निर्धारित हुई। मामले के विचारण के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक अजय कुमार साह ने पैरवी की, जबकि बचाव पक्ष से अधिवक्ता राहुल ने बहस में भाग लिया।
देवघर के विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम (Bedhynath Dham) में सावन की पहली सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़। सोमवार को बाबा पर जलाभिषेक को लेकर रविवार रात्रि से ही श्रद्धालु लाइन में लगे हुए हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
सुबह चार बजे बाबा का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हुआ और श्रद्धालु बाबा पर जलाभिषेक कर रहे हैं। पूरा देवघर (Deoghar) केसरिया रंग से पटा हुआ है। और बोल बम के नारे से गुजमान हैं। सावन की पहली सोमवारी एक लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा पर जलाभिषेक करेंगे।
सावन के पहले दिन और दूसरे दिन भी एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलाभिषेक किया है।
तीसरे दिन आज श्रद्धालुओं की कतार बरमसिया चौक तक पहुँची, जिसके पश्चात अहले सुबह 04:27 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। इसके अलावा जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1,53,394 है। साथ ही बाह्य अर्घा के माध्यम से 43,538, आंतरिक अर्घा से 1,09,856 से श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।
सावन के चौथे दिन और पहली सोमवारी लाइन पहुंची चमारीडीह
राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के चौथे दिन प्रथम सोमवारी को प्रातः 04:12 बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। साथ ही रात्रि से कतारबद्ध श्रद्धालुओं की कतार आज चमारीडीह पुल तक पहुची। इसके अलावा जलार्पण शुरू होते शिवभक्तों की गूंज से रूट लाईन गुंजायमान है और सभी कांवरिया कतारबद्ध हो बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
देवघर राजकीय श्रावणी मेला कई मायनों में खास है। इस कड़ी में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार सूचना जनसंपर्क विभाग द्वारा बाबा मंदिर व टॉवर चौक पर लेजर मेपिंग लाईट के माध्यम से श्रद्धालुओं को एक नई अनुभूति प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के भक्तिमय मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा लेजर शो का आयोजन मेला क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को एक बेहतर अनुभूति बाबा धाम देवघर में प्राप्त हो सके।
इसी कड़ी में बाबा मंदिर व टॉवर चौक पर लेजर मेपिंग लाईट के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ के कई रंग व रूप को दर्शाया जा रहा है। इस औलोकीक लेजर शॉ का प्रसारण श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक का केन्द्र बना हुआ है।
देवघर रविवार को झामुमो के द्वारा एक और सेवा शिविर का विधिवत उद्धघाटन झाखण्ड मुक्ति मोर्चा के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा महतो ने किया। यह शिविर झामुमो नेता सूरज झा के द्वारा पार्टी के कद्दावर नेता स्व हाजी हुसैन अंसारी की याद में लगाया जाता है।यह शिविर कांवरियों की सेवा के लिए प्रत्येक वर्ष लगाया जाता है।जहां कांवरियों की सुविधा के लिए पानी,शर्बत,फल,जरूरत की दवाई के अलावे आराम करने के समुचित व्यवस्था रहती है। इस दौरान मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि जब से सूरज झा झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन से जुड़े हैं कुछ न कुछ कार्यक्रम यह करते रहते हैं। इसी क्रम में आज कांवरियों की सेवा के लिए सेवा शिविर का उद्घाटन किया है।सबसे बड़ी बात है इस शिविर का नाम पार्टी के कद्दावर नेता स्वर्गीय हाजी हुसैन अंसारी के नाम पर रखा गया है जो बहुत बड़ी बात है।हाजी साहब किसी परिचय के मोहताज नहीं है उनकी याद में यह शिविर लगाना उन्हें श्रद्धांजलि देनें के समान है। इस शिविर के माध्यम से कांवरियों को वह सारी सुविधा दी जाएगी जिनकी उन्हें जरूरत होगी।
शिविर हिंदू मुस्लिम एकता का परिचायक :सूरज झा
वही मौके पर सूरज झा ने कहा कि यह शिविर हिंदू मुस्लिम एकता का परिचायक है।यहां अन्य सुविधाओं के अलावे भोजन और शौचालय की भी व्यवस्था है। स्वर्गीय हाजी साहब को देवघर से बहुत लगाव था।उन्हें हम लोग भी कभी नहीं भूल सकते है। वहीं श्री झा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो को धन्यवाद कहा। इसी क्रम में दो दिवसीय चेस प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच प्राइज़ वितरण श्री मथुरा प्रसाद महतो ने किया गया। इस दौरान झामुमो नेता सरोज सिंह,अजय नारायन झा,सहित दर्जनों लोग मौके पर उपस्थित थे।
लोहरदगा जिला के कुडू प्रखण्ड के ककरगढ़ पंचायत अंतर्गत फुलसुरी बैठा टोली मे दो अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात की घटनाएं हुईं, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में एक की पहचान बैठा टोली निवासी जितेश्वर बैठा, पिता तुलसी बैठा, के रूप में हुई है, वहीं महिला की पहचान रांची जिले के बुढ़मू प्रखण्ड अंतर्गत उमेदण्डा कदली गांव निवासी धनिया महतो की 45 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में हुई है। मृतक महिला गांव के ही शिवधन बैठा की सास थी।जबकि घटना में दुबराज बैठा गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए चान्हो अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें तत्परता से रिम्स रांची रेफर किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, जितेश्वर बैठा अपने खेत में कार्यरत थे, जबकि गांव के ही दुबराज बैठा और सुमित्रा देवी पास के खेत में लगभग 500 मीटर की दूरी पर काम कर रहे थे। तभी अचानक हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से तीनों इसकी चपेट में आ गए।