झारखंड की आवाज

पीएम किसान योजना का पैसा लाभुकों के खाते से अवैध रूप से निकासी मामले में दो गिरफ्तार -

पीएम किसान योजना का पैसा लाभुकों के खाते से अवैध रूप से निकासी मामले में दो गिरफ्तार

भागलपुर // भागलपुर के सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि पीएम किसान योजना का पैसा लाभुकों के खाते से अवैध रूप से निकासी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडा फोड़ करते हुए प्रमुख सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सिटी एसपी ने कहा कि एसएसपी के निर्देशानुसार साईबर अपराध से संबंधित कांडो में संलिप्त साइबर अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार तकनीकी विश्लेषण एवं छापामारी किया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

केवाईसी के नाम पर धोखे से खाता खोलकर पैसे की निकासी कर ली

इसी क्रम में चंदन कुमार साह के द्वारा लिखित रूप सूचना दिया गया कि पीएम किसान योजना के तहत जिन किसानों का पैसा खाते का केवाईसी नही होने के कारण रूका हुआ है। उसका केवाईसी के नाम पर एक गिरोह द्वारा धोखे से खाता खोलकर लाभुकों का सारा अवैध रूप से निकासी किया जा रहा है।

1004335575

इस संबंध में साइबर थाना भागलपुर में सुसंगत धारओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर के निगरानी तथा पुलिस उपाधीक्षक, साइबर भागलपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

छापामारी के क्रम में दो को किया गिरफ्तार

गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान से ज्ञात हुआ कि उक्त कांड में संलिप्त दो साइबर अपराधियों द्वारा अपने अन्य सहयोगियों के मदद से भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत किसी स्थान से गिरोह का तकनीकी संचालन किया जा रहा है। गठित टीम के द्वारा सूचना के सत्यापन एवं गिरफ्तारी के लिए तकनीकी अनुसंधान से प्राप्त सूचना के आधार पर मोजाहिदपुर थानान्तर्गत मुहल्ला वारसलीगंज स्थित एक मकान में छापामारी किया गया। दो आरोपी को किया गिरफ्तार।

लैपटॉप, मोबाईल फोन, एटीएम, पासबुक बरामद

जहा छापामारी के क्रम में दो साइबर अपराधियों अमर कुमार तांती एवं राहुल कुमार को इस घटना में प्रयोग किये जाने वाले लैपटॉप, मोबाईल फोन, एटीएम, खाता पासबुक, मोबाईल प्रिंटर मशीन, बायोमेट्रिक मशीन, चार्जर एवं लाखों में नगद राशि के साथ गिरफ्तार कर इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ कर इस कांड संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए लगतार छापामारी किया जा रहा है।

Leave a Reply